हमारे लोकतंत्र को लेकर बेहद आशावादी हैं ,पश्चिमी देशों का लोकतंत्र पर डबल स्टैंडर्ड……..

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर शुक्रवार को जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने लोकतंत्र पर पश्चिमी देशों के डबल स्टैंडर्ड पर सवाल उठाया। जयशंकर ने कहा कि पश्चिमी देश लोकतंत्र को अपने यहां की व्यवस्था मानते हैं और ग्लोबल साउथ के देशों में गैर-लोकतांत्रिक ताकतों को बढ़ावा देते […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 15 फरवरी 2025, 08:52 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
हमारे लोकतंत्र को लेकर बेहद आशावादी हैं ,पश्चिमी देशों का लोकतंत्र पर डबल स्टैंडर्ड……..
Photo: UB India News Archive

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर शुक्रवार को जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने लोकतंत्र पर पश्चिमी देशों के डबल स्टैंडर्ड पर सवाल उठाया। जयशंकर ने कहा कि पश्चिमी देश लोकतंत्र को अपने यहां की व्यवस्था मानते हैं और ग्लोबल साउथ के देशों में गैर-लोकतांत्रिक ताकतों को बढ़ावा देते हैं।

जयशंकर से पूछा गया कि क्या दुनिया भर में लोकतंत्र खतरे में है। इसके जवाब में उन्होंने उंगली पर लगी स्याही दिखाते हुए कहा कि हमारे लिए लोकतंत्र सिर्फ एक थ्योरी नहीं, बल्कि एक डिलीवर किया हुआ वादा है। हम अपने लोकतंत्र को लेकर आशावादी।

भारतीय विदेश मंत्री ने कहा-

QuoteImage

भारत ऐतिहासिक रूप से खुला समाज रहा है और चुनौतियों के बावजूद हम लोकतांत्रिक के ईमानदारी से समर्पित रहे हैं।

QuoteImage

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ नॉर्वे की प्रधानमंत्री और अमेरिकी सीनेटर एलिसा स्लॉटकिन और वारसा के मेयर रफाल ट्रासकोव्सक बतौर पैनलिस्ट शामिल हुए।
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ नॉर्वे की प्रधानमंत्री और अमेरिकी सीनेटर एलिसा स्लॉटकिन और वारसा के मेयर रफाल ट्रासकोव्सक बतौर पैनलिस्ट शामिल हुए।

जयशंकर बोले- पिछले साल 70 करोड़ लोगों ने वोट किया

भारतीय विदेश मंत्री ने कहा कि ”आप मेरे नाखून पर स्याही देख रहे हैं, क्योंकि हमारे राज्य दिल्ली में अभी अभी चुनाव हुए हैं। पिछले साल हमारे यहां आम चुनाव हुए थे। भारतीय चुनाव में लगभग 66% लोग मतदान करते हैं।

पिछले साल राष्ट्रीय चुनाव के दौरान 90 करोड़ मतदाताओं में से 70 करोड़ ने वोट दिया। हमारे यहां इन वोटों की एक दिन में ही गिनती होती है, और नतीजों पर कोई विवाद नहीं होता।”

उन्होंने बताया कि बीते कुछ दशकों में हमारे यहां वोटिंग प्रतिशत 20% तक बढ़ा है। यह साबित करता है कि हमारे यहां लोकतंत्र मजबूत हुआ है। हम अच्छे से मतदान कर रहे हैं, हम लोकतंत्र के बारे में आशावादी हैं।

एस जयशंकर ने कहा कि यह कहना कि दुनिया भर में लोकतंत्र खतरे में है, मैं इस बात से सहमत नहीं हूं। मेरे यहां यह अच्छी तरह के काम कर रहा है। हम अपने लोकतंत्र को लेकर आशावादी हैं।
एस जयशंकर ने कहा कि यह कहना कि दुनिया भर में लोकतंत्र खतरे में है, मैं इस बात से सहमत नहीं हूं। मेरे यहां यह अच्छी तरह के काम कर रहा है। हम अपने लोकतंत्र को लेकर आशावादी हैं।

इस कॉन्फ्रेंस के एक सेशन में लोकतंत्र पर चर्चा हुई. इस दौरान जब एस जयशंकर से ‘दुनियाभर में लोकतंत्र को खतरे’ से जुड़ा सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसका जवाब बेहद अलग अंदाज में दिया.

जयशंकर ने इसके जवाब में अपनी स्याही लगी उंगली दिखाकर कहा, ‘मैं अपनी उंगली उठाकर शुरू करूंगा. इसे बुरा मत मानिए. यह इंडेक्स फिंगर है. यह जो निशान आप मेरे नाखून पर देख रहे हैं, यह बताता है कि मैंने अभी-अभी मतदान किया है. हमारे राज्य (दिल्ली) में अभी-अभी चुनाव हुए हैं. पिछले साल भी हमारे यहां राष्ट्रीय चुनाव हुए थे. हमारे राष्ट्रीय चुनावों में लगभग 90 करोड़ मतदाताओं में से 70 करोड़ ने वोट डाले. हम एक ही दिन में वोटों की गिनती करते हैं. नतीजे आने पर कोई विवाद नहीं होता. कहने का मतलब है कि हमारे लोकतंत्र को लेकर बेहद आशावादी हैं.’

‘मुझे नहीं लगता लोकतंत्र खतरे में है’
जयशंकर ने कहा, ‘जब से हमने मतदान करना शुरू किया है, तब से लेकर अब तक हमारे वोटिंग प्रतिशत में 20 फीसदी का इजाफा हुआ है. इसलिए मैं इस बात से असहमत हूं कि लोकतंत्र दुनियाभर में खतरे में है. मेरा मतलब है कि हम अच्छे से रह रहे हैं, हम अच्छे से मतदान कर रहे हैं.’

हम 80 करोड़ लोगों को भोजन दे रहे

अमेरिकी सीनेटर स्लॉटकिन ने बैठक के दौरान कहा कि लोकतंत्र लोगों के खाने का इंतजाम नहीं करता है। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि हम एक लोकतांत्रिक समाज हैं और हम 80 करोड़ लोगों को भोजन भी देते हैं। लोगों के लिए यह मायने रखता है कि वे कितने स्वस्थ हैं और उनका पेट कितना भरा हुआ है।

बता दें कि जर्मनी के म्यूनिख में 14 फरवरी से 16 फरवरी तक के लिए सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान रूस यूक्रेन जंग से लेकर नाटो तक कई अलग अलग मुद्दों पर बात होगी।

पश्चिमी देशों पर विकासशील देशों में तख्तापलट के कई आरोप

अमेरिका और उसके सहयोगी पश्चिमी देशों पर अक्सर अन्य देशों में तख्तापलट के आरोप लगते रहे हैं। कुछ महीने पहले बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने तख्तापलट को लेकर अमेरिका पर आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि अगर मैंने बंगाल की खाड़ी में स्थित सेंट मार्टिन द्वीप को अमेरिका के लिए छोड़ दिया होता तो मैं सत्ता में बनी रह सकती थी।

इसी तरह अमेरिका पर आरोप है कि 1980 के दशक में उसने अफगानिस्तान में USSR को हराने के लिए तालिबान को बनाया था।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………

नेपाल ने एक बार फिर से बुधवार को ऐतिहासिक विनाश देखा है. यहां बड़ी संख्या में लोग चीन के तिब्बत क्षेत्र से भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ में बह गए. बाढ़ में कम से कम 180 लोगों की मौत की खबर है. इस प्राकृतिक आपदा में कई देशों के लोग लापता है. करीब 1500 […]

UB India News27 अग॰
प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….
अन्तर्राष्ट्रीय

प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….

नेपाल के पहाड़ी जिले रसुवा में तिब्बत सीमा के निकट भोटे कोशी नदी में आई भीषण बाढ़ ने हिमालयी क्षेत्र की नाजुक पारिस्थितिकी और आपदा-प्रबंधन की सीमाओं को एक बार फिर सामने ला दिया है। अचानक आई इस बाढ़ से भारी मानवीय क्षति के साथ मकानों, सड़कों, पुलों और जलविद्युत परियोजनाओं को हुए नुकसान ने […]

UB India News27 अग॰
ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….
खास खबर

ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….

अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को रोक दिया है या उनका समय बदल दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, सभी विदेशी राजनयिक केंद्रों पर एक ग्लोबल ट्रेनिंग प्रोग्राम को लागू करने के लिए वीज़ा सेवाओं के अपॉइंटमेंट को रोका गया है। अमेरिकी […]

UB India News26 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰