नीतीश कुमार 2025 में फिर से मुख्यमंत्री बनना है………..

जदयू ऑफिस में शनिवार को नई प्रदेश कार्यकारिणी की पहली बैठक हो रही है। बैठक में सीएम नीतीश कुमार राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा समेत सभी मंत्री, सांसद और विधायक मौजूद हैं। इनके साथ पार्टी के 400 मेंबर भी इस बैठक में हिस्सा ले रहे हैं। मीटिंग में ललन सिंह नहीं […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 5 अक्टूबर 2024, 07:57 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
नीतीश कुमार 2025 में फिर से मुख्यमंत्री बनना है………..
Photo: UB India News Archive

जदयू ऑफिस में शनिवार को नई प्रदेश कार्यकारिणी की पहली बैठक हो रही है। बैठक में सीएम नीतीश कुमार राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा समेत सभी मंत्री, सांसद और विधायक मौजूद हैं। इनके साथ पार्टी के 400 मेंबर भी इस बैठक में हिस्सा ले रहे हैं। मीटिंग में ललन सिंह नहीं हैं। आज की बैठक में आनेवाले विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई जा रही है।

पार्टी मीटिंग के एजेंडे को लेकर खगड़िया के परबत्ता से जेडीयू विधायक डॉ. संजीव ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य है कि NDA गठबंधन 2025 में 225 सीट लाना और नीतीश कुमार 2025 में फिर से मुख्यमंत्री बनना है। वहीं अशोक चौधरी को पार्टी का महासचिव बनाने पर सवाल उठाए। ललन सिंह के शामिल नहीं होने पर कहा कि उनको आना चाहिए था, लेकिन कुछ व्यस्तता रही होगी, इस कारण वे नहीं आए हैं।

अब तक की मीटिंग में 6 फैसले लिए गए हैं। जिसमें एनडीए के सहयोगी दलों के साथ तालमेल बिठाने को लेकर कार्यक्रम चलाया जाएगा। साथ ही पार्टी सम्मान संवाद कार्यक्रम करेगी, जिसमें वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं से बात करेंगे।

जदयू के मिशन 2025 और 4 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बताया कि बैठक का एजेंडा 2025 का विधानसभा चुनाव ही है। जैसा हमारे नेता नीतीश कुमार निर्देश देंगे। उस हिसाब से कार्यकर्ता जमीन पर आगे की तैयारी में जुट जाएंगे।

इससे पहले पार्टी के प्रदेश कमेटी और जिलाध्यक्षों की बैठक 16 सितंबर को हुई थी। इसमें भी चुनाव को लेकर रणनीति बनी थी।

भूमिहार को गली देने वालों को पार्टी में महासचिव बनाना दुर्भाग्यपूर्ण

अब जदयू के भीतर ही अशोक चौधरी का विरोध शुरू हो गया है। खगड़िया के परबत्ता से विधायक डॉ. संजीव ने कहा कि पार्टी के भीतर एक-दो लोग जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल करते हैं। भूमिहारों के लिए बयान देते हैं। इसका सख्त विरोध मैं पहले भी करता था और आज भी कर रहा हूं। ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि भूमिहारों को गाली देने वालों को पार्टी का महासचिव बना दिया जाता है। पार्टी में रह कर भूमिहारों के प्रति गलत बयानबाजी करते हैं। भूमिहार हमेशा से NDA के साथ रहे हैं। जब-जब नीतीश कुमार की सरकार बनी है। भूमिहार दम-खम के साथ उनके साथ खड़े रहे हैं।

नीतीश के साथ श्री बाबू को भी मिले भारत रत्न

डॉ. संजीव ने कहा कि श्री बाबू के बाद अगर बिहार में किसी ने काम किया है तो वो हैं नीतीश कुमार। इसलिए श्री बाबू और नीतीश कुमार दोनों को भारत रत्न मिले।

जदयू प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के 6 फैसले

1. NDA के सहयोगी दलों के नेताओं के साथ समन्वय बनाने के लिए संगत-पंगत कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इसमें प्रखंड स्तर तक के NDA के नेता नियमित तौर पर मिलेंगे। आपस में चाय और नाश्ते पर चर्चा करेंगे। इसमें वे विपक्षी दलों की तरफ से फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करेंगे।

2. सम्मान संवाद कार्यक्रम का शुरुआत करेंगे। इसमें समता पार्टी के दौरान जुड़े रहे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से पार्टी के नेता संवाद करेंगे।

3. लोकसभा चुनाव में NDA की जीत के लिए सीएम नीतीश कुमार को बधाई दी गई। जिनके नाम और काम पर चुनाव लड़ा और जीता गया।

4. नीतीश कुमार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना और इस पर चर्चा करने का निर्णय लिया गया।

5. जातीय गणना कराने और इसके आधार पर आरक्षण लागू करने को लेकर फिर उच्चतम न्यायलय में याचिका दायर करने के लिए सीएम नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया गया।

6. नौकरी और रोजगार मतलब नीतीश कुमार का प्रस्ताव पास हुआ।

एक महीने के भीतर पार्टी के 3 पावरफुल बॉडी में फेरबदल

विधानसभा चुनाव से पहले जदयू ने बड़ा फेरबदल किया है। एक महीने के भीतर संगठन के तीन पावरफुल समितियों में बदलाव किए हैं। पहले राष्ट्रीय पदाधिकारियों को बदला गया। इसके बाद प्रदेश कमेटी में बदलाव हुए हैं। इसके बाद 15 दिन पहले राज्य कार्यकारिणी का भी नए सिरे से गठन किया गया था।

कार्यकारिणी में 68 नेताओं को किया गया है शामिल

कार्यकारिणी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह समेत पार्टी के 68 बड़े नेताओं को जगह दी गई है। इसमें वशिष्ठ नारायण सिंह, विजेन्द्र प्रसाद यादव, विजय चौधरी, उमेश सिंह कुशवाहा, पूर्व केंद्रीय मंत्री दशई चौधरी, पूर्व सांसद चंदेश्वर चंद्रवंशी और पूर्व सांसद विजय कुमार जैसे नाम शामिल हैं। पार्टी के सीनियर लीडर के अलावा सांसदों को भी शामिल किया गया है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰