आज से होगी वीमेंस प्रीमियर लीग की शुरुआत, गुजरात-बेंगलुरु के बीच पहला मैच

महिला प्रीमियर लीग 2025 (WPL 2025) की शुरुआत आज यानी 14 फरवरी, शुक्रवार से होगी. इस बार टूर्नामेंट का तीसरा सीजन खेला जाएगा. बाकी दो सीजन की तरह इस बार भी कुल 5 टीमें एक दूसरे के खिलाफ मैदान पर होंगी. टूर्नामेंट में पहले जैसे ही कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें 20 लीग मैच, […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 14 फरवरी 2025, 08:09 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
आज से होगी वीमेंस प्रीमियर लीग की शुरुआत, गुजरात-बेंगलुरु के बीच पहला मैच
Photo: UB India News Archive

महिला प्रीमियर लीग 2025 (WPL 2025) की शुरुआत आज यानी 14 फरवरी, शुक्रवार से होगी. इस बार टूर्नामेंट का तीसरा सीजन खेला जाएगा. बाकी दो सीजन की तरह इस बार भी कुल 5 टीमें एक दूसरे के खिलाफ मैदान पर होंगी. टूर्नामेंट में पहले जैसे ही कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें 20 लीग मैच, 1 एलिमिनेटर और 1 फाइनल होगा. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा. तो आइए जानते हैं इस मुकाबले से जुड़ी पूरी डिटेल.

पिच रिपोर्ट

आरसीबी और गुजरात के बीच मुकाबला वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार मुकाबले की शुरुआत शाम को साढ़े सात बजे से होगी. बता दें कि कोटंबी स्टेडियम में अब तक महिला टी20 मुकाबला नहीं खेला गया है. यहां सिर्फ तीन महिला वनडे खेले गए हैं, जिसमें पहली पारी का औसत स्कोर 278 रनों का रहा है. वहीं मैदान पर वनडे का हाई स्कोर 358/5 रनों का रहा.

लाइव स्ट्रीमिंग 

गुजरात जायंट्स और आरसीबी के बीच खेले जाने वाले मुकाबले को स्पोर्ट्स नेटवर्क 18 के जरिए भारत में टीवी पर लाइव प्रसारित किया जाएगा. इसके अलावा मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग जियोनसिनेमा पर होगी.

आरसीबी बनाम गुजरात हेड टू हेड 

गुजरात जायंट्स और आरसीबी के बीच अब तक कुल 4 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इन मैचों में दोनों टीमें ने 2-2 मैच अपने नाम किए हैं.

WPL के लिए गुजरात जायंट्स की टीम 

भारती फुलमाली, लौरा वोल्वार्ड्ट, फोबे लिचफील्ड, प्रिया मिश्रा, एशले गार्डनर, दयालन हेमलता, हरलीन देयोल, सयाली सतघरे, तनुजा कंवेर, बेथ मूनी, शबनम शकील, मन्नत कश्यप, मेघना सिंह, काशवी गौतम, डींड्रा डॉटिन, सिमरन शेख, डेनिएल गिब्सन , प्रकाशिका नाइक.

WPL के लिए आरसीबी टीम

डैनी व्याट-हॉज, सब्बिनेनी मेघना, स्मृति मंधाना, आशा शोबाना, एलिसे पेरी, जॉर्जिया वेयरहैम, कनिका आहूजा, श्रेयंका पाटिल, सोफी डिवाइन, ऋचा घोष, रेनुका सिंह, एकता बिष्ट, केट क्रॉस, चार्ली डीन, प्रमिला रावत, वीजे जोशीता, राघवी बिस्ट, जाग्रवी पवार.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
क्या टेस्ट में नो-बॉल पर दिया जाए फ्री-हिट?
खेल

क्या टेस्ट में नो-बॉल पर दिया जाए फ्री-हिट?

हालिया सालों में टेस्ट क्रिकेट में नो-बॉलों की संख्या में बाढ़ सी आ गई है. श्रीलंका सीरीज में भारतीय स्पिन बॉलिंग कोच साइराज बहुतले ने मजाक में एक सुझाव दिया, लेकिन गावस्कर ने इसे दिल पर ले लिया

UB India News Desk30 अग॰
बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..
खास खबर

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

हसन महमूद और मेहदी हसन मिराज की घातक गेंदबाजी से बांग्लादेश ने पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हरा दिया. बांग्लादेश ने अपने टेस्ट इतिहास में ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में पहली बार हराया है. सिर्फ इतना ही नहीं, टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ये सिर्फ दूसरी जीत है. इससे […]

UB India News16 अग॰
आज भारत-इंग्लैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर
क्रिकेट

आज भारत-इंग्लैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा. सीरीज का पहला मैच भारत ने जीता था, तो दूसरे मैच में इंग्लैंड ने वापसी की और जीत दर्ज कर ली. इसी के साथ ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई. इस मुकाबले में सभी की नजरें विराट कोहली […]

UB India News19 जुल॰
भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..
क्रिकेट

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हरा दिया। बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में जसप्रीत बुमराह ने वनडे में अपने 150 विकेट पूरे किए। इसके साथ ही वह इंग्लैंड में सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए। मैच के दौरान कई दिलचस्प नजारे भी देखने को मिले। इंग्लैंड की […]

UB India News15 जुल॰
भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरुआत……….
क्रिकेट

भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरुआत……….

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली हार के बाद टीम इंडिया बदले की आग में धधक रही है. भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत आज से बर्मिंघम में होने जा रही है. इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज अपना जलवा […]

UB India News14 जुल॰
आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….
खास खबर

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी हार है। टीम 76 रनों पर ऑलआउट हुई। इस फॉर्मेट में भारत का यह दूसरा लोएस्ट टोटल है। नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज पर हुए मुकाबले को देखने के लिए बर्थडे बॉय एमएस धोनी भी स्टेडियम पहुंचे। […]

UB India News8 जुल॰
वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………
खास खबर

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

भारतीय क्रिकेट में जब भी कोई असाधारण युवा प्रतिभा उभरती है, देश की करोड़ों उम्मीदें उसके कंधों पर आ जाती हैं। सोशल मीडिया के दौर में यह दबाव पहले से कहीं अधिक बढ़ गया है। आज यही स्थिति युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के साथ दिखाई दे रही है। कम उम्र में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से […]

UB India News2 जुल॰
गांगुली ने ममता के कहने पर यूसुफ पठान को संदेश भेजने के दावों का किया खंडन……..
खास खबर

गांगुली ने ममता के कहने पर यूसुफ पठान को संदेश भेजने के दावों का किया खंडन……..

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि उन पर यह आरोप लगाया गया था कि उन्होंने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से सांसद यूसुफ पठान से संपर्क किया था और उन्हें यह संदेश दिया था कि वे अपने संवैधानिक पद से इस्तीफा दें ताकि ममता बनर्जी उस […]

UB India News6 जून
अगर तुमने पूछा, तो मैं सुबह ही तुम्हारे यहां रेड करवा दूंगा…………….
खास खबर

अगर तुमने पूछा, तो मैं सुबह ही तुम्हारे यहां रेड करवा दूंगा…………….

आईपीएल 2026 का समापन हो गया. विनर-रनर का ऐलान हो गया. अब उसी आईपीएल को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ. जी हां, आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने दावा किया है कि क्रिकेट में मैच फिक्सिंग आज भी मौजूद है. उनके मुताबिक, क्रिकेट में भ्रष्टाचार और मैच फिक्सिंग भी शामिल हैम. ललित मोदी ने […]

UB India News4 जून