महाकुंभ का शुभारंभ 13 जनवरी से, तकनीक और संस्कृति का अद्भुत संगम

महाकुंभ 2025 का शुभारंभ 13 जनवरी 2025 को होगा, जबकि इसका समापन 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि के दिन होगा। महाकुंभ के पहले शाही स्नान की तिथि को जानने को लेकर श्रद्धालुओं में जिज्ञासा है। इंटरनेट पर सर्च करने पर तिथियों के मामले में कई भ्रांतियां फैली हुई हैं, कोई 13 जनवरी को पहला शाही […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 9 जनवरी 2025, 05:48 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
महाकुंभ का शुभारंभ 13 जनवरी से, तकनीक और संस्कृति का अद्भुत संगम
Photo: UB India News Archive

महाकुंभ 2025 का शुभारंभ 13 जनवरी 2025 को होगा, जबकि इसका समापन 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि के दिन होगा। महाकुंभ के पहले शाही स्नान की तिथि को जानने को लेकर श्रद्धालुओं में जिज्ञासा है। इंटरनेट पर सर्च करने पर तिथियों के मामले में कई भ्रांतियां फैली हुई हैं, कोई 13 जनवरी को पहला शाही स्नान बता रहा तो कोई 14 जनवरी को। आपकी इसी दुविधा को हम तथ्यपरक जानकारी के साथ दूर करेंगे।

महाकुंभ 45 दिन तक चलेगा। आपको बता दें कि प्रयागराज में आयोजित इस बार के महाकुंभ का शुभारंभ 13 जनवरी को होगा, लेकिन पहला शाही स्नान 14 जनवरी को होगा। इस बार के कुंभ में तीन शाही स्नान होंगे और इसके अतिरिक्त तीन ऐसी तिथियां होंगी जिन पर स्नान करना भी काफी शुभ माना जाएगा।

स्नान और शाही स्नान की तिथियां
13 जनवरी (सोमवार)- स्नान, पौष पूर्णिमा
14 जनवरी (मंगलवार)- शाही स्नान, मकर सक्रांति
29 जनवरी (बुधवार)- शाही स्नान, मौनी अमावस्या
3 फरवरी (सोमवार)- शाही स्नान, बसंत पंचमी
12 फरवरी (बुधवार)- स्नान, माघी पूर्णिमा
26 फरवरी (बुधवार)-  स्नान, महाशिवरात्रि

इन पवित्र नदियों पर कुंभ का होता आयोजन 
महाकुंभ हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण धार्मिक उत्सव है। इसे कुंभ मेला भी कहा जाता है, महाकुंभ का आयोजन 12 वर्षों में किया जाता है। जहां पर श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाते हैं। यह उत्सव भारत की चार पवित्र नदियों और चार तीर्थ स्थानों पर ही आयोजित होता है। महाकुंभ का आयोजन प्रयागराज के संगम , हरिद्वार में गंगा नदी, उज्जैन में शिप्रा नदी, और नासिक में गोदावरी नदी पर किया जाता है। इस बार प्रयागराज में महाकुंभ मेले का आयोजन हो रहा है।

तकनीक और संस्कृति का अद्भुत संगम

13 जनवरी 2025 से संगम नगरी प्रयागराज में महाकुंभ मेला की शुरुआत हो रही है। इस बार प्रशासन ने टेक्नोलॉजी के जरिए महाकुंभ को ‘डिजिटल महाकुंभ’ में बदल दिया है। आपको QR बेस्ड रेलवे टिकट से लेकर ड्रोन के जरिए निगरानी और AI पार्किंग जैसी टेक्नोलॉजी इस महाकुंभ मेले में देखने को मिलेंगे। 13 जनवरी से लेकर 26 फरवरी 2025 तक चलने वाले इस महाकुंभ में आपको सनातन संस्कृति के साथ-साथ टेक्नोलॉजी का भी दम देखने को मिलेगा। प्रशासन को उम्मीद है कि इस बार संगम नगरी में महाकुंभ के दौरान रिकॉर्ड 40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु आ सकते हैं। ऐसे में टेक्नोलॉजी के जरिए श्रद्धालुओं की सुरक्षा से लेकर उनकी सहूलियत तक का ध्यान रखा जाएगा।

डिजिटल महाकुंभ के दौरान प्रयागराज में एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। ऐसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल अब तक किसी कुंभ में नहीं किया गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए कुंभ मेला क्षेत्र में ड्रोन के जरिए निगरानी रखी जाएगी। यही नहीं, स्नान के दौरान अगर कोई श्रद्धालु पानी में डूब रहा होगा तो उसे ड्रोन वाले लाइफ सेवर बोट के जरिए बाहर निकाला जाएगा। हाल ही में इसका एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामने आया है। इसके अलावा मेला क्षेत्र में फ्री Wi-Fi समेत कई हाई टेक सुविधाएं मौजूद रहेंगी।

QR रेलवे टिकट

प्रयागराज महाकुंभ में देश के कोने-कोने से श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचेंगे। इसके लिए रेलवे 3 हजार से ज्यादा ट्रेन चलाएगा। साथ ही, प्रयागराज जिले के रेलवे स्टेशन पर डिजिटल रेलवे टिकटिंग की व्यवस्था होगी। प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं को रेलवे स्टेशन पर स्पेशल ड्यूटी में तैनात रेलवे के कर्मचारी QR कोड वाले जैकेट के साथ मिलेंगे। श्रद्धालुओं को अपने मोबाइल फोन के कैमरे से QR कोड को स्कैन करना है। इसके बाद वो फोन में UTS ऐप डाउनलोड करके डिजिटल टिकट बुक कर सकते हैं। रेलवे ने प्रयागराज में अलग-अलग दिशाओं से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कलर कोडिंग वाले टिकट जारी करने का फैसला किया है।

QR railway ticket, Mahakumbh 2025

क्यूआर बेस्ड रेलवे टिकट, प्रयागराज रेलवे डिवीजन

स्मार्ट कैमरा सर्विलांस सिस्टम

महाकुंभ मेला में 50 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी डिप्लॉय किए जाएंगे। इन सुरक्षाकर्मियों को टेक्नोलॉजी से लैस किया जाएगा। इसके लिए AI बेस्ड टूल प्रदान किया जाएगा ताकि प्रयागराज महाकुंभ के दौरान चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा सकेगी। इसके लिए संगम नगरी में कुंभ मेला क्षेत्र में AI पावर्ड इंटिग्रेटेड कमांड और कंट्रोल सेंटर (ICCC) बनाया गया है। पूरे कुंभ मेला क्षेत्र में CCTV कैमरा लगाया गया है। इसके अलावा अलग-अलग सेक्टर की निगरानी के लिए AI बेस्ड ड्रोन और वाटर सर्विलांस सिस्टम भी तैनात किया गया है।

आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और इमरजेंसी के लिए क्विक रिस्पॉन्स टीम भी तैनात रहेगी। इमरजेंसी की स्थिति में भीड़ बेकाबू न हो इसके लिए क्राउड डेंसिटी के आधार पर अलर्ट सिस्टम लगाया जाएगा। प्रशासन ने गूगल के साथ साझेदारी करते हुए घाट, टॉयलेट, फूड कोर्ट और पीपा पुल आदि को मैप में इंटिग्रेट करा दिया है ताकि श्रद्धालुओं को इन्हें ढूंढ़ने में मशक्कत न करना पड़े। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की गाड़ियों की पार्किंग के लिए Park+ ऐप के साथ साझेदारी की गई है। 30 से ज्यादा सरकारी पार्किंग लॉट में 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां AI के जरिए खड़ी की जा सकेंगी। पार्किंग का पेमेंट FASTag के जरिए करने की भी सुविधा मिलेगी।

Maha Kumbh 2025, AI, Parking Solutions

एआई सर्विलांस सिस्टम, महाकुंभ 2025 (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बहुभाषी चैटबॉट

हर 12 साल में लगने वाले इस महाकुंभ मेला में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की सहायता के लिए बहुभाषी चैटबॉट की सुविधा मिलेगी, जो उनकी भाषा में ही उनके सवालों के जबाब देगी। इसके लिए यूपी सरकार ने भाषिणी ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप के जरिए मेला क्षेत्र में तैनात अफसर को श्रद्धालुओं की भाषा समझने में दिक्कत नहीं होगी। भाषिणी ऐप 11 अलग-अलग भाषाओं को सपोर्ट करता है।

Maha Kumbh 2025, AI, Parking Solutions

एआई लॉस्ट एंड फाउंड सेंटर, प्रयागराज कुंभ मेला क्षेत्र

इसके अलावा अगर किसी श्रद्धालु का कोई सामान खो जाता है तो उसके लिए AI बेस्ड लॉस्ट एंड फाउंड सेंटर बनाया गया है। मेला प्रशासन और पुलिस श्रद्धालुओं के सामान खो जाने पर या मिल जाने पर उनसे आसानी से संपर्क कर सकेंगे। इसे 1920 सेंटर का नाम दिया गया है। साथ ही, पुलिस और मेला प्रशासन के लिए बायोमैट्रिक अटेंडेंस की सुविधा भी महाकुंभ के दौरान मिलेगी।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰
भोजशाला केस-धार बंद का आह्वान क्यों …………..
खास खबर

भोजशाला केस-धार बंद का आह्वान क्यों …………..

सकल हिंदू समाज ने धार प्रशासन पर भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन न करने का आरोप लगाया है और धार बंद का आह्वान किया है. इसके चलते मंगलवार को शहर में बंद का असर देखा जा रहा है. शहर में अधिकांश व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं, जबकि आवश्यक वस्तु एवं मेडिकल प्रतिष्ठान […]

UB India News25 अग॰
सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..
अध्यात्म

सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..

सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिरों में भीड़ है। मधेपुरा के सिहेंश्वर धाम में भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ इतनी बढ़ गई कि अफरा-तफरी हो गई। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी जलाभिषेक के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कतार टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लाइन में लगे कुछ लोग गिर गए। इस दौरान महिला और बुजुर्ग […]

UB India News24 अग॰
पटना हाईकोर्ट का महावीरी झंडा मेला पर सख्त फैसला..
अध्यात्म

पटना हाईकोर्ट का महावीरी झंडा मेला पर सख्त फैसला..

पटना हाईकोर्ट ने धार्मिक जुलूस को लेकर एक ऐसा फैसला सुनाया है, जो आस्था और कानून-व्यवस्था के बीच की सीमा को साफ करता है. कोर्ट ने कहा कि धर्म मानने और धार्मिक गतिविधियां करने का अधिकार संविधान देता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि किसी भी जुलूस या धार्मिक आयोजन को बिना शर्त अनुमति […]

UB India News22 अग॰
तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….
अध्यात्म

तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….

आज सावन की तीसरी सोमवारी है। सोमवारी और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग बना है। कहा जाता है कि इस दुर्लभ संयोग में भगवान शिव और माता पार्वती के साथ नाग देवता की पूजा करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है। शिव मंदिरों में सुबह से ही जलाभिषेक के लिए लंबी कतार लगी है। […]

UB India News17 अग॰
लखीसराय के अशोक धाम शिव मंदिर में हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत , 20 से अधिक लोग घायल
अध्यात्म

लखीसराय के अशोक धाम शिव मंदिर में हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत , 20 से अधिक लोग घायल

बिहार के लखीसराय में सोमवार को भगदड़ मच गई। हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई। 23 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घटना अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले रास्ते पर हुई। लखीसराय डीएम शैलेंद्र कुमार ने […]

UB India News17 अग॰
स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह
अध्यात्म

स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह

बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के मंदिरी स्थित कार्यालय में शनिवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। समारोह में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द और देश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश प्रमुखता से उभरा। कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष प्रो. रणबीर नंदन ने […]

UB India News15 अग॰
साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………
खास खबर

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

साल 2026 का अंतिम और पूर्ण सूर्यग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। सूर्यग्रहण वैज्ञानिक और ज्योतिषीय दृष्टि दोनों से ही बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। यह सूर्यग्रहण कर्क राशि में लगने जा रहा है। ज्योतिषीय दृष्टि से देखें तो जब भी सूर्यग्रहण लगता है वह हर राशि के जातकों को किसी न किसी […]

UB India News11 अग॰
सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..
अध्यात्म

सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..

पटना के बोरिंग कैनाल रोड स्थित पंचमुखी मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों में सावन की दूसरी सोमवारी पर सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और मनोकामना मांगी। मुजफ्फरपुर में सावन की दूसरी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ के जलाभिषेक के […]

UB India News10 अग॰