महाकुंभ में आस्था का सैलाब , कल महाशिवरात्रि पर आखिरी अमृत स्नान के लिए महाकुंभ हैं तैयार…….

महाकुंभ अब अपने अंतिम पड़ाव में है. महाशिवरात्रि पर आखिरी अमृत स्नान के साथ ही महाकुंभ का समापन हो जाएगा. इसको लेकर संगम नगरी में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है. ऐसे में पुलिस-प्रशासन ने कमर कस ली है. रेलवे की भी पूरी तैयारी है. आज शाम 4 बजे से कुंभ मेला क्षेत्र नो व्हीकल […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 25 फरवरी 2025, 05:18 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
महाकुंभ में आस्था का सैलाब , कल महाशिवरात्रि पर आखिरी अमृत स्नान के लिए महाकुंभ हैं तैयार…….
Photo: UB India News Archive

महाकुंभ अब अपने अंतिम पड़ाव में है. महाशिवरात्रि पर आखिरी अमृत स्नान के साथ ही महाकुंभ का समापन हो जाएगा. इसको लेकर संगम नगरी में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है. ऐसे में पुलिस-प्रशासन ने कमर कस ली है. रेलवे की भी पूरी तैयारी है. आज शाम 4 बजे से कुंभ मेला क्षेत्र नो व्हीकल जोन होगा. जबकि, 26 फरवरी को महाशिवरात्रि को देखते हुए शाम 6 बजे से पूरे प्रयागराज में नो व्हीकल जोन लागू कर दिया जाएगा. सिर्फ आवश्यक वस्तुओं को ले जाने वाले वाहनों को छूट दी जाएगी. भीड़ को देखते हुए रेलवे स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं, जहां श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था होगी.

आपको बता दें कि प्रयागराज महाकुंभ के समापन में महज दो दिन बचे हैं. महाकुंभ का आज 44वां दिन है. 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के स्नान के साथ ही 13 जनवरी से शुरू हुए आस्था के इस पर्व का समापन हो जाएगा. अबतक 63 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं. 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के स्नान के लिए भक्तों की भारी भीड़ का प्रयागराज पहुंचना जारी है. जिसकी वजह से शहर में जाम लग रहा है. हालांकि, प्रशासन अलर्ट है.

कहा जा रहा है कि महाशिवरात्रि पर महाकुंभ में एक बार फिर से श्रद्धालुओं की भीड़ के सारे रिकॉर्ड टूट सकते हैं. जिला प्रशासन और मेला प्रशासन इसे लेकर पूरी तरह से तैयार है और व्यवस्था बनाए रखने में जुटा हुआ है. सीएम योगी आदित्यनाथ खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं और आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं. हाल ही में मुख्य सचिव और डीजीपी ने समीक्षा बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया था.
महाकुंभ में बुधवार 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के त्योहार पर अंतिम स्नान होना है। ऐसे में कुंभ में अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के आने का अनुमान लगाया गया है। जिसे देखते हुए प्रशासन की तरफ से पहले से तैयारी शुरू कर दी गई है। महाशिवरात्रि पर प्रयागराज मेला क्षेत्र में छह सीनियर आईपीएस अधिकारियों को तैनात किया गया है।

6 आईपीएस अधिकारी भेजे गए

महाशिवरात्रि स्नान पर बेहतर ट्रैफिक के लिए छह और आईपीएस अधिकारी भेजे गए है। इनमें एक एडीजी और पांच आईजी को प्रयागराज कुंभ मेला में ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए भेजा गया। इनमें एडीजी पीएसी सुजीत पांडे के साथ आईजी चंद्र प्रकाश प्रीतेंद्र सिंह राजेश मोदक और मंजिल सैनी को भी यातायात व्यवस्था के लिए लगाया गया है। हर अधिकारी को अलग-अलग रूट के ट्रैफिक संभालने की जिम्मेदारी दी गई है।

महाकुंभ को लेकर काफी उत्साह

प्रयागराज की तरफ आने वाले सभी सात प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक प्रबंधन की जिम्मेदारी पुलिस के सीनियर अफसर को दी गई। प्रयागराज महाकुंभ में रोजाना अधिक संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इस बार लोगों में महाकुंभ को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। अक्सर माघ पूर्णिमा के बाद कुंभ में लोगों के आने की संख्या कम हो जाती थी लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। लोग अब भी लगातार प्रयागराज महाकुंभ पहुंच रहे हैं।

पहले से ये तैयारी की गई

महाशिवरात्रि पर और अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के संगम में पहुंचने का अनुमान है जिसे देखते हुए प्रशासन की तरफ से पहले से तैयारी की गई है। प्रयागराज और आसपास के इलाकों में भीषण जाम की समस्या खड़ी हो जाती है जिसे देखते हुए प्रशासन की तरफ से पहले से ये तैयारी की गई है।

आज से इन जगहों पर लागू होगा नो व्हीकल जोन

UP Police ने प्रयागराज में सड़कों पर जाम की स्थिति से बचने के लिए 25 फरवरी 2025 के शाम 4 बजे से ही मेला क्षेत्र को नौ व्हीकल जोन घोषित कर दिया है। इसके अलावा पुलिस ने कमिश्नरेट प्रयागराज को शाम 6 बजे से नौ व्हीकल जोन घोषित किया है। पुलिस ने लोगों से निवेदन करते हुए कहा कि कृपया हमारे प्रबंधन का सम्मान करें और हमारे साथ पूरा सहयोग प्रदान करें।

श्रद्धालु प्रवेश द्वार के निकटस्थ घाट पर ही करें स्नान

पुलिस ने लोगों से यह भी निवेदन किया है कि श्रद्धालु अपने प्रवेश के सबसे निकटस्थ घाट पर ही स्नान करें। दक्षिणी झूंसी से आने वाले श्रद्धालु संगम द्वार ऐरावत घाट पर स्नान करें। वहीं, उत्तरी झूंसी से आने वाले श्रद्धालु संगम हरिशचंद्र घाट एवं संगम ओल्ड जीटी घाट पर स्नान करें। इसी तरह परेड पर आने वाले श्रद्धालु संगम द्वार भारद्वाज घाट, संगम द्वार नागवासुकि घाट, संगम द्वार मोरी घाट, संगम द्वार काली घाट, संगम द्वार रामघाट और  संगम द्वार हनुमान घाट पर स्नान करें। जबकि अरैल क्षेत्र से आने वाले श्रद्धालु संगम द्वार अरैल घाट पर ही स्नान करेंगे।

ट्रैफिक एडवाइजरी

कामकाजी और जरूरी चीजों को ले जाने वालों के मूवमेंट को नहीं रोका जाएगा

इस आयोजन को लेकर पुलिस ने यह भी कहा कि किसी भी आवश्यक सामग्री जैसे दूध, सब्जी, दवाईयां, पेट्रोल / डीजल, एम्बुलेंस आदि की गाड़ियों तथा सरकारी कर्मचारियों (डॉक्टर, पुलिस / प्रशासन आदि) के मूवमेंट को कहीं नही रोका जायेगा। सभी लोग निर्विघ्न रुप से अपने कार्य को जायेंगे।

सभी घाटों को संगम की तरह ही समझें

आगे पुलिस ने निर्देश देते हुए लोगों से आग्रह किया कि महाशिवरात्रि वाले दिन श्रद्धालु शीघ्रातिशीघ्र निकटस्थ घाट पर स्नान एवं शिवालय में दर्शन कर अपने गंतव्य को प्रस्थान करें। साथ ही पुलिस ने कहा कि भीड़ प्रबंधन, यातायात प्रबंधन के उद्देश्य से सभी पाण्टून पुल बंद रहेंगे। श्रद्धालुओं से निवेदन है कि अपने प्रवेश के निकटस्थ घाट पर ही स्नान करें। सभी घाटों को संगम के बराबर ही मान्यता है, अतः भीड़ प्रबंधन/ यातायात प्रबंधन के दृष्टिकोण से निकटस्थ घाट पर स्नान कर अपने गंतव्य को वापस जायें।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰
भोजशाला केस-धार बंद का आह्वान क्यों …………..
खास खबर

भोजशाला केस-धार बंद का आह्वान क्यों …………..

सकल हिंदू समाज ने धार प्रशासन पर भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन न करने का आरोप लगाया है और धार बंद का आह्वान किया है. इसके चलते मंगलवार को शहर में बंद का असर देखा जा रहा है. शहर में अधिकांश व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं, जबकि आवश्यक वस्तु एवं मेडिकल प्रतिष्ठान […]

UB India News25 अग॰
सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..
अध्यात्म

सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..

सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिरों में भीड़ है। मधेपुरा के सिहेंश्वर धाम में भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ इतनी बढ़ गई कि अफरा-तफरी हो गई। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी जलाभिषेक के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कतार टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लाइन में लगे कुछ लोग गिर गए। इस दौरान महिला और बुजुर्ग […]

UB India News24 अग॰
पटना हाईकोर्ट का महावीरी झंडा मेला पर सख्त फैसला..
अध्यात्म

पटना हाईकोर्ट का महावीरी झंडा मेला पर सख्त फैसला..

पटना हाईकोर्ट ने धार्मिक जुलूस को लेकर एक ऐसा फैसला सुनाया है, जो आस्था और कानून-व्यवस्था के बीच की सीमा को साफ करता है. कोर्ट ने कहा कि धर्म मानने और धार्मिक गतिविधियां करने का अधिकार संविधान देता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि किसी भी जुलूस या धार्मिक आयोजन को बिना शर्त अनुमति […]

UB India News22 अग॰
तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….
अध्यात्म

तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….

आज सावन की तीसरी सोमवारी है। सोमवारी और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग बना है। कहा जाता है कि इस दुर्लभ संयोग में भगवान शिव और माता पार्वती के साथ नाग देवता की पूजा करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है। शिव मंदिरों में सुबह से ही जलाभिषेक के लिए लंबी कतार लगी है। […]

UB India News17 अग॰
लखीसराय के अशोक धाम शिव मंदिर में हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत , 20 से अधिक लोग घायल
अध्यात्म

लखीसराय के अशोक धाम शिव मंदिर में हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत , 20 से अधिक लोग घायल

बिहार के लखीसराय में सोमवार को भगदड़ मच गई। हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई। 23 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घटना अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले रास्ते पर हुई। लखीसराय डीएम शैलेंद्र कुमार ने […]

UB India News17 अग॰
स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह
अध्यात्म

स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह

बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के मंदिरी स्थित कार्यालय में शनिवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। समारोह में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द और देश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश प्रमुखता से उभरा। कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष प्रो. रणबीर नंदन ने […]

UB India News15 अग॰
साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………
खास खबर

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

साल 2026 का अंतिम और पूर्ण सूर्यग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। सूर्यग्रहण वैज्ञानिक और ज्योतिषीय दृष्टि दोनों से ही बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। यह सूर्यग्रहण कर्क राशि में लगने जा रहा है। ज्योतिषीय दृष्टि से देखें तो जब भी सूर्यग्रहण लगता है वह हर राशि के जातकों को किसी न किसी […]

UB India News11 अग॰
सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..
अध्यात्म

सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..

पटना के बोरिंग कैनाल रोड स्थित पंचमुखी मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों में सावन की दूसरी सोमवारी पर सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और मनोकामना मांगी। मुजफ्फरपुर में सावन की दूसरी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ के जलाभिषेक के […]

UB India News10 अग॰