डोनाल्ड ट्रंप आज लेंगे अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ , शपथ ग्रहण से पहले ट्रम्प का विक्ट्री भाषण

डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने वाले हैं। पद संभालने के बाद वह एक्शन में नजर आने वाले हैं। व्हाइट हाउस में प्रवेश करने के तुरंत बाद डोनाल्ड ट्रंप 100 से अधिक कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर करने वाले हैं। ओवल आफिस डेस्क पर ये उनका इंतजार कर रहे होंगे, […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 20 जनवरी 2025, 04:33 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
डोनाल्ड ट्रंप आज लेंगे अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ , शपथ ग्रहण से पहले ट्रम्प का विक्ट्री भाषण
Photo: UB India News Archive

डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने वाले हैं। पद संभालने के बाद वह एक्शन में नजर आने वाले हैं। व्हाइट हाउस में प्रवेश करने के तुरंत बाद डोनाल्ड ट्रंप 100 से अधिक कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर करने वाले हैं। ओवल आफिस डेस्क पर ये उनका इंतजार कर रहे होंगे, जिसे उनकी टीम ने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के लिए तैयार कर रखा है। सोमवार को होने वाले डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में विदेश मंत्री एस जयशंकर भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे।

कार्यकारी आदेशों पर करेंगे हस्ताक्षर 

बता दें कि जिन कार्यकारी आदेशों पर डोनाल्ड ट्रंप हस्ताक्षर करने वाले हैं उनका मुख्य उद्देश्य चुनावी वादों को पूरा करना है। एनबीसी न्यूज को दिए साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा कि वह पहले दिन कार्यकारी आदेशों की रिकार्ड संख्या पर हस्ताक्षर करने की योजना बना रहे हैं। कार्यकारी आदेश राष्ट्रपति द्वारा एकतरफा जारी आदेश है, जो कानून की तरह शक्ति रखता है। कानून के विपरीत कार्यकारी आदेशों को कांग्रेस की मंजूरी की आवश्यकता नहीं होती। कांग्रेस उन्हें पलट नहीं सकती, लेकिन अदालत में चुनौती दी जा सकती है।

ये विषय होंगे खास

ट्रंप के करीबी सहयोगियों में से एक स्टीफन मिलर ने बताया कि इसमें मुख्य रूप से पांच विषय शामिल होंगे। दक्षिणी सीमा को सील करना, सामूहिक निर्वासन, महिलाओं के खेल से ट्रांसजेंडर लोगों को रोकना, ऊर्जा अन्वेषण पर प्रतिबंध हटाना और सरकारी दक्षता में सुधार करना। कार्यकारी आदेशों में उनके समर्थकों को माफ करने की उम्मीद है, जिन्हें चार साल पहले छह जनवरी को कैपिटल हिल हमले में उनकी भूमिका के लिए गिरफ्तार किया गया था। ट्रंप की ओर से बाइडन के कुछ कार्यकारी आदेशों को वापस लेने की भी उम्मीद है। उनमें से पेरिस जलवायु समझौता, जीवाश्म ईंधन उत्पादन पर प्रतिबंध हटाना प्रमुख हैं।

7,800 गार्ड सैनिक ड्यूटी पर रहेंगे

ट्रंप के शपथ ग्रहण के दिन चालीस से अधिक राज्यों और अमेरिकी क्षेत्रों से लगभग 7,800 गार्ड सैनिक ड्यूटी पर होंगे। अधिकारियों ने बताया कि सेना, नौसेना और वायु सेना के सैन्य प्रमुख संबंधित सेवाओं के कार्यवाहक के रूप में पदभार संभालेंगे। जैसा कि प्रथा है, सभी वर्तमान राजनीतिक नियुक्तियों वाले मंत्री-अधिकारी 20 जनवरी को दोपहर 12 बजे से ही अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। इससे रक्षा विभाग में सैकड़ों पद रिक्त हो जाएंगे, जिनमें दर्जनों ऐसे पद शामिल हैं जिनके लिए सीनेट की मंजूरी की आवश्यकता होती है।

मां की निशानी रहेगी साथ

डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे तो इस दौरान उनकी मां की निशानी उनके साथ होगी। ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह से जुड़ी समिति ने बताया कि वह अपनी मां द्वारा दी गई बाइबल और लिंकन बाइबल का इस्तेमाल अपने शपथ ग्रहण के दौरान करेंगे। बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप की मां ने 1955 में न्यूयॉर्क के जमैका में उनको बाइबल दिया था। तब डोनाल्ड ट्रंप फर्स्ट प्रेस्बिटेरियन चर्च में प्राइमरी स्कूल की पढ़ाई कर रहे थे। उन्होंने तब से अपनी मां से मिली इस बाइबल को संभाल कर रखा है। इस बाइबल के कवर के निचले हिस्से पर ट्रंप का नाम लिखा है। समिति ने बताया कि इसके अलावा शपथ ग्रहण समारोह में लिंकन बाइबल का भी इस्तेमाल किया जाएगा।

कौन दिलाता है शपथ

अमेरिका में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को शपथ दिलाने का जिम्मा संयुक्त राज्य अमेरिका के मुख्य न्यायाधीश (चीफ जस्टिस ऑफ द यूनाइटेड स्टेट्स) के पास होता है। अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय के प्रमुख की अगुवाई में नए राष्ट्रपति अपने कर्तव्यों को संविधान के अनुसार निभाने की शपथ लेते हैं। यह शपथ बेहद साधारण शब्दों में होती है। इसमें राष्ट्रपति इस बात की शपथ लेता है कि वह अमेरिका के संविधान का पालन करेगा। अपने पद की जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाएगा।

शपथ ग्रहण से पहले ट्रम्प का विक्ट्री भाषण

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार रात वॉशिंगटन में अपना विक्ट्री भाषण (विजयी भाषण) दिया। ट्रम्प ने कहा कि सोमवार को उनकी शपथ के बाद अमेरिकी पतन के चार सालों का अंत हो जाएगा।

उन्होंने अपने अगले कार्यकाल में ऐतिहासिक गति से काम करने की बात कही। इसकी शुरुआत मेक्सिको बॉर्डर को सील करने से होगी। ट्रम्प ने कहा-

QuoteImage

कल से, मैं ऐतिहासिक गति और शक्ति के साथ काम करूंगा और हमारे देश के सामने मौजूद हर एक संकट को हल करूंगा।

QuoteImage

ट्रम्प ने कहा कि उनके चुनाव जीतने के महज 3 महीने में ही गाजा में सीजफायर हो गया है। साथ ही पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी समेत दूसरे नेताओं की हत्याओं से जुड़ें 60 साल पुराने सरकारी दस्तावेजों को सार्वजनिक करने की बात भी कही।

ट्रंप का ये भाषण कैपिटल वन एरिना में हुआ। 20,000 लोगों की क्षमता वाला ये एरिना खचाखच भरा था। इसके अलावा बड़ी संख्या में लोग कड़ी के ठंड के बावजूद बाहर खड़े हुए थे।

ट्रम्प के भाषण की बड़ी बातें…

  • अवैध प्रवासियों पर- ट्रम्प ने अमेरिका से अवैध प्रवासियों को निकालने की बात कही। ट्रम्प ने कहा बहुत जल्द हम अमेरिका इतिहास का सबसे बड़ा निर्वासन अभियान शुरू करेंगे।
  • दुनिया में जारी जंग पर – ट्रंप ने यूक्रेन में जारी युद्ध को समाप्त करने, मध्य पूर्व में फैली अराजकता को रोकने और तीसरे विश्व युद्ध को टालने का भी वादा किया। ट्रम्प ने दावा किया कि हम तीसरे विश्व युद्ध के बेहद नजदीक है।
  • अपने शपथ ग्रहण पर- शपथ ग्रहण पर बात करते हुए ट्रम्प ने कहा कि हम कल दोपहर अपना देश वापस लेंगे। उन्होंने कहा, “अमेरिका के पतन के चार लंबे साल खत्म हो रहे हैं और हम अमेरिकी शक्ति, समृद्धि, गरिमा और गर्व का एक नया दिन शुरू करने जा रहे हैं।”
  • वैचारिक बदलाव पर- ट्रम्प ने कहा, “हम अपनी स्कूलों में देशभक्ति की भावना को बहाल करेंगे, कट्टर वामपंथी और ‘वोक’ विचारधाराओं को हमारी सेना और सरकार से बाहर करेंगे। हम अमेरिका को फिर से महान बनाएंगे।”

टिकटॉक पर बैन नहीं लगेगा

डोनाल्ड ट्रम्प ने चीनी ऐप टिकटॉक को प्रतिबंध नहीं लगाने की बात दोहराई। उन्होंने शपथ ग्रहण के बाद इसके लिए एक कार्यकारी आदेश जारी करने की बात कही। भाषण के दौरान ट्रम्प ने कहा कि आज से टिकटॉक वापस आ गया है।

ट्रम्प ने कहा-

QuoteImage

हमें टिक-टॉक को बचाना होगा क्योंकि हमें कई नौकरियां बचानी हैं। हम अपना व्यापार चीन को नहीं देना चाहते… मैंने टिक-टॉक को मंजूरी देने पर सहमति जताई है बशर्ते अमेरिका इसका 50 प्रतिशत स्वामित्व रखे।

QuoteImage

इससे पहले टिकटॉक ने शनिवार देर रात से देश में काम करना बंद कर दिया था। रविवार को डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट कर अधिकारियों को टिकटॉक को और समय देने का आदेश दिया। इसके बाद टिकटॉक ने दोबारा काम करना शुरू किया।

कंपनी ने अपनी वापसी का श्रेय ट्रम्प को दिया। रविवार को ही कुछ घंटो बाद टिकटॉक ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया। कंपनी ने लिखा- सर्विस को रिस्टोर किया जा रहा है। हम अमेरिका में टिकटॉक को बनाए रखने के लिए राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ मिलकर काम करेंगे।

लॉस एंजिल्स का पुनर्निर्माण करेंगे ट्रम्प ने भाषण के बाद कहा कि वह कैलिफोर्निया में आग से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को दौरा करेंगे। आग की चपेट में आने से करीब 40 हजार एकड़ इलाका जल गया था। इसमें 27 लोगों की मौत भी हुई।

ट्रम्प ने लॉस एंजिलिस में होने वाले 2028 ओलंपिक के लिए शहर का पुननिर्माण करने की बात कही। ट्रम्प ने कहा-

QuoteImage

हम सब मिलकर लॉस एंजिल्स को पहले से कहीं बेहतर और सुंदर बनाएंगे। हमारे पास दुनिया के सबसे बेहतरीन बिल्डर हैं।

QuoteImage

रैली के दौरान ट्रम्प ने कैलिफोर्निया के गर्वनर गेविन न्यूसम की आलोचना भी की।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………

नेपाल ने एक बार फिर से बुधवार को ऐतिहासिक विनाश देखा है. यहां बड़ी संख्या में लोग चीन के तिब्बत क्षेत्र से भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ में बह गए. बाढ़ में कम से कम 180 लोगों की मौत की खबर है. इस प्राकृतिक आपदा में कई देशों के लोग लापता है. करीब 1500 […]

UB India News27 अग॰
प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….
अन्तर्राष्ट्रीय

प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….

नेपाल के पहाड़ी जिले रसुवा में तिब्बत सीमा के निकट भोटे कोशी नदी में आई भीषण बाढ़ ने हिमालयी क्षेत्र की नाजुक पारिस्थितिकी और आपदा-प्रबंधन की सीमाओं को एक बार फिर सामने ला दिया है। अचानक आई इस बाढ़ से भारी मानवीय क्षति के साथ मकानों, सड़कों, पुलों और जलविद्युत परियोजनाओं को हुए नुकसान ने […]

UB India News27 अग॰
ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….
खास खबर

ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….

अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को रोक दिया है या उनका समय बदल दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, सभी विदेशी राजनयिक केंद्रों पर एक ग्लोबल ट्रेनिंग प्रोग्राम को लागू करने के लिए वीज़ा सेवाओं के अपॉइंटमेंट को रोका गया है। अमेरिकी […]

UB India News26 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰