मुख्यमंत्री नीतीश की ‘समृद्धि यात्रा’ का आज पांचवा दिन , 540 करोड़ रुपए की योजनाओं का करेंगेउद्घाटन और शिलान्यास………

CM नीतीश कुमार आज (21 जनवरी) ‘समृद्धि यात्रा’ के पांचवे दिन सारण पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री 86.50 करोड़ रुपए की योजनाओं का उद्घाटन और 450.30 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। छपरा में सबसे पहले CM नीतीश जीविका दीदियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे सिलाई केंद्र का उद्घाटन करने के साथ साथ केंद्र का निरीक्षण […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 21 जनवरी 2026, 05:17 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
मुख्यमंत्री  नीतीश की ‘समृद्धि यात्रा’ का आज पांचवा दिन , 540 करोड़ रुपए की योजनाओं का करेंगेउद्घाटन और शिलान्यास………
Photo: UB India News Archive

CM नीतीश कुमार आज (21 जनवरी) ‘समृद्धि यात्रा’ के पांचवे दिन सारण पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री 86.50 करोड़ रुपए की योजनाओं का उद्घाटन और 450.30 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। छपरा में सबसे पहले CM नीतीश जीविका दीदियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे सिलाई केंद्र का उद्घाटन करने के साथ साथ केंद्र का निरीक्षण भी करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री ITI बॉयज केंद्र का उद्घाटन करेंगे। सीएम नीतीश कुमार बिनतोलिया के पास निर्माणाधीन बस स्टैंड पहुंचेंगे। यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे। फिर जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान आम लोगों से सीधे संवाद करेंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सारण में ₹536.80 करोड़ की कुल 69 योजनाओं की सौगात देंगे. इसमें ₹450.30 करोड़ की लागत वाली 45 नई योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा, जबकि ₹86.50 करोड़ की लागत से बनकर तैयार 24 योजनाओं का उद्घाटन होगा. ये परियोजनाएं सड़क, स्वास्थ्य और कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में जिले के विकास को नई रफ्तार देंगी.

जीविका दीदियों से CM करेंगे संवाद

CM नीतीश सुबह 11 बजे छपरा पहुंचेंगे। इसके बाद सबसे पहले जीविका दीदियों से संवाद करेंगे। फिर सिलाई केंद्र का उद्घाटन करेंगे। यह सिलाई केंद्र जीविका दीदियों द्वारा संचालित किया जाएगा। इसको लेकर जीविका समूहों में काफी उत्साह है। इस केंद्र में तैयार किए गए कपड़े सारण के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भेजा जाएगा। जिला प्रशासन का कहना है कि यह पहल जीविका दीदियों को स्थायी रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम है।

बॉयज ITI केंद्र का होगा उद्घाटन

मुख्यमंत्री आईटीआई बॉयज केंद्र का भी उद्घाटन करेंगे। यह ITI केंद्र मॉडर्न सुविधाओं से लैस है। यहां इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सिविल सहित कई ट्रेड से जुड़े मॉडर्न उपकरण लगाए गए हैं। इन डिवाइस के माध्यम से छात्रों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। आईटीआई प्रशासन का कहना है कि इस केंद्र के शुरू होने से स्थानीय युवाओं को तकनीकी शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। ट्रेनिंग मिलने के बाद युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। CM नीतीश कुमार एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान लोगों से संवाद भी करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री जीविका दीदियों द्वारा संचालित योजनाओं के स्टॉल का निरीक्षण करेंगे।

जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के अनुसार, मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सारण में भारी उत्साह है. वे ₹537 करोड़ की योजनाओं का उपहार देंगे. जिससे छपरा एक विकसित शहर के रूप में उभरेगा. सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच पूरे जिले में चल रहे विकास कार्यों को इससे नई गति मिलेगी.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मुख्य कार्यक्रम बिंद टोलिया (छपरा हवाई अड्डा) में आयोजित होगा. यहां निर्माणाधीन नए बस स्टैंड के पास बने मंच से वे जनता को संबोधित करेंगे. इसी स्थल से मुख्यमंत्री रिमोट के माध्यम से ₹537 करोड़ की योजनाओं का डिजिटल उद्घाटन और शिलान्यास भी संपन्न करेंगे.

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
छपरा में जेपी यूनिवर्सिटी के VC पर अटैक की कोशिश
शिक्षा

छपरा में जेपी यूनिवर्सिटी के VC पर अटैक की कोशिश

बिहार के छपरा स्थित जय प्रकाश विश्वविद्यालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कुलपति प्रो. पी.के. बाजपेई पर हमला करने का प्रयास किया गया. एक नकाबपोश युवक ने पैर छूने के बहाने पास आकर उन पर मोबाइल फेंक दिया. सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर का 500 मीटर तक पीछा किया लेकिन वह भाग गया. घटना मंगलवार […]

UB India News10 जून
जेडीयू के विधायक नहीं बल्कि विपक्ष के विधायक हमारे संपर्क में हैं………….
सारण

जेडीयू के विधायक नहीं बल्कि विपक्ष के विधायक हमारे संपर्क में हैं………….

बिहार की सियासत में चल रहे तमाम कयासों के बीच ग्रामीण विकास और परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने छपरा में विपक्ष पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने साफ कहा कि जो लोग यह दावा कर रहे हैं कि जेडीयू के विधायक उनके संपर्क में हैं, दरअसल उनके ही विधायक हमारे संपर्क में हैं. ‘महागठबंधन के पास […]

UB India News27 दिस॰
सारण: पुलिस ने कुख्यात शिकारी राय को मारी गोली
खास खबर

सारण: पुलिस ने कुख्यात शिकारी राय को मारी गोली

बिहार में नई सरकार के गठन और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के गृह मंत्री बनने के बाद से बिहार पुलिस एक्शन में है। अब छपरा में सारण पुलिस द्वारा रविवार की सुबह में सारण पुलिस, एसटीएफ और कुख्यात अपराधी नंद किशोर राय उर्फ़ शिकारी राय के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें कई संगीन हत्या के आरोपी […]

UB India News1 दिस॰
खेसारी लाल यादव छपरा से जीत जाते चुनाव, अगर न करते यह गलती, कहां हो गई चूक?
सारण

खेसारी लाल यादव छपरा से जीत जाते चुनाव, अगर न करते यह गलती, कहां हो गई चूक?

खेसारी लाल यादव छपरा विधानसभा सीट से हार चुके हैं. हालांकि, उनकी लोकप्रियता से ऐसा अनुमान लगाना असंभव था. चुनाव प्रचार के दौरान उनके कुछ बयान हार का कारण बने. चलिए जानते हैं, क्या हैं हार की असली वजह? खेसारी लाल यादव छपरा से जीत जाते चुनाव, अगर न करते यह गलती, कहां हो गई […]

UB India News15 नव॰
नीतीश कुमार मानसिक रूप से बीमार, बिहार चलाने लायक नहीं हैं……….
सारण

नीतीश कुमार मानसिक रूप से बीमार, बिहार चलाने लायक नहीं हैं……….

जनसुराज के संयोजक और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार मानसिक तौर पर स्वस्थ्य नहीं हैं और बिहार चलाने लायक नहीं हैं। मुजफ्फरपुर कांड पर नीतीश को घेरा सारण के छपरा में प्रेस वार्ता में प्रशांत किशोर ने मुजफ्फरपुर […]

UB India News5 जून
देशभक्ति ऐसी कि घर का नाम रखा ‘सीमा प्रहरी निवास’ ,शहीद मो. इम्तियाज को आज किया जाएगा सुपुर्दे खाक
सारण

देशभक्ति ऐसी कि घर का नाम रखा ‘सीमा प्रहरी निवास’ ,शहीद मो. इम्तियाज को आज किया जाएगा सुपुर्दे खाक

जम्मू-कश्मीर में सीजफायर के दौरान पाकिस्तान की गोलीबारी में शहीद बिहार के मोहम्मद इम्तियाज का पार्थिव शरीर आज बिहार लाया जाएगा. पटना एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार श्रद्धांजलि देंगे और इससे बाद सारण जिले में गड़खा थाना क्षेत्र के उनके पैतृक गांव नारायणपुर में उन्हें सुपुर्दे खाक किया जाएगा. सीएम नीतीश ने उनके बलिदान पर […]

UB India News12 मई
पाकिस्तान की धोखाधड़ी में शहीद हुआ बिहार का लाल , आज आएगा पार्थिव शरीर
खास खबर

पाकिस्तान की धोखाधड़ी में शहीद हुआ बिहार का लाल , आज आएगा पार्थिव शरीर

पाकिस्तान की गोलीबारी में बिहार के लाल ने देश की रक्षा में अपना बलिदान दिया है. गड़खा प्रखंड के जलाल बसंत पंचायत के नारायणपुर गांव निवासी बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज शनिवार की शाम जम्मू के आरएस पुरा में पाकिस्तान के साथ क्रॉस बॉर्डर फायरिंग में शहीद हो गए. यह घटना पाकिस्तान की धोखेबाजी […]

UB India News11 मई
सारण की राजनीति में भारी उलटफेर के संकेत ………….
सारण

सारण की राजनीति में भारी उलटफेर के संकेत ………….

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शह और मात देने की बिसात बिछा दी। और यह मात ऐसा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के होश उड़ाने के लिए काफी है। अब इसे नीतीश कुमार की दूर दृष्टि ही कहेंगे कि बस एक चाल से राजनीति के चाणक्य ने सारण की […]

UB India News11 जन॰
प्रगति यात्रा :सीएम नीतीश कुमार आज सारण में कई विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास
सारण

प्रगति यात्रा :सीएम नीतीश कुमार आज सारण में कई विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज (8 जनवरी ) सारण जिले के दौरे पर हैं। इस यात्रा में वे कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और लोगों से मिलेंगे। आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर इस दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सारण के लोगों में मुख्यमंत्री […]

UB India News8 जन॰