10 वर्षीय लाडो वानी पटेल ने रचा इतिहास

वल्र्ड बुक आफ रिकाॅर्ड्स में नाम दर्ज होने पर नीतीश कुमार ने दी बधाई…

U
By UB India News Desk Patna, Bihar
शनिवार, 29 अगस्त 2026, 12:35 PM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
10 वर्षीय लाडो वानी पटेल ने रचा इतिहास
Photo: UB India News Archive
बिहार की राजधानी पटना की निवासी महज 10 वर्षीय बाल कलाकार, माॅडल एवं समाजसेवी लाडो वानी पटेल ने अपनी प्रतिभा और उपलब्धियों से बिहार का नाम देश-दुनिया में रोशन किया है। लाडो वानी का नाम बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज होने पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
 नीतीश कुमार ने कहा की लाडो वानी ने बेहद कम उम्र में अपनी प्रतिभा से अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। महज 2 वर्ष 4 माह की उम्र में मंच पर राष्ट्रगान गाकर उन्होंने सबको चकित कर दिया था। उस ऐतिहासिक अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति के पुत्र अरविंद जत्ती एवं पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार भी मौजूद थे।
लाडो वानी अब तक लगभग 200 सम्मानों से नवाजी जा चुकी हैं। इनमें आॅल इंडिया फोटो काॅन्टेस्ट में 5वां स्थान, 4 वर्ष की उम्र में टी-सीरीज में विनर, जयपुर में ‘ब्रांड फेस आॅफ बिहार’, चित्रकूट में विशेष सम्मान सहित विभिन्न राज्यों एवं संस्थाओं द्वारा प्राप्त अनेक सम्मान शामिल हैं। इसके अलावा मानव श्रृंखला एवं नशा मुक्ति अभियान जैसे सामाजिक अभियानों में भी उन्होंने सक्रिय भागीदारी की है। साथ ही नेपाल में बाल कला सम्मान भी मिला। सुश्री लाडो ने समाजसेवा को अपना लक्ष्य बनाया है   
उन्होंने कहा की लाडो वानी ने इतनी कम उम्र में इतनी उपलब्धियां हासिल करने के बावजूद  उनका जुड़ाव समाजसेवा से लगातार बना हुआ है। वह अपना जन्मदिन वृद्ध आश्रम, अनाथ आश्रम, मूक-बाधिर, दिव्यांग, नेत्रहीन बच्चों एवं स्लम बस्तियों में जाकर मनाती हैं। साथ ही कचड़ा चुनने वाले बच्चों के लिए पाठशाला चलाकर उन्हें पढ़ने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना उनके प्रमुख उद्देश्यों में शामिल है।     
नीतीश कुमार ने लाडो वानी की प्रतिभा, उपलब्धियों और समाजसेवा के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि बिहार की इस नन्हीं प्रतिभा ने अपनी मेहनत, लगन और सेवा भावना से प्रदेश का गौरव व मान-सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने लाडो वानी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि कम उम्र में समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता और सकारात्मक सोच अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणादायी है। इस अवसर पर सत्तारुढ़ दल के मा0 उपनेता श्री ललन कुमार सर्राफ भी रहे।
U

UB India News Desk

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
बिहार सरकार ने बनाई सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए नई नीति ………….
पटना

बिहार सरकार ने बनाई सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए नई नीति ………….

बिहार सरकार ने सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी है. राज्य मंत्रिमंडल ने बिहार सोशल मीडिया नीति में नया संशोधन पारित किया है. इसके तहत अब क्रिएटर्स एक वीडियो से 1 लाख रुपये तक की कमाई कर सकते हैं. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस फैसले को […]

UB India News20 अग॰
मुख्यमंत्री से मिले अभिनेता सुनील शेट्टी, अक्टूबर से फिल्म की शूटिंग …………
पटना

मुख्यमंत्री से मिले अभिनेता सुनील शेट्टी, अक्टूबर से फिल्म की शूटिंग …………

अभिनेता सुनील शेट्टी ने सोमवार को कहा कि बिहार में फिल्म की शूटिंग अक्टूबर से शुरू होगी। लोकेशन का चयन करने अगले सप्ताह टीम आएगी। फिल्म की कहानी अच्छी है और करीब 50 से 60 दिनों तक शूटिंग चलेगी। उन्होने शूटिंग के लिए संभावित लोकेशन का जायजा लिया। इससे पहले, अभिनेता ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी […]

UB India News11 अग॰
हरे पेड़ों के गिरने का कोई मौसम नहीं होता, मुसाफिर हैं हम भी……………..
कलाकार विशेष

हरे पेड़ों के गिरने का कोई मौसम नहीं होता, मुसाफिर हैं हम भी……………..

1971 में भारत पाकिस्तान समझौता (शिमला समझौता) हो रहा था. इसी दौरान जुल्फिकार अली भुट्टो ने इंदिरा गांधी को एक शेर अर्ज़ किया. “दुश्मनी जम कर करो लेकिन ये गुंजाइश रहे, जब कभी हम दोस्त हो जायें तो शर्मिंदा न हों.” यह सुनकर इंदिरा गांधी ने कहा था कि हमारा शेर हमीं को अर्ज़ कर […]

UB India News29 मई
आशा भोसले का आज राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
मनोरंजन

आशा भोसले का आज राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। आज सोमवार शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार होगा। आशा ताई के अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर तमाम फिल्मी कलाकारों और राजनेताओं का आना-जाना लगा हुआ है। गायिका को राजकीय सम्मान दिया गया […]

UB India News13 अप्रैल
मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ निधन , कल होगा अंतिम संस्कार …………
दुर्घटना

मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ निधन , कल होगा अंतिम संस्कार …………

मशहूर गायिका आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। करीब सात दशक तक सिनेमाई दुनिया में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली गायिका को कल शनिवार को तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल […]

UB India News12 अप्रैल
आखिर बड़े लोग क्यों खेलते हैं विक्टिम कार्ड !
खास खबर

आखिर बड़े लोग क्यों खेलते हैं विक्टिम कार्ड !

स्लमडॉग मिलियनेयर के संगीत से दुनिया भर में धूम मचाने वाले एआर रहमान अब अपने एक बयान से विवादों से घिर गये हैं. 14 जनवरी को BBC के मंच पर दिये अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने कह दिया कि पिछले आठ सालों से उन्हें बॉलीवुड में काम नहीं मिल रहा, शायद इसका कारण कम्युनल हो. […]

UB India News19 जन॰
तमिलनाडु की सियासत में बढ़ रही अभिनेता विजय की सक्रियता …..
खास खबर

तमिलनाडु की सियासत में बढ़ रही अभिनेता विजय की सक्रियता …..

अभिनेता से नेता बने विजय ने गुरुवार को तमिलनाडु के इरोड जिले में एक रैली को संबोधित किया। 27 सितंबर को करूर में उनकी रैली में भगदड़ के बाद यह उनकी पहली जनसभा थी। इस दौरान उन्होंने सत्तारूढ़ डीएमके पर निशाना साधा और कहा वह (DMK) एक बुरी राजनीति कर रही है। वहीं, उन्होंने टीवीके […]

UB India News18 दिस॰
पंचतत्व में विलीन हुए जुबिन गर्ग, हजारों की संख्या में पहुंचे फैंस, नम आंखों से दी अंतिम विदाई
खास खबर

पंचतत्व में विलीन हुए जुबिन गर्ग, हजारों की संख्या में पहुंचे फैंस, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

प्रसिद्ध गायक जुबिन गर्ग का 19 सितंबर 2025 को सिंगापुर में निधन हो गया। सिंगर स्कूबा डाइविंग करने गए थे, इसी दौरान एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके असामयिक निधन से पूरे देश, विशेषकर असम में शोक व्याप्त है। जुबिन का पार्थिव शरीर हाल ही में असम लाया गया, जिसके बाद […]

UB India News23 सित॰