नीतीश रेड्डी ने MCG में बिखेरा जलवा, जड़ द‍िया पहला टेस्ट शतक, भारत का स्कोर 350 पार

भारत और ऑस्ट्रेल‍िया के बीच 26 द‍िसंबर से मेलबर्न में बॉक्स‍िंग डे टेस्ट शुरू हुआ. मैच का आज (28 द‍िसंबर) तीसरा द‍िन है. ऑस्ट्रेल‍िया की टीम पहली पारी में 474 रनों पर ऑलआउट हो गई. अब भारतीय टीम बल्लेबाजी कर रही है. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2025-25 के तहत भारत और ऑस्ट्रेल‍िया के बीच चौथा टेस्ट […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 28 दिसंबर 2024, 06:36 AM 10 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
नीतीश रेड्डी ने MCG में बिखेरा जलवा, जड़ द‍िया पहला टेस्ट शतक, भारत का स्कोर 350 पार
Photo: UB India News Archive

भारत और ऑस्ट्रेल‍िया के बीच 26 द‍िसंबर से मेलबर्न में बॉक्स‍िंग डे टेस्ट शुरू हुआ. मैच का आज (28 द‍िसंबर) तीसरा द‍िन है. ऑस्ट्रेल‍िया की टीम पहली पारी में 474 रनों पर ऑलआउट हो गई. अब भारतीय टीम बल्लेबाजी कर रही है.

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2025-25 के तहत भारत और ऑस्ट्रेल‍िया के बीच चौथा टेस्ट मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेला जा रहा है. यह मुकाबला 26 द‍िसंबर को शुरू हुआ. आज मैच का तीसरा द‍िन (28 द‍िसंबर) है. भारतीय टीम अपनी पहली पारी में बल्लेबाजी कर रही है. भारत का स्कोर अभी 350 रन से ज्यादा है, और 9 व‍िकेट ग‍िर चुके हैं.

मोहम्मद स‍िराज और नीतीश कुमार रेड्डी क्रीज पर जमे हुए हैं. रेड्डी ने इस पारी के माध्यम से अपना पहला टेस्ट शतक जड़ा. फ‍िलहाल खराब लाइट के कारण मैच रुक गया है.

इस मैच की पहली पारी में ऑस्ट्रेल‍िया की टीम 474 रनों पर स‍िमट गई. स्टीव स्म‍िथ ने 140 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट ल‍िए. मेलबर्न में हो रहे बॉक्स‍िंग डे टेस्ट मैच से जुड़े अपडेट, लाइव स्कोर को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं. ऐसे में आप इस पेज को रिफ्रेश करते रहें.

टीम इड‍िया की पारी की हाइलाइट्स
भारत की ओर से पहली पारी में ओपन‍िंंग करने के ल‍िए रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल उतरे. लेकिन रोहित शर्मा द‍िन के दूसरे ही ओवर में कंगारू कप्तान पैट कम‍िंंस की गेंद पर चलते बने. वहीं केएल राहुल सही लय में लग रहे थे लेकिन वह भी पैट कम‍िंंस की गेंद पर बोल्ड हो गए.

इसके बाद कोहली और यशस्वी ने म‍िलकर 102 रनों की पार्टनरश‍िप की. लेकिन फ‍िर एक रन  चुराने के चक्कर में यशस्वी जायसवाल 82 रन पर आउट हो गए. इसके बाद स्कोरबोर्ड में एक रन और जुड़ा था क‍ि स्कॉट बोलैंड ने प‍िच पर जम चुके व‍िराट कोहली को व‍िकेट के पीछे एलेक्स कैरी के हाथों कैच आउट करवा द‍िया. फ‍िर नाइटवॉचमैन आकाश दीप (0) भी बोलैंड की गेंद पर आउट हो गए. इस तरह यशस्वी, कोहली और आकाश दीप का व‍िकेट 6 रनों के अंदर ग‍िर गया‍. जब दूसरे द‍िन का खेल खत्म हुआ तो भारत का स्कोर पांच विकेट पर 164 रन था.

तीसरे दिन के खेल में रवींद्र जडेजा और ऋषभ पंत ने अच्छी शुरुआत की और कुछ अच्छे शॉट्स लगाए. जब ऐसा लग रहा था कि ये पार्टनरशिप जम गई है, तभी ऋषभ पंत (28) अपना धैर्य खो बैठे और रैम्प शॉट मारने के चक्कर में स्कॉट बोलैंड की गेंद पर थर्ड मैन पर नाथन लायन के हाथों लपके गए. फिर कुछ देर बाद जडेजा भी 17 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए. जडेजा को लायन ने एलबीडब्ल्यू किया. इसके बाद नीतीश रेड्डी और वॉश‍िंंगटन सुंदर ने आपस में 127 रनों की शानदार पार्टनरश‍िप की, लेक‍िन सुंदर (50) जड़ते ही आउट हो गए. इसके बाद बुमराह डक पर आउट हो गए.

भारत का स्कोरकार्ड

बल्लेबाजव‍िकेटरन रोह‍ित शर्मा कैच बोलैंड, बोल्ड कम‍िंंस 03केएल राहुल बोल्ड कम‍िंंस24 यशस्वीरन आउट 82कोहलीकैच कैरी, बोल्ड बोलैंड 36आकाश दीपकैच लायन, बोल्ड बोलैंड 00ऋषभ पंतकैच लायन, बोल्ड बोलैंड28रवींद्र जडेजाLBW लायन17सुंदर कैच स्म‍िथ, बोल्ड लायन 50बुमराह कैच ख्वाजा, बोल्ड कम‍िंंस 00

विकेट पतन: 1-8 (रोहित शर्मा, 2 ओवर), 2-51 (केएल राहुल, 15 ओवर), 153-3 (यशस्वी जायसवाल, 41), 154-4 (विराट कोहली, 42.1), 159-5 (आकाश दीप, 44.3), 191-6 (ऋषभ पंत, 55.4 ओवर), 221-7 (रवींद्र जडेजा, 64.5 ओवर), 348-8 (वॉशिंगटन सुंदर, 112 ओवर), 350-9 (जसप्रीत बुमराह, 113.3)

ऑस्ट्रेल‍ियाई टीम की पहली पारी की हाइलाइट्स

ऑस्ट्रेल‍ियाई टीम की सबसे खास बात यह रही कि उनकी पहली पारी में टॉप ऑर्डर के सभी 4 बल्लेबाजों ने 50 प्लस स्कोर बनाया. वहीं स्टीव स्म‍िथ ने सीरीज का अपना दूसरा शतक (140) जड़ा. ऑस्ट्रेल‍ियाई टीम मैच के दूसरे दिन (27 द‍िसंबर) को 474 रनों पर स‍िमट गई. भारतीय टीम की ओर से बुमराह के 4 व‍िकेट के अलावा रवींद्र जडेजा ने 3 व‍िकेट झटके. आकाश दीप को 2, वॉश‍िंंगटन सुंदर को 1 सफलता म‍िली. मोहम्मद स‍िराज व‍िकेटहीन रहे.

इस मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत शानदार रही. 19 साल के डेब्यूटेंट सैम कोंस्टास ने जसप्रीत बुमराह के खिलाफ कुछ बेहतरीन शॉट्स लगाए. पारी के सातवें ओवर में कोंस्टास ने जसप्रीत बुमराह के खिलाफ दो चौके के अलावा स्विच हिट के जरिए एक छक्का लगाया.

फिर कोंस्टास ने 11वें ओवर में बुमराह की गेंदों पर कुल 18 रन बटोरे. कोंस्टास ने तूफानी बैटिंग जारी रखी और सिर्फ 52 गेंदों पर फिफ्टी पूरी कर ली. हालांकि इसके बाद कोंस्टास 60 रन पर जडेजा की फ‍िरकी में फंसकर आउट हो गए.

हालांकि इसके बाद उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशेन ने संभलकर खेले और दोनों ने 65 रन की पार्टनरश‍िप की. इसी बीच बुमराह एक बार फ‍िर भारत के ल‍िए ट्रम्प कार्ड साबित हुए और उन्होंने उस्मान ख्वाजा को आउट क‍िया. इसके बाद भारतीय टीम को फ‍िर से तीसरा व‍िकेट लेने के ल‍िए लंबा इंतजार करना पड़ा, लेकिन इस मैच में खेल रहे वॉश‍िंंगटन सुंदर ने मार्नस लाबुशेन को अपनी फ‍िरकी में फंसाकर न‍िपटाया.

237 के स्कोर पर जहां लाबुशेन 72 रन बनाकर आउट हुए. वहीं ट्रेविस हेड 0 पर बुमराह की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए. हेड जब आउट हुए तो ऑस्ट्रेल‍िया का स्कोर 240/4 हो गया. बुमराह ने कुछ देर बाद ही म‍िचेल मार्श को भी सस्ते में न‍िपटा द‍िया.

जब एक बारगी को लगा ऑस्ट्रेल‍िया की टीम मजबूत हो रही है, तभी आकाश दीप ने नई बॉल से एलेक्स कैरी को 31 रन पर पंत के हाथों कैच आउट करवा द‍िया. इसके बाद कप्तान पैट कमिंस और स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया को कोई और नुकसान नहीं होने दिया. मैच में टॉस ऑस्ट्रेल‍ियाई टीम ने पहले द‍िन 311/6 (86 ओवर्स) का स्कोर बनाया.

दूसरे दिन के खेल का पहला सेशन स्टीव स्मिथ के नाम रहा है. स्मिथ ने 9 चौके और दो छक्के की मदद से 167 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर लिया. स्मिथ का ये लगातार दूसरा शतक रह. स्मिथ ने टेस्ट करियर का यह 34वां और भारत के खिलाफ 11वां टेस्ट शतक बनाया. स्मिथ अब भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जड़ने वाले प्लेयर बन गए हैं. स्मिथ और पैट कमिंस के बीच सातवें विकेट के लिए 112 रनों की पार्टनरशिप हुई. कमिंस 49 रन बनाकर रवींद्र जडेजा की गेंद पर नीतीश रेड्डी के हाथों लपके गए. आठवें व‍िकेट के रूप में म‍िचेल स्टार्क (15) जडेजा का श‍िकार बने. इसके तुरंत बाद स्टीव स्म‍िथ (150) भी दुर्भग्यशाली तरीके से क्लीन बोल्ड हो गए. ऑस्ट्रेल‍िया की पारी में सबसे अंत में आउट होने वाले बल्लेबाज नाथन लायन रहे.

भारत के खिलाफ सर्वाधिक टेस्ट शतक
11: स्टीव स्मिथ (43 पारियां)
10: जो रूट (55 पारियां
8: गैरी सोबर्स (30 पारियां
8: विव रिचर्ड्स 41 पारियां
8: रिकी पोंटिंग (51 पारियां)

ऑस्ट्रेल‍िया का स्कोरकार्ड (474)

बल्लेबाजव‍िकेटरन सैम कोंस्टास LBW जडेजा 60उस्मान ख्वाजा  कैच राहुल, बोल्ड बुमराह  57मार्नस लाबुशेन कैच कोहली, बोल्ड सुंदर 72 ट्रेव‍िस हेड बोल्ड बुमराह 00 मिचेल मार्श कैच पंत, बोल्ड बुमराह 04एलेक्स कैरी कैच पंत, बोल्ड आकाश दीप  31पैट कमिंस कैच नीतीश, बोल्ड जडेजा49मिचेल स्टार्कबोल्ड जडेजा 15स्टीव स्म‍िथ बोल्ड आकाश दीप 140नाथन लायनLBW बुमराह 13 स्कॉट बोलैंड  नाबाद  6*

व‍िकेट पतन: 1-89 (सैम कोंस्टास, 19.2 ओवर), 2-154 (उस्मान ख्वाजा, 44.1 ओवर), 3-237 (मार्नस लाबुशेन, 65.1 ओवर), 4-240 (ट्रेविस हेड, 66.3 ओवर), 5-246 (मिचेल मार्श, 68.6 ओवर), 6-299 (एलेक्स कैरी, 82.1 ओवर), 7-411 (पैट कमिंस, 104.1 ओवर), 8-455 (मिचेल स्टार्क, 113.3 ओवर, 9-455 (स्टीव स्मिथ, 114.1 ओवर), 10-474 (नाथन लायन, 122.4 ओवर)

मेलबर्न में हैट्र‍िक का है मौका…

5 टेस्ट मैचों की यह सीरीज 1-1 से बराबरी पर है. भारत ने पर्थ टेस्ट को 295 रनों से जीता था. इसके बाद एड‍िलेड टेस्ट को ऑस्ट्रेल‍िया ने 10 विकेट से जीता, वहीं ब्रिस्बेन टेस्ट ड्रॉ रहा. मेलबर्न में भारतीय क्रिकेट टीम 2018 और 2020 में खेले गए दोनों ही टेस्ट मैच जीती है. ऐसे में उसके पास यहां हैट्रिक का मौका होगा. 2018 में भारतीय टीम ने यहां 137 रनों से जीत दर्ज की, जबकि 2020 में उसे 8 विकेट से जीत मिली.

शुभमन गिल बाहर, ऑस्ट्रेल‍िया की प्लेइंग 11 में 19 साल के लड़के को मौका
इस मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग-11 में स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिला. ऐसें में शुभमन गिल को प्लेइंग-11 से ड्रॉप कर दिया गया. वहीं रोहित शर्मा टॉप ऑर्डर मेंबैटिंग करेंगे. ऑस्ट्रेलियाई टीम की बात करें तो इस मैच में स्कॉट बोलैंड की चोटिल जोश हेजलवुड की जगह वापसी हुई है. बोलैंड का MCG होम ग्राउंड है. वहीं सैम कोस्टांस इस मैच में नाथन मैकस्वीनी की जगह ओपन कर रहे हैं. सैम कोंस्टास और उस्मान ख्वाजा के बीच 18 साल से अधिक का उम्र का अंतर है.

2011 में 18 साल की उम्र में कमिंस के टेस्ट डेब्यू के बाद कोंस्टास ऑस्ट्रेलिया के लिए इस फॉर्मेट में पदार्पण करने वाले सबसे युवा प्लेयर हैं. कोंस्टास ऑस्ट्रेल‍िया के सबसे युवा सलामी बल्लेबाज हैं और ऐसा माना जा रहा है कि टेस्ट इतिहास में सलामी जोड़ीदारों के बीच उनकी उम्र का अंतर उस्मान ख्वाजा से सबसे ज्यादा है.

MCG टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI: उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, स्कॉट बोलैंड.

MCG टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग-11: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (व‍िकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज.

मेलबर्न में भारतीय टीम के नतीजे (सभी टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ)
जनवरी 1948: 233 रनों से हार
फरवरी 1948: पारी और 177 रनों से हार
दिसंबर-जनवरी 1968: पारी और चार रनों से हार
दिसंबर-जनवरी 1978: 222 रनों से जीत
फरवरी 1981: 59 रनों से जीत
दिसंबर 1985: ड्रॉ
दिसंबर 1991: 8 विकेट से हार
दिसंबर 1999: 180 रनों से हार
दिसंबर 2003: 9 विकेट से हार
दिसंबर 2007: 337 रनों से हार
दिसंबर 2011: 122 रनों से हार
दिसंबर 2014: ड्रॉ
दिसंबर 2018: 137 रनों से जीत
दिसंबर 2020: 8 विकेट से जीत

मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड
कुल टेस्ट मैच: 116
जीत: 67
हार: 32
ड्रॉ: 17

मेलबर्न में भारत-ऑस्ट्रेलिया h2h
कुल टेस्ट मैच: 14
भारत जीता: 4
ऑस्ट्रेलिया जीता: 8
ड्रॉ: 2

टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया दौरा
22-25 नवंबर: पहला टेस्ट, पर्थ (भारत 295 रनों से जीता)
6-8 दिसंबर: दूसरा टेस्ट, एडिलेड (ऑस्ट्रेलिया की 10 विकेट से जीत)
14-18 दिसंबर: तीसरा टेस्ट, ब्रिस्बेन (ड्रॉ)
26-30 दिसंबर: चौथा टेस्ट, मेलबर्न (जारी)
03-07 जनवरी: पांचवां टेस्ट, सिडनी

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
क्या टेस्ट में नो-बॉल पर दिया जाए फ्री-हिट?
खेल

क्या टेस्ट में नो-बॉल पर दिया जाए फ्री-हिट?

हालिया सालों में टेस्ट क्रिकेट में नो-बॉलों की संख्या में बाढ़ सी आ गई है. श्रीलंका सीरीज में भारतीय स्पिन बॉलिंग कोच साइराज बहुतले ने मजाक में एक सुझाव दिया, लेकिन गावस्कर ने इसे दिल पर ले लिया

UB India News Desk30 अग॰
बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..
खास खबर

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

हसन महमूद और मेहदी हसन मिराज की घातक गेंदबाजी से बांग्लादेश ने पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हरा दिया. बांग्लादेश ने अपने टेस्ट इतिहास में ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में पहली बार हराया है. सिर्फ इतना ही नहीं, टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ये सिर्फ दूसरी जीत है. इससे […]

UB India News16 अग॰
आज भारत-इंग्लैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर
क्रिकेट

आज भारत-इंग्लैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा. सीरीज का पहला मैच भारत ने जीता था, तो दूसरे मैच में इंग्लैंड ने वापसी की और जीत दर्ज कर ली. इसी के साथ ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई. इस मुकाबले में सभी की नजरें विराट कोहली […]

UB India News19 जुल॰
भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..
क्रिकेट

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हरा दिया। बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में जसप्रीत बुमराह ने वनडे में अपने 150 विकेट पूरे किए। इसके साथ ही वह इंग्लैंड में सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए। मैच के दौरान कई दिलचस्प नजारे भी देखने को मिले। इंग्लैंड की […]

UB India News15 जुल॰
भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरुआत……….
क्रिकेट

भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरुआत……….

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली हार के बाद टीम इंडिया बदले की आग में धधक रही है. भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत आज से बर्मिंघम में होने जा रही है. इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज अपना जलवा […]

UB India News14 जुल॰
आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….
खास खबर

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी हार है। टीम 76 रनों पर ऑलआउट हुई। इस फॉर्मेट में भारत का यह दूसरा लोएस्ट टोटल है। नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज पर हुए मुकाबले को देखने के लिए बर्थडे बॉय एमएस धोनी भी स्टेडियम पहुंचे। […]

UB India News8 जुल॰
वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………
खास खबर

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

भारतीय क्रिकेट में जब भी कोई असाधारण युवा प्रतिभा उभरती है, देश की करोड़ों उम्मीदें उसके कंधों पर आ जाती हैं। सोशल मीडिया के दौर में यह दबाव पहले से कहीं अधिक बढ़ गया है। आज यही स्थिति युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के साथ दिखाई दे रही है। कम उम्र में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से […]

UB India News2 जुल॰
गांगुली ने ममता के कहने पर यूसुफ पठान को संदेश भेजने के दावों का किया खंडन……..
खास खबर

गांगुली ने ममता के कहने पर यूसुफ पठान को संदेश भेजने के दावों का किया खंडन……..

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि उन पर यह आरोप लगाया गया था कि उन्होंने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से सांसद यूसुफ पठान से संपर्क किया था और उन्हें यह संदेश दिया था कि वे अपने संवैधानिक पद से इस्तीफा दें ताकि ममता बनर्जी उस […]

UB India News6 जून
अगर तुमने पूछा, तो मैं सुबह ही तुम्हारे यहां रेड करवा दूंगा…………….
खास खबर

अगर तुमने पूछा, तो मैं सुबह ही तुम्हारे यहां रेड करवा दूंगा…………….

आईपीएल 2026 का समापन हो गया. विनर-रनर का ऐलान हो गया. अब उसी आईपीएल को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ. जी हां, आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने दावा किया है कि क्रिकेट में मैच फिक्सिंग आज भी मौजूद है. उनके मुताबिक, क्रिकेट में भ्रष्टाचार और मैच फिक्सिंग भी शामिल हैम. ललित मोदी ने […]

UB India News4 जून