बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस के ‘ऑपरेशन डेविल हंट’ का आतंक, पुलिस के साथ ढा रही कहर

इस्लाम धर्म में रमजान का महीना बेहद अहम माना जाता है. कहा जाता है कि इस महीने में शैतान यानी दानव भी कैद हो जाता है. उधर, बांग्लादेश में इसी महीने के आखिर में शुरू हो रहे रमजान से पहले शैतानों के खिलाफ हंटिंग ऑपरेशन चलाया गया है. ये शैतान कोई आसमान से नहीं टपके […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 10 फरवरी 2025, 07:34 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस के ‘ऑपरेशन डेविल हंट’ का आतंक, पुलिस के साथ ढा रही कहर
Photo: UB India News Archive

इस्लाम धर्म में रमजान का महीना बेहद अहम माना जाता है. कहा जाता है कि इस महीने में शैतान यानी दानव भी कैद हो जाता है. उधर, बांग्लादेश में इसी महीने के आखिर में शुरू हो रहे रमजान से पहले शैतानों के खिलाफ हंटिंग ऑपरेशन चलाया गया है. ये शैतान कोई आसमान से नहीं टपके हैं, बल्कि बांग्लादेश की सरकार अपने देश के कुछ लोगों को ही शैतान जैसा मान रही है और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए ‘ऑपरेशन डेविल हंट’ शुरू किया है.

बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतिरम सरकार शेख हसीना के समर्थकों के खिलाफ आतंक ढा रही है। अंतरिम सरकार के आदेश के बाद बांग्लादेश की सुरक्षा एजेंसियों ने ‘ऑपरेशन डेविल हंट’ नाम से अभियान शुरू किया है। इसके तहत शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के समर्थकों को निशाना बनाया जा रहा है। शनिवार आधी रात को शुरू की गई इस कार्रवाई के तहत अब तक 1308 लोगों को हिरासत में लिया गया है। अंतरिम सरकार के एक अधिकारी ने कहा है कि जब तक फासिस्ट समर्थक आखिरी शैतान को पकड़ नहीं लिया जाता, तब तक यह अभियान जारी रहेगा।

अब तक 1308 गिरफ्तार

शनिवार को ढाका के बाहरी इलाके में अवामी लीग नेता के आवास पर तोड़फोड़ के दौरान छात्र कार्यकर्ताओं के घायल होने के बाद मुख्य सलाहकार के नेतृत्व में अंतरिम प्रशासन ने ऑपरेशन डेविल हंट को अधिकृत किया था। ढाका ट्रिब्यून ने एडिशनल पुलिस महानिरीक्षक (मीडिया) इनामुल हक सागर के हवाले से बताया कि कल रात तक अभियान के तहत देश भर में कुल 1308 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।

क्या है ऑपरेशन डेविल हंट?

अभियान के बारे में बताते हुए गृह मामलों के सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) मोहम्मद जहांगीर आलम चौधरी ने बताया कि इसका फोकस उन लोगों को हिरासत में लेने पर होगा, जो देश की अस्थिरता के लिए खतरा हैं। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन डेविल हंट तब तक जारी रहेगा, जब तक हर शैतान को पकड़ नहीं लिया जाता।

रविवार को सचिवालय में एक ब्रीफिंग के दौरान गृह मंत्रालय के सीनियर सेक्रेटरी डॉ. नसीमुल गनी ने कहा कि इस अभियान का मुख्य लक्ष्य देश को अस्थिर करने की कोशिश करने वालों को गिरफ्तार करना और उन्हें न्याय के कटघरे में लाना है। इस दौरान गनी ने कहा फासीवादी ताकतों (पूर्ववर्ती हसीना सरकार) की तरह हम अमानवीय या क्रूर नहीं हो सकते, क्योंकि जुलाई और अगस्त का आंदोलन और विद्रोह मानवाधिकारों के लिए लड़ा गया था।

ऑपरेशन में डेविल हंट में तीनों सेनाएं शामिल

पुलिस महानिरीक्षक बहारुल आलाम ने शनिवार को शुरू हुए ऑपरेशन डेविल हंट को पहले से चल रहे संयुक्त अभियान से अलग बताया है। बहारुल आलम ने कहा कि ऑपरेशन डेविल हंट को केंद्रीय रूप से संगठित किया जाएगा और एक कंट्रोल रूप से संचालित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान में न केवल पुलिस, बल्कि बांग्लादेश की सेना, नेवी, वायु सेना, बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश, अंसार और तटरक्षक बल के कर्मी भी शामिल होंगे।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………

नेपाल ने एक बार फिर से बुधवार को ऐतिहासिक विनाश देखा है. यहां बड़ी संख्या में लोग चीन के तिब्बत क्षेत्र से भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ में बह गए. बाढ़ में कम से कम 180 लोगों की मौत की खबर है. इस प्राकृतिक आपदा में कई देशों के लोग लापता है. करीब 1500 […]

UB India News27 अग॰
प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….
अन्तर्राष्ट्रीय

प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….

नेपाल के पहाड़ी जिले रसुवा में तिब्बत सीमा के निकट भोटे कोशी नदी में आई भीषण बाढ़ ने हिमालयी क्षेत्र की नाजुक पारिस्थितिकी और आपदा-प्रबंधन की सीमाओं को एक बार फिर सामने ला दिया है। अचानक आई इस बाढ़ से भारी मानवीय क्षति के साथ मकानों, सड़कों, पुलों और जलविद्युत परियोजनाओं को हुए नुकसान ने […]

UB India News27 अग॰
ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….
खास खबर

ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….

अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को रोक दिया है या उनका समय बदल दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, सभी विदेशी राजनयिक केंद्रों पर एक ग्लोबल ट्रेनिंग प्रोग्राम को लागू करने के लिए वीज़ा सेवाओं के अपॉइंटमेंट को रोका गया है। अमेरिकी […]

UB India News26 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰