बीजेपी ने केजरीवाल के जाट प्लान पर फेरा पानी ………

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच शह मात का खेल चल रहा है. दोनों दलों के बीच कांटे की टक्कर है. दोनों पार्टियां मतदाताओं को अपने पक्ष में लुभाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती. ऐसे में एक मल्टीकल्चर सोसायटी होने के बावजूद दिल्ली भी जाति की राजनीति […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 12 जनवरी 2025, 06:09 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बीजेपी ने केजरीवाल के जाट प्लान पर फेरा पानी ………
Photo: UB India News Archive

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच शह मात का खेल चल रहा है. दोनों दलों के बीच कांटे की टक्कर है. दोनों पार्टियां मतदाताओं को अपने पक्ष में लुभाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती. ऐसे में एक मल्टीकल्चर सोसायटी होने के बावजूद दिल्ली भी जाति की राजनीति से अछूती नहीं है. पिछले दिनों आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने इसकी शुरुआत जाट समुदाय के लिए आरक्षण की मांग से की. उन्होंने दिल्ली के जाट समुदाय को ओबीसी के दायरे में लाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा. उनके इस पत्र का स्पष्ट मतलब राजधानी के जाट मतदाताओं के बीच अपनी पैठ मजबूत करना था.

लेकिन, उनकी इस कोशिश का भाजपा ने शानदार तरीके से जवाब दिया है. पार्टी ने दिल्ली में जाट समुदाय के कई नेताओं को आगे किया है. पार्टी के एक बड़े नेता प्रवेश वर्मा खुद जाट समुदाय से आते हैं. जानकारों का कहना है कि दिल्ली में करीब आठ फीसदी जाट वोटर्स हैं. वे करीब 10 सीटों पर जीत हार को प्रभावित करते हैं. माना जा रहा है कि बीते दो विधानसभा चुनावों में जाट समुदाय ने खुलकर आप का समर्थन किया था. लेकिन, इस बार 2025 के विधानसभा चुनाव में स्थिति अलग है. आप के लिए सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि उसके पास को बड़ा जाट चेहरा नहीं है. पार्टी के वरिष्ठ नेता और मंत्री रहे कैलाश गहलोत भाजपा में जा चुके हैं.

भाजपा की रणनीति
दिल्ली मूलतः एक शहरी प्रदेश है. लेकिन, यहां अब भी कुछ गांव बचे हैं. यहां कुल 364 गांव हैं जिसमें से 225 गांव जाट बहुल हैं. ऐसे में भाजपा इस एक बड़े वोटबैंक में सेंधमारी के लिए हर संभव कोशिश कर रही है. इसकी झलक टिकट बंटवारे में भी देखने को मिली है. भाजपा ने शनिवार को उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की. इसमें कुल 29 उम्मीदवार हैं. इसमें से छह उम्मीदवार जाट समुदाय से हैं. यानी 20 फीसदी उम्मीदवार जाट हैं. इसमें पांच ब्राह्मण, दो गुर्जर और दो पंजाबी लोगों को उम्मीदवार बनाया गया है. इससे पहले भी पार्टी ने 29 सीटों पर उम्मीदवार उतारे. इस तरह कुल 58 सीटों पर भाजपा ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं. राजधानी में पांच फरवरी को वोट डाले जाएंगे. आठ फरवरी को वोटों की गिनती हैं.

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰