मध्य बिहार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

By UB India News रविवार, 30 अगस्त 2026, 07:50 AM
मध्य बिहार

जो मुद्दा उठाते हैं उस पर पिट जाते हैं…

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी के पास मुद्दे नहीं हैं। वह जिस मुद्दे को उठाते हैं, उसी पर उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ता है। वहीं राहुल गांधी के 'स्कूलों में दलित बच्चों से सफाई' वाले बयान पर पटना सांसद रविशंकर प्रसाद ने आरोपों को खारिज करते हुए राहुल गांधी पर समाज में भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। वंदे मातरम के मुद्दे पर भी पिट गए: रविशंकर प्रसाद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी ने वंदे मातरम का मुद्दा उठाया, लेकिन उस पर भी वह पिट गए। उन्होंने कहा कि भारत के राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद ने संविधान सभा के सदस्य के रूप में कहा था कि वंदे मातरम देश का राष्ट्रीय गीत है और जन गण मन राष्ट्रगान है। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी इस मुद्दे पर भी घिर गए। इसके बाद राहुल गांधी मनुस्मृति के मुद्दे पर चले गए, लेकिन वहां भी उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी लगातार ऐसे मुद्दे उठा रहे हैं, जिन पर उन्हें जवाब देना पड़ रहा है। राहुल गांधी होमवर्क नहीं करते: बीजेपी सांसद बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मैंने संसद में भी कहा कि राहुल गांधी होमवर्क नहीं करते हैं। जो उन्हें चिट पकड़ा देता है, उसी पर बोलने लगते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री इस बात का जवाब दे चुके हैं और यह पार्टी का कोई कार्यक्रम नहीं था। कांग्रेस अपने अध्यक्ष के लिए लड़ रही है: रविशंकर प्रसाद कांग्रेस पर हमला बोलते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का यह हाल हो गया है कि वह अपनी हैसियत के लिए अपने अध्यक्ष के दलित व्यक्तित्व को लेकर लड़ रही है। उन्होंने राहुल गांधी से कहा कि राहुल गांधी कृपा करके इस बात को समझिए, जनता न आपकी बात सुनती है, न जनता आपका सम्मान करती है।

30 अगस्त 2026 2 मिनट
मध्य बिहार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

30 अगस्त 2026 5 मिनट
मध्य बिहार

प्रगति यात्रा : नीतीश कुमार आज जहानाबाद-अरवल को देंगे कई योजनाओं का सौगात

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा कार्यक्रम के तहत आज (14 फरवरी) जहानाबाद और अरवल का दौरा करेंगे. सीएम के मुख्य कार्यक्रम स्थल धरहरा को दुल्हन की तरह सजाया गया है. तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सबसे पहले काको प्रखंड की अमथुआ पंचायत के धरहरा पहुंचेंगे. यहां 200 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास […]

14 फरवरी 2025 4 मिनट