महाकुंभ में महापाप करने वाले पकडे गए, 13 FIRs दर्ज,17 वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ब्लॉक…………….

महाकुंभ में स्नान करती माताओं और बहनों के वीडियो बनाकर बेचने वाले पकड़ लिए गए हैं। ऐसे वीडियो से पैसा कमाने वाले पापियों के तार रोमानिया और अटलांटा से जुड़े हैं। ये एक बड़ा अन्तरराष्ट्रीय रैकेट है जिसमें चोरी छुपे महिलाओं के वीडियो बना कर उन्हें डार्क नेट पर बेचा जा रहा था। पाप के […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 22 फरवरी 2025, 04:02 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
महाकुंभ में महापाप करने वाले पकडे गए, 13 FIRs दर्ज,17 वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ब्लॉक…………….
Photo: UB India News Archive

महाकुंभ में स्नान करती माताओं और बहनों के वीडियो बनाकर बेचने वाले पकड़ लिए गए हैं। ऐसे वीडियो से पैसा कमाने वाले पापियों के तार रोमानिया और अटलांटा से जुड़े हैं। ये एक बड़ा अन्तरराष्ट्रीय रैकेट है जिसमें चोरी छुपे महिलाओं के वीडियो बना कर उन्हें डार्क नेट पर बेचा जा रहा था। पाप के ये सौदागर यूपी और गुजरात दोनों जगह से पकड़े गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस तरह के वीडियो बेचने वाली 17 वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को ब्लॉक कर दिया है। यूपी पुलिस ने 13 FIRs दर्ज की हैं। गुजरात पुलिस ने इस तरह की घिनौनी हरकत में लगे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यूपी पुलिस ने यूट्यूब चैनल्स के अलावा इंस्टाग्राम, फेसबुक और टेलीग्राम के कई सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी बंद किया है। लोगों को धोखा देने के लिए इन चैनल्स के नाम Mahakumbh-2025, BABA KA VLOGEE, Mela Mahotsav और Hindu Official जैसे नाम रखे गए थे। ये टाइटल देखने में तो धार्मिक थे पर इनके जरिए अधर्म किया जा रहा था। महाकुंभ जैसे पवित्र और आस्था के पर्व के नाम पर पाप किया जा रहा था। संगम में डुबकी लगाने पहुंची महिलाओं के वीडियो और फोटो अपलोड किए जा रहे थे। पाप के सौदागरों ने बड़ी बेशर्मी से रसिया द्विवेदी, देशी रसिया वीडियो, गर्ल्स लाइव वीडियो जैसे यूट्यूब, फेसबुक और इन्स्टाग्राम अकाउंट्स बनाए थे और इसके जरिए महिलाओं के चोरी छुपे बनाये गए वीडियो बेचे जा रहे थे।

वीडियो की बाकायदा नीलामी हो रही थी, टीज़र अपलोड किए जाते थे और फिर हजार, दो हजार रुपये में पूरा वीडियो ऑफर किया जाता था। महाकुंभ में अब घाटों पर वीडियो बनाने, फोटो खींचने पर पाबंदी लगा दी गई है। प्रयागराज में संगम और गंगा-यमुना के घाटों पर पुलिस फोर्स की तैनाती बढ़ा दी गई है। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी लगातार इस पर नजर रख रहे हैं कि कहीं कोई चोरी छुपे स्नान करती महिलाओं के वीडियो तो नहीं बना रहा है। UP पुलिस ने यू-ट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर बने ऐसे 17 सोशल मीडिया अकाउंट्स का पता लगाया है जिन पर महाकुंभ में स्नान कर रही महिलाओं के वीडियो और तस्वीरों को अपलोड किया गया। इनमें से तीन फेसबुक एकाउंट, दो इंस्टाग्राम पेज, एक टेलीग्राम चैनल और 12 यू-ट्यूब चैनल हैं। इनमें कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने dark web पर वीडियो को बेचा है।

इनमें कई ऐसे भी हैं जो इस महापाप के लिए spycam का इस्तेमाल कर रहे थे। यूपी पुलिस के मुताबिक़, एक टेलीग्राम चैनल ने इस तरह के एक-एक वीडियो को बेचने के बदले में लोगों से  2 हजार रुपये मांगे। बेचने से पहले बोली लगाने वालों को महिलाओं और लड़कियों के वीडियो को टीज़र की तरह दिखाया ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग वीडियो को subscribe कर सकें। यूपी पुलिस ने अब तक सोशल मीडिया के 103 हैंडल्स के ख़िलाफ़ 13 FIR की हैं। इसके अलावा, पुलिस ने इन pages को हमेशा के लिए ब्लॉक करने के लिए अमेरिका में इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से भी संपर्क किया है। महाकुंभ जैसे पावन अवसर पर महिलाओं के स्नान के वीडियो बनाना तस्वीरें खींचना ऐसा कुकर्म है जिसे क्षमा नहीं किया जा सकता।

पैसा कमाने के लालच में कुछ लोग इतना गिर सकते हैं कि इसकी कल्पना करना भी मुश्किल है। जहां हमारी माताएं, बहनें श्रद्धा से संगम में डुबकी लगाने गईं हैं, वहां ये पापी कैमरे लेकर ताक लगाए बैठे थे। इस तरह के मामलों में सबको सतर्क रहने की ज़रूरत है। जहां कोई ऐसी हरकत करता दिखाई दे, उसकी शिकायत पुलिस से करनी चाहिए। जब ऐसे पापी पकड़े जाएंगे, जेल जाएंगे, तभी उनके दिल में डर पैदा होगा। पुलिस ने इस मामले में तुरंत एक्शन लिया है। अब विजिलेंस भी बढ़ा दी गई है लेकिन इतने बड़े स्केल पर जो आयोजन हो रहा हो, उसमें बगैर पब्लिक सहयोग के पुलिस ऐसी हरकतों पर पूरी तरह रोक नहीं लगा सकती।

गुजरात में मामला ज़्यादा गंभीर था। अहमदाबाद पुलिस टेलीग्राम चैनल पर अपलोड किए गए कुछ CCTV फुटेज की जांच कर रही थी। ये वीडियो राजकोट के एक अस्पताल के लेबर रूम का था। लेबर रूम का सीसीटीवी फुटेज एक टेलीग्राम चैनल को बेचा जा रहा था। इसी की जांच के दौरान महाकुंभ के वीडियो भी सामने आए जिसे टेलीग्राम चैनल पर अपलोड किया गया था। महाराष्ट्र के लातूर निवासी प्रज्जवल तेली को गिरफ्तार किया गया। तेली से पूछताछ के दौरान पता चला कि राजेंद्र पाटिल उसकी मदद कर रहा था। पाटिल सांगली का रहने वाला है। पुलिस ने सांगली से उसे पकड़ लिया।

पूछताछ के बाद अहमदाबाद पुलिस प्रयागराज के चंद्रप्रकाश फूलचंद नाम के शख्स तक पहुंची।  चंद्रप्रकाश ने, प्रयागराज महाकुंभ में महिलाओं के स्नान के वीडियो किसी दूसरे यू-ट्यूब चैनल से डाउनलोड करके अपने यू-ट्यूब चैनल पर अपलोड किए थे। इंटरनेट का ये खेल बहुत खतरनाक है। आजकल हर जगह CCTV कैमरे लगे होते हैं। IP बेस्ड CCTV सिस्टम की लागत कम होती है लेकिन इन्हें हैक करना आसान होता है। यू-ट्यूब पर आपको ऐसे कई चैनल मिल जाएंगे जो CCTV की हैकिंग सिखा देते हैं और ये हैकर्स जो प्राइवेट वीडियोज रिकॉर्ड करते हैं। उन्हें अलग अलग वेबसाइट्स को बेचते हैं। इससे पैसे कमाते हैं। इसीलिए सावधानी बरतने की जरूरत है। 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰
भोजशाला केस-धार बंद का आह्वान क्यों …………..
खास खबर

भोजशाला केस-धार बंद का आह्वान क्यों …………..

सकल हिंदू समाज ने धार प्रशासन पर भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन न करने का आरोप लगाया है और धार बंद का आह्वान किया है. इसके चलते मंगलवार को शहर में बंद का असर देखा जा रहा है. शहर में अधिकांश व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं, जबकि आवश्यक वस्तु एवं मेडिकल प्रतिष्ठान […]

UB India News25 अग॰
सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..
अध्यात्म

सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..

सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिरों में भीड़ है। मधेपुरा के सिहेंश्वर धाम में भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ इतनी बढ़ गई कि अफरा-तफरी हो गई। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी जलाभिषेक के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कतार टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लाइन में लगे कुछ लोग गिर गए। इस दौरान महिला और बुजुर्ग […]

UB India News24 अग॰
पटना हाईकोर्ट का महावीरी झंडा मेला पर सख्त फैसला..
अध्यात्म

पटना हाईकोर्ट का महावीरी झंडा मेला पर सख्त फैसला..

पटना हाईकोर्ट ने धार्मिक जुलूस को लेकर एक ऐसा फैसला सुनाया है, जो आस्था और कानून-व्यवस्था के बीच की सीमा को साफ करता है. कोर्ट ने कहा कि धर्म मानने और धार्मिक गतिविधियां करने का अधिकार संविधान देता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि किसी भी जुलूस या धार्मिक आयोजन को बिना शर्त अनुमति […]

UB India News22 अग॰
तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….
अध्यात्म

तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….

आज सावन की तीसरी सोमवारी है। सोमवारी और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग बना है। कहा जाता है कि इस दुर्लभ संयोग में भगवान शिव और माता पार्वती के साथ नाग देवता की पूजा करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है। शिव मंदिरों में सुबह से ही जलाभिषेक के लिए लंबी कतार लगी है। […]

UB India News17 अग॰
लखीसराय के अशोक धाम शिव मंदिर में हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत , 20 से अधिक लोग घायल
अध्यात्म

लखीसराय के अशोक धाम शिव मंदिर में हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत , 20 से अधिक लोग घायल

बिहार के लखीसराय में सोमवार को भगदड़ मच गई। हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई। 23 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घटना अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले रास्ते पर हुई। लखीसराय डीएम शैलेंद्र कुमार ने […]

UB India News17 अग॰
स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह
अध्यात्म

स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह

बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के मंदिरी स्थित कार्यालय में शनिवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। समारोह में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द और देश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश प्रमुखता से उभरा। कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष प्रो. रणबीर नंदन ने […]

UB India News15 अग॰
साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………
खास खबर

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

साल 2026 का अंतिम और पूर्ण सूर्यग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। सूर्यग्रहण वैज्ञानिक और ज्योतिषीय दृष्टि दोनों से ही बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। यह सूर्यग्रहण कर्क राशि में लगने जा रहा है। ज्योतिषीय दृष्टि से देखें तो जब भी सूर्यग्रहण लगता है वह हर राशि के जातकों को किसी न किसी […]

UB India News11 अग॰
सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..
अध्यात्म

सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..

पटना के बोरिंग कैनाल रोड स्थित पंचमुखी मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों में सावन की दूसरी सोमवारी पर सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और मनोकामना मांगी। मुजफ्फरपुर में सावन की दूसरी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ के जलाभिषेक के […]

UB India News10 अग॰