महाकुंभ का आज 40वां दिन ,VIP घाट फुल, आम लोग 10km तक पैदल चलने को मजबूर; बाहर से शहर के अंदर तक जाम

सीएम योगी ने गुरुवार को महाकुंभ से जुड़े अफसरों के साथ मीटिंग की। कहा- बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम आ रहे हैं। व्यवस्था में चूक की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। ऐसी व्यवस्था बनाएं कि श्रद्धालुओं को कम से कम पैदल चलना पड़े। महाकुंभ का आज 40वां दिन है। 35 से ज्यादा VIP संगम स्नान […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 21 फरवरी 2025, 08:00 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
महाकुंभ का आज 40वां दिन ,VIP घाट फुल, आम लोग 10km तक पैदल चलने को मजबूर; बाहर से शहर के अंदर तक जाम
Photo: UB India News Archive

सीएम योगी ने गुरुवार को महाकुंभ से जुड़े अफसरों के साथ मीटिंग की। कहा- बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम आ रहे हैं। व्यवस्था में चूक की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। ऐसी व्यवस्था बनाएं कि श्रद्धालुओं को कम से कम पैदल चलना पड़े।

महाकुंभ का आज 40वां दिन है। 35 से ज्यादा VIP संगम स्नान करेंगे। मेला खत्म होने के 5 दिन और बचे हैं। दोपहर 12 बजे तक 68.09 लाख श्रद्धालुओं ने संगम स्नान किया। अब तक करीब 58.71 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। आज शुक्रवार से महाकुंभ में भीड़ बढ़ गई है, क्योंकि आखिरी वीकेंड है। प्रयागराज के एंट्री पॉइंट से लेकर शहर के अंदर तक भीषण जाम लगा है। 500 मीटर की दूरी तय करने में करीब दो घंटे का समय लग रहा है।

सेक्टर-19 में गुरु गोरखनाथ अखाड़े के सामने बने श्रद्धालुओं के शिविर में गुरुवार रात करीब 11 बजे आग लग गई। एक महिला झुलस गई। बताया जा रहा है कि उस वक्त पंडाल में करीब 10 लोग रुके थे। आग में पंडाल, गद्दे, समान, मोबाइल और कुछ पैसे जल गए हैं।

संगम पर आज दोपहर 12 बजे की तस्वीर है। दोपहर 12 बजे तक 68 लाख लोग स्नान कर चुके थे।
संगम पर आज दोपहर 12 बजे की तस्वीर है। दोपहर 12 बजे तक 68 लाख लोग स्नान कर चुके थे।

संगम आने वाले सभी रास्तों पर 8 से 10 किमी तक श्रद्धालुओं की भीड़ है। शहर के बाहर की पार्किंग में ही वाहनों को रोका जा रहा है। वहां से शटल बसों की सुविधा है। हालांकि, बस न मिले तो संगम पहुंचने के लिए करीब 10 किमी पैदल चलना पड़ रहा है।

भीड़ के चलते प्रयागराज में स्कूलों में 8वीं तक की कक्षाएं ऑनलाइन लगेंगी। प्रयागराज आने-जाने वाली 8 ट्रेनें 28 फरवरी तक रद्द कर दी गई हैं। 4 ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। दूसरी ओर, VIP की गाड़ियां अरैल घाट तक जा रही हैं। प्रयागराज की रजिस्टर्ड (UP- 70) गाड़ियों को ही शहर में एंट्री दी जा रही है।

महाकुंभ के सेक्टर 6 में मनोकामना पूर्ति और संगम के प्रसाद के रूप में श्रद्धालु गंगाजल, पवित्र संगम रज के साथ लाल वस्त्र रूपी श्रद्धा की पोटली में लिपटे राम के नाम की लिखित कॉपियां घर ले जा रहे हैं। यह अनोखा राम नाम बैंक महाकुंभ कैलाशपुरी मार्ग पर है। महाकुंभ में दुर्लभ ग्रहों के आकाशीय संयोग के प्रतीक में राम-नाम बैंक में एक करोड़ 44 लाख बार राम का नाम महाकुंभ की रेती यानी महाकुंभ शाखा में एकत्र राम नाम की पूंजी को कर्ज के रूप में दिया जा चुका है।

अरैल स्थित VIP घाट पर बड़ी संख्या में VIP श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंच गई है। घाट फुल है। जेटी को खाली कराया जा रहा है। अधिकारी लगातार अनाउंसमेंट कर रहे हैं कि जेटी को खाली करें। दूसरे श्रद्धालुओं को मौका दीजिए।

सेंट्रल जेल नैनी और जिला जेल में बंद 1450 कैदियों ने आज जेल में ही संगम के जल से स्नान किया। संगम से गंगा जल लाया गया था। इसे जेल में बने पानी के टैंक में डाला गया। इससे ही कैदियों ने स्नान किया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक रंग बहादुर ने बताया- शासन के निर्देश पर यह व्यवस्था की गई।

महाकुंभ पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव की टिप्पणी पर दिल्ली में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा- पिछले 10 साल में कोई भी ऐसा आयोजन हुआ है जिस पर भारत को गर्व हो। विपक्ष ने उस पर गैरजिम्मेदाराना टिप्पणी की है। आज कुंभ में 60 करोड़ से ज्यादा लोगों ने डुबकी लगाई है। कुंभ दुनियाभर के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। ऐसे समय में वे पानी की गुणवत्ता को लेकर गैरजिम्मेदाराना टिप्पणी कर रहे हैं। नहाने के पानी, नदी के पानी, पीने के पानी और पीने योग्य पानी के लिए दुनिया के अपने अलग-अलग मानक हैं और मुझे लगता है कि अखिलेश यादव उन्हें नहीं समझते हैं।

CM योगी 23 फरवरी को महाकुंभ आएंगे

महाकुंभ की तैयारियां देखने के लिए CM योगी 23 फरवरी को फिर प्रयागराज आ रहे हैं। इस दिन वह महाशिवरात्रि से जुड़ी तैयारियां देखेंगे। हालांकि, अभी आगमन का प्रोटोकॉल नहीं आया है।

21 से 28 फरवरी के लिए 1200 बसें रिजर्व

महाकुंभ के आखिरी स्नान महाशिवरात्रि के लिए यूपी रोडवेज ने 1200 बसों को रिजर्व में रखा है। परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया- महाशिवरात्रि स्नान और 21 से 28 फरवरी के लिए 1200 बसें रिजर्व में रखी गई है। इसके अलावा संगम क्षेत्र में 750 शटल बसें भी चल रही हैं।

कानपुर से प्रयागराज के लिए रोज छोड़ रहे 13 हजार क्यूसेक पानी

कानपुर गंगा बैराज से रोज लगभग 13 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, ताकि संगम में पर्याप्त पानी बना रहे। सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता रमेश कुमार सिंह ने बताया- दिसंबर 2024 से पानी छोड़ा जा रहा है। इस समय संगम में पर्याप्त मात्रा में जल है।

महाशिवरात्रि के लिए स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया बनाई 

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की घटना से सबक लेते हुए रेलवे ने प्रयागराज के कई रेलवे स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया बना दी है। ये व्यवस्था महाशिवरात्रि पर आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए बनाई गई है। प्रयागराज जंक्शन पर 1.15 लाख वर्ग फीट, नैनी में 1.14 लाख वर्ग फीट, प्रयागराज छिवकी में 80 हजार वर्ग फीट, प्रयाग जंक्शन पर 1.07 लाख वर्ग फीट, फाफामऊ जंक्शन पर 94 हजार वर्ग फीट, झूंसी में 1.93 लाख वर्ग फीट और प्रयागराज रामबाग में 43 हजार वर्ग फीट में स्थायी और अस्थायी होल्डिंग एरिया बनाई गई हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰
भोजशाला केस-धार बंद का आह्वान क्यों …………..
खास खबर

भोजशाला केस-धार बंद का आह्वान क्यों …………..

सकल हिंदू समाज ने धार प्रशासन पर भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन न करने का आरोप लगाया है और धार बंद का आह्वान किया है. इसके चलते मंगलवार को शहर में बंद का असर देखा जा रहा है. शहर में अधिकांश व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं, जबकि आवश्यक वस्तु एवं मेडिकल प्रतिष्ठान […]

UB India News25 अग॰
सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..
अध्यात्म

सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..

सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिरों में भीड़ है। मधेपुरा के सिहेंश्वर धाम में भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ इतनी बढ़ गई कि अफरा-तफरी हो गई। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी जलाभिषेक के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कतार टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लाइन में लगे कुछ लोग गिर गए। इस दौरान महिला और बुजुर्ग […]

UB India News24 अग॰
पटना हाईकोर्ट का महावीरी झंडा मेला पर सख्त फैसला..
अध्यात्म

पटना हाईकोर्ट का महावीरी झंडा मेला पर सख्त फैसला..

पटना हाईकोर्ट ने धार्मिक जुलूस को लेकर एक ऐसा फैसला सुनाया है, जो आस्था और कानून-व्यवस्था के बीच की सीमा को साफ करता है. कोर्ट ने कहा कि धर्म मानने और धार्मिक गतिविधियां करने का अधिकार संविधान देता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि किसी भी जुलूस या धार्मिक आयोजन को बिना शर्त अनुमति […]

UB India News22 अग॰
तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….
अध्यात्म

तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….

आज सावन की तीसरी सोमवारी है। सोमवारी और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग बना है। कहा जाता है कि इस दुर्लभ संयोग में भगवान शिव और माता पार्वती के साथ नाग देवता की पूजा करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है। शिव मंदिरों में सुबह से ही जलाभिषेक के लिए लंबी कतार लगी है। […]

UB India News17 अग॰
लखीसराय के अशोक धाम शिव मंदिर में हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत , 20 से अधिक लोग घायल
अध्यात्म

लखीसराय के अशोक धाम शिव मंदिर में हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत , 20 से अधिक लोग घायल

बिहार के लखीसराय में सोमवार को भगदड़ मच गई। हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई। 23 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घटना अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले रास्ते पर हुई। लखीसराय डीएम शैलेंद्र कुमार ने […]

UB India News17 अग॰
स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह
अध्यात्म

स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह

बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के मंदिरी स्थित कार्यालय में शनिवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। समारोह में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द और देश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश प्रमुखता से उभरा। कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष प्रो. रणबीर नंदन ने […]

UB India News15 अग॰
साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………
खास खबर

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

साल 2026 का अंतिम और पूर्ण सूर्यग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। सूर्यग्रहण वैज्ञानिक और ज्योतिषीय दृष्टि दोनों से ही बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। यह सूर्यग्रहण कर्क राशि में लगने जा रहा है। ज्योतिषीय दृष्टि से देखें तो जब भी सूर्यग्रहण लगता है वह हर राशि के जातकों को किसी न किसी […]

UB India News11 अग॰
सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..
अध्यात्म

सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..

पटना के बोरिंग कैनाल रोड स्थित पंचमुखी मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों में सावन की दूसरी सोमवारी पर सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और मनोकामना मांगी। मुजफ्फरपुर में सावन की दूसरी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ के जलाभिषेक के […]

UB India News10 अग॰