अमेरिका में भी छाए PM मोदी: चुनाव प्रचार के बीच डोनाल्ड ट्रंप बोले- अगले सप्ताह मिलूंगा

अमेरिका में नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं. डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस के बीच मुख्य रूप से मुकाबला है. दोनों ही नेता चुनाव के लिए जोरों-शोरों से प्रचार कर रहे हैं. चुनाव प्रचार के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिया. ट्रंप ने कहा कि वह पीएम मोदी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 18 सितंबर 2024, 10:13 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
अमेरिका में भी छाए PM मोदी: चुनाव प्रचार के बीच डोनाल्ड ट्रंप बोले- अगले सप्ताह मिलूंगा
Photo: UB India News Archive

अमेरिका में नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं. डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस के बीच मुख्य रूप से मुकाबला है. दोनों ही नेता चुनाव के लिए जोरों-शोरों से प्रचार कर रहे हैं. चुनाव प्रचार के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिया. ट्रंप ने कहा कि वह पीएम मोदी से मिलने वाले हैं. पर क्यों आइये जानते हैं.

यह है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार को अमेरिकी शहर मिशिगन पहुंचे थे. यहां वे एक चुनावी कार्यक्रम में अमेरिकी व्यापारियों को संबोधित कर रहे थे. अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि वह अगले सप्ताह नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. हालांकि. ट्रंप ने यह नहीं बताया कि दोनों नेता अमेरिका में कहां मिलेंगे. बता दें, नरेंद्र मोदी 21 सितंबर को तीन दिवसीय दौरे पर अमेरिका जाने वाले हैं.

प्रचार के बीच क्यों लिया पीएम मोदी का नाम

अमेरिकी चुनाव प्रचार में पीएम मोदी का नाम लेना ट्रंप की रणनीति हो सकती है और इसके दो बड़े वजह हैं. पहला- पीएम मोदी से घनिष्ठता दिखाकर ट्रंप अमेरिका में रह रहे भारतीय समुदाय को रिझाने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे चुनावों में भारतीय समुदाय के वोटरों का झुकाव ट्रंप की ओर रहे. इसके अलावा, दूसरा बड़ा कारण है- भारत का बाजार. भारत एक बड़ा बाजार है. अमेरिकी व्यापारी भारत के बाजार में आना चाहते हैं. ऐसे में पीएम मोदी से दोस्ती जाहिर करके वे व्यापारियों को विश्वास दिलवा पाएंगे कि पीएम मोदी उनके दोस्त हैं और सरकार में आने के बाद ट्रंप भारत के बाजारों में उनकी पहुंच को आसान करेंगे.

संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी का अमेरिका दौरा 21 सितंबर से शुरू हो रहा है. पीएम मोदी यहां वार्षिक क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. पीएम मोदी इस दौरान संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे. भारतीय विदेश मंत्रालय के मुताबिक पीएम मोदी 22 सितंबर को न्यूयॉर्क में भारतीय समुदाय की एक सभा को भी संबोधित करेंगे.

क्वाड शिखर सम्मेलन में भी होंगे शामिल
इसके अलावा, वार्षिक क्वाड शिखर सम्मेलन का आयोजन अमेरिका के डेलावेयर में होगा. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन इसकी मेजबानी करेंगे. क्वाड सम्मेलन में पीएम मोदी और बाइडन के अलावा, ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज और उनके जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा भी शामिल होंगे.

कब-कब मिले ट्रंप और मोदी

पीएम मोदी और ट्रंप आखिरी बार साल 2020 में मिले थे. ट्रंप जब भारत आए थे. पीएम मोदी ने मुलाकात को पार्थ ब्रेकिंग बताया था. जी20 शिखर सम्मेलन से पहले साल 2019 में पीएम मोदी ने जापान में ट्रंप से मुलाकात की थी. दोनों नेता के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी हुई थी. इससे पहले साल 2017 में आसियान शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं ने फिलिपींस के मनीला में मुलाकात की थी.

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………

नेपाल ने एक बार फिर से बुधवार को ऐतिहासिक विनाश देखा है. यहां बड़ी संख्या में लोग चीन के तिब्बत क्षेत्र से भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ में बह गए. बाढ़ में कम से कम 180 लोगों की मौत की खबर है. इस प्राकृतिक आपदा में कई देशों के लोग लापता है. करीब 1500 […]

UB India News27 अग॰
प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….
अन्तर्राष्ट्रीय

प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….

नेपाल के पहाड़ी जिले रसुवा में तिब्बत सीमा के निकट भोटे कोशी नदी में आई भीषण बाढ़ ने हिमालयी क्षेत्र की नाजुक पारिस्थितिकी और आपदा-प्रबंधन की सीमाओं को एक बार फिर सामने ला दिया है। अचानक आई इस बाढ़ से भारी मानवीय क्षति के साथ मकानों, सड़कों, पुलों और जलविद्युत परियोजनाओं को हुए नुकसान ने […]

UB India News27 अग॰
ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….
खास खबर

ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….

अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को रोक दिया है या उनका समय बदल दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, सभी विदेशी राजनयिक केंद्रों पर एक ग्लोबल ट्रेनिंग प्रोग्राम को लागू करने के लिए वीज़ा सेवाओं के अपॉइंटमेंट को रोका गया है। अमेरिकी […]

UB India News26 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰