महाकुंभ में उमड़ी भीड़, 28 फरवरी तक बंद किया गया संगम रेलवे स्टेशन, बिहार से कुंभ के लिए चलेंगी 8 स्पेशल ट्रेनें

महाकुंभ में आज फिर जबरदस्त भीड़ है। दोपहर 12 बजे तक 75.92 लाख श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। भीड़ के चलते दारागंज स्थित संगम स्टेशन को 26 फरवरी तक बंद कर दिया गया है। महाकुंभ में तैनात अफसरों की ड्यूटी 27 फरवरी तक बढ़ा दी गई है। मेला क्षेत्र में वाहनों की एंट्री फिर से […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 17 फरवरी 2025, 08:18 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
महाकुंभ में उमड़ी भीड़, 28 फरवरी तक बंद किया गया संगम रेलवे स्टेशन, बिहार से कुंभ के लिए चलेंगी 8 स्पेशल ट्रेनें
Photo: UB India News Archive

महाकुंभ में आज फिर जबरदस्त भीड़ है। दोपहर 12 बजे तक 75.92 लाख श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। भीड़ के चलते दारागंज स्थित संगम स्टेशन को 26 फरवरी तक बंद कर दिया गया है। महाकुंभ में तैनात अफसरों की ड्यूटी 27 फरवरी तक बढ़ा दी गई है।

मेला क्षेत्र में वाहनों की एंट्री फिर से रोक दी गई है। सभी तरह के पास रद्द कर दिए हैं। प्रयागराज से गुजरने वाली 19 ट्रेनों का रूट बदला गया है। वाहनों को संगम से 10-12 किमी पहले बनाई गई पार्किंग में रोका जा रहा है, जिससे लोगों को संगम तक पैदल ही जाना पड़ रहा है।

आज महाकुंभ का 36वां दिन है। 13 जनवरी से अब तक 53.71 करोड़ श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं। भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनोट आज महाकुंभ में रहेंगी और संगम में डुबकी लगाएंगी। इसके अलावा, गुजरात, महाराष्ट्र, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल भी संगम में स्नान करेंगे।

आज गंगा पंडाल में 8 घंटे में करीब 10 हजार लोग हैंड प्रिंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएंगे। रविवार को प्रयागराज-रीवा हाईवे पर 15 किमी लंबा जाम लग गया। लखनऊ, कानपुर और जौनपुर के रास्तों पर भी गाड़ियों की लंबी कतारें दिखीं। एयरपोर्ट पर भी यात्री जमीन पर बैठे और लेटे हुए नजर आए।

बिहार: 21 से 25 फरवरी तक कुंभ के लिए चलेंगी 8 स्पेशल ट्रेनें

प्रयागराज में कुंभ स्नान को लेकर ट्रेन में यात्रियों की लगातार भीड़ देखने को मिल रही है। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व है और इसी दिन महाकुंभ का समापन भी होना है। ऐसे में समस्तीपुर रेल मंडल ने प्रयागराज के लिए 8 स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इन ट्रेनों का संचालन 21 से 25 फरवरी के बीच होगा। प्रयागराज के लिए पहली ट्रेन रक्सौल से शाम चार बजे रवाना होगी और दूसरी ट्रेन रात आठ बजे चलेगी।

नरकटियागंज से भी एक ट्रेन प्रयागराज जाएगी। यह गाड़ी भी शाम चार बजे रवाना होगी। जयनगर से प्रयागराज के लिए स्पेशल ट्रेन दोपहर 11 बजे और शाम 4.45 बजे जाएगी। दरभंगा जंक्शन से जलगांव के लिए भी एक ट्रेन चलाई गई है, जो दोपहर 12 बजे चलेगी। पूर्णिया कोर्ट जंक्शन और सहरसा जंक्शन से भी प्रयागराज के लिए ट्रेन चलाई गई हैं। पूर्णिया से चलने वाली ट्रेन दोपहर 11 बजे और सहरसा से चलने वाली ट्रेन दोपहर 3 बजे रवाना होगी।

शाही स्नान के लिए खास ट्रेन

  • 26 फरवरी को होने वाले शाही स्नान को ध्यान में रखते हुए जयनगर स्टेशन से 25 फरवरी तक रोजाना एक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया गया है। यहां से दो अलग-अलग रूट पर ट्रेन चलेंगी। पहली ट्रेन दोपहर 12 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन जयनगर से मधुबनी, सकरी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा होते हुए प्रयागराज जाएगी।
  • जयनगर से दूसरी ट्रेन शाम 4.45 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन मधुबनी, सकरी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलीपुत्र और पंडित दीन दयाल स्टेशन से होते हुए प्रयागराज पहुंचेगी।

समस्तीपुर में ट्रेन में हुई थी तोड़फोड़

समस्तीपुर और मधुबनी रेलवे स्टेशन में यात्रियों ने ट्रेन में जगह न मिलने पर जमकर हंगामा किया था। यहां स्टेशन पर हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। जब ट्रेन आई तो उसमें पहले से ही बहुत भीड़ थी। अंदर बैठे यात्रियों ने गेट बंद कर रखा था। ऐसे में उन यात्रियों को भी जगह नहीं मिली, जिनकी सीट कन्फर्म थी। ऐसे में कई यात्रियों ने पत्थर से एसी कोच के शीशे तोड़ दिए थे और अंदर घुस गए थे। वहीं, जो यात्री ट्रेन में नहीं चढ़ पाए थे, उन्होंने स्टेशन में तोड़फोड़ की थी और अपना टिकट कैंसिल कराया था। इसके बाद रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।

संगम की आज की तस्वीरें देखिए…

आज 10 बजे तक 58.13 लाख ने स्नान किया

प्रशासन के मुताबिक, महाकुंभ में 17 फरवरी को सुबह 10 बजे तक 58.13 लाख लोगों ने स्नान किया है। प्रशासन का अनुमान है कि आज भी स्नान करने वालों का आंकड़ा डेढ़ करोड़ पार कर सकता है।

प्रयागराज से गुजरने वाली 19 ट्रेनें डायवर्ट

महाकुंभ में बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने 19 ट्रेनों का रूट डायवर्जन कर दिया है। ये ट्रेनें पहले प्रयागराज या छिवकी स्टेशन से होकर गुजरती थीं, लेकिन अब इन्हें अन्य मार्गों से भेजा जा रहा है। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने यह जानकारी दी।

कंगना रनोट समेत 3 सांसद लगाएंगे संगम में डुबकी

लोकसभा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनोट, सांसद बीवाई राघवेंद्र और सांसद लावु श्री कृष्ण देवरा यालु आज संगम में डुबकी लगाएंगे। इसके अलावा यूपी सरकार में मंत्री अनिल राजभर, एमएलसी डॉ. महेंद्र सिंह और राज्यसभा सांसद डॉ. के. लक्ष्मण भी आज महाकुंभ में रहेंगे।

आज महाकुंभ में डुबकी लगाएंगे 4 राज्यपाल

महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, पश्चिम बंगाल की राज्यपाल लक्ष्मी आनंदा बोस और त्रिपुरा के राज्यपाल एस रघुनाथ रेड्डी आज महाकुंभ में रहेंगे। चारों राज्यपाल संगम में डुबकी लगाएंगे।

अब VIP  के साथ सिर्फ सात लोग ही नाव में बैठ सकेंगे

वीआईपी घाट और संगम तट पर श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस ने कुछ सुरक्षा नियम लागू किए हैं। अब VIP के साथ केवल सात लोग ही नाव में बैठ सकते हैं।

अगर लोगों की संख्या इससे अधिक होगी, तो पुलिस प्रशासन नाव उपलब्ध नहीं कराएगा। यह कदम वीआईपी स्नानार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

अक्सर वीआईपी अपने साथ 20 से 40 लोगों को लाते हैं, जिससे विभिन्न प्रकार की समस्याएं उत्पन्न होती हैं। इसके अलावा, संगम तट पर स्नान में अधिक समय लगने के कारण अन्य वीआईपी को समय पर नाव नहीं मिल पाती। इसी कारण, वीआईपी और उनके साथ आए व्यक्तियों के लिए संगम में स्नान का समय 10 मिनट निर्धारित किया गया है।

10 किमी पैदल चलना पड़ेगा, VVIP पास रद्द

बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन भी संगम से 10-12 किमी पहले बनाई गई पार्किंग में रोके जा रहे हैं। यहां से शटल बस की व्यवस्था की गई है। आगे के रास्ते पैदल चल रहे श्रद्धालुओं से भरे हैं। ऐसे में शटल बस अगर जा भी रही है, तो जाम में रेंग रही है।

ट्रेन से जा रहे हैं, तो स्टेशन से लोगों को पैदल जाना पड़ रहा है। पार्किंग और स्टेशन से करीब 10 से 15 किमी की दूरी लोगों का पैदल तय करनी पड़ रही है। VVIP पास भी रद्द कर दिए गए हैं।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰
भोजशाला केस-धार बंद का आह्वान क्यों …………..
खास खबर

भोजशाला केस-धार बंद का आह्वान क्यों …………..

सकल हिंदू समाज ने धार प्रशासन पर भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन न करने का आरोप लगाया है और धार बंद का आह्वान किया है. इसके चलते मंगलवार को शहर में बंद का असर देखा जा रहा है. शहर में अधिकांश व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं, जबकि आवश्यक वस्तु एवं मेडिकल प्रतिष्ठान […]

UB India News25 अग॰
सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..
अध्यात्म

सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..

सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिरों में भीड़ है। मधेपुरा के सिहेंश्वर धाम में भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ इतनी बढ़ गई कि अफरा-तफरी हो गई। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी जलाभिषेक के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कतार टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लाइन में लगे कुछ लोग गिर गए। इस दौरान महिला और बुजुर्ग […]

UB India News24 अग॰
पटना हाईकोर्ट का महावीरी झंडा मेला पर सख्त फैसला..
अध्यात्म

पटना हाईकोर्ट का महावीरी झंडा मेला पर सख्त फैसला..

पटना हाईकोर्ट ने धार्मिक जुलूस को लेकर एक ऐसा फैसला सुनाया है, जो आस्था और कानून-व्यवस्था के बीच की सीमा को साफ करता है. कोर्ट ने कहा कि धर्म मानने और धार्मिक गतिविधियां करने का अधिकार संविधान देता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि किसी भी जुलूस या धार्मिक आयोजन को बिना शर्त अनुमति […]

UB India News22 अग॰
तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….
अध्यात्म

तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….

आज सावन की तीसरी सोमवारी है। सोमवारी और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग बना है। कहा जाता है कि इस दुर्लभ संयोग में भगवान शिव और माता पार्वती के साथ नाग देवता की पूजा करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है। शिव मंदिरों में सुबह से ही जलाभिषेक के लिए लंबी कतार लगी है। […]

UB India News17 अग॰
लखीसराय के अशोक धाम शिव मंदिर में हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत , 20 से अधिक लोग घायल
अध्यात्म

लखीसराय के अशोक धाम शिव मंदिर में हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत , 20 से अधिक लोग घायल

बिहार के लखीसराय में सोमवार को भगदड़ मच गई। हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई। 23 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घटना अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले रास्ते पर हुई। लखीसराय डीएम शैलेंद्र कुमार ने […]

UB India News17 अग॰
स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह
अध्यात्म

स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह

बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के मंदिरी स्थित कार्यालय में शनिवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। समारोह में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द और देश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश प्रमुखता से उभरा। कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष प्रो. रणबीर नंदन ने […]

UB India News15 अग॰
साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………
खास खबर

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

साल 2026 का अंतिम और पूर्ण सूर्यग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। सूर्यग्रहण वैज्ञानिक और ज्योतिषीय दृष्टि दोनों से ही बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। यह सूर्यग्रहण कर्क राशि में लगने जा रहा है। ज्योतिषीय दृष्टि से देखें तो जब भी सूर्यग्रहण लगता है वह हर राशि के जातकों को किसी न किसी […]

UB India News11 अग॰
सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..
अध्यात्म

सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..

पटना के बोरिंग कैनाल रोड स्थित पंचमुखी मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों में सावन की दूसरी सोमवारी पर सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और मनोकामना मांगी। मुजफ्फरपुर में सावन की दूसरी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ के जलाभिषेक के […]

UB India News10 अग॰