आरसीबी ने कोहली को छोड़कर रजत पाटीदार को क्यों बनाया कप्तान?

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2025 से ठीक पहले एक बड़ी घोषणा की है. टीम ने रजत पाटीदार को कप्तान बनाया है. रजत पाटीदार युवा बल्लेबाज हैं और कई मौकों पर विस्फोटक बैटिंग कर चुके हैं.चर्चा थी कि विराट कोहली को आरसीबी का कप्तान बनाया जा सकता है. लेकिन टीम ने कोहली को छोड़कर पाटीदार को कप्तान […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 13 फरवरी 2025, 08:07 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
आरसीबी ने कोहली को छोड़कर रजत पाटीदार को क्यों बनाया कप्तान?
Photo: UB India News Archive

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2025 से ठीक पहले एक बड़ी घोषणा की है. टीम ने रजत पाटीदार को कप्तान बनाया है. रजत पाटीदार युवा बल्लेबाज हैं और कई मौकों पर विस्फोटक बैटिंग कर चुके हैं.चर्चा थी कि विराट कोहली को आरसीबी का कप्तान बनाया जा सकता है. लेकिन टीम ने कोहली को छोड़कर पाटीदार को कप्तान चुन लिया. इसके पीछे तीन बड़े कारण रहे. रिपोर्ट्स की मानें तो पहला कारण खुद कोहली ही बने.

आरसीबी ने गुरुवार सुबह रजत पाटीदार को कप्तान बनाए जाने की घोषणा की. टीम ने एक्स पर लिखा, ”आरसीबी के नए अध्याय की शुरुआत हो रही है.” पाटीदार को कप्तान बनाए जाने के बाद विराट कोहली ने प्रतिक्रिया दी. कोहली ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उसने अपनी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है. कोहली आरसीबी की कप्तानी कर चुके हैं. लेकिन अब पाटीदार के साथ टीम की नई कहानी की शुरुआत होगी.

कोहली को छोड़कर पाटीदार को क्यों बनाया गया कप्तान –

आरसीबी के लिए पिछले सीजन में फाफ डु प्लेसिस ने कप्तानी संभाली थी. लेकिन डु प्लेसिस को मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीद लिया. लिहाजा उनके जाने के बाद टीम में कप्तान का पद खाली हो गया. इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक कोहली ने फ्रेंचाइजी से कप्तानी को लेकर बात की थी और उन्होंने यह पद लेने से इंकार कर दिया था. लिहाजा पहला कारण खुद कोहली ही बन गए.

पाटीदार के कप्तान बनने के पीछे ये भी रहे अहम कारण –

रजत पाटीदार अभी करीब 32 साल के हैं. इस वजह से उनके पास अभी खेलने के लिए काफी साल हैं. ऐसे में आरसीबी को एक स्थाई कप्तान मिल सकता है. पाटीदार डोमेस्टिक क्रिकेट में मध्य प्रदेश के लिए खेलते हैं और कप्तानी भी कर चुके हैं. पाटीदार के पास कप्तानी का अच्छा अनुभव है. पाटीदार के आरसीबी का कप्तान बनने के पीछे ये भी अहम कारण हो सकते हैं.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
क्या टेस्ट में नो-बॉल पर दिया जाए फ्री-हिट?
खेल

क्या टेस्ट में नो-बॉल पर दिया जाए फ्री-हिट?

हालिया सालों में टेस्ट क्रिकेट में नो-बॉलों की संख्या में बाढ़ सी आ गई है. श्रीलंका सीरीज में भारतीय स्पिन बॉलिंग कोच साइराज बहुतले ने मजाक में एक सुझाव दिया, लेकिन गावस्कर ने इसे दिल पर ले लिया

UB India News Desk30 अग॰
बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..
खास खबर

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

हसन महमूद और मेहदी हसन मिराज की घातक गेंदबाजी से बांग्लादेश ने पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हरा दिया. बांग्लादेश ने अपने टेस्ट इतिहास में ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में पहली बार हराया है. सिर्फ इतना ही नहीं, टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ये सिर्फ दूसरी जीत है. इससे […]

UB India News16 अग॰
आज भारत-इंग्लैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर
क्रिकेट

आज भारत-इंग्लैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा. सीरीज का पहला मैच भारत ने जीता था, तो दूसरे मैच में इंग्लैंड ने वापसी की और जीत दर्ज कर ली. इसी के साथ ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई. इस मुकाबले में सभी की नजरें विराट कोहली […]

UB India News19 जुल॰
भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..
क्रिकेट

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हरा दिया। बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में जसप्रीत बुमराह ने वनडे में अपने 150 विकेट पूरे किए। इसके साथ ही वह इंग्लैंड में सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए। मैच के दौरान कई दिलचस्प नजारे भी देखने को मिले। इंग्लैंड की […]

UB India News15 जुल॰
भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरुआत……….
क्रिकेट

भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरुआत……….

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली हार के बाद टीम इंडिया बदले की आग में धधक रही है. भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत आज से बर्मिंघम में होने जा रही है. इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज अपना जलवा […]

UB India News14 जुल॰
आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….
खास खबर

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी हार है। टीम 76 रनों पर ऑलआउट हुई। इस फॉर्मेट में भारत का यह दूसरा लोएस्ट टोटल है। नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज पर हुए मुकाबले को देखने के लिए बर्थडे बॉय एमएस धोनी भी स्टेडियम पहुंचे। […]

UB India News8 जुल॰
वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………
खास खबर

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

भारतीय क्रिकेट में जब भी कोई असाधारण युवा प्रतिभा उभरती है, देश की करोड़ों उम्मीदें उसके कंधों पर आ जाती हैं। सोशल मीडिया के दौर में यह दबाव पहले से कहीं अधिक बढ़ गया है। आज यही स्थिति युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के साथ दिखाई दे रही है। कम उम्र में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से […]

UB India News2 जुल॰
गांगुली ने ममता के कहने पर यूसुफ पठान को संदेश भेजने के दावों का किया खंडन……..
खास खबर

गांगुली ने ममता के कहने पर यूसुफ पठान को संदेश भेजने के दावों का किया खंडन……..

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि उन पर यह आरोप लगाया गया था कि उन्होंने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से सांसद यूसुफ पठान से संपर्क किया था और उन्हें यह संदेश दिया था कि वे अपने संवैधानिक पद से इस्तीफा दें ताकि ममता बनर्जी उस […]

UB India News6 जून
अगर तुमने पूछा, तो मैं सुबह ही तुम्हारे यहां रेड करवा दूंगा…………….
खास खबर

अगर तुमने पूछा, तो मैं सुबह ही तुम्हारे यहां रेड करवा दूंगा…………….

आईपीएल 2026 का समापन हो गया. विनर-रनर का ऐलान हो गया. अब उसी आईपीएल को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ. जी हां, आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने दावा किया है कि क्रिकेट में मैच फिक्सिंग आज भी मौजूद है. उनके मुताबिक, क्रिकेट में भ्रष्टाचार और मैच फिक्सिंग भी शामिल हैम. ललित मोदी ने […]

UB India News4 जून