देशभक्ति ऐसी कि घर का नाम रखा ‘सीमा प्रहरी निवास’ ,शहीद मो. इम्तियाज को आज किया जाएगा सुपुर्दे खाक

जम्मू-कश्मीर में सीजफायर के दौरान पाकिस्तान की गोलीबारी में शहीद बिहार के मोहम्मद इम्तियाज का पार्थिव शरीर आज बिहार लाया जाएगा. पटना एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार श्रद्धांजलि देंगे और इससे बाद सारण जिले में गड़खा थाना क्षेत्र के उनके पैतृक गांव नारायणपुर में उन्हें सुपुर्दे खाक किया जाएगा. सीएम नीतीश ने उनके बलिदान पर […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 12 मई 2025, 05:59 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
देशभक्ति ऐसी कि घर का नाम रखा ‘सीमा प्रहरी निवास’ ,शहीद मो. इम्तियाज को आज किया जाएगा सुपुर्दे खाक
Photo: UB India News Archive

जम्मू-कश्मीर में सीजफायर के दौरान पाकिस्तान की गोलीबारी में शहीद बिहार के मोहम्मद इम्तियाज का पार्थिव शरीर आज बिहार लाया जाएगा. पटना एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार श्रद्धांजलि देंगे और इससे बाद सारण जिले में गड़खा थाना क्षेत्र के उनके पैतृक गांव नारायणपुर में उन्हें सुपुर्दे खाक किया जाएगा. सीएम नीतीश ने उनके बलिदान पर कहा है कि देश हमेशा उनकी शहादत को याद करेगा. शहीद मोहम्मद इम्तियाज का राज्य सरकार की ओर से पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा. बता दें कि पाकिस्तान की सेना ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए अंतरराष्ट्रीय नियंत्रण रेखा पर आरएस पुरा सेक्टर में 9 मई की शाम जबरदस्त गोलीबारी की थी जिसमें बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर शहीद मोहम्मद इम्तियाज शहीद हो गए थे. बता दें कि शहीद मो. इम्तियाज अहमद के भाई मुस्तफा भी देश की सेवा में तैनात हैंऔर वह मेघालय में बांग्लादेश सीमा पर बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) में अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं.

जानकारी के अनुसार, इस मुकाम को हासिल करने के लिए दोनों भाइयों ने बचपन से ही सेना की वर्दी पहनने का सपना देखा था और उन्होंने मेहनत और समर्पण से अपने इस सपने को साकार किया. जब सपने साकार हुए तो ईम्तियाज और मुस्तफा ने मिलकर अपने गांव में एक घर बनाया था, जिसका नाम उन्होंने ‘सीमा प्रहरी निवास’ रखा. यह नाम उनके देशभक्ति और सेवा भाव को दर्शाता है. दोनों भाइयों को अपने देश और ड्यूटी पर गर्व था. लेकिन दुर्भाग्यवश, इम्तियाज देश की सेवा करते हुए जम्मू-कश्मीर में शहीद हो गए.भाई की शहादत की खबर मिलते ही मुस्तफा छुट्टी लेकर गांव पहुंचे. अपने भाई की शहादत पर नम आंखों से उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ा नुकसान है, लेकिन उन्हें अपने भाई पर गर्व है. उन्होंने पाकिस्तान की इस कायराना हरकत की कड़ी निंदा की और कहा कि देश उनके भाई की शहादत को व्यर्थ नहीं जाने देगा.

शहीद मो. इम्तियाज का देशभक्त परिवार
मुस्तफा ने कहा कि वे पहले से भी ज्यादा दृढ़ संकल्प के साथ देश सेवा में लगे रहेंगे और उनके बेटे भी देश सेवा में ही जाएंगे ऐसी उनकी तमन्ना है. इम्तियाज तीन भाइयों में सबसे बड़े थे. मो. इम्तियाज और उनके मंझले भाई दोनों बीएसएफ में नौकरी करते हैं जबकि छोटे भाई प्राइवेट नौकरी करते हैं. एक भाई देश के लिए शहीद हो गया जबकि दूसरा देश की सेवा में जुटा है. गांव के लोग दोनों भाइयों के देश के प्रति समर्पण और सेवा भाव की काफ़ी सराहना कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि एक ही परिवार के दो भाइयों ने फौज की नौकरी जॉइन कर गांव का नाम रौशन किया है. ग्रामीणों की माने तो मोहम्मद इम्तियाज में शुरू से ही देश सेवा की भावना थी और फौज में जाना चाहते थे. देश सेवा के समर्पण का भाव उनमें कूट कूट कर भरा था. उनका कहना है कि वे मो इम्तियाज की देश सेवा और बलिदान को हमेशा याद रखेंगे.

छपरा सदर एसडीओ लक्ष्मण तिवारी शहीद मो. इम्तियाज के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी.

गांव में इम्तियाज की शहादत पर शोक और गर्व
शहीद इम्तियाज के माता पिता की मौत पहले ही हो चुकी है. शहीद सब इंस्पेक्टर मो इम्तियाज की पत्नी शाहनाज अजीम गृहिणी हैं और उनके दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं. पुत्र मोहम्मद इमरान रजा बायोमेडिकल से इंजीनियरिंग कर पटना पीएमसीएच में कार्यरत है, जबकि छोटा पुत्र इमदाद रजा दिल्ली में पढ़ाई करता है. परिजनों के मुताबिक वह दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहा है. पुत्री बेनजीर खातून और फरीदा खातून की शादी हो गई है. देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले मो. इम्तियाज की शहादत पर परिजनों को गर्व है.

शहीद मो. इम्तियाज को आज किया जाएगा सुपुर्दे खाक
स्थानीय निवासी आफताब आलम ने कहा, गांव ने एक हीरा खोया है.वहीं, मोहम्मद शमसुद्दीन ने कहा, उसकी बहादुरी और ईमानदारी पूरे गांव को प्रेरणा देती रहेगी. जबकि, ससुर मो. जमीरउद्दीन ने नम आंखों से कहा, हमने सिर्फ दामाद नहीं, एक सच्चा सपूत खोया है. गांव में उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हो गई हैं और बड़ी संख्या में लोग उन्हें अंतिम विदाई देने की प्रतीक्षा कर रहे हैं. गांव में ही आज उनको सुपुर्दे खाक किया जाएगा. सदर एसडीओ लक्ष्मण तिवारी ने भी गांव पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की है.

सीजफायर के दौरान पाकिस्तानी सैनिकों ने धोखे से गोलीबारी कर दी, जिसका मुकाबला करते हुए जम्मू कश्मीर सीमा पर बीएसएफ जवान मोहम्मद इम्तियाज अहमद ने अपनी प्राणों की आहुति दे दी. बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने साथियों को बचाने के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया. बिहार के छपरा के इस लाल की शहादत को पर पूरा पूरे देश को गर्व कर रहा है. अब उनको सुपुर्दे खाक किये जाने की तैयारी की जा रही है और इस कड़ी में उनका पार्थिव शरीर बिहार लाया जा चुका है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना एयरपोर्ट पर उनको श्रद्धांजलि देंगे और आज ही सारण जिले के गरखा थाना के नारायण उनके पैतृक गांव नारायणपुर में उनको सुपुर्दे खाक किया जाएगा.

विशेष सत्र बुलाने की मांग पर क्या बोली बीजेपी
ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी के लिए विपक्ष ने पत्र लिखकर विशेष सत्र बुलाने की मांग की है. इस पर  BJP प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि हमारा मक़सद आतंकवाद को ख़त्म करना था. हमने आतंकवादियों के ठिकाने को एयर स्ट्राइक कर हमला किया. कार्रवाई के दौरान सर्वदलीय बैठक हुई थी और  सब ने भारतीय सेना के पराक्रम की तारीफ़ की है. लेकिन विपक्ष हर वक़्त राजनीतिक करना जनता हैं वो किसी नेता का कद बढ़ने नहीं देना चाहता. तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए दिलीप जायसवाल ने कहा कि कहा ये लोग अपना लैंड फॉर जॉब और चारा चोरी पर जवाब दें. इन लोगों को देश पर दिमाग़ नहीं लगाना चाहिए. वो लोग जो लूटे हैं उस पर दिमाग़ लगाएं और लूटे हुए पैसे को सरकार को दे दें, ताकि देश और अच्छे से चले.

10 तस्कर जेल भेजे गए, शराब की बड़ी खेप बरामद
मोतिहारी. पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए में से पहाड़पुर चकिया मेहसी थाना इलाके में देशी और विदेशी शराब की खेप को पकड़ा है. मोतिहारी पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली थी कि बूढ़ी गंडक नदी के किनारे बड़े पैमाने पर देसी शराब का निर्माण किया जा रहा है. इसके बाद पुलिस ने विशेष टीम का गठन कर कार्रवाई करते हुए देसी शराब को जब्त किया. वहीं, पहाड़पुर और मेहसी थाने को इलाके में भी पुलिस ने बोलेरो और लग्जरी गाड़ी से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब की खेप को बरामद किया. इसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपए है. पुलिस लगातार शराब माफियाओं पर नकेल कस रही है और शराबियों और तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज रही है. ऐसी स्थिति में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई थाना इलाकों में देसी और विदेशी शराब के बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है. साथ ही 10 तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भी भेजा है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
छपरा में जेपी यूनिवर्सिटी के VC पर अटैक की कोशिश
शिक्षा

छपरा में जेपी यूनिवर्सिटी के VC पर अटैक की कोशिश

बिहार के छपरा स्थित जय प्रकाश विश्वविद्यालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कुलपति प्रो. पी.के. बाजपेई पर हमला करने का प्रयास किया गया. एक नकाबपोश युवक ने पैर छूने के बहाने पास आकर उन पर मोबाइल फेंक दिया. सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर का 500 मीटर तक पीछा किया लेकिन वह भाग गया. घटना मंगलवार […]

UB India News10 जून
मुख्यमंत्री  नीतीश की ‘समृद्धि यात्रा’ का आज पांचवा दिन , 540 करोड़ रुपए की योजनाओं का करेंगेउद्घाटन और शिलान्यास………
सारण

मुख्यमंत्री नीतीश की ‘समृद्धि यात्रा’ का आज पांचवा दिन , 540 करोड़ रुपए की योजनाओं का करेंगेउद्घाटन और शिलान्यास………

CM नीतीश कुमार आज (21 जनवरी) ‘समृद्धि यात्रा’ के पांचवे दिन सारण पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री 86.50 करोड़ रुपए की योजनाओं का उद्घाटन और 450.30 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। छपरा में सबसे पहले CM नीतीश जीविका दीदियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे सिलाई केंद्र का उद्घाटन करने के साथ साथ केंद्र का निरीक्षण […]

UB India News21 जन॰
जेडीयू के विधायक नहीं बल्कि विपक्ष के विधायक हमारे संपर्क में हैं………….
सारण

जेडीयू के विधायक नहीं बल्कि विपक्ष के विधायक हमारे संपर्क में हैं………….

बिहार की सियासत में चल रहे तमाम कयासों के बीच ग्रामीण विकास और परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने छपरा में विपक्ष पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने साफ कहा कि जो लोग यह दावा कर रहे हैं कि जेडीयू के विधायक उनके संपर्क में हैं, दरअसल उनके ही विधायक हमारे संपर्क में हैं. ‘महागठबंधन के पास […]

UB India News27 दिस॰
सारण: पुलिस ने कुख्यात शिकारी राय को मारी गोली
खास खबर

सारण: पुलिस ने कुख्यात शिकारी राय को मारी गोली

बिहार में नई सरकार के गठन और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के गृह मंत्री बनने के बाद से बिहार पुलिस एक्शन में है। अब छपरा में सारण पुलिस द्वारा रविवार की सुबह में सारण पुलिस, एसटीएफ और कुख्यात अपराधी नंद किशोर राय उर्फ़ शिकारी राय के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें कई संगीन हत्या के आरोपी […]

UB India News1 दिस॰
खेसारी लाल यादव छपरा से जीत जाते चुनाव, अगर न करते यह गलती, कहां हो गई चूक?
सारण

खेसारी लाल यादव छपरा से जीत जाते चुनाव, अगर न करते यह गलती, कहां हो गई चूक?

खेसारी लाल यादव छपरा विधानसभा सीट से हार चुके हैं. हालांकि, उनकी लोकप्रियता से ऐसा अनुमान लगाना असंभव था. चुनाव प्रचार के दौरान उनके कुछ बयान हार का कारण बने. चलिए जानते हैं, क्या हैं हार की असली वजह? खेसारी लाल यादव छपरा से जीत जाते चुनाव, अगर न करते यह गलती, कहां हो गई […]

UB India News15 नव॰
नीतीश कुमार मानसिक रूप से बीमार, बिहार चलाने लायक नहीं हैं……….
सारण

नीतीश कुमार मानसिक रूप से बीमार, बिहार चलाने लायक नहीं हैं……….

जनसुराज के संयोजक और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार मानसिक तौर पर स्वस्थ्य नहीं हैं और बिहार चलाने लायक नहीं हैं। मुजफ्फरपुर कांड पर नीतीश को घेरा सारण के छपरा में प्रेस वार्ता में प्रशांत किशोर ने मुजफ्फरपुर […]

UB India News5 जून
पाकिस्तान की धोखाधड़ी में शहीद हुआ बिहार का लाल , आज आएगा पार्थिव शरीर
खास खबर

पाकिस्तान की धोखाधड़ी में शहीद हुआ बिहार का लाल , आज आएगा पार्थिव शरीर

पाकिस्तान की गोलीबारी में बिहार के लाल ने देश की रक्षा में अपना बलिदान दिया है. गड़खा प्रखंड के जलाल बसंत पंचायत के नारायणपुर गांव निवासी बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज शनिवार की शाम जम्मू के आरएस पुरा में पाकिस्तान के साथ क्रॉस बॉर्डर फायरिंग में शहीद हो गए. यह घटना पाकिस्तान की धोखेबाजी […]

UB India News11 मई
सारण की राजनीति में भारी उलटफेर के संकेत ………….
सारण

सारण की राजनीति में भारी उलटफेर के संकेत ………….

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शह और मात देने की बिसात बिछा दी। और यह मात ऐसा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के होश उड़ाने के लिए काफी है। अब इसे नीतीश कुमार की दूर दृष्टि ही कहेंगे कि बस एक चाल से राजनीति के चाणक्य ने सारण की […]

UB India News11 जन॰
प्रगति यात्रा :सीएम नीतीश कुमार आज सारण में कई विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास
सारण

प्रगति यात्रा :सीएम नीतीश कुमार आज सारण में कई विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज (8 जनवरी ) सारण जिले के दौरे पर हैं। इस यात्रा में वे कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और लोगों से मिलेंगे। आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर इस दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सारण के लोगों में मुख्यमंत्री […]

UB India News8 जन॰