24 घंटे में लॉरेंस बिश्नोई का नेटवर्क खत्म कर दूंगा…

मुंबई में NCP (अजित गुट) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में बिहार में सियासत तेज हो गई है। एक ओर मुख्य विपक्षी दल आरजेडी एनडीए सरकार पर हमलावर है, तो पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव भी सरकार पर निशाना साध रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर अपनी भड़ास निकाली है। पप्पू यादव […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 14 अक्टूबर 2024, 07:53 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
24 घंटे में लॉरेंस बिश्नोई का नेटवर्क खत्म कर दूंगा…
Photo: UB India News Archive

मुंबई में NCP (अजित गुट) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में बिहार में सियासत तेज हो गई है। एक ओर मुख्य विपक्षी दल आरजेडी एनडीए सरकार पर हमलावर है, तो पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव भी सरकार पर निशाना साध रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर अपनी भड़ास निकाली है। पप्पू यादव ने कहा है, ‘कानून अनुमति दे तो 24 घंटे में इस लॉरेंस बिश्नोई जैसे दो टके के अपराधी के पूरे नेटवर्क को खत्म कर दूंगा’।

पप्पू यादव ने अपनी पोस्ट में देश को लेकर विवादित शब्दों का भी इस्तेमाल किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा-

QuoteImage

यह देश है या हिजड़ों की फौज, एक अपराधी जेल में बैठ चुनौती देकर लोगों को मार रहा है, सब मूकदर्शक बने हैं। कभी मूसेवाला, कभी करणी सेना के मुखिया, अब एक उद्योगपति राजनेता को मरवा डाला। कानून अनुमति दे तो 24 घंटे में इस लॉरेंस बिश्नोई जैसे दो टके के अपराधी के पूरे नेटवर्क को खत्म कर दूंगा। -पप्पू यादव, सांसद

QuoteImage

महाराष्ट्र में महाजंगल राज है

इससे पहले उन्होंने महाराष्ट्र में बीजेपी गठबंधन वाली सरकार पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था, ‘महाराष्ट्र में महा जंगलराज है। Y सिक्योरिटी सुरक्षा में सरकार समर्थक पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या इसका शर्मनाक प्रमाण है। बिहार के बेटे बाबा सिद्दीकी की हत्या अत्यंत दुखद है। BJP गठबंधन सरकार अपने दल के इतने रसूख वाले नेताओं की रक्षा न कर पा रही है, तो आमलोगों का क्या होगा?’

बाबा सिद्दीकी को बड़ा कब्रिस्तान में दफनाया गया

मुंबई में NCP (अजित गुट) के नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 13 अक्टूबर की रात 10.30 बजे मुंबई के मरीन लाइंस स्टेशन के सामने बड़ा कब्रिस्तान में बाबा सिद्दीकी को दफनाया गया। उन्हें स्टेट ऑनर भी दिया गया।

बाबा सिद्दीकी की हत्या उनके विधायक बेटे जीशान के बांद्रा स्थित ऑफिस के सामने की गई थी। उन्हें तीन गोलियां मारी गईं थीं। वे इसी साल फरवरी में कांग्रेस छोड़कर अजित पवार की NCP में शामिल हुए थे। सिद्दीकी बांद्रा से 3 बार विधायक रह चुके थे।

जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के गैंग ने ली हत्या की जिम्मेदारी

बाबा सिद्दीकी के मर्डर की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली। उन पर गोली चलाने वाले 4 हमलावरों में से 2 यूपी, 1 हरियाणा और 1 पंजाब का है। हरियाणा के गुरमेल और यूपी के धर्मराज को मौके से ही गिरफ्तार किया गया। यूपी के ही एक अन्य आरोपी शिव और पंजाब के जीशान की तलाश जारी है।

मुंबई कोर्ट ने गुरमेल को 7 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा है। धर्मराज ने खुद को नाबालिग बताया है, जिसकी जांच की जा रही है। ये 40 दिन से मुंबई में ही ठहरे थे और सिद्दीकी के घर और बेटे के ऑफिस की रेकी कर रहे थे।

लॉरेंस अभी गुजरात की साबरमती जेल में बंद है। उसने 14 अप्रैल को सलमान के घर के बाहर फायरिंग कराई थी। जेल में लॉरेंस से पूछताछ की जाएगी।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
बिहार में आधी रात को फहराया गया तिरंगा…………
पूर्णिया

बिहार में आधी रात को फहराया गया तिरंगा…………

देशभर में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है. सुबह सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में तिरंगा फहराया जाता है, लेकिन बिहार के पूर्णिया में आजादी का जश्न कुछ अलग अंदाज में मनाया जाता है. यहां 14 और 15 अगस्त की दरमियानी रात को ही तिरंगा फहराने की खास परंपरा है. पूर्णिया शहर के भट्ठा […]

UB India News15 अग॰
चुनाव पश्चिम बंगाल में पर अलर्ट बिहार में…………….
पश्चिम बंगाल

चुनाव पश्चिम बंगाल में पर अलर्ट बिहार में…………….

294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए दो चरणों में मतदान होगा. 23 और 29 अप्रैल को होने वाले चुनाव में राजनीतिक दलों के बीच तीखी टक्कर की संभावना है. इसी क्रम में पड़ोस के राज्यों के सीमावर्ती जिलों में भी हलचल तेज है और इसी आधार पर बिहार में भी सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किए […]

UB India News26 मार्च
समृद्धि यात्रा… CM पूर्णिया में आज ₹485 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात ……………
पटना

समृद्धि यात्रा… CM पूर्णिया में आज ₹485 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात ……………

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ का आज तीसरा दिन है. जिसके तहत वे पूर्णिया जिले के प्रवास पर रहेंगे. मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:20 बजे जिले की अधिष्ठात्री देवी मां पूरण देवी मंदिर पहुंचेंगे. […]

UB India News12 मार्च
सीमांचल से अमित शाह ने फूंका घुसपैठ मुक्त भारत का शंखनाद
पूर्णिया

सीमांचल से अमित शाह ने फूंका घुसपैठ मुक्त भारत का शंखनाद

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। इस दौरान वे सीमांचल के तीन अलग-अलग जिलों में कई राउंड की बैठक कर रहे हैं। सबसे पहले 25 फरवरी को किशनगंज में सेना के अधिकारी और पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद अररिया में नेपाल सीमा पर स्थित लेटी (Letti) सीमा […]

UB India News27 फ़र॰
सांसद पप्पू यादव 31 साल पुराने केस में पटना से गिरफ्तार, आधी रात 3 घंटे चला ड्रामा
खास खबर

सांसद पप्पू यादव 31 साल पुराने केस में पटना से गिरफ्तार, आधी रात 3 घंटे चला ड्रामा

सांसद पप्पू यादव को शनिवार सुबह बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल PMCH (पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल) लाया गया। गिरफ्तारी के दौरान चोट लगने के कारण उनके सिर में दर्द है, साथ ही धड़कन बढ़ने से उन्हें तकलीफ हो रही है। इससे पहले पटना पुलिस ने पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को […]

UB India News7 फ़र॰
गड़बड़ी करने वाले अफसरों को श्मशान तक ढूंढेंगे……………
पटना

गड़बड़ी करने वाले अफसरों को श्मशान तक ढूंढेंगे……………

पूर्णिया में शुक्रवार को डिप्टी CM विजय सिन्हा ने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जनता दरबार में एक विधवा महिला बीबी नासरीन बानो अपने बच्चों के साथ पहुंची। डिप्टी CM ने उसे बैठने को कहा। महिला ने बताया कि मेरे पति के मरने के बाद कुछ लोगों ने फर्जी पेपर बनाकर […]

UB India News26 दिस॰
पूर्णिया में दिखी तेजस्वी-पप्पू यादव की जुगलबंदी, बिना नाम लिए मंत्री लेसी सिंह पर बोला हमला
पूर्णिया

पूर्णिया में दिखी तेजस्वी-पप्पू यादव की जुगलबंदी, बिना नाम लिए मंत्री लेसी सिंह पर बोला हमला

तेजस्वी यादव ने बिना नाम लिए स्थानीय विधायक और मंत्री लेसी सिंह पर तीखा हमला बोला, जिससे सभा में उत्साह भर गया। तेजस्वी ने कहा कि धमदाहा में राशन चोर घूम रहा है। यह चुनाव राशनचोरों, मुनाफाखोरों और भ्रष्टाचारियों से बदला लेने का है। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले राष्ट्रीय […]

UB India News7 नव॰
क्‍या एयरपोर्ट की सौगात से बदलेगा पूर्णिया का सियासी गणित ?
पूर्णिया

क्‍या एयरपोर्ट की सौगात से बदलेगा पूर्णिया का सियासी गणित ?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर पूर्णिया के सियासी गिलयों में गहमागहमी भरा माहौल है. सोमवार को वो पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे और मखाना बोर्ड की स्थापना भी करेंगे. चुनावी नजरिए से देखें तो ये दौरा खास है, क्योंकि पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाली सात विधानसभा सीटें, अमौर, बायसी, कसबा, बनमनखी, […]

UB India News15 सित॰
PM नरेंद्र मोदी आज पूर्णिया में 35,561 करोड़ की योजनाओं का करेंगे शिलान्यास-उद्घाटन………
पूर्णिया

PM नरेंद्र मोदी आज पूर्णिया में 35,561 करोड़ की योजनाओं का करेंगे शिलान्यास-उद्घाटन………

PM नरेंद्र मोदी आज पूर्णिया आ रहे हैं। यहां वे 35,561 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन करेंगे। इस दौरान पीएम दो बड़े कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। पहले पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम करीब 3 घंटे पूर्णिया में रुकेंगे। पीएम मोदी दोपहर ढाई बजे एयरपोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम […]

UB India News15 सित॰