24 फरवरी को पीएम मोदी भागलपुर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त करेंगे जारी….

देश के 9.8 करोड़ किसानों के लिए अच्छी खबर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 24 फरवरी को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) के तहत किसानों को 19वीं किस्त जारी करेंगे। इसके तहत करीब 22,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे, जो किसानों के खाते में सीधे क्रेडिट हो जाएंगे। पीटीआई की खबर के मुताबिक, पीएम-किसान योजना […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 21 फरवरी 2025, 10:55 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
24 फरवरी को पीएम मोदी भागलपुर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त करेंगे जारी….
Photo: UB India News Archive

देश के 9.8 करोड़ किसानों के लिए अच्छी खबर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 24 फरवरी को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) के तहत किसानों को 19वीं किस्त जारी करेंगे। इसके तहत करीब 22,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे, जो किसानों के खाते में सीधे क्रेडिट हो जाएंगे। पीटीआई की खबर के मुताबिक, पीएम-किसान योजना के तहत हर लाभार्थी किसान को हर चार महीने में 2,000 रुपये की तीन बराबर किस्तों में 6,000 रुपये का सालाना लाभ दिया जाता है।

भागलपुर से करेंगे ₹22,000 करोड़ जारी

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री 24 फरवरी को बिहार के भागलपुर में एक समारोह में पीएम-किसान की 19वीं किस्त जारी करेंगे। यह राशि पात्र किसानों के बैंक खातों में सीधे जमा की जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चौहान ने कहा कि 18वीं किस्त में लाभार्थियों की संख्या 9.6 करोड़ से बढ़ गई है। फरवरी 2019 में शुरू की गई पीएम-किसान दुनिया की सबसे बड़ी डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण) योजना है। इस स्कीम ने किसानों को बीज और उर्वरकों की खरीद के लिए अपने खर्चों को पूरा करने में मदद की है।

साल में कुल ₹6000 दिए जाते हैं

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम को सरकार द्वारा कृषक समुदाय की आय बढ़ाने के प्रयास के तहत शुरू किया गया है। इस योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी को हर चार महीने में 2,000 रुपये की तीन बराबर किस्तों में 6,000 रुपये का वार्षिक लाभ मिलता है। सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) के तहत अब तक कुल 3.46 लाख करोड़ रुपये वितरित किए हैं और 19वीं किस्त जारी होने के बाद यह संख्या बढ़कर 3.68 लाख करोड़ रुपये हो जाएगी।

आय बढ़ाने और प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध

चौहान ने कहा कि सरकार उत्पादन बढ़ाने, इनपुट लागत कम करने, किसानों की उपज से उनकी आय बढ़ाने और प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। भागलपुर में कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताते हुए चौहान ने कहा कि लगभग 2.5 करोड़ किसानों के शारीरिक और आभासी रूप से भाग लेने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि बिहार के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और राज्य से संबंधित केंद्रीय मंत्री भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री बरौनी में स्थापित की जा रही डेयरी प्रसंस्करण इकाई और गोकुल मिशन के तहत उत्कृष्टता केंद्र का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा वे राज्य में कुछ रेल परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और  25 लाख का जुर्माना
खास खबर

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 4 साल की सजा सुनाई है. इसके साथ ही25 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है. दिल्ली के वसंत कुंज में नए साल की पूर्व संध्या पर पार्टी में फायरिंग करने से […]

UB India News4 जुल॰
पूर्व विधायक हैं तो किसी का घर कब्जा करेंगे…………
पटना

पूर्व विधायक हैं तो किसी का घर कब्जा करेंगे…………

भागलपुर में पूर्व MLA गोपाल मंडल और पुलिस के बीच बहस हो गई। जिसके बाद गोपाल मंडल ने कहा कि ज्यादा ‎पैंतरा देते हो। गांजा पीकर आए हैं क्या।‎ हम एमएलए हैं। जिसके बाद दारोगा ने कहा कि आप पूर्व विधायक हैं तो क्या होगा। सरकार हमें वेतन देती है। आप जबरदस्ती किसी के मकान पर […]

UB India News15 जून
35 दिन बाद विक्रमशिला सेतु पर फिर दौड़ने लगीं गाड़ियां…
भागलपुर

35 दिन बाद विक्रमशिला सेतु पर फिर दौड़ने लगीं गाड़ियां…

बिहार के अंग क्षेत्र, कोसी और सीमांचल के लोगों के लिए रविवार बेहद खास और खुशियों भरा संदेश लेकर आया है. गंगा नदी पर उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाले लाइफलाइन विक्रमशिला सेतु पर वाहनों का परिचालन एक बार फिर से पूरी तरह बहाल हो गया है. आज सुबह बिहार सरकार के पथ निर्माण […]

UB India News7 जून
बिहारियों  को सुरक्षित रखना सरकार की जिम्मेवारी : सम्राट
पटना

बिहारियों को सुरक्षित रखना सरकार की जिम्मेवारी : सम्राट

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 14 करोड़ बिहारियों को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी सरकार की है। यही हमारी प्राथमिकता है। बच्चियों और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाये। कानून का राज रहेगा। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूछा- आज कानून के राज के लिए […]

UB India News1 जून
बिहार में आधी रात गिरा पुल, बाल-बाल बची सैकड़ों जिंदगियां, लगा महाजाम
भागलपुर

बिहार में आधी रात गिरा पुल, बाल-बाल बची सैकड़ों जिंदगियां, लगा महाजाम

पूर्वांचल को सीमांचल से जोड़ने वाली लाइफलाइन कहे जाने वाले विक्रमशिला सेतु पर रविवार की रात काल बनकर आई. गंगा की लहरों के बीच खड़ा सेतु का पिलर नंबर 133 पहले धीरे-धीरे बैठा और फिर देखते ही देखते जोरदार आवाज के साथ गंगा की कोख में समा गया. घटना रविवार रात 11:55 बजे शुरू हुई, […]

UB India News4 मई
विक्रमशिला सेतु हादसा: आखिर क्यों ढह गई उत्तर बिहार की लाइफलाइन ?
खास खबर

विक्रमशिला सेतु हादसा: आखिर क्यों ढह गई उत्तर बिहार की लाइफलाइन ?

उत्तर बिहार को सीमांचल से जोड़ने वाला विक्रमशिला सेतु एक बार फिर गहरे विवादों में है. रविवार की देर रात (4 मई 2026) की देर रात करीब 1:10 बजे पुल के पिलर नंबर 133 के पास का एक बड़ा स्लैब गंगा नदी में गिर गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी […]

UB India News4 मई
भागलपुर ऑफिस शूटआउट का हिसाब, मारा गया मास्टरमाइंड रामधीन यादव…….
अपराध

भागलपुर ऑफिस शूटआउट का हिसाब, मारा गया मास्टरमाइंड रामधीन यादव…….

बिहार के भागलपुर में मंगलवार को हुए सनसनीखेज नगर परिषद शूटआउट मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस जघन्य हत्याकांड का मास्टरमाइंड और नगर परिषद उपाध्यक्ष नीलम देवी का पति रामधीन यादव बुधवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। घटना उस वक्त हुई जब पुलिस उसे वारदात में इस्तेमाल हथियारों की बरामदगी के […]

UB India News29 अप्रैल
भागलपुर में NH-31 पर भीषण सड़क हादसा ,4 की मौत
दुर्घटना

भागलपुर में NH-31 पर भीषण सड़क हादसा ,4 की मौत

बिहार के भागलपुर जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। घटना NH-31 पर हुई है। यहां एक तेज रफ्तार बस ने ई-रिक्शा और पिकअप में टक्कर मार दी। घटना में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि कुछ लोग घायल हुए हैं। घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। […]

UB India News25 फ़र॰
बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया इलाके में बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी
भागलपुर

बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया इलाके में बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी

बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया इलाके में बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इलाके में कुछ कौवे मृत पाए जाने के बाद प्रशासन सतर्क हो गया. शुरुआती जांच के लिए मृत कौवों के सैंपल लैब भेजे गए थे, जिनकी रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है. इसकी जानकारी जfला पशुपालन […]

UB India News2 फ़र॰