इजराइल ने हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह को मार गिराया

इजरायली सेना ने दावा किया है कि उसने बेरूत के दक्षिणी उपनगर में सिलसिलेवार हमलों में हिज़्बुल्लाह के नेता सैयद हसन नसरल्लाह को मार गिराया है. इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा कि उसने लेबनान की राजधानी में हिज़्बुल्लाह के अंडरग्राउंड हेडक्वार्टर को टारगेट किया था. आईडीएफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 28 सितंबर 2024, 11:55 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
इजराइल ने हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह को मार गिराया
Photo: UB India News Archive

इजरायली सेना ने दावा किया है कि उसने बेरूत के दक्षिणी उपनगर में सिलसिलेवार हमलों में हिज़्बुल्लाह के नेता सैयद हसन नसरल्लाह को मार गिराया है. इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा कि उसने लेबनान की राजधानी में हिज़्बुल्लाह के अंडरग्राउंड हेडक्वार्टर को टारगेट किया था.

आईडीएफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, “हसन नसरल्लाह आतंकवाद फैलाने के लिए अब इस दुनिया में जिंदा नहीं है.” दि गार्जियन की रिपोर्ट में इजरायली सूत्रों के हवाले से बताया गया कि इजराइली सुरक्षा कैबिनेट ने पहले नसरल्लाह को मारने का प्लान छोड़ दिया था, लेकिन जब यह पता चला कि कमांड कॉम्प्लेक्स में होने वाली एक बैठक में वो आने वाला है तो मारने की योजना को मंजूरी दे दी.

किस ऑपरेशन के तहत मारा गया नसरल्लाह?

आईडीएफ के पास इंटेलिजेंस इनपुट था कि नसरल्लाह कमांड कॉम्प्लेक्स में मौजदू है. इजरायली मीडिया की रिपोट्स में कहा गया है कि इस ऑपरेशन का नाम न्यू ऑर्डर रखा गया था और इसे अंजाम देने के लिए बंकर-बस्टिंग बमों से लैस F15I जेट विमानों के एक स्क्वाड्रन से दिया गया. इस हमले में नसरल्लाह के साथ-साथ उसकी बेटी भी मारी गई.

यह खबर सबसे पहले सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल नादव शोशानी ने एक्स पर एक संक्षिप्त पोस्ट में दी थी, जिसमें कहा गया था: “हसन नसरल्लाह मर चुका है.” इसके तुरंत बाद जारी एक बयान में, आईडीएफ ने कहा कि नसरल्लाह, हिजबुल्लाह के दक्षिणी मोर्चे के कमांडर अली कार्की और बैठक में भाग लेने वाले अन्य कमांडरों के साथ मारा गया है.

बयान में कहा गया है, “आईडीएफ और इजरायली सुरक्षा प्रतिष्ठान से सटीक खुफिया जानकारी मिलने के बाद, आईएएफ (इजरायली वायु सेना) के लड़ाकू विमानों ने हिजबुल्लाह आतंकवादी संगठन के केंद्रीय मुख्यालय पर टारगेटेड हमला किया, जो बेरूत के दहिह इलाके में एक आवासीय इमारत के नीचे अंडरग्राउंड था.”

नरसल्लाह के मारे जाने का क्या होगा असर?

इजरायल ने पहले ही हिजबुल्लाह के नेतृत्व ढांचे को तहस-नहस कर दिया है. नसरल्लाह के चले जाने से ये मुद्दा और भी जटिल हो गया, क्योंकि इस ग्रुप को कई प्रमुख कमांडरों की हत्या और हाल ही में पेजर ब्लास्ट हमलों के बाद अपनी आंतरिक सुरक्षा के बारे में सवालों का सामना करना पड़ रहा है, जिसने पूरे लेबनान में समूह को हिलाकर रख दिया है.

हालांकि, नसरल्लाह के मारे जाने पर हिजबुल्लाह के पूरी तरह से खत्म होने की उम्मीद नहीं है, लेकिन उनके हटाए जाने से निस्संदेह समूह का मनोबल गिरेगा और यह इजरायल के सैन्य प्रभुत्व का एक शक्तिशाली प्रतीक बन जाएगा.

दूसरी तरफ, नसरल्लाह की मौत के बाद ईरान में सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई को सुरक्षित जगह शिफ्ट कर दिया गया है।

ये तस्वीर इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के ऑफिस की तरफ से जारी की गई है। UN में स्पीच के बाद नेतन्याहू ने लैंडलाइन के जरिए लेबनान में अटैक करने का आदेश दिया। यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
ये तस्वीर इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के ऑफिस की तरफ से जारी की गई है। UN में स्पीच के बाद नेतन्याहू ने लैंडलाइन के जरिए लेबनान में अटैक करने का आदेश दिया। यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
बेरूत की सड़कों पर रह रहे हजारों लेबनानी

BBC के मुताबिक, इजराइल और हिजबुल्लाह में 11 दिन से जारी टकराव के बीच हजारों लेबनानी बेघर हो गए हैं। UN एजेंसी ने लेबनान में लोगों को शरण देने के लिए 500 शेल्टर बनाए हैं। बमबारी के बीच साउथ लेबनान में बेघर हुए हजारों लोग सड़कों, कारों और पार्क में सो रहे हैं।

तस्वीर बेरूत की है, जहां लेबनानी कुठ जरूरत का सामान लेकर सड़क पर रह रहे हैं।
तस्वीर बेरूत की है, जहां लेबनानी कुठ जरूरत का सामान लेकर सड़क पर रह रहे हैं।
बेरूत के शहीद चौक पर सैकड़ों लेबनानी परिवारों ने शरण ली है।
बेरूत के शहीद चौक पर सैकड़ों लेबनानी परिवारों ने शरण ली है।
सैकड़ों लेबनानी बेरूत के चौराहों पर अपनी कारों में रात गुजारते नजर आए।
सैकड़ों लेबनानी बेरूत के चौराहों पर अपनी कारों में रात गुजारते नजर आए।
दाहियेह शहर में इजराइली हमले के बीच शुक्रवार को शहीद चौक पर लोगों ने कारों में रात गुजारी।
दाहियेह शहर में इजराइली हमले के बीच शुक्रवार को शहीद चौक पर लोगों ने कारों में रात गुजारी।
लेबनान में सेना भेजने की तैयारी में ईरान

ईरान में विदेश मंत्रालय के अधिकारी आयतुल्लाह मोहम्मद अखतारी ने कहा है कि ईरान आने वाले कुछ दिनों में लेबनान और सीरिया में सैनिकों की तैनाती की तैयारी में है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू कर दिया गया है।

अखतारी ने कहा, “वरिष्ठ अधिकारी जल्द ही गोलन हाइट्स में सैनिकों को तैनात करने की इजाजत दे देंगे। हम लेबनान में इजराइल से लड़ाई के लिए 1981 की तरह ही सेना भी भेज सकते हैं।”

खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह के लिए साथ आएं सभी मुस्लिम

ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई ने कहा, “सभी मुस्लिमों को इस वक्त लेबनान और हिजबुल्लाह के साथ खड़े होने की जरूरत है। उन्हें साथ आकर दुष्ट इजराइल से लड़ाई लड़नी होगी। इस क्षेत्र का भविष्य अब इस बात पर टिका है कि हम कितनी ताकत से इजराइल को रोक सकते हैं। हिजबुल्लाह इस अभियान में हमारा नेतृत्व कर रहा है।”

नसरल्लाह को मारने के लिए इजराइल ने चलाया था ‘न्यू ऑर्डर’ ऑपरेशन

इजराइली सेना ने बताया कि नसरल्लाह को मारने के लिए जो ऑपरेशन चलाया गया था उसे ‘न्यू ऑर्डर’ नाम दिया गया था। बेरूत पर हमले के दौरान इजराइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट और IDF के चीफ ऑफ स्टाफ कमांड सेंटर से ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए थे।

खामेनेई को सुरक्षित जगह भेजा गया

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, नसरल्लाह की मौत की खबर के बाद ईरान में सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई को सुरक्षित जगह पर शिफ्ट किया गया है।

32 की उम्र में हिजबुल्लाह का चीफ बना था नसरल्लाह

​​​​​​नसरल्लाह 1992 से ईरान समर्थित संगठन हिजबुल्लाह का चीफ था। जब उसे यह जिम्मेदारी मिली तब वह महज 32 साल का था। नसरल्लाह संगठन के फाउंडिंग मेंबर्स में से एक था। इजराइल ने 2 महीने के भीतर हिजबुल्लाह की पूरी लीडरशिप को खत्म कर दिया है।

इजराइल ने 30 जुलाई को लेबनान पर एक एयरस्ट्राइक में हिजबुल्लाह के दूसरे सबसे सीनियर लीडर फुआद शुकर को मार गिराया था। इसके ठीक अगले दिन 31 जुलाई को ईरान पर हमला कर हमास चीफ इस्माइल हानियेह को भी मार दिया था।

अब हिजबुल्लाह की लीडरशिप में कोई सीनियर नेता नहीं बचा है। वहीं हमास की लीडरशिप में सिर्फ याह्या सिनवार जीवित है, जो गाजा में मौजूद है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………

नेपाल ने एक बार फिर से बुधवार को ऐतिहासिक विनाश देखा है. यहां बड़ी संख्या में लोग चीन के तिब्बत क्षेत्र से भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ में बह गए. बाढ़ में कम से कम 180 लोगों की मौत की खबर है. इस प्राकृतिक आपदा में कई देशों के लोग लापता है. करीब 1500 […]

UB India News27 अग॰
प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….
अन्तर्राष्ट्रीय

प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….

नेपाल के पहाड़ी जिले रसुवा में तिब्बत सीमा के निकट भोटे कोशी नदी में आई भीषण बाढ़ ने हिमालयी क्षेत्र की नाजुक पारिस्थितिकी और आपदा-प्रबंधन की सीमाओं को एक बार फिर सामने ला दिया है। अचानक आई इस बाढ़ से भारी मानवीय क्षति के साथ मकानों, सड़कों, पुलों और जलविद्युत परियोजनाओं को हुए नुकसान ने […]

UB India News27 अग॰
ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….
खास खबर

ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….

अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को रोक दिया है या उनका समय बदल दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, सभी विदेशी राजनयिक केंद्रों पर एक ग्लोबल ट्रेनिंग प्रोग्राम को लागू करने के लिए वीज़ा सेवाओं के अपॉइंटमेंट को रोका गया है। अमेरिकी […]

UB India News26 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰