संगम नगरी में बस गया एक नया शहर ……..महाकुम्भ: अद्भुत, अलौकिक, अकल्पनीय

नए साल का सबसे पहला और सबके बड़ा आयोजन पूर्ण महाकुंभ होगा। 144 साल के बाद ये अवसर आया है। 40 करोड़ लोग गंगा में डुबकी लगाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाकुंभ की तैयारियों का जायज़ा लेने मंगलवार को खुद प्रयागराज पहुंचे। ज्यादातर काम पूरे हो चुके हैं। अखाड़ों की धर्मध्वजा स्थापित हो चुकी है। गंगा […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 2 जनवरी 2025, 06:12 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
संगम नगरी में बस गया एक नया शहर ……..महाकुम्भ: अद्भुत, अलौकिक, अकल्पनीय
Photo: UB India News Archive

नए साल का सबसे पहला और सबके बड़ा आयोजन पूर्ण महाकुंभ होगा। 144 साल के बाद ये अवसर आया है। 40 करोड़ लोग गंगा में डुबकी लगाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाकुंभ की तैयारियों का जायज़ा लेने मंगलवार को खुद प्रयागराज पहुंचे। ज्यादातर काम पूरे हो चुके हैं। अखाड़ों की धर्मध्वजा स्थापित हो चुकी है। गंगा और यमुना का जल स्वच्छ हो गया है। संगम का पानी सिर्फ स्नान के लिए नहीं, बल्कि पीने के लायक है। अब सिर्फ 13 जनवरी का इंतजार है जब पहले स्नान पर्व के साथ पूर्ण महाकुंभ की शुरुआत होगी।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस बार पूरी दुनिया भारत की भव्य विरासत की ताकत को देखेगी। पूर्ण महाकुंभ के लिए गंगा पर पीपे के तीस पुल बनाए गए हैं। 28 पुलों का काम पूरा हो गया है। श्रद्धालुओं को गंगा स्नान में दिक्कत न हो इसके लिए 12 नए पक्के घाट बनाए गए हैं। करीब साढ़े बारह किलोमीटर में नदी के आसपास रिवर फ्रंट डेवलप किया गया है। साढे पांच सौ वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में चेकर्ड प्लेटें बिछाई गई हैं ताकि श्रद्धालुओं को कीचड़ में न चलना पड़े।

संगम नगरी में एक नया शहर बस गया है जिसे 25 अलग अलग सेक्टरों में बांटा गया है। करीब साढ़े सौ किलोमीटर लम्बी 92 नई सड़कें बनाई गई हैं। 67,000 LED लाइट्स और 2,000 सोलर लाइट्स से संगम नगरी जगमगा रही है। संगम से दो किलोमीटर की दूरी पर बीस हजार से ज्यादा गाड़ियों के लिए पार्किंग की व्यवस्था है। डेढ़ लाख टेंट बनाए गए हैं। इनमें स्विस कॉटेज से लेकर डोम सिटी तक सब बनकर तैयार हैं। डोम सिटी एक तरह का फ्लोटिंग कॉटेज है। इसमें ठहरने वालों को संगम का 360 डिग्री व्यू मिलेगा।

संगम क्षेत्र में डेढ़ लाख ग्रीन टॉयलेट लगाए जा रहे हैं, पन्द्रह हजार सफाई कर्मियों की तैनाती की गई है। साढ़े बारह सौ किलोमीटर की पाइप लाइन डाली गई है। पचास हजार से ज्यादा नलों के कनेक्शन दिए गए हैं। एक 100 बैड का और दो 20 बीस बैड के दो अस्पताल बनकर तैयार हैं। आखिरी शाही स्नान 26 फरवरी को होगा। अनुमान है कि उस दिन आठ करोड़ श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचेंगे।

महाकुंभ में 50 हजार से ज्यादा पुलिस और पैरा मिलिट्री के लोग तैनात किए जाएंगे। 218 IPS अफसरों की तैनाती होगी। आसमान से ड्रोन के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। महाकुंभ में पहली बार अंडरवाटर ड्रोंस का इस्तेमाल किया जाएगा। ये ड्रोन पानी में 100 मीटर की गहराई तक जाकर मॉनीटरिंग कर सकते हैं। 2,700 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। चार सेंट्रल कमांड और कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं, जहां 350 एक्सपर्ट लगातार भीड़भाड़ वाले इलाकों पर निगरानी रख सकेंगे। कुंभ में पहली बार फेसियल रिकॉगनिशन टेक्नालॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा।

वैसे तो कुंभ हर बारह साल के बाद होता है लेकिन इस बार महाकुंभ विशेष है। बारह-बारह साल के बाद बारह महाकुंभ का चरण पूरा होता है तो 144 साल के बाद पूर्ण महाकुंभ का योग बनता है। इसलिए प्रयागराज में होने वाले इस कुंभ को पूर्ण महाकुंभ का दर्जा दिया गया है। ज्योतिषाचार्यों ने इस महाकुंभ को खास माना है और योगी आदित्यनाथ की सरकार भी इस महाकुंभ को भव्य और दिव्य बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती। नरेंद्र मोदी कुम्भ के आयोजन से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कुम्भ की विरासत को डिजिटल टेक्नालॉजी से जोड़ने की सलाह दी है। अध्यात्म को नई पीढ़ी से जोड़ने का निर्देश दिया है। भारत की आस्था और भक्ति का संदेश कुम्भ के माध्यम से पूरी दुनिया में पहुंचाने को कहा है। ये संयोग, ये प्रयोग अद्भुत होगा।

महाकुंभ के पहले दिन अद्भुत संयोग
हिंदू पंचांग के अनुसार, 12 साल बाद प्रयागराज में पूर्णकुंभ यानी महाकुंभ 13 जनवरी 2025 से शुरू होगा. इसी दिन रवि योग अद्भुत संयोग बन रहा है. इस दिन पहला शाही स्नान भी है. इस दिन स्नान के साथ ही दान करने का महत्व बहुत बड़ा होता है. महाकुंभ की शुरुआत के दिन रवियोग का शुभ संयोग सुबह 7 बजकर 15 मिनट से 10 बजकर 38 मिनट तक रहेगा. ऐसे में इस दिन स्नान का भी बड़ा महत्व होगा.

जानें कब से कब तक रहेगा महाकुंभ मेला 2025
12 साल बाद लगने वाला महाकुंभ पौष पूर्णिमा यानी 13 जनवरी 2025 से शुरू होगा. इसका समापन फाल्गुन कृष्ण अमावस्या महाशिवरात्रि पर 26 फरवरी 2025 को होगा. इसकी शुरुआत के साथ ही समाप्ति पर भी महाकुंभ पर आखिरी शाही स्नान होगा. इसे अमृत शाही स्नान कहा गया है, जिसमें स्नान करने मात्र से व्यक्ति को बड़े पुण्यों की प्राप्ति होगी.

महाकुंभ में हैं 6 शाही स्नान
महाकुंभ की शुरुआत के साथ ही इसके 6 शाही स्नान होंगे. इनमें पौष पूर्णिमा 13 जनवरी 2025 को महाकुंभ की शुरुआत के साथ ही पहला शाही स्नान होगा. इसके बाद मकर संक्रांति यानी 14 जनवरी 2025 को दूसरा शाही स्नान होगा. तीसरा मौनी अमावस्या 29 जनवरी 2025, चौथ शाही स्नान बसंत पंचमी यानी 3 फरवरी 2025 को होगा. पांचवां शाही स्नान माघी पूर्णिमा पर 12 फरवरी 2025 को होगा. अंतिम और छठा शाही स्नान महाशिवरात्रि और महाकुंभ के अंतिम दिन 26 फरवरी 2025 को होगा.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰
भोजशाला केस-धार बंद का आह्वान क्यों …………..
खास खबर

भोजशाला केस-धार बंद का आह्वान क्यों …………..

सकल हिंदू समाज ने धार प्रशासन पर भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन न करने का आरोप लगाया है और धार बंद का आह्वान किया है. इसके चलते मंगलवार को शहर में बंद का असर देखा जा रहा है. शहर में अधिकांश व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं, जबकि आवश्यक वस्तु एवं मेडिकल प्रतिष्ठान […]

UB India News25 अग॰
सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..
अध्यात्म

सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..

सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिरों में भीड़ है। मधेपुरा के सिहेंश्वर धाम में भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ इतनी बढ़ गई कि अफरा-तफरी हो गई। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी जलाभिषेक के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कतार टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लाइन में लगे कुछ लोग गिर गए। इस दौरान महिला और बुजुर्ग […]

UB India News24 अग॰
पटना हाईकोर्ट का महावीरी झंडा मेला पर सख्त फैसला..
अध्यात्म

पटना हाईकोर्ट का महावीरी झंडा मेला पर सख्त फैसला..

पटना हाईकोर्ट ने धार्मिक जुलूस को लेकर एक ऐसा फैसला सुनाया है, जो आस्था और कानून-व्यवस्था के बीच की सीमा को साफ करता है. कोर्ट ने कहा कि धर्म मानने और धार्मिक गतिविधियां करने का अधिकार संविधान देता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि किसी भी जुलूस या धार्मिक आयोजन को बिना शर्त अनुमति […]

UB India News22 अग॰
तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….
अध्यात्म

तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….

आज सावन की तीसरी सोमवारी है। सोमवारी और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग बना है। कहा जाता है कि इस दुर्लभ संयोग में भगवान शिव और माता पार्वती के साथ नाग देवता की पूजा करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है। शिव मंदिरों में सुबह से ही जलाभिषेक के लिए लंबी कतार लगी है। […]

UB India News17 अग॰
लखीसराय के अशोक धाम शिव मंदिर में हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत , 20 से अधिक लोग घायल
अध्यात्म

लखीसराय के अशोक धाम शिव मंदिर में हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत , 20 से अधिक लोग घायल

बिहार के लखीसराय में सोमवार को भगदड़ मच गई। हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई। 23 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घटना अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले रास्ते पर हुई। लखीसराय डीएम शैलेंद्र कुमार ने […]

UB India News17 अग॰
स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह
अध्यात्म

स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह

बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के मंदिरी स्थित कार्यालय में शनिवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। समारोह में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द और देश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश प्रमुखता से उभरा। कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष प्रो. रणबीर नंदन ने […]

UB India News15 अग॰
साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………
खास खबर

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

साल 2026 का अंतिम और पूर्ण सूर्यग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। सूर्यग्रहण वैज्ञानिक और ज्योतिषीय दृष्टि दोनों से ही बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। यह सूर्यग्रहण कर्क राशि में लगने जा रहा है। ज्योतिषीय दृष्टि से देखें तो जब भी सूर्यग्रहण लगता है वह हर राशि के जातकों को किसी न किसी […]

UB India News11 अग॰
सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..
अध्यात्म

सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..

पटना के बोरिंग कैनाल रोड स्थित पंचमुखी मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों में सावन की दूसरी सोमवारी पर सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और मनोकामना मांगी। मुजफ्फरपुर में सावन की दूसरी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ के जलाभिषेक के […]

UB India News10 अग॰