सिडनी में खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के पांचवें टेस्ट की पहली पारी के दौरान ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का कहर देखने को मिला. शुक्रवार (03 जनवरी) से शुरू हुए मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया. बुमराह की कप्तानी वाली टीम इंडिया पहले बैटिंग करते हुए सिर्फ 185 रनों पर ढेर हो गई. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के लिए स्कॉट बोलैंड ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके. वहीं भारत के लिए पंत ने 40 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली.
टीम इंडिया की ओर से ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए। रवींद्र जडेजा 26 रन बनाकर आउट हुए। शुभमन गिल ने 20 रन और विराट कोहली ने 17 रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया से स्कॉट बोलैंड ने 4 विकेट झटके। मिचेल स्टार्क को 3 विकेट मिले। पैट कमिंस को 2 विकेट मिले। एक विकेट नाथन लायन के खाते में आया।
भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया है। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में रोहित शर्मा की जगह जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं। रोहित शर्मा को रेस्ट दिया गया है। जबकि आकाश दीप चोट के कारण यह मैच नहीं खेल रहे हैं। शुभमन गिल की वापसी हुई है, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को मौका दिया गया है।
भारत: जसप्रीत बुमराह (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, नीतीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।
ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन और स्कॉट बोलैंड।







