महाकुंभ में आज योगी कैबिनेट की बैठक: CM समेत 54 मंत्री त्रिवेणी संगम में लगाएंगे डुबकी, अब तक 9 करोड़ लोग लगाये डुबकी ………

महाकुंभ का आज 10वां दिन है। सुबह 8 बजे तक 18 लाख लोगों ने स्नान किया। अब तक 9 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ प्रयागराज पहुंच रहे हैं। आज प्रयागराज में ही यूपी कैबिनेट की बैठक होगी, जो […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 22 जनवरी 2025, 06:10 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
महाकुंभ में आज योगी कैबिनेट की बैठक: CM समेत 54 मंत्री त्रिवेणी संगम में लगाएंगे डुबकी, अब तक 9 करोड़ लोग लगाये डुबकी ………
Photo: UB India News Archive

महाकुंभ का आज 10वां दिन है। सुबह 8 बजे तक 18 लाख लोगों ने स्नान किया। अब तक 9 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ प्रयागराज पहुंच रहे हैं। आज प्रयागराज में ही यूपी कैबिनेट की बैठक होगी, जो दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इस बैठक में 12 से ज्यादा प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है। बैठक के बाद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके सभी 54 मंत्री संगम में डुबकी लगाएंगे और मां गंगा की पूजा अर्चना करेंगे। इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अरैल में बैठक करने का फैसला लिया गया है। बैठक के बाद सभी मंत्री अरैल VIP घाट से मोटर बोट के जरिए संगम जाएंगे, जहां सीएम योगी समेत सभी मंत्री विधिवत पूजन करेंगे।

2019 के अर्धकुंभ में भी हुई थी कैबिनेट की बैठक

पूजन के बाद सभी मंत्री संगम तट पर बनी जेटी के जरिये त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाएंगे। बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब योगी आदित्यनाथ अपनी कैबिनेट के साथ संगम पर पहुंच रहे हैं। इससे पहले 2019 में अर्धकुंभ के दौरान भी योगी अपनी कैबिनेट के साथ संगम पहुंचे थे और साधु-संतों के साथ गंगा स्नान किया था। योगी आदित्यनाथ लगातार महाकुंभ की व्यवस्थाओं का खुद जायजा ले रहे हैं और अफसरों के साथ मीटिंग कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज कैबिनेट की मीटिंग प्रयागराज में रखी गई है, जो राज्य के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों पर चर्चा करेगी।

कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा

आज की कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और उनकी मंजूरी हो सकती है। इनमें यूपी के 40 लाख छात्रों को टैबलेट और स्मार्टफोन देने का प्रस्ताव सबसे प्रमुख है। प्रयागराज, वाराणसी और आगरा नगर निगम के बॉंड जारी करने का निर्णय भी लिया जा सकता है, जो बुनियादी ढांचे और शिक्षा के सुधार में अहम कदम होगा। इसके अलावा, हाथरस, बागपत और कासगंज में पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज, आगरा में नई आवासीय परियोजना, बलरामपुर में सरकारी मेडिकल कॉलेज और यूपी एयरोस्पेस और डिफेंस यूनिट प्रोत्साहन नीति पर भी फैसला हो सकता है। 7 जिलों को मिलाकर धार्मिक सर्किट बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल सकती है।

जानिए किस-किस प्रस्ताव को मिल सकती है मंजूरी
अशोक लेलैंड को जमीन मिलेगी
40 लाख छात्रों को स्मार्टफोन और टैबलेट मिलेगा
मेगा श्रेणी की औद्योगिक यूनिट्स को छूट
आगरा में नई आवासीय परियोजना को मंजूरी मिल सकती है
बलरामपुर में गवर्नमेंट मेडकल कॉलेज
अभियोजन निदेशालय
हाथरस, बागपत और कासगंज में पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज
प्रयागराज, वाराणसी और आगरा नगर निगम का बांड जारी होगा. टाटा टेक्नोलॉजी करेगी 62 आईटीआई का डेवलेप

महाकुंभ में योगी कैबिनेट बैठक पर सियासत तेज

यूपी कैबिनेट की इस बैठक को लेकर सियासत भी शुरू हो गई है. कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने कहा कि कुंभ क्षेत्र में सबसे पहली बार 1988 में कांग्रेस सरकार में विधानमंडल की बैठक हुई थी.

कांग्रेस नेता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कुंभ में कैबिनेट बैठक करके कांग्रेस की नकल तो कर सकती हैं लेकिन अपनी नीयत ठीक नहीं कर सकती है. उन्होंने  कहा कि कुंभ क्षेत्र में विधानमंडल दल की बैठक पहली बार 8 जनवरी 1988 को कांग्रेस सरकार में हुई थी, उसकी नकल तो भाजपा सरकार कर सकती है लेकिन भाजपा के नकल करने वालों की नियत प्रदेश कल्याण के लिए नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी महाकुंभ को सिर्फ अपने वोट का जरिया समझती है.

महाकुंभ में कैबिनेट बैठक को लेकर घेरा
कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने कहा कि कुंभ क्षेत्र में विधानमंडल दल की बैठक की नकल करने वाले लोग कभी अपनी नीयत नहीं ठीक कर सकते. कांग्रेस सरकार में 8 जनवरी 1988 को पहली बार कुंभ क्षेत्र में विधानमंडल की बैठक हुई आज भाजपा उसका अनुसरण तो कर रही है. नकल तो उतार रही है. फिर से बैठक करने जा रही है लेकिन नीयत पर सवाल है. हम कुंभ की तैयारियों को आस्था के रूप में देखते थे. आस्था के रूप में श्रद्धालुओं का स्वागत करते थे लेकिन भारतीय जनता पार्टी सिर्फ और सिर्फ वोट की नजर से देखती है.

उन्होंने महाकुंभ में योगी सरकार की व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि कुंभ में सरकार के द्वारा समुचित इंतजाम नहीं किए गए हैं. आप नकल कर रहे हैं. हमने वहां विधानमंडल की बैठक करके कल्याणकारी काम किए थे, लेकिन बीजेपी की जो बैठक हैं उसमें सिर्फ धार्मिक ध्रुवीकरण, हिन्दू मुसलमान आधारित बैठक होगी. जिससे समाज जुड़ेगा नहीं. कुंभ का काम समाज को जोड़ने का है लेकिन भारतीय जनता पार्टी समाज को तोड़ने का काम करती है. ये नकल करने वाले लोग नीयत नहीं सही कर सकते.

मंत्री दानिश बोले- आज यूपी के विकास को नई ऊंचाई मिलेगी

महाकुंभ में कैबिनेट बैठक पर यूपी के मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा- इस बैठक से हम उत्तर प्रदेश के विकास को नई ऊंचाईयों पर ले जाने का काम करेंगे। प्रदेश का विकास, प्रदेश के युवा को आगे बढ़ाना और महिलाओं को सशक्त करना, इन सभी चीजों पर हमारी योगी सरकार धरातल पर काम कर रही है। आज उत्तर प्रदेश के विकास को नई ऊंचाईयों पर ले जाने का दिन है।

DGP बोले- संगम स्नान किया, अच्छा लगा

DGP प्रशांत कुमार ने कहा- आज कैबिनेट बैठक और CM सहित मंत्रियों के संगम स्नान की तैयारियां कर ली गई हैं। इस बार के महाकुंभ में रिकॉर्ड श्रद्धालु आ रहे हैं। हम लोगों ने 45 से 50 करोड़ श्रद्धालुओं की सुरक्षा की तैयारियां की है, उम्मीद है कि 50 करोड़ श्रद्धालु महाकुंभ के दौरान आएंगे।

क्राउड मैनेज पर उन्होंने कहा- मुख्य स्नान के दिन भीड़ रहेगी। इस दिन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर ट्रैफिक स्लो होता है। इसे और बेहतर करने के लिए काम किया जा रहा है। संगम में पूरे विश्व के लोग स्नान के लिए आ रहे हैं। मैंने भी संगम स्नान किया। बहुत अच्छा लगा।

 

महाकुंभ में आज योगी कैबिनेट की मीटिंग है। सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से सभी हॉस्पिटल को अलर्ट पर रखा गया है। मेला क्षेत्र के केंद्रीय चिकित्सालय, 2 सब सेंटर हॉस्पिटल, 8 सेक्टर हॉस्पिटल सहित SRN हॉस्पिटल को 48 घंटे के लिए अलर्ट मोड पर कर दिया गया है।

सभी डॉक्टरों की छुट्‌टी रद्द कर दी गई है। डॉक्टरों से कहा गया है कि 48 घंटे मेला क्षेत्र में ही रहें। बाहर न जाएं, क्योंकि इमरजेंसी में हॉस्पिटल पहुंचना पड़ा तो ट्रैफिक में फंसकर देर हो सकती है। केंद्रीय अस्पताल में 2 बेड का सेफ हाउस बनाया गया है। सेफ हाउस में सभी तरह की इमरजेंसी सेवाएं, ऑक्सीजन, दवाइयों का स्टॉक रखा गया है। यहां 2 डॉक्टरों सहित पैरामेडिकल स्टाफ तैनात किए गए हैं।

अरैल के आसपास 20 एंबुलेंस लगाई गईं कैबिनेट की बैठक अरैल में है, जिसके लिए 25 बेड के सब सेंटर हॉस्पिटल में भी सभी तरह ही स्वास्थ्य सुविधाएं रखी गई हैं। अरैल के आसपास करीब 20 एंबुलेंस तैनात की गई हैं। मंगलवार को पूरे दिन अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. राकेश शर्मा टीम के साथ सभी अस्पतालों में गए। वहां की स्वास्थ्य सुविधाओं को परखा और डॉक्टरों से अलर्ट रखने को कहा।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰
भोजशाला केस-धार बंद का आह्वान क्यों …………..
खास खबर

भोजशाला केस-धार बंद का आह्वान क्यों …………..

सकल हिंदू समाज ने धार प्रशासन पर भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन न करने का आरोप लगाया है और धार बंद का आह्वान किया है. इसके चलते मंगलवार को शहर में बंद का असर देखा जा रहा है. शहर में अधिकांश व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं, जबकि आवश्यक वस्तु एवं मेडिकल प्रतिष्ठान […]

UB India News25 अग॰
सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..
अध्यात्म

सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..

सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिरों में भीड़ है। मधेपुरा के सिहेंश्वर धाम में भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ इतनी बढ़ गई कि अफरा-तफरी हो गई। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी जलाभिषेक के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कतार टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लाइन में लगे कुछ लोग गिर गए। इस दौरान महिला और बुजुर्ग […]

UB India News24 अग॰
पटना हाईकोर्ट का महावीरी झंडा मेला पर सख्त फैसला..
अध्यात्म

पटना हाईकोर्ट का महावीरी झंडा मेला पर सख्त फैसला..

पटना हाईकोर्ट ने धार्मिक जुलूस को लेकर एक ऐसा फैसला सुनाया है, जो आस्था और कानून-व्यवस्था के बीच की सीमा को साफ करता है. कोर्ट ने कहा कि धर्म मानने और धार्मिक गतिविधियां करने का अधिकार संविधान देता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि किसी भी जुलूस या धार्मिक आयोजन को बिना शर्त अनुमति […]

UB India News22 अग॰
तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….
अध्यात्म

तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….

आज सावन की तीसरी सोमवारी है। सोमवारी और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग बना है। कहा जाता है कि इस दुर्लभ संयोग में भगवान शिव और माता पार्वती के साथ नाग देवता की पूजा करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है। शिव मंदिरों में सुबह से ही जलाभिषेक के लिए लंबी कतार लगी है। […]

UB India News17 अग॰
लखीसराय के अशोक धाम शिव मंदिर में हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत , 20 से अधिक लोग घायल
अध्यात्म

लखीसराय के अशोक धाम शिव मंदिर में हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत , 20 से अधिक लोग घायल

बिहार के लखीसराय में सोमवार को भगदड़ मच गई। हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई। 23 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घटना अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले रास्ते पर हुई। लखीसराय डीएम शैलेंद्र कुमार ने […]

UB India News17 अग॰
स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह
अध्यात्म

स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह

बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के मंदिरी स्थित कार्यालय में शनिवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। समारोह में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द और देश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश प्रमुखता से उभरा। कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष प्रो. रणबीर नंदन ने […]

UB India News15 अग॰
साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………
खास खबर

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

साल 2026 का अंतिम और पूर्ण सूर्यग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। सूर्यग्रहण वैज्ञानिक और ज्योतिषीय दृष्टि दोनों से ही बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। यह सूर्यग्रहण कर्क राशि में लगने जा रहा है। ज्योतिषीय दृष्टि से देखें तो जब भी सूर्यग्रहण लगता है वह हर राशि के जातकों को किसी न किसी […]

UB India News11 अग॰
सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..
अध्यात्म

सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..

पटना के बोरिंग कैनाल रोड स्थित पंचमुखी मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों में सावन की दूसरी सोमवारी पर सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और मनोकामना मांगी। मुजफ्फरपुर में सावन की दूसरी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ के जलाभिषेक के […]

UB India News10 अग॰