कांग्रेस ने केजरीवाल के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत……..

युवा कांग्रेस ने बुधवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के दिल्ली में मुफ्त इलाज, महिलाओं को ₹2100 देने के ऐलान के खिलाफ पुलिस में केस किया। प्रदेशाध्यक्ष अक्षय लाकरा ने कहा कि हमने पार्लियामेंट पुलिस स्टेशन में केजरीवाल के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी करने को लेकर शिकायत की है। उन्होंने कहा कि जब सरकार के […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 26 दिसंबर 2024, 07:17 AM 9 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
कांग्रेस ने केजरीवाल के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत……..
Photo: UB India News Archive

युवा कांग्रेस ने बुधवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के दिल्ली में मुफ्त इलाज, महिलाओं को ₹2100 देने के ऐलान के खिलाफ पुलिस में केस किया।

प्रदेशाध्यक्ष अक्षय लाकरा ने कहा कि हमने पार्लियामेंट पुलिस स्टेशन में केजरीवाल के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी करने को लेकर शिकायत की है। उन्होंने कहा कि जब सरकार के विभाग इन दो स्कीम से इनकार कर रहे हैं, तब AAP ऐसे कैसे दावा कर सकती है।

दो विभागों ने सुबह विज्ञापन देकर इनकार किया

दिल्ली सरकार के दो विभागों ने आज सुबह अखबारों में विज्ञापन छपवाकर कहा कि राज्य में महिला सम्मान और संजीवनी जैसी कोई योजना नहीं है। पहला इश्तिहार महिला और बाल विकास विभाग ने महिला सम्मान योजना को लेकर जारी किया है। इसमें कहा गया है कि दिल्ली सरकार ने ऐसा कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है।

दूसरा विज्ञापन दिल्ली के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने संजीवनी योजना को लेकर जारी किया। इसमें कहा गया है कि सरकार ऐसी कोई स्कीम नहीं चला रही है। लोगों को कार्ड बनाने के नाम पर निजी जानकारी न देने की सलाह दी है।

यह मामला सामने आने के बाद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली के LG को इसका जिम्मेदार बताया। वहीं CM आतिशी ने कहा कि वे अखबारों में विज्ञापन देने वाले अफसरों पर एक्शन लेंगी।

महिला एवं बाल विकास विभाग का महिला सम्मान स्कीम पर विज्ञापन

दो स्कीम्स, जिनका ऐलान दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल ने किया था…

महिला सम्मान योजना – 18 साल की सभी महिलाओं को हर महीने ₹1000 दिए जाएंगे। चुनाव बाद रकम बढ़ाकर ₹2100 कर दी जाएगी। संजीवनी योजना – 60 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को सरकारी या प्राइवेट अस्पताल में मुफ्त इलाज।

सरकारी नोटिस का हिंदी टेक्स्ट मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए महिला एवं बाल विकास विभाग के संज्ञान में लाया गया है कि एक राजनीतिक दल दिल्ली में महिलाओं को मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत 2100 रुपए प्रति माह देने का दावा कर रहा है। यह स्पष्ट किया जाता है कि दिल्ली सरकार की तरफ से ऐसी किसी योजना का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है।

जैसे ही ऐसी कोई योजना अधिसूचित की जाती है, महिला एवं बाल विकास विभाग पात्र व्यक्तियों के लिए दिशा-निर्देशों के अनुसार अपने आवेदन ऑनलाइन जमा करने के लिए एक डिजिटल पोर्टल लॉन्च करेगा। फिलहाल ऐसी कोई योजना मौजूद नहीं है, इसलिए इस गैर-मौजूद योजना के तहत रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन का सवाल ही नहीं उठता।

कोई भी निजी व्यक्ति/राजनीतिक दल मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के नाम पर लोगों से जानकारी इकट्‌ठा कर रहा है, तो यह धोखाधड़ी है।

नागरिकों को सावधान किया जाता है कि इस योजना के नाम पर पर्सनल डिटेल, जैसे बैंक अकाउंट जानकारी, वोटर आईकार्ड, फोन नंबर, एड्रेस या कोई अन्य जानकारी किसी से शेयर न करें। जोखिम होने पर वे खुद जिम्मेदार होंगे।

दिल्ली की जनता को सलाह दी जाती है कि वे ऐसी गैर-मौजूद योजना के वादों पर विश्वास न करें, क्योंकि ये भ्रामक और बिना किसी अधिकार के हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग ऐसी किसी भी देनदारी या धोखाधड़ी के लिए जिम्मेदार नहीं होगा।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का संजीवनी पर विज्ञापन

योजनाओं पर विवाद के बाद केजरीवाल के प्रेस कॉन्फ्रेंस की 4 बड़ी बातें…

  • एलजी को दिल्ली के लोगों ने कानून-व्यवस्था का जिम्मा दिया था, उन्होंने उसका भी कबाड़ा कर दिया। भाजपा के पास चुनाव लड़ने का कोई एजेंडा नहीं। 10 साल में क्या किया, ये बता नहीं पाते।
  • हमारा एजेंडा पॉजिटिव है, हमने बताया 10 साल में हमने बिजली, पानी, स्कूलों को सुधारा। बिजली-पानी फ्री किया। बुजुर्गों के लिए तीर्थ यात्रा फ्री कर दी। महिलाओं के लिए काम किया है। हम अपने कामों पर वोट मांग रहे हैं, वो गालियों पर वोट डाल रहे हैं।
  • चुनाव बाद हम महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए देंगे। बुजुर्गों का इलाज मुफ्त कराएंगे, हमने यह भी घोषणा की। इसमें रजिस्ट्रेशन के लिए लंबी लाइनें लग रही हैं। साढ़े 12 लाख रजिस्ट्रेशन महिला योजना और करीब डेढ़ लाख बुजुर्गों की योजना में रजिस्ट्रेशन हुए हैं।
  • सूत्रों के हवाले से और पूरी जिम्मेदारी से आरोप लगा रहा हूं कि CBI, ED और इनकम टैक्स की मीटिंग हुई है। तय हुआ है कि आतिशी को किसी भी फर्जी केस बनाकर जेल में डालो। आप के नेताओं पर, मुझ पर, आतिशी जी पर रेड डाली जाएगी। हमारा ध्यान भटकाने की कोशिश है।

विवाद पर अन्य नेताओं के रिएक्शन…

QuoteImage

जिन अधिकारियों ने यह विज्ञापन जारी किया है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जाहिर है BJP की तरफ से दबाव डाला गया होगा। जनता भाजपा द्वारा फैलाए गए झूठ पर विश्वास नहीं करेगी।

QuoteImage

संजय सिंह, आप सांसद

QuoteImage

अरविंद केजरीवाल इतना नीचे गिर गए हैं कि वह दिल्ली की जनता को धोखा दे रहे हैं। आज दिल्ली की जनता इस खबर से स्तब्ध है कि दिल्ली सरकार का विभाग विज्ञापन जारी कर रहा है कि ये योजनाएं धोखाधड़ी है।

QuoteImage

मनोज तिवारी, बीजेपी सांसद

दिल्ली चुनाव से पहले 30 दिन में केजरीवाल के 4 वादे दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी 2025 को खत्म हो रहा है। अगले दो महीने में चुनाव हो सकते हैं। पिछला विधानसभा चुनाव फरवरी 2020 में हुआ था, जिसमें आम आदमी पार्टी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया था और 70 में से 62 सीटें जीती थीं।

18 दिसंबर: बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना का ऐलान किया आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना का ऐलान किया। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने घोषणा की कि 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों का मुफ्त इलाज होगा। केजरीवाल ने साफ किया कि ये इलाज सभी बुजुर्गों के लिए मुफ्त होगा, चाहे वो किसी भी कैटेगरी में आते हों।

12 दिसंबर: महिलाओं के लिए 1000 रुपए प्रति माह केजरीवाल ने 12 दिसंबर को महिलाओं को हर महीने ₹1000 रुपए देने का ऐलान किया। इसे महिला सम्मान योजना नाम दिया गया है। 18 साल की उम्र पूरी करने वाली हर महिला इस स्कीम के दायरे में आएगी। केजरीवाल ने यह भी कहा कि चुनाव बाद महिलाओं को हर महीने मिलने वाली रकम को बढ़ाकर ₹2100 कर दिया जाएगा।

10 दिसंबर: ऑटो चालकों के लिए 4 ऐलान किए थे

10 दिसंबर को दिल्ली में एक ऑटो ड्राइवर के यहां खाना खाने पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने लोगों के साथ सेल्फी भी ली थी।

केजरीवाल ने 10 दिसंबर को ऑटो चालकों के लिए 4 ऐलान किए थे। उन्होंने कहा था कि ऑटो चालक की बेटी की शादी के लिए 1 लाख रुपए दिए जाएंगे। होली-दिवाली पर वर्दी बनवाने के लिए ढाई-ढाई हजार रुपए दिए जाएंगे। 10 लाख रुपए का लाइफ इंश्योरेंस और 5 लाख का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस भी कराया जाएगा। साथ ही ऑटो चालकों के बच्चों की कोचिंग का पैसा दिया जाएगा।

21 नवंबर: 5 लाख लोगों को हर महीने ₹2500 तक पेंशन का ऐलान केजरीवाल ने 21 नवंबर को बुजुर्गों की पेंशन स्कीम को दोबारा शुरू करने का ऐलान किया। स्कीम में 80 हजार नए बुजुर्गों को और जोड़ा गया है। पहले 4.50 लाख लोगों को इस स्कीम का फायदा मिलता था। अब पांच लाख से ज्यादा बुजुर्ग इस स्कीम के दायरे में आएंगे।

60 से 69 साल तक के बुजुर्गों को हर महीने 2000 रुपए दिए जाएंगे। वहीं 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को 2500 रुपए महीना मिलेगा। स्कीम का ऐलान करते हुए दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल ने कहा- बुजुर्गों के आशीर्वाद से वह जेल से बाहर आए थे। यह स्कीम उनको शुक्रिया अदा करने के लिए है।

दिल्ली में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी AAP

  • दिल्ली में अगले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के बीच गठबंधन की अटकलों को अरविंद केजरीवाल ने खारिज कर दिया। AAP प्रमुख केजरीवाल ने कहा है कि आम आदमी पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।
  • बुधवार को यह खबर सामने आई थी कि AAP दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 15 सीट देने पर विचार कर रही है, लेकिन केजरीवाल ने X पर पोस्ट के जरिए गठबंधन की बात को नकार दिया है।
  • AAP ने अब तक 31 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। 2020 चुनाव में 27 सीटों पर AAP, जबकि 4 पर भाजपा के विधायक थे। AAP ने इस बार 27 विधायकों में से 24 के यानी 89% टिकट काट दिए हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव, आप सभी 70 सीटों पर कैंडिडेट घोषित कर चुकी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) सभी 70 सीटों पर उम्मीदवार उतार चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे। CM आतिशी को कालकाजी से उम्मीदवार बनाया गया है। सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश, सत्येंद्र जैन शकूर बस्ती से चुनाव लड़ेंगे।

AAP ने 21 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच यानी 25 दिनों में कुल 4 लिस्ट में 70 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए। इस बार 26 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे गए हैं। 4 विधायकों की सीट बदली गई है।

इनमें मनीष सिसोदिया की सीट पटपड़गंज से जंगपुरा, राखी बिडलान की मंगोलपुरी से मादीपुर, प्रवीण कुमार की जंगपुरा से जनकपुरी और दुर्गेश पाठक की करावल नगर से राजेंद्रनगर सीट बदली गई है। 2020 में राघव चड्‌ढा राजेंद्रनगर से विधायक बने थे। 2022 में उनके राज्यसभा जाने के बाद से यह सीट खाली है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰