टीम इंडिया अपने ही घर में हुई चारों खाने चित……

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में क्लीनस्वीप करने वाली भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने घर में हार का मुंह देखना पड़ा है. टीम इंडिया अपने घर में टेस्ट सीरीज गंवा चुकी है. न्यूजीलैंड के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है जिसने पहली बार भारत को उसके घर में हराकर टेस्ट सीरीज पर कब्जा […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 26 अक्टूबर 2024, 11:39 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
टीम इंडिया अपने ही घर में हुई चारों खाने चित……
Photo: UB India News Archive

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में क्लीनस्वीप करने वाली भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने घर में हार का मुंह देखना पड़ा है. टीम इंडिया अपने घर में टेस्ट सीरीज गंवा चुकी है. न्यूजीलैंड के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है जिसने पहली बार भारत को उसके घर में हराकर टेस्ट सीरीज पर कब्जा किया है. 1955 से कीवी टीम भारत का दौरा करती रही है लेकिन उसे सीरीज जीतने के लिए 2024 तक इंतजार करना पड़ा. न्यूजीलैंड ने लगातार दो टेस्ट मैच जीतकर भारत से 3 मैचों की सीरीज जीत ली है. पुणे टेस्ट मैच में उसने भारत को 113 रन से मात दी. पहले टेस्ट में मेहमान टीम ने टीम इंडिया को 8 विकेट से हराया था. इसके साथ ही भारत का अपने घर में लगातार 18 टेस्ट सीरीज जीतने का क्रम भी टूट गया. सीरीज गंवाने के बाद भारतीय टीम की जमकर आलोचना हो रही है. इन 3 वजहों से भारत ने टेस्ट सीरीज गंवा दी.

भारतीय टीम हमेशा अपने घर में स्पिन के खिलाफ मजबूत रही है. लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती दोनों टेस्ट में टीम इंडिया स्पिनर के खिलाफ कमजोर कड़ी साबित हुई है. अनुभवी स्पिनर मिचेल सैंटनर ने पुणे टेस्ट मैच में कुल 13 विकेट लिए. बैंगलुरु टेस्ट मैच हारने के बाद भारतीय टीम ने पुणे में स्पिन का जाल बिछाया था लेकिन टीम इंडिया अपनी ही जाल में फंसती हुई नजर आई. वो शायद भूल गई थी कि कीवी टीम में सैंटनर और एजाज पटेल जैसे स्पिन गेंदबाज हैं जो स्पिन ट्रैक पर कहर ढा सकते हैं और वही पुणे में हुआ भी. सैंटनर ने भारतीय बल्लेबाजों को खुलकर खेलने नहीं दिया और उनपर लगाम लगाए रखा जिससे भारतीय बल्लेबाज एक के बाद एक विकेट गंवाते चले गए. पुणे टेस्ट हारकर भारतीय टीम सीरीज भी गंवा चुकी है.

कोहली-रोहित का बल्ला खामोश
स्टार क्रिकेटर विराट कोहली और रोहित शर्मा का बल्ला पिछले कुछ मैचों से खामोश रहा है. दोनों खिलाड़ी लगातार फेल हो रहे हैं. पुणे टेस्ट की दोनों पारियों में रोहित ने शून्य और 8 रन बनाए वहीं विराट कोहली एक और 17 रन बनाकर आउट हुए. दोनों खिलाड़ियों ने आसानी से स्पिनर के सामने हथियार डाल दिए. भारतीय टीम की सीरीज हार की सबसे बड़ी वजह इन खिलाड़ियों का नहीं चल पाना रहा. दोनों इस समय खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं. रोहित ने पिछली 8 टेस्ट पारियों में 14 की औसत से सिर्फ 104 रन बनाए हैं. विराट कोहली (Virat Kohli) की पिछली 8 टेस्ट पारियों को देखें तो इस दौरान उनका स्कोर 6,17,47, 29, 0, 70,1 और 17 रन रहा है.

मध्यक्रम सुपर फ्लॉप 
इस हार की बड़ी वजह भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर का नहीं चल पाना है. मध्यक्रम में दिग्गज बल्लेबाज फ्लॉप रहे. ओपनर से लेकर मध्यक्रम तक रन के लिए जूझता नजर आया. पुणे में सरफराज खान, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा और अश्विन कुछ खास कमाल नहीं कर सके. ये कहना गलत नहीं होगा कि मध्यक्रम की जब जिम्मेदारी उठाने की बारी आई तो उसने टीम की नैया को पार लगाने की कोशिश नहीं की. स्टार खिलाड़ी एक के बाद एक क्रीज पर आते गए और पवेलियन लौटते गए.

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
क्या टेस्ट में नो-बॉल पर दिया जाए फ्री-हिट?
खेल

क्या टेस्ट में नो-बॉल पर दिया जाए फ्री-हिट?

हालिया सालों में टेस्ट क्रिकेट में नो-बॉलों की संख्या में बाढ़ सी आ गई है. श्रीलंका सीरीज में भारतीय स्पिन बॉलिंग कोच साइराज बहुतले ने मजाक में एक सुझाव दिया, लेकिन गावस्कर ने इसे दिल पर ले लिया

UB India News Desk30 अग॰
बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..
खास खबर

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

हसन महमूद और मेहदी हसन मिराज की घातक गेंदबाजी से बांग्लादेश ने पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हरा दिया. बांग्लादेश ने अपने टेस्ट इतिहास में ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में पहली बार हराया है. सिर्फ इतना ही नहीं, टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ये सिर्फ दूसरी जीत है. इससे […]

UB India News16 अग॰
आज भारत-इंग्लैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर
क्रिकेट

आज भारत-इंग्लैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा. सीरीज का पहला मैच भारत ने जीता था, तो दूसरे मैच में इंग्लैंड ने वापसी की और जीत दर्ज कर ली. इसी के साथ ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई. इस मुकाबले में सभी की नजरें विराट कोहली […]

UB India News19 जुल॰
भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..
क्रिकेट

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हरा दिया। बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में जसप्रीत बुमराह ने वनडे में अपने 150 विकेट पूरे किए। इसके साथ ही वह इंग्लैंड में सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए। मैच के दौरान कई दिलचस्प नजारे भी देखने को मिले। इंग्लैंड की […]

UB India News15 जुल॰
भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरुआत……….
क्रिकेट

भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरुआत……….

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली हार के बाद टीम इंडिया बदले की आग में धधक रही है. भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत आज से बर्मिंघम में होने जा रही है. इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज अपना जलवा […]

UB India News14 जुल॰
आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….
खास खबर

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी हार है। टीम 76 रनों पर ऑलआउट हुई। इस फॉर्मेट में भारत का यह दूसरा लोएस्ट टोटल है। नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज पर हुए मुकाबले को देखने के लिए बर्थडे बॉय एमएस धोनी भी स्टेडियम पहुंचे। […]

UB India News8 जुल॰
वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………
खास खबर

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

भारतीय क्रिकेट में जब भी कोई असाधारण युवा प्रतिभा उभरती है, देश की करोड़ों उम्मीदें उसके कंधों पर आ जाती हैं। सोशल मीडिया के दौर में यह दबाव पहले से कहीं अधिक बढ़ गया है। आज यही स्थिति युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के साथ दिखाई दे रही है। कम उम्र में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से […]

UB India News2 जुल॰
गांगुली ने ममता के कहने पर यूसुफ पठान को संदेश भेजने के दावों का किया खंडन……..
खास खबर

गांगुली ने ममता के कहने पर यूसुफ पठान को संदेश भेजने के दावों का किया खंडन……..

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि उन पर यह आरोप लगाया गया था कि उन्होंने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से सांसद यूसुफ पठान से संपर्क किया था और उन्हें यह संदेश दिया था कि वे अपने संवैधानिक पद से इस्तीफा दें ताकि ममता बनर्जी उस […]

UB India News6 जून
अगर तुमने पूछा, तो मैं सुबह ही तुम्हारे यहां रेड करवा दूंगा…………….
खास खबर

अगर तुमने पूछा, तो मैं सुबह ही तुम्हारे यहां रेड करवा दूंगा…………….

आईपीएल 2026 का समापन हो गया. विनर-रनर का ऐलान हो गया. अब उसी आईपीएल को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ. जी हां, आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने दावा किया है कि क्रिकेट में मैच फिक्सिंग आज भी मौजूद है. उनके मुताबिक, क्रिकेट में भ्रष्टाचार और मैच फिक्सिंग भी शामिल हैम. ललित मोदी ने […]

UB India News4 जून