जेडीयू के विधायक नहीं बल्कि विपक्ष के विधायक हमारे संपर्क में हैं………….

बिहार की सियासत में चल रहे तमाम कयासों के बीच ग्रामीण विकास और परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने छपरा में विपक्ष पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने साफ कहा कि जो लोग यह दावा कर रहे हैं कि जेडीयू के विधायक उनके संपर्क में हैं, दरअसल उनके ही विधायक हमारे संपर्क में हैं. ‘महागठबंधन के पास […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 27 दिसंबर 2025, 09:34 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
जेडीयू के विधायक नहीं बल्कि विपक्ष के विधायक हमारे संपर्क में हैं………….
Photo: UB India News Archive

बिहार की सियासत में चल रहे तमाम कयासों के बीच ग्रामीण विकास और परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने छपरा में विपक्ष पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने साफ कहा कि जो लोग यह दावा कर रहे हैं कि जेडीयू के विधायक उनके संपर्क में हैं, दरअसल उनके ही विधायक हमारे संपर्क में हैं.

‘महागठबंधन के पास कोई मुद्दा नहीं’

श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार में इस समय विपक्ष पूरी तरह हताश और निराश है. राष्ट्रीय जनता दल और महागठबंधन के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वे तरह-तरह की अफवाहें फैलाकर सिर्फ सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि बिहार में चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुआ और जनता ने उन्हें केंद्र बिंदु मानकर जनादेश दिया है.

नीतीश कुमार ही रहेंगे मुख्यमंत्री- श्रवण कुमार

मंत्री ने दो टूक कहा कि बिहार की जनता चाहती है कि नीतीश कुमार अगले 5 साल तक मुख्यमंत्री बने रहें और बिहार को विकास की राह पर आगे ले जाएं. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने “7 निश्चय-3” की शुरुआत की है और बिहार को देश के टॉप-5 राज्यों में खड़ा करने का लक्ष्य रखा है. बीते 20 वर्षों में बिहार कहां से कहां पहुंचा है, यह सबके सामने है.

‘बीजेपी मुख्यमंत्री बनाएगी’ वाले दावे पर पलटवार

राजद प्रवक्ता शक्ति यादव के उस बयान पर, जिसमें कहा गया कि बीजेपी नीतीश कुमार को हटाकर अपना मुख्यमंत्री बनाना चाहती है, श्रवण कुमार ने कहा कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है. उन्होंने याद दिलाया कि चुनाव से पहले भी ऐसे ही दावे किए गए थे कि नीतीश कुमार और जेडीयू खत्म हो जाएंगे, लेकिन जनता ने सबको जवाब दे दिया.

जेडीयू का एक भी विधायक नहीं टूटा- श्रवण कुमार

राजद के इस दावे पर कि जेडीयू के कई विधायक उनके संपर्क में हैं. श्रवण कुमार ने कहा कि आज तक जेडीयू का एक भी विधायक नहीं टूटा. उल्टा हाल यह है कि विपक्ष के विधायक खुद दूसरे दलों के संपर्क में हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष सिर्फ अपना टीआरपी बढ़ाने के लिए इस तरह की बातें कर रहा है.

नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि बिहार के बारे में उनकी सोच अच्छी है. नई पीढ़ी को राजनीति में आना चाहिए. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी कह चुके हैं कि निशांत को आगे आना चाहिए, लेकिन यह फैसला उन्हीं को करना है कि कब और कैसे शुरुआत करें.

बुर्का प्रकरण पर विपक्ष को जवाब

मुख्यमंत्री द्वारा एक डॉक्टर से बुर्का हटाने के विवाद पर श्रवण कुमार ने कहा कि मामला गलत तरीके से पेश किया जा रहा है. मुख्यमंत्री हालचाल पूछना चाह रहे थे, लेकिन आवाज साफ नहीं आ रही थी. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बेटियों के लिए जो काम किया है, उसका कोई मुकाबला नहीं. शिक्षा, पुलिस भर्ती और सरकारी नौकरियों में महिलाओं की बड़ी भागीदारी इसका उदाहरण है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
छपरा में जेपी यूनिवर्सिटी के VC पर अटैक की कोशिश
शिक्षा

छपरा में जेपी यूनिवर्सिटी के VC पर अटैक की कोशिश

बिहार के छपरा स्थित जय प्रकाश विश्वविद्यालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कुलपति प्रो. पी.के. बाजपेई पर हमला करने का प्रयास किया गया. एक नकाबपोश युवक ने पैर छूने के बहाने पास आकर उन पर मोबाइल फेंक दिया. सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर का 500 मीटर तक पीछा किया लेकिन वह भाग गया. घटना मंगलवार […]

UB India News10 जून
मुख्यमंत्री  नीतीश की ‘समृद्धि यात्रा’ का आज पांचवा दिन , 540 करोड़ रुपए की योजनाओं का करेंगेउद्घाटन और शिलान्यास………
सारण

मुख्यमंत्री नीतीश की ‘समृद्धि यात्रा’ का आज पांचवा दिन , 540 करोड़ रुपए की योजनाओं का करेंगेउद्घाटन और शिलान्यास………

CM नीतीश कुमार आज (21 जनवरी) ‘समृद्धि यात्रा’ के पांचवे दिन सारण पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री 86.50 करोड़ रुपए की योजनाओं का उद्घाटन और 450.30 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। छपरा में सबसे पहले CM नीतीश जीविका दीदियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे सिलाई केंद्र का उद्घाटन करने के साथ साथ केंद्र का निरीक्षण […]

UB India News21 जन॰
सारण: पुलिस ने कुख्यात शिकारी राय को मारी गोली
खास खबर

सारण: पुलिस ने कुख्यात शिकारी राय को मारी गोली

बिहार में नई सरकार के गठन और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के गृह मंत्री बनने के बाद से बिहार पुलिस एक्शन में है। अब छपरा में सारण पुलिस द्वारा रविवार की सुबह में सारण पुलिस, एसटीएफ और कुख्यात अपराधी नंद किशोर राय उर्फ़ शिकारी राय के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें कई संगीन हत्या के आरोपी […]

UB India News1 दिस॰
खेसारी लाल यादव छपरा से जीत जाते चुनाव, अगर न करते यह गलती, कहां हो गई चूक?
सारण

खेसारी लाल यादव छपरा से जीत जाते चुनाव, अगर न करते यह गलती, कहां हो गई चूक?

खेसारी लाल यादव छपरा विधानसभा सीट से हार चुके हैं. हालांकि, उनकी लोकप्रियता से ऐसा अनुमान लगाना असंभव था. चुनाव प्रचार के दौरान उनके कुछ बयान हार का कारण बने. चलिए जानते हैं, क्या हैं हार की असली वजह? खेसारी लाल यादव छपरा से जीत जाते चुनाव, अगर न करते यह गलती, कहां हो गई […]

UB India News15 नव॰
नीतीश कुमार मानसिक रूप से बीमार, बिहार चलाने लायक नहीं हैं……….
सारण

नीतीश कुमार मानसिक रूप से बीमार, बिहार चलाने लायक नहीं हैं……….

जनसुराज के संयोजक और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार मानसिक तौर पर स्वस्थ्य नहीं हैं और बिहार चलाने लायक नहीं हैं। मुजफ्फरपुर कांड पर नीतीश को घेरा सारण के छपरा में प्रेस वार्ता में प्रशांत किशोर ने मुजफ्फरपुर […]

UB India News5 जून
देशभक्ति ऐसी कि घर का नाम रखा ‘सीमा प्रहरी निवास’ ,शहीद मो. इम्तियाज को आज किया जाएगा सुपुर्दे खाक
सारण

देशभक्ति ऐसी कि घर का नाम रखा ‘सीमा प्रहरी निवास’ ,शहीद मो. इम्तियाज को आज किया जाएगा सुपुर्दे खाक

जम्मू-कश्मीर में सीजफायर के दौरान पाकिस्तान की गोलीबारी में शहीद बिहार के मोहम्मद इम्तियाज का पार्थिव शरीर आज बिहार लाया जाएगा. पटना एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार श्रद्धांजलि देंगे और इससे बाद सारण जिले में गड़खा थाना क्षेत्र के उनके पैतृक गांव नारायणपुर में उन्हें सुपुर्दे खाक किया जाएगा. सीएम नीतीश ने उनके बलिदान पर […]

UB India News12 मई
पाकिस्तान की धोखाधड़ी में शहीद हुआ बिहार का लाल , आज आएगा पार्थिव शरीर
खास खबर

पाकिस्तान की धोखाधड़ी में शहीद हुआ बिहार का लाल , आज आएगा पार्थिव शरीर

पाकिस्तान की गोलीबारी में बिहार के लाल ने देश की रक्षा में अपना बलिदान दिया है. गड़खा प्रखंड के जलाल बसंत पंचायत के नारायणपुर गांव निवासी बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज शनिवार की शाम जम्मू के आरएस पुरा में पाकिस्तान के साथ क्रॉस बॉर्डर फायरिंग में शहीद हो गए. यह घटना पाकिस्तान की धोखेबाजी […]

UB India News11 मई
सारण की राजनीति में भारी उलटफेर के संकेत ………….
सारण

सारण की राजनीति में भारी उलटफेर के संकेत ………….

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शह और मात देने की बिसात बिछा दी। और यह मात ऐसा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के होश उड़ाने के लिए काफी है। अब इसे नीतीश कुमार की दूर दृष्टि ही कहेंगे कि बस एक चाल से राजनीति के चाणक्य ने सारण की […]

UB India News11 जन॰
प्रगति यात्रा :सीएम नीतीश कुमार आज सारण में कई विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास
सारण

प्रगति यात्रा :सीएम नीतीश कुमार आज सारण में कई विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज (8 जनवरी ) सारण जिले के दौरे पर हैं। इस यात्रा में वे कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और लोगों से मिलेंगे। आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर इस दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सारण के लोगों में मुख्यमंत्री […]

UB India News8 जन॰