पीएम नरेंद्र मोदी के मास्को पहुंचने से पहले खत्म होने वाली है रूस-यूक्रेन जंग?

क्या बीते करीब ढाई साल से चल रहे रूस-यूक्रेन युद्ध के अब थमने के आसार दिखने लगे हैं? क्या पीएम नरेंद्र मोदी के एक बार फिर रूस जाने से स्थिति में काफी बदलाव होगा? क्या अब रूस यह युद्ध बंद करने की योजना पर काम करने लगा है? ये कुछ ऐसे सवाल हैं जिसके बारे […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 20 अक्टूबर 2024, 06:26 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पीएम नरेंद्र मोदी के मास्को पहुंचने से पहले खत्म होने वाली है रूस-यूक्रेन जंग?
Photo: UB India News Archive

क्या बीते करीब ढाई साल से चल रहे रूस-यूक्रेन युद्ध के अब थमने के आसार दिखने लगे हैं? क्या पीएम नरेंद्र मोदी के एक बार फिर रूस जाने से स्थिति में काफी बदलाव होगा? क्या अब रूस यह युद्ध बंद करने की योजना पर काम करने लगा है? ये कुछ ऐसे सवाल हैं जिसके बारे में सीधे तौर पर तो कुछ नहीं कहा जा सकता है. लेकिन, बीते कुछ दिनों में रूस के रुख को देखते हए कहा जा सकता है कि इसकी संभावना से इनकार भी नहीं किया जा सकता.

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का कहना है कि भारत के प्रधानमंत्री मोदी यूक्रेन युद्ध को लेकर फिक्रमंद रहते हैं। रूस में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में व्लादिमीर पुतिन से यूक्रेन विवाद पर सवाल हुआ था। इस पर जवाब देते हुए रूसी प्रेसीडेंट ने कहा कि जब भी बातचीत होती है तो पीएम मोदी हर बार इस मुद्दे (यूक्रेन-रूस युद्ध) को उठाते हैं और अपने विचार व्यक्त करते हैं। इसके लिए हम पीएम मोदी आभार भी व्यक्त करते हैं।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस दौरान कहा कि यूक्रेन में युद्ध की समाप्ति के लिए समयसीमा तय करना आसान नहीं है। इसकी कोई समय सीमा तय करना मुश्किल और प्रतिकूल होगा। हालांकि उन्होंने रूस की जीत का दावा जरूर किया। दरअसल भारत के रूस से दशकों पुराने संबंध हैं और यूक्रेन से भी अच्छे रिश्ते हैं। इस साल पीएम मोदी रूस और यूक्रेन दोनों देशों का दौरा कर चुके हैं। ऐसे में उनकी किसी शांति समझौते में भूमिका निभाने की उम्मीद की जाती रही है। रूस और यूक्रेन फरवरी, 2022 से युद्ध में उलझे हुए हैं।

दरअसल, 26 फरवरी 2022 से जारी इस जंग में अब तक बड़ी तबाही देखी है. इस जंग का असर पूरी दुनिया पर पड़ा है. यूरोप सहित दुनिया के तमाम देशों में ऊर्जा की किल्लत देखी गई. भारत पर भी इस जंग का व्यापक असर हुआ है. लेकिन, बीते कुछ महीनों से भारत खासकर पीएम नरेंद्र मोदी इस जंग को खत्म कराने की लगातार कोशिश कर रहे हैं. वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात करने उनके-उनके देश गए. फिर पीएम मोदी के बतौर दूत राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने भी पुतिन से मुलाकात की. उधर, विदेश मंत्री एस जयशंकर अमेरिका, फ्रांस और अन्य देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं.

इन तमाम कोशिशों का अब असर दिखने लगा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर रूस जाने वाले हैं. वह ब्रिक्स देशों के सम्मेलन में भाग लेने मास्को जा रहे हैं. इससे पहले वह जुलाई में मास्को गए थे. उसके कुछ दिनों बाद अगस्त में वह यूक्रेन गए. रूस अगले सप्ताह तातारस्तान के कजान शहर में 16वें वार्षिक ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 से 23 अक्टूबर तक होने वाले इस शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के शामिल होने के बाद यह समूह का पहला शिखर सम्मेलन होगा. ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका ब्रिक्स के मूल सदस्य देश हैं.

युद्धबंदियों की रिहाई
रूस और यूक्रेन ने युद्धबंदियों की रिहाई का एक समझौता किया है. बीते दिनों दोनों ने 90-90 युद्धबंदियों को रिहा किया. इस मौके पर लोगों के चेहरे की मुस्कान देखने लायक थी. उनके भीतर इस बुरे वक्त के खत्म होने की उम्मीद थी. वे अपने जीवन साथियों और परिवार वालों से मिलकर बेहद खुश नजर आ रहे थे.

उधर, रूस ने इस जंग को एक और अहम बयान दिया है. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर ने कहा कि यूक्रेन के साथ जंग खत्म करने पर बातचीत के लिए सऊदी अरब एक सही जगह है. जंग खत्म करने को लेकर रूस और यूक्रेन के राजनयिकों के बीच बैक डोर से बातचीत शुरू हो गई है. इस बैक डोर वार्ता की शुरुआत तुर्की की मदद से हुई है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि पीएम मोदी के रूस जाने के बाद इस जंग को खत्म कराने की दिशा में कुछ और प्रगति होगी. क्योंकि अब मुद्दा बातचीत पर केंद्रित होता दिखा रहा है. इससे पहले अगस्त 2024 में भी दोनों देशों ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की पहल पर 115-115 युद्ध बंदियों को रिहा किया था.

रूस में अगले हफ्ते होगा ब्रिक्स सम्मेलन

रूस के कजान में अगले हफ्ते ब्रिक्स शिखर सम्मेलन होने जा रहा है। ब्रिक्स के बारे में शुक्रवार को विदेशी पत्रकारों के साथ बातचीत में व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि यह गुट ‘पश्चिम विरोधी’ नहीं है। यह सिर्फ एक ‘गैर-पश्चिम’ समूह है और यह ब्रिक्स मेंबर भारत का रुख है। पुतिन ने कहा कि ब्रिक्स के दरवाजे नए सदस्यों के लिए बंद नहीं हैं। आने वाले समय में जैसे-जैसे समूह बढ़ेगा तो गैरसदस्य देशों को भी आर्थिक लाभ मिलेगा।

व्लादिमीर पुतिन ने इस दौरान अमेरिका पर चीन में विकास को रोकने की कोशिश करने का आरोप लगाया। पुतिन ने कि यह सूरज से यह कहने जैसा है कि वह उगना बंद कर दे लेकिन ऐसा हो नहीं पाएगा। उन्होंने ये भी बताया कि फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास को भी ब्रिक्स के कार्यक्रमों के लिए आमंत्रित किया गया है।

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की 16वीं बैठक रूस के कजान में आयोजित की जाएगी। ब्रिक्स के इस साल के शिखर सम्मेलन का विषय ‘वैश्विक विकास और सुरक्षा के लिए बहुपक्षवाद को मजबूत करना’ है। ग्रुप के नौ सदस्यों तक विस्तार होने के बाद यह पहला शिखर सम्मेलन है। मिस्र, ईरान, इथियोपिया और यूएई इस साल दक्षिण अफ्रीका में 2023-समिट में सदस्यता की पेशकश के बाद ग्रुप में शामिल हुए थे।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………

नेपाल ने एक बार फिर से बुधवार को ऐतिहासिक विनाश देखा है. यहां बड़ी संख्या में लोग चीन के तिब्बत क्षेत्र से भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ में बह गए. बाढ़ में कम से कम 180 लोगों की मौत की खबर है. इस प्राकृतिक आपदा में कई देशों के लोग लापता है. करीब 1500 […]

UB India News27 अग॰
प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….
अन्तर्राष्ट्रीय

प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….

नेपाल के पहाड़ी जिले रसुवा में तिब्बत सीमा के निकट भोटे कोशी नदी में आई भीषण बाढ़ ने हिमालयी क्षेत्र की नाजुक पारिस्थितिकी और आपदा-प्रबंधन की सीमाओं को एक बार फिर सामने ला दिया है। अचानक आई इस बाढ़ से भारी मानवीय क्षति के साथ मकानों, सड़कों, पुलों और जलविद्युत परियोजनाओं को हुए नुकसान ने […]

UB India News27 अग॰
ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….
खास खबर

ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….

अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को रोक दिया है या उनका समय बदल दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, सभी विदेशी राजनयिक केंद्रों पर एक ग्लोबल ट्रेनिंग प्रोग्राम को लागू करने के लिए वीज़ा सेवाओं के अपॉइंटमेंट को रोका गया है। अमेरिकी […]

UB India News26 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰