सद्गुरु के ईशा फाउंडेशन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

सद्गुरु के ईशा फाउंडेशन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. ईशा फाउंडेशन ने गुरुवार को मद्रास हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी और सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. ईशा फाउंडेशन की दलीलों पर गौर करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने एक्शन से राहत दे दी. ईशा फाउंडेशन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 3 अक्टूबर 2024, 08:37 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
सद्गुरु के ईशा फाउंडेशन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत
Photo: UB India News Archive
सद्गुरु के ईशा फाउंडेशन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. ईशा फाउंडेशन ने गुरुवार को मद्रास हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी और सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. ईशा फाउंडेशन की दलीलों पर गौर करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने एक्शन से राहत दे दी. ईशा फाउंडेशन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पुलिस मद्रास हाईकोर्ट के निर्देश के अनुपालन में आगे कोई कार्रवाई न करे. पुलिस मद्रास हाईकोर्ट के निर्देशानुसार सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष वस्तु-स्थिति पर रिपोर्ट दाखिल करेगी.
ईशा फाउंडेशन की ओर से यह मामला सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच के समक्ष मेंशन किया गया. ईशा फाउंडेशन की ओर से सीनियर एडवोकेट मुकुल रोहतगी ने मद्रास हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने का अनुरोध किया. उन्होंने कहा कि लगभग 500 पुलिस अधिकारियों ने फाउंडेशन के आश्रम पर छापेमारी की है और हर कोने की जांच कर रहे हैं. बेंच में जस्टिस जे.बी. पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा भी शामिल थे.
सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के समक्ष दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को अपने पास ट्रांसफर कर लिया है. यह याचिका एक व्यक्ति ने दायर की थी, जिसने आरोप लगाया था कि उसकी दो बेटियों को ईशा फाउंडेशन के परिसर के अंदर बंदी बनाकर रखा गया है. बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका किसी ऐसे व्यक्ति को अदालत के समक्ष पेश करने के निर्देश की मांग करने के लिए दायर की जाती है जो लापता है या उसे अवैध रूप से हिरासत में रखा गया है.
सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने ने उन दो लड़कियों से ब्योरा जानना चाहा, जिनके पिता ने ईशा फाउंडेशन में अवैध रूप से बंधक बनाए जाने का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. उन दोनों लड़कियों के पिता बेटियों को जबरन केंद्र में रखने का आरोप लगाया है. बेंच में बैठे जज मामले के तथ्यों के बारे में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए दोनों महिलाओं की बात सुनी. उसके बाद निजी तौर पर बातचीत करने के लिए जज साहब अपने चेंबर में ले गए.
बार एंड बेंच की खबर के मुताबिक, उन दोनों लड़कियों में से एक ने भरी अदालत में कहा कि वे अपनी मर्जी से आश्रम में हैं. एक लड़की ने कहा, ‘जज साहब, हम अपनी मर्जी से आश्रम में हैं. हम हाई कोर्ट में पेश हुए थे और बताया था कि हम अपनी मर्जी से यहां हैं. हमारे पिता की तरफ से यह उत्पीड़न पिछले 8 साल से चल रहा है.’ इसके बाद कोर्ट ने दोनों लड़कियों से चैंबर में बात की. बातचीत के बाद बेंच ने नोट किया कि दोनों महिलाओं ने दावा किया कि वे स्वेच्छा से आश्रम में रह रही हैं.
अदालत ने दोनों व्यक्तियों से बातचीत की है. इस दौरान, दोनों ने बताया कि उन्होंने 24 और 27 साल की उम्र में आश्रम में प्रवेश लिया था. आदेश में कहा गया है, “हमने दोनों से बात की और उन्होंने कहा कि वे अपनी मर्ज़ी से यहां रह रहे हैं और आश्रम के बाहर आने-जाने के लिए स्वतंत्र हैं.”
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने 30 सितंबर को डॉ. एस कामराज की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर अंतरिम आदेश पारित किया था. उसमें कामराज ने पुलिस को निर्देश देने का अनुरोध किया था कि वह उनकी दो बेटियों को अदालत के समक्ष पेश करे, जिनके बारे में उनका आरोप है कि उन्हें ईशा फाउंडेशन के अंदर बंदी बनाकर रखा गया है और उन्हें रिहा किया जाए. याचिकाकर्ता पिता कामराज तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय, कोयंबटूर से रिटायर्ड प्रोफेसर हैं. उनकी दो बेटियां हैं और दोनों ने इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर डिग्री ली है. दोनों ही ईशा फाउंडेशन से जुड़ी थीं.
रिटायर्ड प्रोफेसर कामराज की शिकायत यह थी कि ईशा फाउंडेशन कुछ लोगों को गुमराह करके उनका धर्म परिवर्तन कर उन्हें ‘भिक्षु’ बना रहा है और उनके माता-पिता तथा रिश्तेदारों को उनसे मिलने भी नहीं दे रहा है. याचिकाकर्ता की शिकायत थी कि फाउंडेशन कुछ लोगों का ब्रेनवॉश कर और उन्हें साधु बनाकर उनका शोषण कर रहा है.  शीर्ष अदालत ने कहा कि मामले की सुनवाई 14 अक्टूबर से शुरू होने वाले सप्ताह में की जाएगी.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰
भोजशाला केस-धार बंद का आह्वान क्यों …………..
खास खबर

भोजशाला केस-धार बंद का आह्वान क्यों …………..

सकल हिंदू समाज ने धार प्रशासन पर भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन न करने का आरोप लगाया है और धार बंद का आह्वान किया है. इसके चलते मंगलवार को शहर में बंद का असर देखा जा रहा है. शहर में अधिकांश व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं, जबकि आवश्यक वस्तु एवं मेडिकल प्रतिष्ठान […]

UB India News25 अग॰
सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..
अध्यात्म

सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..

सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिरों में भीड़ है। मधेपुरा के सिहेंश्वर धाम में भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ इतनी बढ़ गई कि अफरा-तफरी हो गई। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी जलाभिषेक के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कतार टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लाइन में लगे कुछ लोग गिर गए। इस दौरान महिला और बुजुर्ग […]

UB India News24 अग॰
पटना हाईकोर्ट का महावीरी झंडा मेला पर सख्त फैसला..
अध्यात्म

पटना हाईकोर्ट का महावीरी झंडा मेला पर सख्त फैसला..

पटना हाईकोर्ट ने धार्मिक जुलूस को लेकर एक ऐसा फैसला सुनाया है, जो आस्था और कानून-व्यवस्था के बीच की सीमा को साफ करता है. कोर्ट ने कहा कि धर्म मानने और धार्मिक गतिविधियां करने का अधिकार संविधान देता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि किसी भी जुलूस या धार्मिक आयोजन को बिना शर्त अनुमति […]

UB India News22 अग॰
तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….
अध्यात्म

तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….

आज सावन की तीसरी सोमवारी है। सोमवारी और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग बना है। कहा जाता है कि इस दुर्लभ संयोग में भगवान शिव और माता पार्वती के साथ नाग देवता की पूजा करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है। शिव मंदिरों में सुबह से ही जलाभिषेक के लिए लंबी कतार लगी है। […]

UB India News17 अग॰
लखीसराय के अशोक धाम शिव मंदिर में हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत , 20 से अधिक लोग घायल
अध्यात्म

लखीसराय के अशोक धाम शिव मंदिर में हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत , 20 से अधिक लोग घायल

बिहार के लखीसराय में सोमवार को भगदड़ मच गई। हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई। 23 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घटना अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले रास्ते पर हुई। लखीसराय डीएम शैलेंद्र कुमार ने […]

UB India News17 अग॰
स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह
अध्यात्म

स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह

बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के मंदिरी स्थित कार्यालय में शनिवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। समारोह में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द और देश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश प्रमुखता से उभरा। कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष प्रो. रणबीर नंदन ने […]

UB India News15 अग॰
साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………
खास खबर

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

साल 2026 का अंतिम और पूर्ण सूर्यग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। सूर्यग्रहण वैज्ञानिक और ज्योतिषीय दृष्टि दोनों से ही बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। यह सूर्यग्रहण कर्क राशि में लगने जा रहा है। ज्योतिषीय दृष्टि से देखें तो जब भी सूर्यग्रहण लगता है वह हर राशि के जातकों को किसी न किसी […]

UB India News11 अग॰
सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..
अध्यात्म

सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..

पटना के बोरिंग कैनाल रोड स्थित पंचमुखी मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों में सावन की दूसरी सोमवारी पर सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और मनोकामना मांगी। मुजफ्फरपुर में सावन की दूसरी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ के जलाभिषेक के […]

UB India News10 अग॰