नीतीश कुमार मानसिक रूप से बीमार, बिहार चलाने लायक नहीं हैं……….

जनसुराज के संयोजक और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार मानसिक तौर पर स्वस्थ्य नहीं हैं और बिहार चलाने लायक नहीं हैं। मुजफ्फरपुर कांड पर नीतीश को घेरा सारण के छपरा में प्रेस वार्ता में प्रशांत किशोर ने मुजफ्फरपुर […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 5 जून 2025, 10:32 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
नीतीश कुमार मानसिक रूप से बीमार, बिहार चलाने लायक नहीं हैं……….
Photo: UB India News Archive

जनसुराज के संयोजक और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार मानसिक तौर पर स्वस्थ्य नहीं हैं और बिहार चलाने लायक नहीं हैं।

सारण के छपरा में प्रेस वार्ता में प्रशांत किशोर ने मुजफ्फरपुर में दलित बेटी की बलात्कार और हत्या पर मुख्यमंत्री की चुप्पी पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि अभी तक नीतीश कुमार का कोई बयान नहीं आया है।

मुख्यमंत्री की चुप्पी पर उठाया सवाल

मुजफ्फरपुर रेप और मर्डर केस पर पत्रकारों के सवाल पर प्रशांत किशोर ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गंभीर मानसिक बीमारी से जूझ रहे हैं। यही वजह है कि मुजफ्फरपुर में निर्भया कांड से भी भयावह घटना होती है, लेकिन इस पर राज्य के मुख्यमंत्री की ओर से एक भी बयान नहीं आता है। यह कितना असंवेदनशील हालत है।

कहा- अगर मेरी बात गलत तो जेल भेजें

उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं हैं। उनकी शारीरिक और मानसिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वे बिहार का नेतृत्व कर सकें। वे इस पद पर रहने के लिए फिट नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अगर उनकी बात गलत है तो केस कर जेल भेजवा दिया जाए। उन्होंने कहा कि अगर वे स्वस्थ हैं, तो मुझ पर मानहानि का केस करें और कोर्ट में साबित करें कि वे मानसिक रूप से स्वस्थ हैं।

प्रशांत किशोर के बारे में

प्रशांत किशोर को ‘पीके’ के नाम से भी जाना जाता है। वह एक चुनावी रणनीतिकार और अब राजनीतिज्ञ हैं। उनका जन्म 1977 में बिहार के बक्सर में हुआ था। उन्होंने राजनीति में आने से पहले 8 वर्षों तक संयुक्त राष्ट्र के लिए काम किया। उन्होंने कई राजनीतिक दलों के लिए चुनावी अभियान तैयार किए और सफलता हासिल की, जिनमें 2014 लोकसभा चुनाव, 2015 बिहार विधानसभा चुनाव, 2021 पश्चिम बंगाल चुनाव, 2021 तमिलनाडु चुनाव शामिल हैं।

“जन सुराज” के संस्थापक

प्रशांत किशोर “जन सुराज” के संस्थापक हैं। उनका कहना है कि वो बिहार के राजनीतिक परिदृश्य में बड़ा बदलाव लाना चाहते हैं। उन्होंने कुछ साल पहले चुनावी रणनीतिकार के तौर पर काम छोड़ दिया और बिहार में बदलाव लाने के उद्देश्य से “जन सुराज” अभियान शुरू किया।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
छपरा में जेपी यूनिवर्सिटी के VC पर अटैक की कोशिश
शिक्षा

छपरा में जेपी यूनिवर्सिटी के VC पर अटैक की कोशिश

बिहार के छपरा स्थित जय प्रकाश विश्वविद्यालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कुलपति प्रो. पी.के. बाजपेई पर हमला करने का प्रयास किया गया. एक नकाबपोश युवक ने पैर छूने के बहाने पास आकर उन पर मोबाइल फेंक दिया. सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर का 500 मीटर तक पीछा किया लेकिन वह भाग गया. घटना मंगलवार […]

UB India News10 जून
मुख्यमंत्री  नीतीश की ‘समृद्धि यात्रा’ का आज पांचवा दिन , 540 करोड़ रुपए की योजनाओं का करेंगेउद्घाटन और शिलान्यास………
सारण

मुख्यमंत्री नीतीश की ‘समृद्धि यात्रा’ का आज पांचवा दिन , 540 करोड़ रुपए की योजनाओं का करेंगेउद्घाटन और शिलान्यास………

CM नीतीश कुमार आज (21 जनवरी) ‘समृद्धि यात्रा’ के पांचवे दिन सारण पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री 86.50 करोड़ रुपए की योजनाओं का उद्घाटन और 450.30 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। छपरा में सबसे पहले CM नीतीश जीविका दीदियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे सिलाई केंद्र का उद्घाटन करने के साथ साथ केंद्र का निरीक्षण […]

UB India News21 जन॰
जेडीयू के विधायक नहीं बल्कि विपक्ष के विधायक हमारे संपर्क में हैं………….
सारण

जेडीयू के विधायक नहीं बल्कि विपक्ष के विधायक हमारे संपर्क में हैं………….

बिहार की सियासत में चल रहे तमाम कयासों के बीच ग्रामीण विकास और परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने छपरा में विपक्ष पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने साफ कहा कि जो लोग यह दावा कर रहे हैं कि जेडीयू के विधायक उनके संपर्क में हैं, दरअसल उनके ही विधायक हमारे संपर्क में हैं. ‘महागठबंधन के पास […]

UB India News27 दिस॰
सारण: पुलिस ने कुख्यात शिकारी राय को मारी गोली
खास खबर

सारण: पुलिस ने कुख्यात शिकारी राय को मारी गोली

बिहार में नई सरकार के गठन और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के गृह मंत्री बनने के बाद से बिहार पुलिस एक्शन में है। अब छपरा में सारण पुलिस द्वारा रविवार की सुबह में सारण पुलिस, एसटीएफ और कुख्यात अपराधी नंद किशोर राय उर्फ़ शिकारी राय के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें कई संगीन हत्या के आरोपी […]

UB India News1 दिस॰
खेसारी लाल यादव छपरा से जीत जाते चुनाव, अगर न करते यह गलती, कहां हो गई चूक?
सारण

खेसारी लाल यादव छपरा से जीत जाते चुनाव, अगर न करते यह गलती, कहां हो गई चूक?

खेसारी लाल यादव छपरा विधानसभा सीट से हार चुके हैं. हालांकि, उनकी लोकप्रियता से ऐसा अनुमान लगाना असंभव था. चुनाव प्रचार के दौरान उनके कुछ बयान हार का कारण बने. चलिए जानते हैं, क्या हैं हार की असली वजह? खेसारी लाल यादव छपरा से जीत जाते चुनाव, अगर न करते यह गलती, कहां हो गई […]

UB India News15 नव॰
देशभक्ति ऐसी कि घर का नाम रखा ‘सीमा प्रहरी निवास’ ,शहीद मो. इम्तियाज को आज किया जाएगा सुपुर्दे खाक
सारण

देशभक्ति ऐसी कि घर का नाम रखा ‘सीमा प्रहरी निवास’ ,शहीद मो. इम्तियाज को आज किया जाएगा सुपुर्दे खाक

जम्मू-कश्मीर में सीजफायर के दौरान पाकिस्तान की गोलीबारी में शहीद बिहार के मोहम्मद इम्तियाज का पार्थिव शरीर आज बिहार लाया जाएगा. पटना एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार श्रद्धांजलि देंगे और इससे बाद सारण जिले में गड़खा थाना क्षेत्र के उनके पैतृक गांव नारायणपुर में उन्हें सुपुर्दे खाक किया जाएगा. सीएम नीतीश ने उनके बलिदान पर […]

UB India News12 मई
पाकिस्तान की धोखाधड़ी में शहीद हुआ बिहार का लाल , आज आएगा पार्थिव शरीर
खास खबर

पाकिस्तान की धोखाधड़ी में शहीद हुआ बिहार का लाल , आज आएगा पार्थिव शरीर

पाकिस्तान की गोलीबारी में बिहार के लाल ने देश की रक्षा में अपना बलिदान दिया है. गड़खा प्रखंड के जलाल बसंत पंचायत के नारायणपुर गांव निवासी बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज शनिवार की शाम जम्मू के आरएस पुरा में पाकिस्तान के साथ क्रॉस बॉर्डर फायरिंग में शहीद हो गए. यह घटना पाकिस्तान की धोखेबाजी […]

UB India News11 मई
सारण की राजनीति में भारी उलटफेर के संकेत ………….
सारण

सारण की राजनीति में भारी उलटफेर के संकेत ………….

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शह और मात देने की बिसात बिछा दी। और यह मात ऐसा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के होश उड़ाने के लिए काफी है। अब इसे नीतीश कुमार की दूर दृष्टि ही कहेंगे कि बस एक चाल से राजनीति के चाणक्य ने सारण की […]

UB India News11 जन॰
प्रगति यात्रा :सीएम नीतीश कुमार आज सारण में कई विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास
सारण

प्रगति यात्रा :सीएम नीतीश कुमार आज सारण में कई विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज (8 जनवरी ) सारण जिले के दौरे पर हैं। इस यात्रा में वे कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और लोगों से मिलेंगे। आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर इस दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सारण के लोगों में मुख्यमंत्री […]

UB India News8 जन॰