महाकुंभ का आखिरी अमृत स्नान जारी , संगम तट पर 10km तक भीड़ ,एक-एक करके 13 अखाड़े कर रहे है स्नान

वसंत पंचमी पर महाकुंभ का तीसरा और अंतिम अमृत स्नान जारी है। हाथों में तलवार-गदा, डमरू और शंख। शरीर पर भभूत। आंखों पर काला चश्मा। घोड़े और रथ की सवारी। हर-हर महादेव का जयघोष करते हुए साधु-संत स्नान के लिए संगम पहुंच रहे हैं। सबसे पहले पंचायती निरंजनी अखाड़े के संत संगम पहुंचे। फिर सबसे […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 3 फरवरी 2025, 06:28 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
महाकुंभ का आखिरी अमृत स्नान जारी , संगम तट पर 10km तक भीड़ ,एक-एक करके 13 अखाड़े कर रहे है स्नान
Photo: UB India News Archive

वसंत पंचमी पर महाकुंभ का तीसरा और अंतिम अमृत स्नान जारी है। हाथों में तलवार-गदा, डमरू और शंख। शरीर पर भभूत। आंखों पर काला चश्मा। घोड़े और रथ की सवारी। हर-हर महादेव का जयघोष करते हुए साधु-संत स्नान के लिए संगम पहुंच रहे हैं।

सबसे पहले पंचायती निरंजनी अखाड़े के संत संगम पहुंचे। फिर सबसे बड़े जूना अखाड़े के साथ किन्नर अखाड़े ने अमृत स्नान किया। एक-एक करके 13 अखाड़े स्नान करेंगे।

साधुओं का आशीर्वाद लेने के लिए लाखों श्रद्धालु संगम पर हैं। नागा साधुओं की चरण रज माथे पर लगा रहे हैं। 20 से ज्यादा देशों के लोग भी अमृत स्नान देखने के लिए संगम पहुंचे हैं। हेलिकॉप्टर से संगम पर पुष्प वर्षा की।

संगम जाने वाले सभी रास्तों पर 10 किमी तक श्रद्धालुओं का रेला है। प्रयागराज जंक्शन से 8 से 10 किमी पैदल चलकर लोग संगम पहुंच रहे हैं। भीड़ देखते हुए लेटे हनुमान मंदिर को बंद कर दिया। मेला क्षेत्र के सभी रास्ते वन-वे हैं।

महाकुंभ मेले में 60 हजार से ज्यादा जवान तैनात हैं। भीड़ संभालने के लिए 100 से ज्यादा नए IPS को भी उतारा गया है। हेलिकॉप्टर से भीड़ की मॉनिटरिंग की जा रही है। 2750 CCTV भी लगाए गए हैं। लखनऊ में सीएम आवास पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। DGP, प्रमुख सचिव गृह और सीनियर अफसरों के साथ योगी तड़के 3 बजे से खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

वसंत पंचमी पर सुबह 10 बजे तक 81.24 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया। महाकुंभ का आज 22वां दिन है। 13 जनवरी से अब तक 34.97 करोड़ से ज्यादा लोग डुबकी लगा चुके हैं। प्रशासन का अनुमान है कि आज 3 से 4 करोड़ श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा सकते हैं।

तस्वीरों ने बांधा समां!

महाकुंभ का आयोजन हर 12 साल में होता है और यह एक ऐसा अवसर होता है जब लाखों लोग एक साथ संगम में स्नान करने के लिए एकत्रित होते हैं. इस बार बसंत पंचमी के दिन महाकुंभ का तीसरा अमृत स्नान हुआ, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक क्षण था.
PTI

बसंत पंचमी के दिन अखाड़ों और नागा साधुओं के स्नान की शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गईं और लोग इन तस्वीरों के माध्यम से महाकुंभ के अद्भुत दृश्य को देख पा रहे हैं.

PTI

बसंत पंचमी पर भारी भीड़ और शाही स्नान : बसंत पंचमी के अवसर पर महाकुंभ में स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. पूरे प्रयागराज में एक विशेष उत्साह था, जहां हर व्यक्ति भगवान से आशीर्वाद लेने के लिए त्रिवेणी संगम में स्नान करने के लिए पहुंचा. इस दिन का स्नान विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है और शाही स्नान के दौरान साधु-संत भी अपने पूरे उत्साह के साथ शामिल होते हैं.

PTI

नागा साधुओं के करतबनागा साधु अपनी साधना में पूर्ण रूप से डूबे रहते हैं और इस दिन वे विशेष तरीके से स्नान करते हैं. हाथ में तलवार या गदा पकड़े हुए ये साधु संगम में डुबकी लगाते हैं. वे इस दिन अपनी ताकत और संयम को दर्शाने के लिए गजब के करतब भी करते हैं.

PTI

शारीरिक क्षमता का प्रदर्शनकुछ साधु घोड़ों पर सवार होकर संगम तक पहुंचे, तो कुछ अपनी शारीरिक क्षमता को प्रदर्शित करते हुए अकसर अनोखे करतबों से सबका ध्यान आकर्षित करते हैं.

PTI

दिखा अद्भुत नजाराबसंत पंचमी के दिन महाकुंभ के दौरान आसमान से दृश्य और भी खास था. यह दृश्य एक अद्भुत दृश्य था, जब सैकड़ों नागा साधु एक साथ त्रिवेणी संगम में स्नान करने के लिए पहुंचे. उनकी उपस्थिति और उत्साह ने पूरे वातावरण को विशेष बना दिया. इन तस्वीरों में ये साधु एक साथ घोड़ों पर सवार होकर, तलवार और गदा लिए हुए संगम की ओर बढ़ रहे थे.

PTI

ब्रह्म मुहूर्त में स्नान का महत्वमहाकुंभ के शाही स्नान के लिए ब्रह्म मुहूर्त का बहुत महत्व है. इस दिन, विशेष रूप से सुबह के समय जब दिन की पहली किरण छाई होती है, साधु और संन्यासी त्रिवेणी संगम में स्नान करने के लिए निकलते हैं.

PTI

जुलूस निकालासबसे पहले महानिर्वाणी अटल अखाड़े का जुलूस निकला, जिसमें नागा साधु अपनी पूरी शक्ति और साधना के साथ डुबकी लगाने के लिए संगम पहुंचे. यह स्नान शुद्धि, मोक्ष और जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति का प्रतीक माना जाता है.

PTI

महाकुंभ का तीसरा शाही स्नामहाकुंभ का तीसरा शाही स्नान एक ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व का दिन था, जहां साधु-संन्यासी अपनी साधना और तपस्या का संदेश देते हैं. इन पलों के माध्यम से हमें यह समझ में आता है कि धार्मिक श्रद्धा और साधना के प्रति उनकी आस्था कितनी गहरी होती है.

DIG महाकुंभ वैभव कृष्ण ने कहा- व्यवस्था बहुत अच्छी है। आज भीड़ नियंत्रण हमारा काफी अच्छा है। सभी अखाड़ों का स्नान सफलतापूर्वक संपन्न हो रहा है और समय से पहले ही संपन्न हो रहा है। तीन अखाड़ों का स्नान अभी तक हो चुका है- महानिर्वाणी अखाड़ा, निरंजनी अखाड़ा और जूना अखाड़ा ने सफलतापूर्वक स्नान कर लिया है। अन्य अखाड़े भी सफलतापूर्वक स्नान करेंगे।

सुबह 3 बजे से महाकुंभ की मॉनिटरिंग कर रहे सीएम योगी

लखनऊ में सीएम आवास पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। डीजीपी, प्रमुख सचिव गृह और सीनियर अफसरों के साथ योगी तड़के 3 बजे से खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰
भोजशाला केस-धार बंद का आह्वान क्यों …………..
खास खबर

भोजशाला केस-धार बंद का आह्वान क्यों …………..

सकल हिंदू समाज ने धार प्रशासन पर भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन न करने का आरोप लगाया है और धार बंद का आह्वान किया है. इसके चलते मंगलवार को शहर में बंद का असर देखा जा रहा है. शहर में अधिकांश व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं, जबकि आवश्यक वस्तु एवं मेडिकल प्रतिष्ठान […]

UB India News25 अग॰
सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..
अध्यात्म

सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..

सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिरों में भीड़ है। मधेपुरा के सिहेंश्वर धाम में भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ इतनी बढ़ गई कि अफरा-तफरी हो गई। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी जलाभिषेक के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कतार टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लाइन में लगे कुछ लोग गिर गए। इस दौरान महिला और बुजुर्ग […]

UB India News24 अग॰
पटना हाईकोर्ट का महावीरी झंडा मेला पर सख्त फैसला..
अध्यात्म

पटना हाईकोर्ट का महावीरी झंडा मेला पर सख्त फैसला..

पटना हाईकोर्ट ने धार्मिक जुलूस को लेकर एक ऐसा फैसला सुनाया है, जो आस्था और कानून-व्यवस्था के बीच की सीमा को साफ करता है. कोर्ट ने कहा कि धर्म मानने और धार्मिक गतिविधियां करने का अधिकार संविधान देता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि किसी भी जुलूस या धार्मिक आयोजन को बिना शर्त अनुमति […]

UB India News22 अग॰
तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….
अध्यात्म

तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….

आज सावन की तीसरी सोमवारी है। सोमवारी और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग बना है। कहा जाता है कि इस दुर्लभ संयोग में भगवान शिव और माता पार्वती के साथ नाग देवता की पूजा करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है। शिव मंदिरों में सुबह से ही जलाभिषेक के लिए लंबी कतार लगी है। […]

UB India News17 अग॰
लखीसराय के अशोक धाम शिव मंदिर में हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत , 20 से अधिक लोग घायल
अध्यात्म

लखीसराय के अशोक धाम शिव मंदिर में हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत , 20 से अधिक लोग घायल

बिहार के लखीसराय में सोमवार को भगदड़ मच गई। हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई। 23 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घटना अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले रास्ते पर हुई। लखीसराय डीएम शैलेंद्र कुमार ने […]

UB India News17 अग॰
स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह
अध्यात्म

स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह

बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के मंदिरी स्थित कार्यालय में शनिवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। समारोह में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द और देश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश प्रमुखता से उभरा। कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष प्रो. रणबीर नंदन ने […]

UB India News15 अग॰
साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………
खास खबर

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

साल 2026 का अंतिम और पूर्ण सूर्यग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। सूर्यग्रहण वैज्ञानिक और ज्योतिषीय दृष्टि दोनों से ही बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। यह सूर्यग्रहण कर्क राशि में लगने जा रहा है। ज्योतिषीय दृष्टि से देखें तो जब भी सूर्यग्रहण लगता है वह हर राशि के जातकों को किसी न किसी […]

UB India News11 अग॰
सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..
अध्यात्म

सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..

पटना के बोरिंग कैनाल रोड स्थित पंचमुखी मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों में सावन की दूसरी सोमवारी पर सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और मनोकामना मांगी। मुजफ्फरपुर में सावन की दूसरी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ के जलाभिषेक के […]

UB India News10 अग॰