जो पशुओं का चारा खा सकते हैं, वो परिस्थितियों को नहीं बदल सकते………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भागलपुर सभा को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने मैथिली में लोगों को प्रणाम किया। उन्होंने नीतीश कुमार को लाडला मुख्यमंत्री बताया। उन्होंने लालू पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘जो पशुओं का चारा खा सकते हैं, वो परिस्थितियों को नहीं बदल सकते। PM ने कहा- ‘मैंने लालकिले से कहा है, विकसित भारत […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 24 फरवरी 2025, 10:38 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
जो पशुओं का चारा खा सकते हैं, वो परिस्थितियों को नहीं बदल सकते………….
Photo: UB India News Archive

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भागलपुर सभा को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने मैथिली में लोगों को प्रणाम किया। उन्होंने नीतीश कुमार को लाडला मुख्यमंत्री बताया। उन्होंने लालू पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘जो पशुओं का चारा खा सकते हैं, वो परिस्थितियों को नहीं बदल सकते।

PM ने कहा- ‘मैंने लालकिले से कहा है, विकसित भारत के 4 मजबूत स्तंभ हैं- गरीब, अन्नदाता किसान, हमारे युवा और हमारे देश की नारी। चाहे केंद्र हो या यहां नीतीश के नेतृत्व में चल रही NDA की सरकार हो किसान हमारी प्राथमिकता रहे हैं। किसानों के लिए पूरी मेहनत से काम किया है।’

खाद की बोरी पहले 3000 रुपए की थी अब 300 की

PM ने कहा- ‘खाद की बोरी जो 3 हजार रुपए की मिलती है, वो हम आपको 300 रुपए में देते हैं। हमारी सरकार न होती तो आज भी 3 हजार में मिलती। हमारी सरकार किसानों के लिए सोचती है। बीते 10 साल में करीब 12 लाख करोड़ रुपए जो आपके खाते से खाद खरीदने के लिए देने थे वो केंद्र ने बजट में दिए हैं।’

‘पहले यूरिया के लिए किसान लाठी खाता था और यूरिया की कालाबाजारी होती थी। आज किसानों को पर्याप्त यूरिया मिलती है। आप कल्पना कर सकते हैं, अगर NDA सरकार न होती तो क्या होता। अगर हमारी सरकार नहीं होती तो आज भी खाद के लिए किसानों को लाठियां खानी पड़ती। बरौनी खाद कारखाना बंद पड़ा होता।’

‘महाकुंभ के समय में मिथिलांचल पर आना अपने आप में बड़ा सौभाग्य है। इसमें आस्था भी है। मिथिलांचल शहीद तिलकामांझी की धरती भी है। ये सिल्क सिटी भी है। महाशिवरात्रि की भी तैयारी चल रही है, ऐसे समय में किसान सम्मान निधि की किस्त देश के किसानों को भेजने का सौभाग्य मिला है। एक क्लिक पर करोड़ों रुपए देश के किसानों के खाते में पहुंचे हैं।’

LIVE UPDATE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “महाकुंभ के समय में मंदराचल की इस धरती पर आना अपने आप में बड़ा सौभाग्य है। इस धरती में आस्था भी है विरासत भी है और विकसित भारत का सामर्थ्य भी है। ये शहीद तिलकामांझी की धरती है। ये सिल्क सिटी भी है। बाबा अजगैबीनाथ की इस पावन धरा में इस समय महाशिवरात्रि की भी खूब तैयारियां चल रही हैं। ऐसे पवित्र समय में मुझे पीएम किसान निधि की एक और किस्त देश के करोड़ों किसानों भेजने का सौभाग्य मिला है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मैंने लाल किले से कहा है कि विकसित भारत के चार मजबूत स्तंभ हैं। ये स्तंभ हैं- गरीब, किसान, महिला और नौजवान। NDA सरकार, चाहे केंद्र में हो या फिर प्रदेश में, किसान कल्याण हमारी प्राथमिकता है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, किसान को खेती के लिए अच्छे बीज चाहिए, पर्याप्त और सस्ती खाद चाहिए, सिंचाई की सुविधा चाहिए, पशुओं का बीमारी से बचाव चाहिए और आपदा के समय नुकसान से सुरक्षा चाहिए। पहले इन सभी पहलुओं को लेकर किसान संकट से घिरा रहता था । जो लोग पशुओं का चारा खा सकते हैं, वो इन स्थितियों को कभी नहीं बदल सकते हैं। NDA सरकार ने इन स्थितियों को बदला है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, महाकुंभ के समय में मंदराचल की इस धरती पर आना बड़ा सौभाग्य है। इस धरती में आस्था भी है, विरासत भी है और विकसित भारत का सामर्थ्य भी है। ये शहीद तिलका मांझी की धरती है और सिल्क सिटी भी है।

बाबा अजगैबीनाथ की इस पावन धरा पर इस समय महाशिवरात्रि की भी तैयारियां चल रही हैं। ऐसे पवित्र समय में, मुझे पीएम किसान निधि की एक और किस्त देश के करोड़ों किसानों को भेजने का सौभाग्य मिला है। करीब 22 हजार करोड़ रुपये एक क्लिक पर देशभर के किसानों के खातों में पहुंचे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “पहले जब बाढ़ आती थी, सूखा पड़ता था, ओले पड़ते थे… तब ये लोग (पहले की सरकारें) किसानों को उनकी हाल पर छोड़ देते थे। 2014 में जब आपने NDA को आशीर्वाद दिया तो मैंने कहा, ऐसा नहीं चलेगा। NDA सरकार ने ‘पीएम फसल बीमा योजना’ बनाई, इस योजना के तहत पौने दो लाख करोड़ रुपये का क्लेम किसानों को आपदा के समय मिल चुका है।”

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और  25 लाख का जुर्माना
खास खबर

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 4 साल की सजा सुनाई है. इसके साथ ही25 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है. दिल्ली के वसंत कुंज में नए साल की पूर्व संध्या पर पार्टी में फायरिंग करने से […]

UB India News4 जुल॰
पूर्व विधायक हैं तो किसी का घर कब्जा करेंगे…………
पटना

पूर्व विधायक हैं तो किसी का घर कब्जा करेंगे…………

भागलपुर में पूर्व MLA गोपाल मंडल और पुलिस के बीच बहस हो गई। जिसके बाद गोपाल मंडल ने कहा कि ज्यादा ‎पैंतरा देते हो। गांजा पीकर आए हैं क्या।‎ हम एमएलए हैं। जिसके बाद दारोगा ने कहा कि आप पूर्व विधायक हैं तो क्या होगा। सरकार हमें वेतन देती है। आप जबरदस्ती किसी के मकान पर […]

UB India News15 जून
35 दिन बाद विक्रमशिला सेतु पर फिर दौड़ने लगीं गाड़ियां…
भागलपुर

35 दिन बाद विक्रमशिला सेतु पर फिर दौड़ने लगीं गाड़ियां…

बिहार के अंग क्षेत्र, कोसी और सीमांचल के लोगों के लिए रविवार बेहद खास और खुशियों भरा संदेश लेकर आया है. गंगा नदी पर उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाले लाइफलाइन विक्रमशिला सेतु पर वाहनों का परिचालन एक बार फिर से पूरी तरह बहाल हो गया है. आज सुबह बिहार सरकार के पथ निर्माण […]

UB India News7 जून
बिहारियों  को सुरक्षित रखना सरकार की जिम्मेवारी : सम्राट
पटना

बिहारियों को सुरक्षित रखना सरकार की जिम्मेवारी : सम्राट

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 14 करोड़ बिहारियों को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी सरकार की है। यही हमारी प्राथमिकता है। बच्चियों और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाये। कानून का राज रहेगा। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूछा- आज कानून के राज के लिए […]

UB India News1 जून
बिहार में आधी रात गिरा पुल, बाल-बाल बची सैकड़ों जिंदगियां, लगा महाजाम
भागलपुर

बिहार में आधी रात गिरा पुल, बाल-बाल बची सैकड़ों जिंदगियां, लगा महाजाम

पूर्वांचल को सीमांचल से जोड़ने वाली लाइफलाइन कहे जाने वाले विक्रमशिला सेतु पर रविवार की रात काल बनकर आई. गंगा की लहरों के बीच खड़ा सेतु का पिलर नंबर 133 पहले धीरे-धीरे बैठा और फिर देखते ही देखते जोरदार आवाज के साथ गंगा की कोख में समा गया. घटना रविवार रात 11:55 बजे शुरू हुई, […]

UB India News4 मई
विक्रमशिला सेतु हादसा: आखिर क्यों ढह गई उत्तर बिहार की लाइफलाइन ?
खास खबर

विक्रमशिला सेतु हादसा: आखिर क्यों ढह गई उत्तर बिहार की लाइफलाइन ?

उत्तर बिहार को सीमांचल से जोड़ने वाला विक्रमशिला सेतु एक बार फिर गहरे विवादों में है. रविवार की देर रात (4 मई 2026) की देर रात करीब 1:10 बजे पुल के पिलर नंबर 133 के पास का एक बड़ा स्लैब गंगा नदी में गिर गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी […]

UB India News4 मई
भागलपुर ऑफिस शूटआउट का हिसाब, मारा गया मास्टरमाइंड रामधीन यादव…….
अपराध

भागलपुर ऑफिस शूटआउट का हिसाब, मारा गया मास्टरमाइंड रामधीन यादव…….

बिहार के भागलपुर में मंगलवार को हुए सनसनीखेज नगर परिषद शूटआउट मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस जघन्य हत्याकांड का मास्टरमाइंड और नगर परिषद उपाध्यक्ष नीलम देवी का पति रामधीन यादव बुधवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। घटना उस वक्त हुई जब पुलिस उसे वारदात में इस्तेमाल हथियारों की बरामदगी के […]

UB India News29 अप्रैल
भागलपुर में NH-31 पर भीषण सड़क हादसा ,4 की मौत
दुर्घटना

भागलपुर में NH-31 पर भीषण सड़क हादसा ,4 की मौत

बिहार के भागलपुर जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। घटना NH-31 पर हुई है। यहां एक तेज रफ्तार बस ने ई-रिक्शा और पिकअप में टक्कर मार दी। घटना में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि कुछ लोग घायल हुए हैं। घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। […]

UB India News25 फ़र॰
बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया इलाके में बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी
भागलपुर

बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया इलाके में बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी

बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया इलाके में बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इलाके में कुछ कौवे मृत पाए जाने के बाद प्रशासन सतर्क हो गया. शुरुआती जांच के लिए मृत कौवों के सैंपल लैब भेजे गए थे, जिनकी रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है. इसकी जानकारी जfला पशुपालन […]

UB India News2 फ़र॰