महाकुंभ का महापर्व, सनातन का गर्व, संगम तट पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब , 60 लाख श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई

तीर्थराज प्रयागराज महाकुंभ की शुरुआत हो रही है. ऐसे में महाकुंभ के पहले दिन श्रद्धालुओं में संगम में डुबकी लगाने को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है. प्रयागराज के संगम तट पर आज से महाकुंभ का आगाज हो गया है. पौष पूर्णिमा का आज स्नान है. सुबह से ही श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगा रहे हैं. […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 13 जनवरी 2025, 05:15 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
महाकुंभ का महापर्व, सनातन का गर्व, संगम तट पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब , 60 लाख श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई
Photo: UB India News Archive

तीर्थराज प्रयागराज महाकुंभ की शुरुआत हो रही है. ऐसे में महाकुंभ के पहले दिन श्रद्धालुओं में संगम में डुबकी लगाने को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है. प्रयागराज के संगम तट पर आज से महाकुंभ का आगाज हो गया है. पौष पूर्णिमा का आज स्नान है. सुबह से ही श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगा रहे हैं. महाकुंभ 26 फरवरी तक चलेगा. बताया जा रहा है कि आज करीब 1 करोड़ श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाएंगे.

12 किमी एरिया में बने स्नान घाट श्रद्धालुओं से भरे हैं। सिर्फ संगम में हर घंटे 2 लाख लोग स्नान कर रहे हैं। आज से ही श्रद्धालु 45 दिन का कल्पवास शुरू करेंगे।

संगम पर एंट्री के सभी रास्तों पर भक्तों की भीड़ है। महाकुंभ के चलते वाहनों की एंट्री बंद है। श्रद्धालु बस और रेलवे स्टेशन से 10-12 किलोमीटर पैदल चलकर संगम पहुंच रहे हैं।

भीषण ठंड में विदेशी भक्त भी डुबकी लगा रहे हैं। ब्राजील के आए श्रद्धालु फ्रांसिस्को ने कहा- मैं योग का अभ्यास करता हूं। मोक्ष की खोज कर रहा हूं। भारत दुनिया का आध्यात्मिक हृदय है। जय श्रीराम।

60 हजार जवान सुरक्षा और व्यवस्था संभालने में लगे हैं। पुलिस कर्मी स्पीकर से लाखों की संख्या में आई भीड़ को मैनेज कर रहे हैं। जगह-जगह कमांडो और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान भी तैनात हैं।

संगम पर सुबह 8 बजे इतने श्रद्धालु पहुंच गए कि पैर रखने की जगह नहीं थी।
संगम पर सुबह 8 बजे इतने श्रद्धालु पहुंच गए कि पैर रखने की जगह नहीं थी।

एपल के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल जॉब्स भी महाकुंभ पहुंच चुकी हैं। उन्होंने निरंजनी अखाड़े में अनुष्ठान किया। वह कल्पवास भी करेंगी।

महाकुंभ 144 साल में दुर्लभ खगोलीय संयोग में हो रहा है। महाकुंभ को लेकर गूगल ने भी खास फीचर शुरू किया। महाकुंभ टाइप करते ही पेज पर वर्चुअल फूलों की बारिश हो रही है।

3 तस्वीरें देखिए-

साधु ने स्नान के बाद अपनी जटा खोलकर दिखाई। करीब 10 फीट लंबी जटा है।
साधु ने स्नान के बाद अपनी जटा खोलकर दिखाई। करीब 10 फीट लंबी जटा है।
घुड़सवार पुलिसवाले श्रद्धालुओं की मदद के लिए तैनात हैं। हर एक्टिविटी पर नजर बनाए हैं।
घुड़सवार पुलिसवाले श्रद्धालुओं की मदद के लिए तैनात हैं। हर एक्टिविटी पर नजर बनाए हैं।
संगम तट गंगा मइया की जय के साथ भारत मां के जयकारे गूंजे। श्रद्धालु ने तिरंगा लहराया।
संगम तट गंगा मइया की जय के साथ भारत मां के जयकारे गूंजे। श्रद्धालु ने तिरंगा लहराया।

आज 1 करोड़ श्रद्धालु लगाएंगे डुबकी

प्रयागराज महाकुंभ मेला 2025 लाइव: महाकुंभ का आज से आगाज हो चुका है. आज पहला स्नान है. 13 जनवरी से लेकर 26 फरवरी तक में कुल तीन अमृत स्नान हैं. साथ ही तीन बड़े स्नान हैं. 14 जनवरी को पहला शाही स्नान है. पहने जूना अखाड़े के संत करेंगे. आज अबतक 65 लाख श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं.

14 जनवरी से शुरू होगा स्नान

दुनिया का सबसे बड़ा धात्मिक आयोजन का आज शुभारंभ होगा. कुंभ में आये हुए सभी अखाड़े आज से करेंगे कल्पवास. आज से कल्पवास शुरू होते ही अगले दिन 14 जनवरी मकर संक्रांति को होगा शाही स्नान. सबसे पहले नियमानुसार जूना अखाड़ा करेगा शाही स्नान. जूना अखाड़े के बाद एक के बाद एक सभी अखाड़े करेंगे शाही स्नान. धार्मिक ग्रंथो के अनुसार त्रिवेणी संगम पर स्नान करने से कई जन्मों के पाप कट जाते हैं. हर अखाड़े को तरह वर्षों बाद मिलता है सबसे पहले शाही स्नान का मौका. इसबार सबसे पहले जूना अखाड़ा करेगा शाही स्नान. 14 जनवरी को सुबह 4 बजे से शुरू हो जाएंगे शाही स्नान. आज यानी 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा के अवसर पर देश व दुनिया भर के श्रद्धालु गंगा में लगाये डुबकी. अपर मेला अधिकारी कुम्भ संजीव ओझा के द्वारा दी गई जानकारी. आज सभी साधु, संत, महंत, शंकराचार्य, पीठाधीश्वर, सरस्वती, नागा साधु करेंगे कल्पवास.

संगम तट पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब

आज से प्रयागराज में महाकुंभ की शुरुआत हो रही है. आज पौष पूर्णिमा का स्नान है. वैदिक पंचांग के अनुसार इस दिन स्नान के लिए सुबह 5:27 से लेकर सुबह 6:21 तक का सबसे शुभ माना गया है. वैसे ज्योतिष की माने तो पूर्णिमा तिथि पर दान आप किसी भी समय कर सकते हैं.  महाकुंभ सनातन धर्म का सबसे बड़ा धार्मिक और आध्यात्मिक पर्व है. महाकुंभ का आयोजन हर 12 सालों बाद किया जाता है. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि महाकुंभ स्नान के पहले दिन एक करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु आस्था की डुबकी संगम में लगाएंगे.

महाकुंभ में होंगे तीन अमृत स्नान

प्रयागराज महाकुंभ में होंगे कुल 6 स्नान पर्व. इनमें से मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी पर होगा अमृत स्नान.  प्रयागराज कुंभ मेले में कुल 6 स्नान पर्व होंगे. इसमें 3 अमृत स्नान पर्व होंगे और 3 स्नान पर्व होंगे. महाकुंभ मेला का पहला स्नान पर्व 13 जनवरी यानी सोमवार से शुरू होगा. पहला अमृत स्नान 14 जनवरी 2025 को मकर संक्रांति पर होगा, दूसरा अमृत स्नान पर्व 29 जनवरी 2025 को मौनी अमावस्या पर होगा. तीसरा अमृत स्नान पर्व 2 फरवरी 2025 को बसंत पंचमी पर होगा, पांचवां स्नान पर्व 12 फरवरी 2025 को माघ पूर्णिमा पर होगा और आखिरी स्नान पर्व 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि पर होगा. इसी के साथ हो जाएगा महाकुंभ का समापन.

अभेद्द है महाकुंभ की सुरक्षा

आज से महाकुंभ महापर्व का आगाज हो चुका है. महाकुंभ के पहले दिन करीब 1 करोड़ लोग डुबकी लगाने वाले हैं. उम्मीद है कि इस बार के महाकुंभ में 40 से 50 करोड़ श्रद्धालु डुबकी लगाएंगे. वहीं इनकी सुरक्षा के लिए सरकार ने कड़ी व्यवस्था कर रखी है. पानी के अंदर 113 ड्रोन, कंट्रोल रूम से चौबीस घंटा निगरानी, एटीएस और एनएसजी के कमांडोज, सीआरपीएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, पीएससी, पुलिस और एसटीएफ के जवान तैनात किए गए हैं. 2700 एआई कैमरे लगाए गए हैं. वहीं 7 रास्तों पर 102 पुलिस चौकी बनाई गई है. हाईटेक सीसीटीवी कंट्रोल रूम तैयार किया है. कुल 7 लेयर में महाकुंभ की सिक्योरिटी की गई है.

 

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰
भोजशाला केस-धार बंद का आह्वान क्यों …………..
खास खबर

भोजशाला केस-धार बंद का आह्वान क्यों …………..

सकल हिंदू समाज ने धार प्रशासन पर भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन न करने का आरोप लगाया है और धार बंद का आह्वान किया है. इसके चलते मंगलवार को शहर में बंद का असर देखा जा रहा है. शहर में अधिकांश व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं, जबकि आवश्यक वस्तु एवं मेडिकल प्रतिष्ठान […]

UB India News25 अग॰
सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..
अध्यात्म

सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..

सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिरों में भीड़ है। मधेपुरा के सिहेंश्वर धाम में भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ इतनी बढ़ गई कि अफरा-तफरी हो गई। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी जलाभिषेक के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कतार टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लाइन में लगे कुछ लोग गिर गए। इस दौरान महिला और बुजुर्ग […]

UB India News24 अग॰
पटना हाईकोर्ट का महावीरी झंडा मेला पर सख्त फैसला..
अध्यात्म

पटना हाईकोर्ट का महावीरी झंडा मेला पर सख्त फैसला..

पटना हाईकोर्ट ने धार्मिक जुलूस को लेकर एक ऐसा फैसला सुनाया है, जो आस्था और कानून-व्यवस्था के बीच की सीमा को साफ करता है. कोर्ट ने कहा कि धर्म मानने और धार्मिक गतिविधियां करने का अधिकार संविधान देता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि किसी भी जुलूस या धार्मिक आयोजन को बिना शर्त अनुमति […]

UB India News22 अग॰
तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….
अध्यात्म

तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….

आज सावन की तीसरी सोमवारी है। सोमवारी और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग बना है। कहा जाता है कि इस दुर्लभ संयोग में भगवान शिव और माता पार्वती के साथ नाग देवता की पूजा करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है। शिव मंदिरों में सुबह से ही जलाभिषेक के लिए लंबी कतार लगी है। […]

UB India News17 अग॰
लखीसराय के अशोक धाम शिव मंदिर में हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत , 20 से अधिक लोग घायल
अध्यात्म

लखीसराय के अशोक धाम शिव मंदिर में हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत , 20 से अधिक लोग घायल

बिहार के लखीसराय में सोमवार को भगदड़ मच गई। हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई। 23 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घटना अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले रास्ते पर हुई। लखीसराय डीएम शैलेंद्र कुमार ने […]

UB India News17 अग॰
स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह
अध्यात्म

स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह

बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के मंदिरी स्थित कार्यालय में शनिवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। समारोह में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द और देश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश प्रमुखता से उभरा। कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष प्रो. रणबीर नंदन ने […]

UB India News15 अग॰
साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………
खास खबर

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

साल 2026 का अंतिम और पूर्ण सूर्यग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। सूर्यग्रहण वैज्ञानिक और ज्योतिषीय दृष्टि दोनों से ही बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। यह सूर्यग्रहण कर्क राशि में लगने जा रहा है। ज्योतिषीय दृष्टि से देखें तो जब भी सूर्यग्रहण लगता है वह हर राशि के जातकों को किसी न किसी […]

UB India News11 अग॰
सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..
अध्यात्म

सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..

पटना के बोरिंग कैनाल रोड स्थित पंचमुखी मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों में सावन की दूसरी सोमवारी पर सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और मनोकामना मांगी। मुजफ्फरपुर में सावन की दूसरी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ के जलाभिषेक के […]

UB India News10 अग॰