बिहार सरकार ने स्कूलों की परीक्षा प्रणाली में तथा शिक्षकों के ट्रांसफर, छुट्टी और वेतन तक में किया बदलाव

बिहार में स्कूलों की परीक्षा प्रणाली बदल दी गई है। शिक्षा विभाग ने प्रेस रिलीज जारी कर इसकी जानकारी दी है। इसे बदलने के पीछे इसकी मंशा है कि राज्य की स्कूलों शिक्षा और मूल्याकंन प्रक्रिया और मजबूत होगी। बिहार में स्कूलों की परीक्षा प्रणाली बदली गई बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने स्कूलों की […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 4 दिसंबर 2024, 05:00 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार सरकार ने स्कूलों की परीक्षा प्रणाली में तथा शिक्षकों के ट्रांसफर, छुट्टी और वेतन तक में किया बदलाव
Photo: UB India News Archive

बिहार में स्कूलों की परीक्षा प्रणाली बदल दी गई है। शिक्षा विभाग ने प्रेस रिलीज जारी कर इसकी जानकारी दी है। इसे बदलने के पीछे इसकी मंशा है कि राज्य की स्कूलों शिक्षा और मूल्याकंन प्रक्रिया और मजबूत होगी।

बिहार में स्कूलों की परीक्षा प्रणाली बदली गई

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने स्कूलों की परीक्षा प्रणाली को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। बिहार के स्कूलों में आगामी एकेडमिक ईयर से कक्षा 1 से 12वीं तक के लिए मासिक परीक्षा का आयोजन नहीं होगा। शिक्षा विभाग ने प्रेस रिलीज जारी कर खुद इसकी जानकारी दी है। शिक्षा विभाग के यह बदलाव सभी सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में लागू होंगे। सरकार का मानना है इस फैसले से राज्य की शिक्षा स्तर में सुधार होगा।

सरकार ने किए कई जरूरी बदलाव

शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में कक्षा 1 से 12वीं तक छात्रों की परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए महत्वपूर्ण बदलाव की घोषणा की है। इस घोषणा के मुताबिक, अब आगामी 2025 से कक्षा से 12वीं तक के बच्चों के लिए मासिक परीक्षा नहीं ली जाएगी। इसके अलावा, उन्हें अब से त्रैमासिक, अर्द्धमासिक और वार्षिक परीक्षा ही महज देनी होगी। आगे बताया गया कि पहली कक्षा से 8वीं कक्षा की परीक्षाएं राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद लेगी, जबकि 9वीं से 12वीं तक की परीक्षाएं बिहार विद्यालय परीक्षा समिति करेगी।

हर सोमवार होगी साप्ताहिक परीक्षा

इसके अलावा, जनवरी 2025 से हर सोमवार को विद्यालय लेवल पर साप्ताहिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं, पहले की तरह इंटरनल असेसमेंट का आयोजन होगा और इसका रिजल्ट छात्रों व उनके पैरेट्स के साथ शेयर किया जाएगा। वहीं, बिहार विद्यालय समिति द्वारा कक्षा 9वीं और 12वीं के लिए परीक्षाएं, प्रैक्टिकल परीक्षाएं, सेंटअप, कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं पहले की तरह रहेंगी।

बिहार सरकार का मानना है कि इस फैसले से राज्य की स्कूलों शिक्षा और मूल्याकंन प्रक्रिया को और ज्यादा सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

बिहार सरकार ने शिक्षा विभाग के माध्यम से सरकारी शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग, वेतन विवाद और फर्जी शिक्षकों को रोकने के उपाय किए हैं। शिक्षकों की ट्रांसफर पॉलिसी को सुधारने और वेतन के विवादों को सुलझाने के लिए नई अथॉरिटी बनाई जाएगी। सभी धर्मों के पर्वों और गर्मी की छुट्टियों का नया कैलेंडर जारी किया गया है।

 

बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी

बिहार में सरकारी शिक्षकों के लिए खुशखबरी है। सरकार ने उनकी कई समस्याओं को सुलझाने के लिए नए कदम उठाए हैं। ट्रांसफर, वेतन विवाद, छुट्टियाँ, और फर्जी शिक्षकों की समस्या पर सरकार ने ध्यान दिया है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ ने मंगलवार को इन बदलावों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की परेशानियों को कम करके शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाना है।

ट्रांसफर के लिए परेशान शिक्षकों को राहत

ट्रांसफर के लिए परेशान शिक्षकों को अब राहत मिलेगी। अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ ने कहा कि ट्रांसफर के लिए आवेदन करने वाले शिक्षकों को उनके घर के पास पोस्टिंग देने की कोशिश की जाएगी। इससे शिक्षकों को अपने परिवार के साथ रहने में आसानी होगी। उन्हें लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।

छुट्टियों को लेकर भी टीचरों की मांग पर विचार

छुट्टियों को लेकर भी शिक्षकों की मांगों पर विचार किया गया है। शिक्षा विभाग ने एक नया कैलेंडर जारी किया है। इसमें सभी धर्मों के मुख्य त्योहारों और विंटर वेकेशन के अलावा गर्मी की छुट्टियों का भी ध्यान रखा गया है। इससे शिक्षकों और छात्रों दोनों को आराम मिलेगा।

एस सिद्धार्थ की टीचरों से अपील

अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ ने शिक्षकों से अपील की है कि वे बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग उनकी हर समस्या का समाधान करने के लिए तैयार है। शिक्षकों को किसी भी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है। विभाग उनके साथ है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰