पीएम मोदी ने चार बार किया फोन, महाकुंभ में हालात नियंत्रण में.. कुछ श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल..

प्रयागराज में महाकुंभ में बुधवार की सुबह भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। कई लोग घायल हो गए हैं। मौतों की फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। विशेष कार्यकारी अधिकारी आकांक्षा राणा के अनुसार सिर्फ लोग घायल हुए हैं। मौनी अमावस्या के अवसर पर संगम घाटों पर 80 से 100 मिलियन से अधिक लोगों […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 29 जनवरी 2025, 05:14 AM 16 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पीएम मोदी ने चार बार किया फोन, महाकुंभ में हालात नियंत्रण में.. कुछ श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल..
Photo: UB India News Archive

प्रयागराज में महाकुंभ में बुधवार की सुबह भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। कई लोग घायल हो गए हैं। मौतों की फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। विशेष कार्यकारी अधिकारी आकांक्षा राणा के अनुसार सिर्फ लोग घायल हुए हैं। मौनी अमावस्या के अवसर पर संगम घाटों पर 80 से 100 मिलियन से अधिक लोगों के इकट्ठा होने की उम्मीद की गई थी।

महाकुंभ में आज भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। मेला प्रशासन घटनास्थल पर पहुंच चुका है। सभी सरकारी अमला ऐक्शन में है। अखाड़ों का अमृत स्नान रोक दिया गया है। मेला प्रशासन ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है। साथ ही लोगों से संयम रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील कर रहा है। सभी अखाड़ों ने मौनी अमावस्या पर होने वाला अमृत स्नान को रद्द कर दिया है। भगदड़ में घायल हुए लोगों को एंबुलेंस से महाकुंभ मेला में बने अस्पताल में लाया गया। जहां घायलों का इलाज चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ से महाकुंभ भगदड़ पर बात की है। वहीं, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने इस घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि सभी लोग संगम में ही स्नान करना चाहते हैं, इसलिए ये हादसा हुआ है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जहां साफ जल दिखे स्नान कर लें। महाकुंभ मेला प्रशासन बचाव कार्य में जुटा हुआ है। बताया जा रहा है कि यह हादसा मंगलवार देर रात करीब 2 बजे हुआ है। आज मौनी अमावस्या पर करोड़ों लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

महाकुंभ में आए संत समाज और श्रद्धालुओं में व्यवस्था के प्रति पुनर्विश्वास जगाने के लिए ये आवश्यक है कि उप्र शासन-प्रशासन के स्थान पर महाकुंभ का प्रशासन और प्रबंधन तत्काल सेना को सौंप देना चाहिए। ‘विश्वस्तरीय व्यवस्था’ करने के प्रचार करते हुए दावों की सच्चाई अब जब सबके सामने आ गयी है, तो जो लोग इसका दावा और मिथ्या प्रचार कर रहे थे, उन्हें इस हादसे में हत हुए लोगों की नैतिक ज़िम्मेदारी लेते हुए अपना पद त्याग देना चाहिए।

योगी बोले- प्रयागराज में हालात नियंत्रण में

सीएम योगी ने कहा कि अभी प्रयागराज में हालात नियंत्रण में है। फिर भी भीड़ का दबाव है। महामंडलेश्वर और आचार्यों से बात हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि पहले श्रद्धालु स्नान कर लें। आज सुबह 8:30 बजे तक 3 करोड़ स्नान कर चुके हैं। संगम नोज, अखाड़ा मार्ग, नागवासुकी मार्ग पर दबाव बना हुआ है। प्रशासन मुस्तैदी से लगा है। प्रदेश, देशवासियों और पूज्य संतों से अपील है कि अफवाह पर ध्यान न दें। ये आयोजन सभी लोगों का है। प्रशासन सेवा में पूरी तत्परता से लगा है। केंद्र और राज्य सरकार हर सहयोग में लगी है। कोई भी नकारात्मक अफवाह फैलाने का प्रयास करेगा, तो नुकसान होगा। 15 से 20 किमी तक अस्थायी घाट बनाए हैं, वहां स्नान करें। बुजुर्ग, बच्चों और श्वास के रोगियों को नजदीकी घाट पर स्नान करना चाहिए। सब गंगाजी के घाट है। मौनी अमावस्या में स्नाना का महत्व है। सभी सहयोग करेंगे, तो सकुशल श्रद्धालुजन स्नान कर सकें। फिर पूज्य संतों से आग्रह करेंगे कि वो भी स्नान करें।

सीएम योगी ने बताया महाकुंभ में कैसे हुआ हादसा

महाकुंभ हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रात 1-2 बजे के बीच अखाड़ा मार्ग पर हादसा हुआ। यहां बेरिकेड्स हुए थे, जिसे फांदा गया। तभी स्थिति हुई। कुछ श्रद्धालु घायल हुए हैं। उनका इलाज हो रहा है। प्रयागराज में अमृत स्नान के लिए देशभर आए लोग आए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह से 4 बाहर हालचाल लिया है। गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने भी कुशल क्षेम ली है। जो भी श्रद्धालु जो भी आए हैं, उन्हें परेशानी नहीं हो। इसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों से मीटिंग हो रही है।

योगी बोले: भीड़ का दबाव बहुत है, हालात नियंत्रण में

सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने मीडिया से बात करते हुए कहा, भीड़ का दबाव बहुत है, हालात नियंत्रण में हैं। संतों ने पहले श्रद्धालुओं को स्‍नान करने की बात कही है। भीड़ कम होने पर ही संत स्‍नान करने के लिए संगम की ओर जाएंगे। सभी अखाडे इसके लिए सहमत हैं। पीएम मोदी सुबह से चार बार फोन कर चुके हैं। सीएम योगी ने अपील की कि श्रद्धालु अफवाहों पर ध्‍यान न दें। जहां पर हैं वहीं श्रद्धालु स्‍नान करें। जरूरी नहीं कि संगम नोज की तरफ। भीड़ में बुजुर्ग, बच्‍चे और रोगी है, उन्‍हें ज्‍यादा पैदल नहीं चलना चाहिए। सीएम योगी ने कहा है कि श्रद्धालु अफवाहों पर ध्‍यान न दें। इस समय 9 से 10 करोड़ श्रद्धालु संगम क्षेत्र में हैं, इनमें से 3 करोड़ वापस जा रहे हैं।

भीड़ कम होने पर अमृत स्नान करेंगे अखाड़े- महंत रवींद्र पुरी

महाकुंभ मेले में बुधवार तड़के मौनी अमावस्या के अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं के उमड़ने के बाद भगदड़ जैसी स्थिति बनने से कई लोगों के घायल होने की सूचना के बीच, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने बुधवार को कहा कि अखाड़े भीड़ कम होने पर अमृत स्नान करेंगे। इससे पहले, महाकुंभ में हुई इस घटना के मद्देनजर संतों ने मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान सुबह स्थगित कर दिया था। बुधवार तड़के संगम पर अवरोधक टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई जिसमें कुछ लोग घायल हो गए और उनका इलाज मेला क्षेत्र में बने अस्पताल में जारी है।

प्रयागराज महाकुंभ भगदड़ पर यूपी कांग्रेस अध्‍यक्ष ने जताया अफसोस, सरकार पर बरसे

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान अव्यवस्था से हुई दुखद घटना पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा, महाकुंभ में मौनी अमावस्या के नहान के दिन भगदड़ होने से कई लोगों के मृत और घायल होने का समाचार पीड़ादायक है। यह दुखद घटना इस मेले की अव्यवस्था और उत्तरप्रदेश सरकार की नाकामियों को उजागर कर रही है। योगी सरकार ने सारा पैसा सिर्फ अपनी ब्रांडिंग और मार्केटिंग पर खर्च किया न कि महाकुंभ में आए श्रद्धालुओं की व्यवस्था पर, यह इस सरकार की संवेदनहीनता को प्रदर्शित करता है।

मुख्‍यमंत्री योगी के आवास पर ये अधिकारी मौजूद

महाकुंभ हादसे के बाद मुख्यमंत्री आवास पर 5 केडी में बड़ी बैठक हो रही है। इस बैठक में DGP प्रशांत कुमार, ADG एलओ अमिताभ यश और प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद भी मौजूद हैं। CM योगी अधिकारियों से जानकारी ले रहे हैं और महाकुंभ में हेलीकॉप्टर से लगातार निगरानी रखी जा रही है।

09:17 AM, Jan 29 2025

महाकुंभ डीआईजी वैभव कृष्‍ण और मेला अध‍िकारी पहुंचे संगम नोज

अब तक 20 करोड़ लोगों ने स्‍नान किया है। हेलिकॉप्‍टर से लगातार निगरानी की जा रही है। पीएम मोदी भी लगातार हालात पर नजर रखे हुए हैं। इस मामले को लेकर सीएम आवास पर भी बडी बैठक हुई है। सीएम योगी घटनाओं की पल-पल की खबर ले रहे हैं।

09:07 AM, Jan 29 2025

चंदौली में रोकी गई कुंभ स्‍पेशल ट्रेन

महाकुंभ में हुई भगदड़ को देखते हुए चंदौली के डीडीयू स्टेशन पर कुंभ स्पेशल ट्रेन को रोक दिया गया। इसको लेकर यात्रियों में नाराजगी है। रेलवे ने भीड़ कंट्रोल करने के साथ यात्रियों से सहयोग की अपील की है।

पीएम मोदी ने तीसरी बार की सीएम योगी से बात

महाकुंभ में हुई भगदड़ पर सीएम योगी और पीएम मोदी की सुबह से तीसरी बार बात हो चुकी है। सीएम योगी इस मामले में एडीजी अमिताभ यश और डीजीपी प्रशांत कुमार से मीटिंग कर चुके हैं।

डीजीपी ने सीएम योगी को दी रिपोर्ट

एडीजी अमिताभ यश और डीजीपी प्रशांत कुमार ने लखनऊ में सीएम आवास पर पहुंचकर उनके साथ बैठक की है। महाकुंभ में मौनी अमावस्‍या स्‍नान से पहले भगदड़ हुई थी। भगदड़ के बाद सीएम योगी और पीएम नरेंद्र मोदी की कई बार बातचीत हुई है।

 

योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा, “हमने घायल लोगों के लिए प्रार्थना करते हुए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना के साथ पावन स्नान किया है।

08:33 AM, Jan 29 2025

अखिलेश यादव की सरकार से अपील

अखिलेश यादव में महाकुंभ में भगदड़ के अफसोस जताते हुए कहा है, महाकुंभ में अव्यवस्थाजन्य हादसे में श्रद्धालुओं के हताहत होने का समाचार बेहद दुखद है। श्रद्धांजलि!। अखिलेश ने सरकार और श्रद्धालुओं से की अपील। अखिलेश से सरकार से कहा है, गंभीर रूप से घायलों को एअर एंबुलेंस की मदद से निकटतम सर्वश्रेष्ठ हॉस्पिटलों तक पहुंचाकर तुरंत चिकित्सा व्यवस्था की जाए। वहीं श्रद्धालुओं से कहा है कि वे इस कठिन समय में संयम और धैर्य से काम लें और शांतिपूर्वक अपनी तीर्थयात्रा संपन्न करें।

08:32 AM, Jan 29 2025

सेना के हवाले हो महाकुंभ- प्रेमानंद गिरि

निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर प्रेमानंद गिरि ने महाकुंभ का आयोजन सेना के हवाले से करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हम सभी अखाड़े प्रशासन से कहते रहे कि मेला को सेना के हवाले कर दीजिए। अगर सेना के हवाले से महाकुंभ का आयोजन होता तो यह हादसा नहीं होता है। जब भीड़ इतनी ज्यादा है तो पुलिस-प्रशासन संभाल ही नहीं सकती है।

08:29 AM, Jan 29 2025

आज ही अमृत स्‍नान हो सकता है: महंत रविंद्र पुरी

अखाड़ा परिषद के अध्‍यक्ष महंत रविंद्र पुरी का कहना है कि भीड़ कम हो गई है। उसे देखते हुए अमृत स्‍नान करने का फैसला किया है। लेकिन साधु संत जुलूस छोटा रखेंगे, ज्‍यादा तामझाम नहीं होगा। अमृत स्‍नान के लिए तय घाट खाली कराया जा रहा है। प्रशासन से बातचीत के बाद इसका समय तय किया जाएगा।

08:23 AM, Jan 29 2025

यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने जताया अफसोस

बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने X पर पोस्‍ट करके अफसोस जताया है: प्रयागराज की संगम स्थली पर, महाकुम्भ में हुई भगदड़ में, जिन भी श्रद्धालुओं ने अपनी जान गवाई है व घायल हुये है। यह घटना अति-दुःखद व चिन्तनीय। ऐसे समय में कुदरत पीडि़तों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे, पार्टी की यही कामना।

08:22 AM, Jan 29 2025
मायावती ने एक्स पर पोस्ट कर जताया दुख

बसपा सुप्रीमो मायातवी ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि प्रयागराज की संगम स्थली पर, महाकुम्भ में हुई भगदड़ में जिन भी श्रद्धालुओं ने अपनी जान गवाई है और घायल हुए हैं। यह घटना अति-दुःखद व चिन्तनीय। ऐसे समय में कुदरत पीडि़तों कोे इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे, पार्टी की यही कामना।

08:15 AM, Jan 29 2025

भगदड़ पर सीएम योगी जल्‍द करेंगे बैठक

जल्‍द ही सीएम योगी आदित्‍यनाथ महाकुंभ भगदड़ पर बैठक करेंगे। सीएम योगी को रिपोर्ट देंगे डीजीपी प्रशांत कुमार। सूत्रों का कहना है कि यह बैठक कुछ देर में होने वाली है।हालांकि, मेला अध‍िकारी का कहना है कि फिलहाल हालात सामान्‍य हैं।

08:09 AM, Jan 29 2025

पीएम मोदी ने सीएम योगी से फिर की बात

महाकुंभ में भगदड़ के बाद पीएम मोदी ने दूसरी बार सीएम योगी से फोन पर बात की है। पीएम मोदी हालात पर नजर बनाए हुए है। पीएम मोदी ने पूरी घटना का ब्‍यौरा लिया। प्रधानमंत्री ने घटना पर चिंता जताते हुए केंद्र से हर संभव मदद का आश्‍वासन दिया है।

08:07 AM, Jan 29 2025

भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने मौनी अमावस्या के अवसर पर महाकुंभ में पहुंचकर पावन स्नान किया।

07:59 AM, Jan 29 2025

सीएम योगी की श्रद्धालुओं से अपील

सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि अफवाह पर भरोसा न करें। श्रद्धालु संगम नोज पर न जाएं, जिस घाट के पास हैं वहीं स्‍नान करें। स्‍नान के लिए कई घाट बनाए गए हैा। प्रशासन के साथ सहयोग करें।

07:43 AM, Jan 29 2025

जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज और योग गुरु बाबा रामदेव ने चल रहे महाकुंभ के दौरान त्रिवेणी घाट पर मौनी अमावस्या पर पूजा-अर्चना की।

07:23 AM, Jan 29 2025

मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे सिर्फ़ संगम घाट पर ही स्नान करने पर ज़ोर न दें। पूरी गंगा और यमुना नदियां इस समय ‘अमृत’ हैं… कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर

07:17 AM, Jan 29 2025

संगम में क्षमता से ज्यादा भीड़, यहां न आएं- जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य

07:14 AM, Jan 29 2025

जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने लोगों से ये अपील की

जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि मैं सभी श्रद्धालुओं से अपील करता हूं कि चूंकि आज प्रयागराज में भारी भीड़ उमड़ी है, इसलिए वे केवल संगम घाट पर ही पवित्र डुबकी लगाने पर जोर न दें। अभी वे अपने शिविरों को छोड़कर अपनी सुरक्षा की ओर न देखें। उन्होंने कहा कि सभी अखाड़ों से अनुरोध करता हूं कि आज का अमृत स्नान रद्द कर दें। साथ ही लोगों से संगम में न आने की अपील की है।

06:53 AM, Jan 29 2025

जनहित में हमने फैसला किया कि अखाड़े आज स्नान में भाग नहीं लेंगे- रवींद्र पुरी

06:52 AM, Jan 29 2025

महाकुंभ में हुई घटना पर रवींद्र पुरी ने जताया दुख, कहा- प्रशासन की कोई गलती नहीं

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी कहते हैं, “जो घटना हुई उससे हम दुखी हैं। हमारे साथ हजारों श्रद्धालु थे… जनहित में हमने फैसला किया है कि अखाड़े आज स्नान में हिस्सा नहीं लेंगे… मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे आज के बजाय वसंत पंचमी पर स्नान के लिए आएं… साथ ही, यह घटना इसलिए हुई क्योंकि श्रद्धालु संगम घाट जाना चाहते थे, इसके बजाय उन्हें जहां भी पवित्र गंगा दिखे, वहीं डुबकी लगा लेनी चाहिए… इसमें प्रशासन की कोई गलती नहीं है, करोड़ों लोगों को संभालना आसान नहीं है… हमें अधिकारियों के साथ सहयोग करना चाहिए…”

06:50 AM, Jan 29 2025

साध्वी निरंजन ज्योति ने महाकुंभ क्षेत्र में हुई भगदड़ की घटना पर कहा, “यह दुखद घटना है।

06:38 AM, Jan 29 2025

पंचायती महानिर्वाणी के कुछ देवता आगे बढ़ गए। भीड़ अधिक होने के कारण स्थिति अनुकूल नहीं लग रही थी, इसलिए अखाड़े ने महामंडलेश्वरों के लिए स्नान रोक दिया है।

06:29 AM, Jan 29 2025

महाकुंभ में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने के बाद बचाव अभियान जारी है। घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है।

06:28 AM, Jan 29 2025

विशेष कार्याधिकारी कुंभ मेला प्राधिकरण अकांक्षा राणा

06:24 AM, Jan 29 2025

योगी ने अखाड़ों से की बात, टाला गया अमृत स्नान

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखाड़ों से बात की। इसके बाद अखाड़ों ने अमृत स्नान टाल दिया है। सुबह पांच से श्री महानिर्वाणी और अटल अखाड़ों को अमृत स्नान करना था। इसके बाद निरंजनी और आनंद अखाड़ा को स्नान करना था और इसके बाद जूना, अग्नि आवाहन और किन्नर अखाड़ा के बाद वैष्णव संप्रदाय के दिगंबर, अनी, निर्मोही अनी और निर्वाणी अनी को स्नान करना था। सबसे आखिरी में निर्मल अखाड़ा अखाड़ा अमृत स्नान करता होता है। सभी ने अमृत स्नान टाल दिया है।

06:23 AM, Jan 29 2025

पीएम मोदी ने की सीएम योगी से बात

प्रयागराज महाकुंभ हादसे के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने सीएम योगी आदित्यनाथ से बात की है। पीएम मोदी ने महाकुंभ में मेला में हुए हादसे के बारे में जानकारी ली। पीएम मोदी ने सीएम योगी को हर तरह की मदद के लिए कहा है।

06:14 AM, Jan 29 2025

मीडिया रिपोर्ट में महाकुंभ भगदड़ में कई मौतों की खबर, आधिकारिक पुष्टि नहीं

मीडिया रिपोर्ट में इस भगदड़ में कई लोगों की मौत की खबर है हालांकि, आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि भगदड़ के बाद लोगों को जहां तहां रोक दिया गया है। संगम घाट की तरफ ट्रैफिक रोक दिया गया है। मेला प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया

06:14 AM, Jan 29 2025

महाकुंभ में मची भगदड़

प्रयागराज महाकुंभ में आज भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में कई लोगों के घायल होने की खबर है। बताया जाता है कि संगम के नोज पर कुछ बैरिकेड टूटने के बाद भगदड़ मच गई है। कई घायलों को महाकुंभ अस्पताल परिसर में लाया गया है। इस घटना के बाद आखड़ों का अमृत स्नान रोक दिया गया है। एनएसजी ने मोर्चा संभाल लिया है।

06:13 AM, Jan 29 2025

अखाड़ों ने अमृत स्नान स्थगित किया

महाकुंभ में भगदड़ के बाद मेला प्रशासन ने अखाड़ा परिषद से अमृत स्नान रोकने की अपील की है। कई अखाड़े के संत संगम से अपने कैंप में लौट गए हैं। अखाड़ों ने फिलहाल अमृत स्नान स्थगित कर दिया है।

06:13 AM, Jan 29 2025

80 मिलियन से ज्यादा लोग पहुंचने की उम्मीद थी

प्रयागराज में महाकुंभ में बुधवार की सुबह भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। कई लोग घायल हो गए हैं। मौतों की फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। विशेष कार्यकारी अधिकारी आकांक्षा राणा के अनुसार सिर्फ लोग घायल हुए हैं। मौनी अमावस्या के अवसर पर संगम घाटों पर 80 से 100 मिलियन से अधिक लोगों के इकट्ठा होने की उम्मीद की गई थी।

06:13 AM, Jan 29 2025

कुछ बैरियर टूट गए

अधिकारी ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब इलाके में कुछ बैरियर टूट गए, जिससे लोग घायल हो गए। हालांकि, घायलों को अस्पताल ले जाया गया और उनका इलाज किया जा रहा है और उन्होंने दोहराया कि यह कोई गंभीर स्थिति नहीं है। उन्होंने कहा, ‘संगम मार्गों पर कुछ बैरियर टूटने के बाद भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। कुछ लोग घायल हुए हैं। उनका इलाज चल रहा है। यह कोई गंभीर स्थिति नहीं है।’

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰
भोजशाला केस-धार बंद का आह्वान क्यों …………..
खास खबर

भोजशाला केस-धार बंद का आह्वान क्यों …………..

सकल हिंदू समाज ने धार प्रशासन पर भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन न करने का आरोप लगाया है और धार बंद का आह्वान किया है. इसके चलते मंगलवार को शहर में बंद का असर देखा जा रहा है. शहर में अधिकांश व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं, जबकि आवश्यक वस्तु एवं मेडिकल प्रतिष्ठान […]

UB India News25 अग॰
सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..
अध्यात्म

सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..

सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिरों में भीड़ है। मधेपुरा के सिहेंश्वर धाम में भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ इतनी बढ़ गई कि अफरा-तफरी हो गई। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी जलाभिषेक के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कतार टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लाइन में लगे कुछ लोग गिर गए। इस दौरान महिला और बुजुर्ग […]

UB India News24 अग॰
पटना हाईकोर्ट का महावीरी झंडा मेला पर सख्त फैसला..
अध्यात्म

पटना हाईकोर्ट का महावीरी झंडा मेला पर सख्त फैसला..

पटना हाईकोर्ट ने धार्मिक जुलूस को लेकर एक ऐसा फैसला सुनाया है, जो आस्था और कानून-व्यवस्था के बीच की सीमा को साफ करता है. कोर्ट ने कहा कि धर्म मानने और धार्मिक गतिविधियां करने का अधिकार संविधान देता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि किसी भी जुलूस या धार्मिक आयोजन को बिना शर्त अनुमति […]

UB India News22 अग॰
तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….
अध्यात्म

तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….

आज सावन की तीसरी सोमवारी है। सोमवारी और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग बना है। कहा जाता है कि इस दुर्लभ संयोग में भगवान शिव और माता पार्वती के साथ नाग देवता की पूजा करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है। शिव मंदिरों में सुबह से ही जलाभिषेक के लिए लंबी कतार लगी है। […]

UB India News17 अग॰
लखीसराय के अशोक धाम शिव मंदिर में हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत , 20 से अधिक लोग घायल
अध्यात्म

लखीसराय के अशोक धाम शिव मंदिर में हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत , 20 से अधिक लोग घायल

बिहार के लखीसराय में सोमवार को भगदड़ मच गई। हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई। 23 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घटना अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले रास्ते पर हुई। लखीसराय डीएम शैलेंद्र कुमार ने […]

UB India News17 अग॰
स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह
अध्यात्म

स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह

बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के मंदिरी स्थित कार्यालय में शनिवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। समारोह में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द और देश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश प्रमुखता से उभरा। कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष प्रो. रणबीर नंदन ने […]

UB India News15 अग॰
साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………
खास खबर

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

साल 2026 का अंतिम और पूर्ण सूर्यग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। सूर्यग्रहण वैज्ञानिक और ज्योतिषीय दृष्टि दोनों से ही बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। यह सूर्यग्रहण कर्क राशि में लगने जा रहा है। ज्योतिषीय दृष्टि से देखें तो जब भी सूर्यग्रहण लगता है वह हर राशि के जातकों को किसी न किसी […]

UB India News11 अग॰
सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..
अध्यात्म

सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..

पटना के बोरिंग कैनाल रोड स्थित पंचमुखी मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों में सावन की दूसरी सोमवारी पर सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और मनोकामना मांगी। मुजफ्फरपुर में सावन की दूसरी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ के जलाभिषेक के […]

UB India News10 अग॰