प्रगति यात्रा :सीएम नीतीश कुमार आज सारण में कई विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज (8 जनवरी ) सारण जिले के दौरे पर हैं। इस यात्रा में वे कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और लोगों से मिलेंगे। आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर इस दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सारण के लोगों में मुख्यमंत्री […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 8 जनवरी 2025, 06:35 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
प्रगति यात्रा :सीएम नीतीश कुमार आज सारण में कई विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास
Photo: UB India News Archive

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज (8 जनवरी ) सारण जिले के दौरे पर हैं। इस यात्रा में वे कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और लोगों से मिलेंगे। आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर इस दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सारण के लोगों में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर काफी उत्साह है। उन्हें उम्मीद है कि इस दौरे से क्षेत्र को नई परियोजनाओं की सौगात मिलेगी।

अंतिम पड़ाव पर दूसरे चरण की प्रगति यात्रा

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी दूसरे चरण की प्रगति यात्रा के अंतिम पड़ाव में सारण पहुंच रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री जब भी सारण आते हैं तो क्षेत्र को किसी न किसी बड़ी योजना का तोहफा मिलता है। इस दौरे में मुख्यमंत्री कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न योजनाओं की समीक्षा भी करेंगे।

कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे सीएम

मुख्यमंत्री महमदा और एकमा में कई विकास योजनाओं का रिमोट से उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। महमदा पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्र का जीर्णोद्धार, बेलाही पोखरा में छठ घाट का सौंदर्यीकरण, सड़क और नल की मरम्मत, चबूतरे का निर्माण और मरम्मत, मनरेगा के तहत खेल मैदान और ग्रामीण हाट का निर्माण, पोषण वाटिका और वृक्षारोपण जैसे कार्य शामिल हैं। एकमा के लोगों को दो फोरलेन सड़कों की सौगात भी मिल सकती है, जिससे आवागमन सुगम होगा।

मेडिकल कॉलेज का करेंगे उद्घाटन

सारण प्रमंडल के लोगों के लिए सबसे बड़ी सौगात मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन होगा। इस कॉलेज के बनने से सारण के मरीजों को इलाज के लिए पटना या दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। यह खासकर गरीब तबके के मरीजों के लिए बड़ी राहत की बात है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

मुख्यमंत्री की यात्रा को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिला मुख्यालय से लेकर सभी कार्यक्रम स्थलों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। क्यूआरटी (क्विक रेस्पांस टीम) भी तैनात रहेगी। मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया जाएगा। जिलाधिकारी अमन समीर और एसपी कुमार आशीष ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की है और सभी अधिकारियों को समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
छपरा में जेपी यूनिवर्सिटी के VC पर अटैक की कोशिश
शिक्षा

छपरा में जेपी यूनिवर्सिटी के VC पर अटैक की कोशिश

बिहार के छपरा स्थित जय प्रकाश विश्वविद्यालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कुलपति प्रो. पी.के. बाजपेई पर हमला करने का प्रयास किया गया. एक नकाबपोश युवक ने पैर छूने के बहाने पास आकर उन पर मोबाइल फेंक दिया. सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर का 500 मीटर तक पीछा किया लेकिन वह भाग गया. घटना मंगलवार […]

UB India News10 जून
मुख्यमंत्री  नीतीश की ‘समृद्धि यात्रा’ का आज पांचवा दिन , 540 करोड़ रुपए की योजनाओं का करेंगेउद्घाटन और शिलान्यास………
सारण

मुख्यमंत्री नीतीश की ‘समृद्धि यात्रा’ का आज पांचवा दिन , 540 करोड़ रुपए की योजनाओं का करेंगेउद्घाटन और शिलान्यास………

CM नीतीश कुमार आज (21 जनवरी) ‘समृद्धि यात्रा’ के पांचवे दिन सारण पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री 86.50 करोड़ रुपए की योजनाओं का उद्घाटन और 450.30 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। छपरा में सबसे पहले CM नीतीश जीविका दीदियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे सिलाई केंद्र का उद्घाटन करने के साथ साथ केंद्र का निरीक्षण […]

UB India News21 जन॰
जेडीयू के विधायक नहीं बल्कि विपक्ष के विधायक हमारे संपर्क में हैं………….
सारण

जेडीयू के विधायक नहीं बल्कि विपक्ष के विधायक हमारे संपर्क में हैं………….

बिहार की सियासत में चल रहे तमाम कयासों के बीच ग्रामीण विकास और परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने छपरा में विपक्ष पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने साफ कहा कि जो लोग यह दावा कर रहे हैं कि जेडीयू के विधायक उनके संपर्क में हैं, दरअसल उनके ही विधायक हमारे संपर्क में हैं. ‘महागठबंधन के पास […]

UB India News27 दिस॰
सारण: पुलिस ने कुख्यात शिकारी राय को मारी गोली
खास खबर

सारण: पुलिस ने कुख्यात शिकारी राय को मारी गोली

बिहार में नई सरकार के गठन और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के गृह मंत्री बनने के बाद से बिहार पुलिस एक्शन में है। अब छपरा में सारण पुलिस द्वारा रविवार की सुबह में सारण पुलिस, एसटीएफ और कुख्यात अपराधी नंद किशोर राय उर्फ़ शिकारी राय के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें कई संगीन हत्या के आरोपी […]

UB India News1 दिस॰
खेसारी लाल यादव छपरा से जीत जाते चुनाव, अगर न करते यह गलती, कहां हो गई चूक?
सारण

खेसारी लाल यादव छपरा से जीत जाते चुनाव, अगर न करते यह गलती, कहां हो गई चूक?

खेसारी लाल यादव छपरा विधानसभा सीट से हार चुके हैं. हालांकि, उनकी लोकप्रियता से ऐसा अनुमान लगाना असंभव था. चुनाव प्रचार के दौरान उनके कुछ बयान हार का कारण बने. चलिए जानते हैं, क्या हैं हार की असली वजह? खेसारी लाल यादव छपरा से जीत जाते चुनाव, अगर न करते यह गलती, कहां हो गई […]

UB India News15 नव॰
नीतीश कुमार मानसिक रूप से बीमार, बिहार चलाने लायक नहीं हैं……….
सारण

नीतीश कुमार मानसिक रूप से बीमार, बिहार चलाने लायक नहीं हैं……….

जनसुराज के संयोजक और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार मानसिक तौर पर स्वस्थ्य नहीं हैं और बिहार चलाने लायक नहीं हैं। मुजफ्फरपुर कांड पर नीतीश को घेरा सारण के छपरा में प्रेस वार्ता में प्रशांत किशोर ने मुजफ्फरपुर […]

UB India News5 जून
देशभक्ति ऐसी कि घर का नाम रखा ‘सीमा प्रहरी निवास’ ,शहीद मो. इम्तियाज को आज किया जाएगा सुपुर्दे खाक
सारण

देशभक्ति ऐसी कि घर का नाम रखा ‘सीमा प्रहरी निवास’ ,शहीद मो. इम्तियाज को आज किया जाएगा सुपुर्दे खाक

जम्मू-कश्मीर में सीजफायर के दौरान पाकिस्तान की गोलीबारी में शहीद बिहार के मोहम्मद इम्तियाज का पार्थिव शरीर आज बिहार लाया जाएगा. पटना एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार श्रद्धांजलि देंगे और इससे बाद सारण जिले में गड़खा थाना क्षेत्र के उनके पैतृक गांव नारायणपुर में उन्हें सुपुर्दे खाक किया जाएगा. सीएम नीतीश ने उनके बलिदान पर […]

UB India News12 मई
पाकिस्तान की धोखाधड़ी में शहीद हुआ बिहार का लाल , आज आएगा पार्थिव शरीर
खास खबर

पाकिस्तान की धोखाधड़ी में शहीद हुआ बिहार का लाल , आज आएगा पार्थिव शरीर

पाकिस्तान की गोलीबारी में बिहार के लाल ने देश की रक्षा में अपना बलिदान दिया है. गड़खा प्रखंड के जलाल बसंत पंचायत के नारायणपुर गांव निवासी बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज शनिवार की शाम जम्मू के आरएस पुरा में पाकिस्तान के साथ क्रॉस बॉर्डर फायरिंग में शहीद हो गए. यह घटना पाकिस्तान की धोखेबाजी […]

UB India News11 मई
सारण की राजनीति में भारी उलटफेर के संकेत ………….
सारण

सारण की राजनीति में भारी उलटफेर के संकेत ………….

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शह और मात देने की बिसात बिछा दी। और यह मात ऐसा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के होश उड़ाने के लिए काफी है। अब इसे नीतीश कुमार की दूर दृष्टि ही कहेंगे कि बस एक चाल से राजनीति के चाणक्य ने सारण की […]

UB India News11 जन॰