कांग्रेस ने फंसा दी अरविंद केजरीवाल की गाड़ी !

दिल्ली विधानसभा चुनाव में अब सिर्फ 25 दिन बचे हैं. सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए एक ही दिन 5 फरवरी को वोटिंग होनी है. नतीजे 8 फरवरी को आ जाएंगे. तब यह साफ हो जाएगा कि आम आदमी पार्टी (AAP) को दिल्ली की जनता तीसरी बार सत्ता में वापस लाती है या त्रिकोणीय मुकाबले […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 11 जनवरी 2025, 06:34 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
कांग्रेस ने फंसा दी अरविंद केजरीवाल की गाड़ी !
Photo: UB India News Archive

दिल्ली विधानसभा चुनाव में अब सिर्फ 25 दिन बचे हैं. सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए एक ही दिन 5 फरवरी को वोटिंग होनी है. नतीजे 8 फरवरी को आ जाएंगे. तब यह साफ हो जाएगा कि आम आदमी पार्टी (AAP) को दिल्ली की जनता तीसरी बार सत्ता में वापस लाती है या त्रिकोणीय मुकाबले फंसी आप का बेड़ा गर्क होता है. इंडिया ब्लॉक में पड़ी फूट और कांग्रेस के भाजपा की तरह आम आदमी पार्टी का दुश्मन बन जाने के कारण अरविंद केजरीवाल की राह आसान नहीं दिख रही. इस परेशानी को केजरीवाल भी भलीभांति समझ रहे हैं. केजरीवाल की छटपटाहट उनके बोल-वचन से भी जाहिर होती है.

कांग्रेस को ‘इंडिया’ से बाहर करने की धमकी
आम आदमी पार्टी के खिलाफ कांग्रेस के आक्रामक ढंग से मैदान में उतरने के कारण अरविंद केजरीवाल की बेचैनी बढ़ी हुई है. पिछले दो विधानसभा चुनावों में केजरीवाल की राह इसलिए आसान थी कि मुकाबला सिर्फ भाजपा के साथ होता रहा है. 2014 के संसदीय चुनाव में नरेंद्र मोदी की लहर भले रही, लेकिन 2015 के विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल ने दबंगता के साथ आम आदमी पार्टी का परचम दिल्ली में लहरा दिया. तब कांग्रेस मानसिक तौर पर संसदीय चुनाव में अपनी दुर्गति से पस्त हो गई थी. सिर्फ भाजपा से ही आम आदमी पर्टी का मुकाबला था. 2020 में भी मुकाबला भाजपा और AAP के बीच आमने-सामने का था. इस बार मुकाबला त्रोकणीय हो गया है। AAP के सामने भाजपा पूरी ताकत के साथ मैदान में है तो कांग्रेस के तेवर भी अब तक मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने वाले ही दिखते हैं. इससे खफा होकर अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस को इंडिया ब्लाक से बाहर करने की धमकी दी है. उन्होंने तो 24 घंटे की समय सीमा भी तय कर दी थी, पर अभी तक न कांग्रेस झुकती दिख रही है और न केजरीवाल पीछे हटने के मूड में हैं.

सात महीने पहले संसदीय चुनाव साथ लड़े
वर्ष 2024 में जब लोकसभा के चुनाव हुए तो इंडिया ब्लाक में AAP और कांग्रेस दोनों साथ थे. यह अलग बात है कि इस साथ का कोई कमाल दिल्ली में नहीं दिखा. भाजपा ने लगातार 2014 से दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर अपना दबदबा बरकरार रखा है. 2014 में भी दिल्ली की सभी संसदीय सीटें भाजपा की झोली में चली गईं. हरियाणा विधानसभा चुनाव से आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच खटास पैदा हुई, जो दिल्ली में भी शिद्दत से नजर आ रही है. हरियाणा में AAP ने कांग्रेस से साझीदारी करने की कोशिश की, लेकिन जिद के कारण इंडिया ब्लॉक को लीड करने वाली कांग्रेस ने उसे किनारे रखा. इसका खामियाजा भी कांग्रेस को भोगना पड़ा. एक प्रतिशत से भी कम वोट के कारण कांग्रेस सत्ता से दूर रह गई. अरविंद केजरीवाल हरियाणा का हश्र देख कर ही दिल्ली में परेशान हो गए हैं.

कांग्रेस के रुख से तिलमिलाए हैं केजरीवाल
कांग्रेस के रुख से अरविंद केजरीवाल की तिलमिलाहट का आलम यह है कि उन्होंने कांग्रेस को अजय माकन जैसे लोगों के खिलाफ एक्शन लेने की पहले सलाह दी और अब उसे इंडिया ब्लाक से बाहर करने की धमकी दे रहे हैं. अजय माकन भी पीछे हटने का नाम नहीं ले रहे. उन्होंने केजरीवाल को देशद्रोही तक बता दिया है. कहा तो उन्होंने यह भी था कि वे केजरीवाल के देशद्रोही होने का सबूत भी पेश करेंगे, लेकिन इसके लिए होने वाला प्रेस कान्फ्रेंस अचानक रद कर दिया गया. सच तो यह है कि कांग्रेस भी अपनी औकात समझती है, पर उसे मुस्लिम और जाट वोटरों पर भरोसा है. कांग्रेस मान कर चल रही ह कि देश भर में जो हवा है, उसमें मुस्लिम वोटर उसके साथ खड़े दिखते हैं. हालांकि ऐसा सोचते वक्त कांग्रेस भूल जाती है कि मुस्लिम कांग्रेस को ही नहीं, बल्कि भाजपा विरोधी किसी भी पार्टी को पसंद करते हैं. अलबत्ता उनका वोट देने का पैरामीटर भाजपा को हराने वाला उम्मीदवार या दल होना चाहिए.

बंगाल के मुस्लिमों ने TMC को पसंद किया
पश्चिम बंगाल विधानसभा के पिछले चुनाव में यह साबित हो चुका है कि मुसलमान अब किसी खास दल के समर्थक नहीं रह गए हैं. उनकी पसंद इस बात पर निर्भर करती है कि भाजपा या उसकी सहयोगी पार्टी के उम्मीदवारों को कौन पार्टी हराने की स्थिति में है. पश्चिम बंगाल कांग्रेस और वामपंथियों का गढ़ रहा है. इसके बावजूद 2021 के विधानसभा चुनाव में बंगाल के मुसलमानों ने दोनों दलों को किनारे रखा और भाजपा से लोहा लेने वाली पार्टी के रूप में तृण मूल कांग्रेस (TMC) को देखा. बंगाल का वोटर दो खेमों तक ही सीमित रहा. भाजपा को बंगाल में विशुद्ध रूप से हिन्दू वोट मिले तो टीएमसी को मुसलमानों ने एकतरफा वोट किया. महाराष्ट्र में भी मुसलमान वोटों के भरोसे बैठी कांग्रेस के हाथ कुछ खास हाथ नहीं आया. इसलिए दिल्ली के मुसलमान एकतरफा कांग्रेस को ही वोट करेंगे, यह महज भ्रम है.

कांग्रेस पर काबू के लिए अरविंद की चाल
कांग्रेस लोकसभा चुनाव के बाद वैसे ही परेशान है. लोकसभा चुनाव में उसकी उम्मीदों पर पानी फिर गया तो हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में उसे मुंह की खानी पड़ी है. इंडिया ब्लाक का नेतृत्व राहुल गांधी से छीनने का प्रयास तो पहले ही इंडिया ब्लाक के नेताओं ने शुरू कर दिया है, अब अरविंद केजरीवाल की अपील पर घटक दलों ने इंडिया ब्लाक का अस्तित्व ही समाप्त बताना शुरू कर दिया है. पहले यह बात आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कही और अब जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला भी यही कह रहे. समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने भी दिल्ली में केजरीवाल का समर्थन कर कांग्रेस के प्रति अपने रुख को स्पष्ट कर दिया है.

घबराहट में केजरीवाल दे रहे बेतुके बयान
अरविंद केजरीवाल की घबराहट अब छिपी नहीं रह गई है. वे भी जानते हैं कि मुस्लिम वोटों का AAP और कांग्रेस में विभाजन हुआ तो भाजपा की ही राह आसान होगी. यही वजह है कि वे अगर भाजपा के प्रवेश सिंह वर्मा के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत कर रहे हैं तो कांग्रेस को इंडी अलायंस से बाहर करने का अल्टीमेटम जारी कर रहे हैं. इतना ही नहीं, केजरीवाल को अब पूर्वांचल के लोगों पर भी भरोसा नहीं रहा, जो दिल्ली में कम से कम ढाई-तीन दर्जन सीटों पर निर्णायक स्थिति में हैं. अब तो वे कहने लगे हैं कि भाजपा जान-बूझ कर पूर्वांचल के लोगों को दिल्ली ला रही है, ताकि उन्हें वोटर बना कर चुनावों में लाभ ले सके. पहले भी पूर्वांचल के लोगों के बारे में उनकी एक टिप्पणी से बवाल मचा था. तब उन्होंने कहा था कि बिहार-यूपी वाले पांच सौ का टिकट लेकर दिल्ली आते हैं और पांच लाख का इलाज कर चले जाते हैं.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰