1 जनवरी 2025 से नववर्ष की शुरुआत हो चुकी है, जो सभी के लिए बेहद खास है। हिंदू पंचांग के अनुसार नया साल व्याघात योग और उत्तराषाढा नक्षत्र के बीच प्रारंभ हुआ है, जो पूजा-पाठ से लेकर शुभ मांगलिक कार्यक्रमों के लिए बेहद शुभ है, यही नहीं ज्योतिष दृष्टि से भी साल 2025 कल्याणकारी है। ज्योतिषियों के मुताबिक नए साल में कई ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करेंगे, जिससे जातकों को धन लाभ की प्राप्ति संभव है। वहीं साल के पहले दिन ही चंद्रमा मकर राशि में प्रवेश कर चुके हैं, जहां पहले से ही मंगल देवता विराजमान हैं।
मकर राशि में चंद्रमा और मंगल की युति से धन योग का निर्माण हो रहा, जिससे पूरे साल जातकों को मनचाहे लाभ की प्राप्ति हो सकती हैं। इसके अलावा साल की शुरुआत होते सभी का ध्यान ही नववर्ष में मनाए जाने वाले तीज-त्योहारों पर भी होता है। माना जा रहा है कि वर्ष 2025 के शुरूआती माह में मकर संक्रांति का पावन पर्व मनाया जाएगा, इसके बाद शिवरात्रि, होली और दिवाली जैसे कई बड़े त्योहार मनाए जाएंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कि साल 2025 में कौन-कौन से व्रत और त्योहार किस-किस तिथि पर मनाए जाएंगे।