प्रधानमंत्री जी हर रोज दिल्ली की जनता का अपमान कर रहे हैं…

आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और रोहिणी की परिवर्तन रैली में पीएम मोदी द्वारा लगाए गए आरोपों पर जवाब दिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी हर रोज दिल्ली के लोगों को गालियां दे रहे हैं, दिल्ली की जनता का अपमान कर रहे हैं, दिल्ली के लोग चुनाव […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 5 जनवरी 2025, 11:33 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
प्रधानमंत्री जी हर रोज दिल्ली की जनता का अपमान कर रहे हैं…
Photo: UB India News Archive

आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और रोहिणी की परिवर्तन रैली में पीएम मोदी  द्वारा लगाए गए आरोपों पर जवाब दिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी हर रोज दिल्ली के लोगों को गालियां दे रहे हैं, दिल्ली की जनता का अपमान कर रहे हैं, दिल्ली के लोग चुनाव में बीजेपी को इस अपमान का जवाब देंगे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी आज 38 मिनट बोले और 29 मिनट तक दिल्ली के लोगों को और दिल्ली के लोगों को चुनी हुई सरकार को गालियां देकर गए हैं. चुनकर गालियां दी हैं, प्रधानमंत्री जी से उम्मीद है कि वह देश को दिशा देंगे,  मैं उनके निजी हमलों पर नहीं जाना चाहता.

बीजेपी पर हमला करते हुए केजरीवाल ने कहा कि केंद्र ने दिल्ली के विकास का प्लान रोका है, पीएम मोदी ने किसानों से किया वादा भी पूरा नहीं किया, 2020 में उन्होने जमीन सुधार का वादा किया था, हमने दिल्ली विधानसभा से उसे पास किया. किसानों के ऊपर झूठे मुक़दमे हो रहे हैं, दिल्ली देहात के किसानों को मालिकाना हक़ अभी तक नहीं मिला, इसका भी वादा 2020 में प्रधानमंत्री जी ने किया था. अभी तक मास्टर प्लान नोटिफाई नहीं किया गया है, जिसकी वजह से दिल्ली का विकास रुका हुआ है. केंद्र ने लैंड पूलिंग पॉलिसी अभी तक नहीं अपनाई.

‘हमने दिल्लीवालों के विकास के काम रुकने नहीं दिए’

प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी पर जो लोग ये आरोप लगाते हैं कि आम आदमी पार्टी लड़ती बहुत है, तो आज का उद्घाटन उन लोगों को जवाब है कि आम आदमी पार्टी दिल्ली के लोगों के लिए काम करती है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं को जेल भेज दिया गया,  हम पर अत्याचार किए गए, लेकिन हमने अपने ऊपर हुए अत्याचार का मुद्दा नहीं बनाया. हमने उसे मुद्दा बनाया होता तो आज ये उद्घाटन नहीं होते. ये उद्घाटन इसलिए हुआ कि हम जेल से बाहर आए और फिर भी हमने सोचा कि दिल्ली के काम नहीं रुकने चाहिए. दिल्ली के विकास को हमने सबसे ऊपर रखा. जब भी दिल्लीवालों के लिए ज़रूरत पड़ी, हमने इनके (केंद्र) हाथ पैर जोड़े. हाथ पैर जोड़ने से काम नहीं हुए, तब हमने संघर्ष किया. आज का उद्घाटन सबसे बड़ा संकेत है कि आम आदमी पार्टी दिल्ली के लोगों का काम करवाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है, हम आपके काम नहीं रुकने देंगे

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली को NCR से जोड़ने वाली रैपिड रेल के पहले चरण का उद्घाटन, नई मेट्रो लाइन का उद्घाटन हुआ, इन प्रोजेक्ट के लिए दिल्ली के लोगों को बधाई देना चाहता हूं, इन परियोजना का प्रधानमंत्री मोदी और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने एक साथ उद्घाटन किया. ये दिल्ली और केंद्र सरकार का साझा वेंचर हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी सिर्फ़ केजरीवाल को गाली देकर चुनाव लड़ना चाहती है, दिल्ली के लोग बदला लेने के लिए तैयार है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..
खास खबर

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने आया है. परिजनों ने पुलिसकर्मियों के घायल अवस्था में घर पहुंचने के बाद के हालात शेयर किए. इसके लिए परिजनों ने प्रेस कॉफ्रेंस करके जानकारी दी. 20 जुलाई को दिल्ली में पुलिस और CJP प्रदर्शनकारियों […]

UB India News31 जुल॰
तीन मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 27वें दिन खत्म , संकटमोचक कैसे बन गए JP नड्डा?
दिल्ली

तीन मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 27वें दिन खत्म , संकटमोचक कैसे बन गए JP नड्डा?

NEET पेपर लीक के खिलाफ 27 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने गुरुवार देर रात अपना अनशन खत्म कर दिया। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे, जहां नड्डा ने वांगचुक को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। वांगचुक ने शुक्रवार सुबह जारी वीडियो संदेश में कहा कि पिछले […]

UB India News24 जुल॰
जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद, अबतक कितनी FIR, आंदोलन के 34वें दिन आगे क्या?
खास खबर

जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद, अबतक कितनी FIR, आंदोलन के 34वें दिन आगे क्या?

मई 2026 में छात्रों ने नीट पेपर लीक के मुद्दे पर आवाज उठाई, जिसके बाद देश के युवाओं में सरकार के रवैये के प्रति गुस्सा उमड़ पड़ा। सरकार करीब 3 जून 2026 को धर्मेंद्र प्रधान के मुद्दे को सुलझा सकती थी, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। 20 जून से जंतर मंतर पर सीजेपी का आंदोलन […]

UB India News23 जुल॰
दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?
खास खबर

दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार (20 जुलाई) को पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर संसद मार्च का आह्वान किया था. इस विरोध प्रदर्शन में हजारों की तादाद में छात्रों के साथ ही अन्य लोग भी शामिल हुए. इस दौरान हिंसा भड़क उठी और हालात बेहद खराब हो […]

UB India News21 जुल॰
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज ,
खास खबर

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज ,

पुलिस ने सोमवार को जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। इससे कई लोगों को चोटें आई हैं। कई लोगों के सिर भी फूटे हैं। 30 से 35 हजार प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर से संसद की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। कई लोग बैरिकेडिंग तोड़कर पार्लियामेंट थाने तक पहुंच गए हैं। पुलिस […]

UB India News20 जुल॰
दिल्ली NCR : धूल भरी तेज आंधी के बाद हुई झमाझम बारिश
खास खबर

दिल्ली NCR : धूल भरी तेज आंधी के बाद हुई झमाझम बारिश

दिल्ली NCR को मंगलवार दोपहर आंधी तूफान ने हिला दिया. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, आज दोपहर अचानक बादल छाये और फिर तेज आंधी आई. दिल्ली के साथ नोएडा, गाजियाबाद जैसे इलाकों में तेज आंधी चली. दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में आज बारिश होने का भी अलर्ट है. मौसम विभाग का कहना है कि […]

UB India News23 जून
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के खिलाफ FIR, विदेशी फंडिंग का इस्तेमाल करने का आरोप
खास खबर

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के खिलाफ FIR, विदेशी फंडिंग का इस्तेमाल करने का आरोप

दिल्ली का जंतर-मंतर आज एक सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हुई कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन हो रहा है. CJP ने शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ दिया है. पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके सुबह दिल्ली पहुंच गए और आते ही समर्थकों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील की. उन्होंने कहा कि प्रदर्शन […]

UB India News6 जून
20 से ज़्यादा मौत के बाद पता चला कि क़ानून के हिसाब से तो बिल्डिंग बनी ही नहीं थी?
खास खबर

20 से ज़्यादा मौत के बाद पता चला कि क़ानून के हिसाब से तो बिल्डिंग बनी ही नहीं थी?

सौ बात की एक बात ये कि दिल्ली के मालवीय नगर के हौज़ रानी में होटेल में आग लग गई तो अधिकारियों को पता चल रहा है कि 6 कमरे बनाने की इजाज़त ली थी और 25 कमरे बना दिए? आग में 20 से ज़्यादा लोग मर गए तब पता चल रहा है कि क़ानून […]

UB India News4 जून
दिल्ली में बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम, ISI के 9 एजेंट गिरफ्तार, हथियार बरामद
खास खबर

दिल्ली में बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम, ISI के 9 एजेंट गिरफ्तार, हथियार बरामद

दिल्ली पुलिस ने एक बड़े आतंकी हमले की साजिश को नाकाम कर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के 9 एजेंटों को गिरफ्तार किया है. ये संदिग्ध आतंकी देश की राजधानी को दहलाने की साजिश रच रहे थे. इनका मकसद दिल्ली ,मुंबई समेत बड़े शहरों में आतंकी हमला करने का था. गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकी दिल्ली, मुंबई,पंजाब […]

UB India News30 मई