रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज बिहार दौरे पर, देंगे करोड़ों की सौगात, ट्रेन से पहुंचेंगे बेतिया

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज बिहार दौरे पर हैं. बतौर रेल मंत्री वे पहली बार बिहार आ रहे हैं. वे बेतिया में आरओबी (सड़क के ऊपरी पुल) का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही रेलवे के अधिकारियों के साथ रेलवे के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे. बजट के बाद बिहार में रेल मंत्री का दौरा […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 9 फरवरी 2025, 06:52 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज बिहार दौरे पर, देंगे करोड़ों की सौगात, ट्रेन से पहुंचेंगे बेतिया
Photo: UB India News Archive

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज बिहार दौरे पर हैं. बतौर रेल मंत्री वे पहली बार बिहार आ रहे हैं. वे बेतिया में आरओबी (सड़क के ऊपरी पुल) का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही रेलवे के अधिकारियों के साथ रेलवे के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे. बजट के बाद बिहार में रेल मंत्री का दौरा बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है. रेल मंत्री के आगमन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है.

120 करोड़ रुपये में तैयार हुआ रेल ओवर ब्रिज
बता दें कि बेतिया में जिस रेल ओवरब्रिज का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव उद्घाटन करने आ रहे हैं उसे 120 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है. इस रेलवे ओवर ब्रिज की लंबाई 365 मीटर है. वहीं इसके साथ बने एप्रोच पथ की लंबाई 850 मीटर है. उद्घाटन से पहले ओवर ब्रिज पर लाइटें भी लगाई गई है. रेल ओवरब्रिज का निर्माण कार्य 2019 से चल रहा था. इसमें बेतिया-लौरिया रुट के आरओबी का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 मार्च 2024 को किया था. जबकि अब मैनाटांड़ और चनपटिया रुट के ब्रिज का  उद्घाटन करने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आ रहे हैं.

रेल मंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
रेल मंत्री दिल्ली से गोरखपुर तक फ्लाइट के माध्यम से आएंगे. गोरखपुर से वे दोपहर 12.15 बजे ट्रेन के माध्यम से बेतिया के लिए प्रस्थान करेंगे. दोपहर 2.30 पर रेलमंत्री का बेतिया रेलवे स्टेशन पर आगमन होगा. जिसके बाद अश्विनी वैष्णव 5.15 बजे तक बेतिया में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. 5.30 बजे रेल मंत्री रेलवे स्टेशन से पटना के लिए प्रस्थान करेंगे. पटना पहुंचने के बाद रेल मंत्री फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे. रेल मंत्री करीब तीन घंटे तक बेतिया में रहेंगे. इस दौरान उनके साथ डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय कोयला व खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे, मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री रेणु देवी, पश्चिमी चंपारण सांसद डॉ. संजय जायसवाल, वाल्मिकी नगर सांसद सुनील कुमार समेत अन्य नेता भी शामिल रहेंगे.

सहायक मंडल अभियंता ने बताया कि रेल मंत्री और गणमान्य लोगों को बैठने के लिए सभा स्थल के बगल में एक ग्रीन रूम भी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर एक बड़ा डिस्प्ले लगाया गया है, जिसमें रेलवे से जुड़ी विकास योजनाओं की प्रदर्शनी दिखाई जाएगी।

उल्लेखनीय है कि 2019 से रेल ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा था। इसमें बेतिया- लौरिया रुट के आरओबी का लाेकार्पण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छह मार्च 2024 को किया था। जबकि मैनाटांड़ और चनपटिया रुट के ब्रिज को राष्ट्र को समर्पित करने के लिए रेल मंत्री आ रहे हैं।

1485 मीटर है एप्रोच पथ और ओवरब्रिज की लंबाई

नवनिर्मित रेल ओवर ब्रिज की कुल लंबाई 635 मीटर है। जबकि इसके साथ बने एप्रोच पथ की लंबाई 850 मीटर है। इस पर करीब 120 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

इस ओवर ब्रिज के उद्घाटन को लेकर ब्रिज के ऊपर भी काम हो रहा है। ब्रिज पर लाइट लगाया जा रहा है। ब्रिज की भी साफ सफाई हो रही है। इस पर शीलापट्ट भी लग रहा है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰