प्रगति यात्रा: आज सीएम नीतीश पूर्णिया को देंगे 500 करोड़ की सौगात , कई योजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान आज पूर्णिया आ रहे हैं, जहां वह करीब 500 करोड़ रुपए की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्णिया में सबसे पहले सुबह 11:00 बजे मजरा पंचायत के कामाख्या स्थान पहुंचेंगे, जहां वह सबसे पहले मां कामाख्या मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे. फिर जीविका दीदी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 28 जनवरी 2025, 05:10 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
प्रगति यात्रा: आज सीएम नीतीश पूर्णिया को देंगे 500 करोड़ की सौगात , कई योजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास
Photo: UB India News Archive

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान आज पूर्णिया आ रहे हैं, जहां वह करीब 500 करोड़ रुपए की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्णिया में सबसे पहले सुबह 11:00 बजे मजरा पंचायत के कामाख्या स्थान पहुंचेंगे, जहां वह सबसे पहले मां कामाख्या मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे. फिर जीविका दीदी से बात करेंगे. इसके साथ मुख्यमंत्री जिला प्रशासन द्वारा लगाए गए कई स्टॉल का मुख्यमंत्री निरीक्षण करेंगे. सीएम नीतीश कुमार यहां कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.

मुख्यमंत्री धमदाहा विधानसभा क्षेत्र में ही करीब 200 करोड़ की लागत से कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, जिसमें मुख्य रूप से ढोकवा मोड से एयरपोर्ट तक रोड का शिलान्यास , भुटहा मोड़ से शहर के उत्तरी छोर का रिंग रोड बाईपास का शिलान्यास मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा. वहीं समाहरणालय में बने अध्याधुनिक सभागार का भी मुख्यमंत्री उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा रंगभूमि मैदान में खेल ट्रैक और स्विमिंग पूल का शिलान्यास करेंगे. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है. बड़ी संख्या में पुलिस बल को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है.

सीएम के आगमन को लेकर ट्रैफिक सिस्टम में बदलाव
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूर्णिया में ट्रैफिक सिस्टम में कई तरह के परिवर्तन किए गए हैं, जिसमे काझा से बनभाग होते हुए पूर्णिया आने वाले सड़क पर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा. वहीं पूर्णिया शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक वाहनों का परिचालन नहीं होगा. इसके अलावा मरंगा बाईपास से हरदा होते हुए कुरसेला जाने वाली सडक पर बड़े वाहनों का परिचालन सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा. वहीं गिरजा चौक से थाना चौक होते हुए वनभाग की ओर जाने वाली सड़क पर सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन नहीं किया जाएगा.

इन रूटों पर भी ट्रैफिक सिस्टम में रहेगा बदलाव

इसके अलावा थाना चौक से सर्किट हाउस होते हुए कोर्ट स्टेशन जाने वाली सड़क पर प्रातः 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा. वहीं आर एन साह चौक से थाना चौक जाने वाली सड़क पर सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक सभी वाहनों का परिचालन नहीं होगा. वहीं जीरोमाइल गुलाबबाग से कटिहार मोड होते हुए आर एन साह चौक आने वाली सड़क पर सुबह 6:00 से शाम 5:00 बजे तक बड़े वाहनों का तथा दोपहर 12:00 से शाम 5:00 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी.

खेल मैदान का उद्घाटन

प्रगति यात्रा के दौरान सीएम जिले को कई सौगात दे सकते हैं। सीएम मजरा में जल जीवन हरियाली अभियान के तहत तालाब के जीर्णोद्धार कार्य के साथ मनरेगा योजना के तहत बने खेल मैदान का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा सीएम नीतीश कुमार कल्याण विभाग की ओर से रुपौली के भिखना में 25.71 लाख, लक्ष्मीपुर छर्रापट्टी में 28.92 लाख और बसंतपुर के नवटोलिया में 28.86 लाख से बने सामुदायिक भवन का उद्घाटन करेंगे।

सामुदायिक भवन का उद्घाटन

डगरुआ प्रखंड के बभनी में 28.94 लाख और तेघरा पंचायत में 25.71 लाख से बने सामुदायिक भवन का भी उ‌द्घाटन करेंगे। के. नगर के झुत्री इस्तंबरार पंचायत में 28.70 लाख, बेगमपुर में 27.78 लाख और देवी नगर में 27.78 लाख से बनने वाली सामुदायिक भवन का शिलान्यास करेंगे।

बनमनखी और के नगर के जयप्रकाश नगर में अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए 9.80 करोड़ से बने 100 बेड के डॉ. अंबेडकर छात्रावास का भी उद्घाटन करेंगे। साथ ही सीएम नीतीश कुमार डगरुआ में बने नवनिर्मित प्रखंड सह अंचल भवन का भी उद्घाटन करने के साथ अन्य कई योजनाओं का शिलान्यास कर सकते हैं।

सीएम के कार्यक्रम को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव

शहर में सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक सभी बड़ी वाहनों जैसे कि दो पहिया, तिपहिया, चार पहिया, बड़े और भारी वाहनों की एंट्री को पूरी तरह बंद।

जिरोमाइल से कटिहार मोड़ होते हुए आरएन साह चौक जाने वाली सड़क पर सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक सभी बड़े वाहनों का और दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों जैसे कि तिपहिया, चार पहिया, बड़े और भारी वाहनों के आने-जाने की मनाही होगी।

आरएन साह चौक से थाना चौक जाने वाली सड़क पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक सभी वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी।

थाना चौक से सर्किट हाउस होते हुए कोर्ट स्टेशन जाने वाली सड़क पर भी सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों के आने-जाने की मनाही होगी।

शहरी क्षेत्र में गिरजा चौक से थाना चौक होते हुए बनभाग की ओर जाने वाली सड़क पर भी सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों जैसे कि दो पहिया, तिपहिया, चार पहिया, बड़े और भारी वाहन के जाने की मनाही होगी।

इसके अलावा मरंगा बाइपास से हरदा होते हुए कुर्सेला जाने वाला एनएच-31 पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बड़े वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

काझा से पूर्णिया आने वाली सड़क पर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक सभी तरह के वाहन जैसे कि दो पहिया, तिपहिया, चार पहिया, बड़े और भारी वाहनों के आने जाने की मनाही होगी।

पूर्णिया से बनमनखी और धमदाहा की ओर जाने वाले मार्ग पर सुबह 7 बजे से शाम 4 बतकजे सभी तरह के बड़ी वाहनों की नो एंट्री होगी।

इस दौरान जिला प्रशासन ने यात्रियों और वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्गो के उपयोग के लिए आग्रह किया है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
बिहार में आधी रात को फहराया गया तिरंगा…………
पूर्णिया

बिहार में आधी रात को फहराया गया तिरंगा…………

देशभर में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है. सुबह सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में तिरंगा फहराया जाता है, लेकिन बिहार के पूर्णिया में आजादी का जश्न कुछ अलग अंदाज में मनाया जाता है. यहां 14 और 15 अगस्त की दरमियानी रात को ही तिरंगा फहराने की खास परंपरा है. पूर्णिया शहर के भट्ठा […]

UB India News15 अग॰
चुनाव पश्चिम बंगाल में पर अलर्ट बिहार में…………….
पश्चिम बंगाल

चुनाव पश्चिम बंगाल में पर अलर्ट बिहार में…………….

294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए दो चरणों में मतदान होगा. 23 और 29 अप्रैल को होने वाले चुनाव में राजनीतिक दलों के बीच तीखी टक्कर की संभावना है. इसी क्रम में पड़ोस के राज्यों के सीमावर्ती जिलों में भी हलचल तेज है और इसी आधार पर बिहार में भी सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किए […]

UB India News26 मार्च
समृद्धि यात्रा… CM पूर्णिया में आज ₹485 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात ……………
पटना

समृद्धि यात्रा… CM पूर्णिया में आज ₹485 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात ……………

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ का आज तीसरा दिन है. जिसके तहत वे पूर्णिया जिले के प्रवास पर रहेंगे. मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:20 बजे जिले की अधिष्ठात्री देवी मां पूरण देवी मंदिर पहुंचेंगे. […]

UB India News12 मार्च
सीमांचल से अमित शाह ने फूंका घुसपैठ मुक्त भारत का शंखनाद
पूर्णिया

सीमांचल से अमित शाह ने फूंका घुसपैठ मुक्त भारत का शंखनाद

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। इस दौरान वे सीमांचल के तीन अलग-अलग जिलों में कई राउंड की बैठक कर रहे हैं। सबसे पहले 25 फरवरी को किशनगंज में सेना के अधिकारी और पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद अररिया में नेपाल सीमा पर स्थित लेटी (Letti) सीमा […]

UB India News27 फ़र॰
सांसद पप्पू यादव 31 साल पुराने केस में पटना से गिरफ्तार, आधी रात 3 घंटे चला ड्रामा
खास खबर

सांसद पप्पू यादव 31 साल पुराने केस में पटना से गिरफ्तार, आधी रात 3 घंटे चला ड्रामा

सांसद पप्पू यादव को शनिवार सुबह बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल PMCH (पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल) लाया गया। गिरफ्तारी के दौरान चोट लगने के कारण उनके सिर में दर्द है, साथ ही धड़कन बढ़ने से उन्हें तकलीफ हो रही है। इससे पहले पटना पुलिस ने पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को […]

UB India News7 फ़र॰
गड़बड़ी करने वाले अफसरों को श्मशान तक ढूंढेंगे……………
पटना

गड़बड़ी करने वाले अफसरों को श्मशान तक ढूंढेंगे……………

पूर्णिया में शुक्रवार को डिप्टी CM विजय सिन्हा ने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जनता दरबार में एक विधवा महिला बीबी नासरीन बानो अपने बच्चों के साथ पहुंची। डिप्टी CM ने उसे बैठने को कहा। महिला ने बताया कि मेरे पति के मरने के बाद कुछ लोगों ने फर्जी पेपर बनाकर […]

UB India News26 दिस॰
पूर्णिया में दिखी तेजस्वी-पप्पू यादव की जुगलबंदी, बिना नाम लिए मंत्री लेसी सिंह पर बोला हमला
पूर्णिया

पूर्णिया में दिखी तेजस्वी-पप्पू यादव की जुगलबंदी, बिना नाम लिए मंत्री लेसी सिंह पर बोला हमला

तेजस्वी यादव ने बिना नाम लिए स्थानीय विधायक और मंत्री लेसी सिंह पर तीखा हमला बोला, जिससे सभा में उत्साह भर गया। तेजस्वी ने कहा कि धमदाहा में राशन चोर घूम रहा है। यह चुनाव राशनचोरों, मुनाफाखोरों और भ्रष्टाचारियों से बदला लेने का है। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले राष्ट्रीय […]

UB India News7 नव॰
क्‍या एयरपोर्ट की सौगात से बदलेगा पूर्णिया का सियासी गणित ?
पूर्णिया

क्‍या एयरपोर्ट की सौगात से बदलेगा पूर्णिया का सियासी गणित ?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर पूर्णिया के सियासी गिलयों में गहमागहमी भरा माहौल है. सोमवार को वो पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे और मखाना बोर्ड की स्थापना भी करेंगे. चुनावी नजरिए से देखें तो ये दौरा खास है, क्योंकि पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाली सात विधानसभा सीटें, अमौर, बायसी, कसबा, बनमनखी, […]

UB India News15 सित॰
PM नरेंद्र मोदी आज पूर्णिया में 35,561 करोड़ की योजनाओं का करेंगे शिलान्यास-उद्घाटन………
पूर्णिया

PM नरेंद्र मोदी आज पूर्णिया में 35,561 करोड़ की योजनाओं का करेंगे शिलान्यास-उद्घाटन………

PM नरेंद्र मोदी आज पूर्णिया आ रहे हैं। यहां वे 35,561 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन करेंगे। इस दौरान पीएम दो बड़े कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। पहले पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम करीब 3 घंटे पूर्णिया में रुकेंगे। पीएम मोदी दोपहर ढाई बजे एयरपोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम […]

UB India News15 सित॰