PM खुली जीप में CM नीतीश कुमार के साथ लोगों का अभिवादन करते हुए मंच तक आए……..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को भागलपुर पहुंचे। PM खुली जीप में CM नीतीश कुमार के साथ लोगों का अभिवादन करते हुए मंच तक आए। सभा को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ‘मैंने किसी नेता के स्वागत में इतनी भीड़ नहीं देखी। जनता का समुद्र है। नरमुंड ही नरमुंड दिखाई […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 24 फरवरी 2025, 10:01 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
PM खुली जीप में CM नीतीश कुमार के साथ लोगों का अभिवादन करते हुए मंच तक आए……..
Photo: UB India News Archive

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को भागलपुर पहुंचे। PM खुली जीप में CM नीतीश कुमार के साथ लोगों का अभिवादन करते हुए मंच तक आए।

सभा को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ‘मैंने किसी नेता के स्वागत में इतनी भीड़ नहीं देखी। जनता का समुद्र है। नरमुंड ही नरमुंड दिखाई दे रहे हैं।’

थोड़ी देर में प्रधानमंत्री बिहार के लिए 24 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे।

इस दौरान PM किसान निधि योजना के 6 साल पूरे होने पर देशभर के 12 करोड़ किसानों के लिए इसकी 19वीं किस्त जारी करेंगे।

इसके अलावा बरौनी में डेयरी प्लांट, नवादा-तिलैया रेल लाइन दोहरीकरण और इस्माइलपुर-रफीगंज फ्लाइओवर का भी उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही PM कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में CM नीतीश कुमार, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, जीतन राम मांझी, गिरिराज सिंह और शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद हैं।

नीतीश कुमार के साथ खुली जीप में लोगों का अभिवादन करते प्रधानमंत्री।
नीतीश कुमार के साथ खुली जीप में लोगों का अभिवादन करते प्रधानमंत्री।

पीएम के आने से पहले सभा में भीड़ बेकाबू हुई

वहीं, PM मोदी के कार्यक्रम को लेकर सभा स्थल पर भारी संख्या में लोग पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि 2 लाख से ज्यादा लोगों की भीड़ है।

इस बीच प्रधानमंत्री को देखने के लिए लोग आगे बढ़ने लगे इस दौरान 3 बैरिकेडिंग टूट गई। इसके बाद लोगों ने कुर्सियां हाथ में उठा लीं। इस दौरान पुलिस वालों से उनकी बहस भी हुई।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और  25 लाख का जुर्माना
खास खबर

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 4 साल की सजा सुनाई है. इसके साथ ही25 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है. दिल्ली के वसंत कुंज में नए साल की पूर्व संध्या पर पार्टी में फायरिंग करने से […]

UB India News4 जुल॰
पूर्व विधायक हैं तो किसी का घर कब्जा करेंगे…………
पटना

पूर्व विधायक हैं तो किसी का घर कब्जा करेंगे…………

भागलपुर में पूर्व MLA गोपाल मंडल और पुलिस के बीच बहस हो गई। जिसके बाद गोपाल मंडल ने कहा कि ज्यादा ‎पैंतरा देते हो। गांजा पीकर आए हैं क्या।‎ हम एमएलए हैं। जिसके बाद दारोगा ने कहा कि आप पूर्व विधायक हैं तो क्या होगा। सरकार हमें वेतन देती है। आप जबरदस्ती किसी के मकान पर […]

UB India News15 जून
35 दिन बाद विक्रमशिला सेतु पर फिर दौड़ने लगीं गाड़ियां…
भागलपुर

35 दिन बाद विक्रमशिला सेतु पर फिर दौड़ने लगीं गाड़ियां…

बिहार के अंग क्षेत्र, कोसी और सीमांचल के लोगों के लिए रविवार बेहद खास और खुशियों भरा संदेश लेकर आया है. गंगा नदी पर उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाले लाइफलाइन विक्रमशिला सेतु पर वाहनों का परिचालन एक बार फिर से पूरी तरह बहाल हो गया है. आज सुबह बिहार सरकार के पथ निर्माण […]

UB India News7 जून
बिहारियों  को सुरक्षित रखना सरकार की जिम्मेवारी : सम्राट
पटना

बिहारियों को सुरक्षित रखना सरकार की जिम्मेवारी : सम्राट

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 14 करोड़ बिहारियों को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी सरकार की है। यही हमारी प्राथमिकता है। बच्चियों और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाये। कानून का राज रहेगा। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूछा- आज कानून के राज के लिए […]

UB India News1 जून
बिहार में आधी रात गिरा पुल, बाल-बाल बची सैकड़ों जिंदगियां, लगा महाजाम
भागलपुर

बिहार में आधी रात गिरा पुल, बाल-बाल बची सैकड़ों जिंदगियां, लगा महाजाम

पूर्वांचल को सीमांचल से जोड़ने वाली लाइफलाइन कहे जाने वाले विक्रमशिला सेतु पर रविवार की रात काल बनकर आई. गंगा की लहरों के बीच खड़ा सेतु का पिलर नंबर 133 पहले धीरे-धीरे बैठा और फिर देखते ही देखते जोरदार आवाज के साथ गंगा की कोख में समा गया. घटना रविवार रात 11:55 बजे शुरू हुई, […]

UB India News4 मई
विक्रमशिला सेतु हादसा: आखिर क्यों ढह गई उत्तर बिहार की लाइफलाइन ?
खास खबर

विक्रमशिला सेतु हादसा: आखिर क्यों ढह गई उत्तर बिहार की लाइफलाइन ?

उत्तर बिहार को सीमांचल से जोड़ने वाला विक्रमशिला सेतु एक बार फिर गहरे विवादों में है. रविवार की देर रात (4 मई 2026) की देर रात करीब 1:10 बजे पुल के पिलर नंबर 133 के पास का एक बड़ा स्लैब गंगा नदी में गिर गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी […]

UB India News4 मई
भागलपुर ऑफिस शूटआउट का हिसाब, मारा गया मास्टरमाइंड रामधीन यादव…….
अपराध

भागलपुर ऑफिस शूटआउट का हिसाब, मारा गया मास्टरमाइंड रामधीन यादव…….

बिहार के भागलपुर में मंगलवार को हुए सनसनीखेज नगर परिषद शूटआउट मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस जघन्य हत्याकांड का मास्टरमाइंड और नगर परिषद उपाध्यक्ष नीलम देवी का पति रामधीन यादव बुधवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। घटना उस वक्त हुई जब पुलिस उसे वारदात में इस्तेमाल हथियारों की बरामदगी के […]

UB India News29 अप्रैल
भागलपुर में NH-31 पर भीषण सड़क हादसा ,4 की मौत
दुर्घटना

भागलपुर में NH-31 पर भीषण सड़क हादसा ,4 की मौत

बिहार के भागलपुर जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। घटना NH-31 पर हुई है। यहां एक तेज रफ्तार बस ने ई-रिक्शा और पिकअप में टक्कर मार दी। घटना में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि कुछ लोग घायल हुए हैं। घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। […]

UB India News25 फ़र॰
बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया इलाके में बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी
भागलपुर

बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया इलाके में बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी

बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया इलाके में बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इलाके में कुछ कौवे मृत पाए जाने के बाद प्रशासन सतर्क हो गया. शुरुआती जांच के लिए मृत कौवों के सैंपल लैब भेजे गए थे, जिनकी रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है. इसकी जानकारी जfला पशुपालन […]

UB India News2 फ़र॰