ट्रम्प और कमला के बीच पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट , 5 नवंबर को यूएस में राष्ट्रपति पद का है चुनाव

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए मतदान से ठीक आठ सप्ताह पहले रिपब्लिक राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी डेमोक्रेट प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस अब राष्ट्रपति पद की बहस में आमने-सामने हैं। इस बहस के लिए दोनों प्रतिद्वंदी मंच पर पहुंच चुके हैं। इस दौरान अपना परिचय दिए जाने के बाद हैरिस और ट्रम्प […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 11 सितंबर 2024, 07:39 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
ट्रम्प और कमला के बीच पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट , 5 नवंबर को यूएस में राष्ट्रपति पद का है चुनाव
Photo: UB India News Archive

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए मतदान से ठीक आठ सप्ताह पहले रिपब्लिक राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी डेमोक्रेट प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस अब राष्ट्रपति पद की बहस में आमने-सामने हैं। इस बहस के लिए दोनों प्रतिद्वंदी मंच पर पहुंच चुके हैं।  इस दौरान अपना परिचय दिए जाने के बाद हैरिस और ट्रम्प ने हाथ मिलाया। इस मंच पर दोनों का इस तरह हाथ मिलाना भी खास है, क्योंकि बीते आठ सालों से राष्ट्रपति पद की बहस के मंच पर प्रतिद्वंदी आपस में हाथ न मिलाते थे, जिसे इन दोनों ने खत्म किया।

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प और भारतवंशी कमला हैरिस के बीच बुधवार (11 सितंबर) को प्रेसिडेंशियल डिबेट हुई। दोनों ने 90 मिनट बहस की। डिबेट शुरू होने से पहले कमला ट्रम्प के पोडियम तक पहुंचीं और उनसे हाथ मिलाया।

डिबेट के दौरान ट्रम्प ने कहा कि कमला राष्ट्रपति बनीं तो 2 साल में इजराइल का मिट जाएगा। इस पर कमला ने कहा कि अगर आप राष्ट्रपति होते तो पुतिन कीव में बैठे होते और लंच में आपको खा रहे होते।

डिबेट में कमला 37 मिनट 36 सेकेंड जबकि ट्रम्प 42 मिनट 52 सेकेंड तक बोले। डिबेट खत्म होने के बाद दोनों बिना हाथ मिलाए लौट गए। अमेरिका के 4 मीडिया हाउस (न्यूयॉर्क टाइम्स, CNN, वॉशिंगटन पोस्ट) और BBC के किए सर्वे में कमला को विजेता माना है।

ट्रम्प और कमला के बीच पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट ट्रम्प और कमला के बीच इस चुनाव में यह पहली और आखिरी डिबेट थी। कमला ने पहली बार राष्ट्रपति चुनाव की बहस में हिस्सा लिया, जबकि ट्रम्प 2016 से 24 तक 6 बार डिबेट में हिस्सा ले चुके हैं।

इस चुनाव में 27 जून को पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट ट्रम्प और बाइडेन के बीच हुई थी। बाइडेन हार गए थे, जिसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी छोड़ दी थी। इसके बाद डेमोक्रेटिक पार्टी ने कमला हैरिस को उम्मीदवार बनाया था।

अब 7 सवाल-जवाब में डिबेट को सिलसिलेवार तरह से पढ़ें…

सवाल 1: दोनों ही पार्टियां इमिग्रेशन और बॉर्डर सिक्योरिटी को एक बड़ा मुद्दा मानती हैं। कमला आपकी पार्टी इस पर क्या कर रही है?

कमला का जवाब: इमिग्रेशन से जुड़ी समस्याओं के लिए ट्रम्प जिम्मेदार हैं। उनकी पार्टी ने इससे जुड़े विधेयक को रोकने की कोशिश की। ट्रम्प ने अपने लोगों से फोन कर ऐसा करने को कहा। क्योंकि वे चाहते ही नहीं कि समस्या खत्म हो।

ट्रम्प का काउंटर: हमारे देश में हर दिन हजारों-हजार अपराधी आ रहे हैं। वे (प्रवासी) कुत्ते-बिल्लियों को खाते हैं। उनकी बात काटते हुए मॉडरेटर ने कहा कि इस बात के कोई सबूत नहीं मिले हैं।

इस पर ट्रम्प ने कहा कि उन्होंने टीवी पर लोगों को यह कहते सुना है कि माइग्रेंट्स ने उनके कुत्तों को उठा लिया और उसे पकाकर खा गए।

कमला का काउंटर ट्रम्प की बात सुनकर कमला जोर से हंस पड़ी। उन्होंने हंसते हुए कहा, “ट्रम्प के मुताबिक प्रवासी पालतू जानवरों को खाते हैं। अब वे हद पार कर रहे हैं।”

ट्रम्प ने कहा कि प्रवासी अमेरिका के लोगों के पालतू कुत्तों को खा रहे हैं। इस पर कमला ने कहा कि वे बहस को एक्सट्रीम लेवल पर ले जा रहे हैं।

सवाल 2: ट्रम्प आपने कहा था कि आप 6 हफ्ते के बाद भी अबॉर्शन की इजाजत देंगे, लेकिन फिर आप अपने बयान से पलट गए। आपके उप-राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जेडी वेंस ने कहा था कि आप अबॉर्शन बैन के बिल को वीटो करेंगे।​​​​​

ट्रम्प का जवाब: डेमोक्रेटिक पार्टी प्रेग्नेंसी के 9वें महीने में अबॉर्शन का हक देना चाहती है। उनके एक नेता ने कहा था कि हम बच्चा पैदा होने के बाद देखेंगे कि उसका क्या करना है। जरूरत पड़ी तो उसे मार दिया जाएगा। इसलिए मैंने अबॉर्शन पर अपना पक्ष बदला।

कमला के उप-राष्ट्रपति उम्मीदवार ने कहा था कि 9वें महीने में अबॉर्शन करना या बच्चे को पैदा होने के बाद मार देने में कोई दिक्कत नहीं है।

कमला का काउंटर: ट्रम्प सिर्फ झूठ बोल रहे हैं। उनकी वजह से आज अमेरिका के 20 राज्यों में अबॉर्शन पर बैन है। रेप पीड़ितों को दिक्कत हो रही है। कोई सरकार या ट्रम्प महिलाओं को नहीं बता सकते कि उन्हें अपने शरीर के साथ क्या करना चाहिए। मैं अपने कार्यकाल में अबॉर्शन की इजाजत का बिल जरूर साइन करूंगी।

ट्रम्प का काउंटर: मैं अबॉर्शन को बैन नहीं करूंगा। इस मुद्दे ने 52 साल तक देश को बांटकर रखा है। अमेरिका के सभी राज्य अबॉर्शन पर लेकर अब खुद फैसला ले रहे है। मुझे अबॉर्शन बिल पर वीटो की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि कमला हैरिस कभी चुनाव नहीं जीतने वाली हैं।

कमला वामपंथी हैं। उनके पिता कम्युनिस्ट हैं। उन्होंने कमला को अच्छे से वामपंथ सिखाया है। पुतिन भी उनका समर्थन करते हैं। कमला से पूछा जाना चाहिए कि क्या वह प्रेग्नेंसी के 7वें, 8वें और 9वें महीने में अबॉर्शन की इजाजत देंगी।

ट्रम्प को बीच में काटते हुए कमला ने कहा: कमॉन, यह सब झूठ है। ट्रम्प की नीतियों की वजह से गर्भवती महिलाओं को इलाज के लिए दूसरे राज्य जाना पड़ रहा है। हम ऐसा नहीं होने देंगे।

जिस वक्त डोनाल्ड ट्रम्प कमला को वामपंथी कह रहे थे, उस वक्त कमला उन्हें हंसते हुए देख रही थीं VIDEO…

सवाल 3: गाजा में 11 महीने से जंग चल रही है। अभी भी करीब 100 बंधक हमास के पास हैं। पिछले हफ्ते इजराइली PM नेतन्याहू ने कोई भी पीस डील न होने की बात कही। कमला आपका इस पर क्या कहना है?

कमला का जवाब: आतंकी संगठन हमास ने 7 अक्टूबर को इजराइल पर हमला किया। उन्होंने 1200 से ज्यादा मासूम इजराइलियों को मार डाला। कई महिलाओं से रेप किया। इजराइल को अपनी रक्षा करने का पूरा हक है, लेकिन ये भी सच्चाई है कि यह जंग बहुत लंबी खींच गई है।

अब जंग खत्म होनी चाहिए। हमें एक सीजफायर डील की जरूरत है जिससे बंधक आजाद हो पाएं। एक अलग फिलिस्तीन की स्थापना इस समस्या का हल है। हमें गाजा को फिर से बसाना होगा। फिलिस्तीनियों को सुरक्षा देनी होगी।

ट्रम्प का काउंटर: अगर मैं अमेरिका का राष्ट्रपति होता तो ये जंग कभी शुरू ही नहीं होती। कमला इजराइलियों से नफरत करती हैं। नेतन्याहू जब अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करने आए तो कमला उनसे मिली भी नहीं, क्योंकि वह पार्टी कर रही थीं। कमला मिडिल ईस्ट के लोगों से भी नफरत करती हैं।

मैं आधुनिक इतिहास में सबसे बड़ा इजराइल समर्थक राष्ट्रपति हूं। मैं राष्ट्रपति होता तो हमास के पास आतंक फैलाने के लिए पैसा ही नहीं होता। आप देखिए मिडिल ईस्ट में क्या हो रहा है। अगर कमला जीतीं तो इजराइल का 2 सालों में अस्तित्व मिट जाएगा।

कमला का काउंटर: ट्रम्प देश को तोड़ने की राजनीति करते हैं। वे एक तानाशाह हैं। वे पहले दिन से तानाशाह बनना चाहते हैं। सब जानते हैं कि वे तानाशाह किम जोंग उन को प्रेम पत्र लिखा करते थे।

दुनियाभर के तानाशाह चाहते हैं कि आप फिर से राष्ट्रपति बनें। वे आपको अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करेंगे। मैं कई ऐसे मिलिट्री अधिकारियों से मिली हूं जो आपके साथ काम कर चुके हैं। वे आपको एक कलंक के रूप में देखते हैं। वे आपको देश की सुरक्षा के लिए खतरनाक मानते हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………

नेपाल ने एक बार फिर से बुधवार को ऐतिहासिक विनाश देखा है. यहां बड़ी संख्या में लोग चीन के तिब्बत क्षेत्र से भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ में बह गए. बाढ़ में कम से कम 180 लोगों की मौत की खबर है. इस प्राकृतिक आपदा में कई देशों के लोग लापता है. करीब 1500 […]

UB India News27 अग॰
प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….
अन्तर्राष्ट्रीय

प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….

नेपाल के पहाड़ी जिले रसुवा में तिब्बत सीमा के निकट भोटे कोशी नदी में आई भीषण बाढ़ ने हिमालयी क्षेत्र की नाजुक पारिस्थितिकी और आपदा-प्रबंधन की सीमाओं को एक बार फिर सामने ला दिया है। अचानक आई इस बाढ़ से भारी मानवीय क्षति के साथ मकानों, सड़कों, पुलों और जलविद्युत परियोजनाओं को हुए नुकसान ने […]

UB India News27 अग॰
ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….
खास खबर

ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….

अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को रोक दिया है या उनका समय बदल दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, सभी विदेशी राजनयिक केंद्रों पर एक ग्लोबल ट्रेनिंग प्रोग्राम को लागू करने के लिए वीज़ा सेवाओं के अपॉइंटमेंट को रोका गया है। अमेरिकी […]

UB India News26 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰