कल रखा जाएगा महाशिवरात्रि का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

महाशिवरात्रि का पावन पर्व साल 2025 में 26 फरवरी, बुधवार के दिन पड़ रहा है. हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है. मान्यता है महाशिवरात्रि (Mahashivratri) के दिन भोलेनाथ (Bholenaath) और मां पार्वती (Maa Parvati) का विवाह हुआ था. इसीलिए इस दिन को विवाह की […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 25 फरवरी 2025, 08:23 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
कल रखा जाएगा महाशिवरात्रि का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
Photo: UB India News Archive

महाशिवरात्रि का पावन पर्व साल 2025 में 26 फरवरी, बुधवार के दिन पड़ रहा है. हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है. मान्यता है महाशिवरात्रि (Mahashivratri) के दिन भोलेनाथ (Bholenaath) और मां पार्वती (Maa Parvati) का विवाह हुआ था. इसीलिए  इस दिन को विवाह की स्मृति के रुप में मनाया जाता है. इस दिन शिव भक्त भोलेनाथ की आराधना करते हैं और उन्हें प्रसन्न करने के लिए इस दिन व्रत और रुद्राभिषेक करते हैं.

रुद्राभिषेक का अर्थ क्या है?
रुद्राभिषेक का अर्थ है भगवान शिव का अभिषेक, यानी शिवलिंग पर रुद्र के मंत्रों से अभिषेक करना. रुद्र भगवान शिव का एक नाम है. यह पवित्र अभिषेक या स्नान रुद्ररूप शिव को कराया जाता है. रुद्राभिषेक कई तरह के होते हैं.

रुद्राभिषेक के प्रकार
भगवान को किया जानें वाला रुद्राभिषेक 6 प्रकार का होता है.

जलाभिषेक (Jalabhishek) जलाभिषेक मे शुद्ध जल से भोलेनाथ का अभिषेक किया जाता है. गंगा जल से रुद्राभिषेक करने से ग्रह दोष दूर होते हैं.

दुग्धाभिषेक (Dudhabhishek) दुग्धाभिषेक में भोलेनाथ का दूध से अभिषेक किया जाता है. दूध से अभिषेक करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है.

घृताभिषेक (Ghritabhishek) घृताभिषेक में शिव जी का घी से अभिषेक किया जाता है. धी से रुद्राभिषेक करने से कारोबार में तरक्की होती है.

शहदाभिषेक (Shahadabhishek) शहदाभिषेक में शहद से अभिषेक किया जाता है. शहद से अभिषेक करने से शिक्षा में सफलता मिलती है.

पंचामृताभिषेक (Panchamritabhishek) पंचामृताभिषेक से दूध, दही, घी, शहद, और शक्कर के मिश्रण से अभिषेक किया जाता है. साथ ही पंचामृत से अभिकरने  से गृह-कलेश दूर होते हैं.

रुद्राभिषेक कब कराएं?

रुद्राभिषेक करने  से भोलेनाथ की कृपा उनके भक्तों पर सदैव बनी रहती है. रुद्राभिषेक हमेशा खास तिथि पर ही करना चाहिए. महाशिवरात्रि, प्रदोष व्रत,श्रावण सोमवार, हरियाली तीज, हरियाली अमावस्या, नाग पंचमी के दिन अगर रुद्राभिषेक किया जाता है तो इसे बहुत उत्तम माना जाता है. रुद्राभिषेक करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं, साथ ही जीवन के कष्ट दूर होते हैं और छात्रा के करियर में तनाव और बाधाओं का अंत होता है.

महाशिवरात्रि का पावन पर्व ब्रह्मांड के संहारक और सबसे दयालु भगवान शिव को समर्पित है. सनातन धर्म में महाशिवरात्रि का पर्व विशेष आध्यात्मिक और धार्मिक महत्व है. कहा जाता है कि महाशिवरात्रि की रात भोलेनाथ शिवलिंग में वास करती है. महाशिवरात्रि की रात महासिद्धिदायिनी होती है, इसलिए उस समय किए गए दान और शिवलिंग की पूजा व स्थापना का फल निश्चित रूप से मिलता है.

शिवरात्रि पर की गई शिव आराधना समस्त संकटों का नाश करती है. महाशिवरात्रि पर चार प्रहर में शिवलिंग पर दूध, दही, गंगाजल, घी और बेलपत्र से अभिषेक का विशेष महत्व है. जीवन से जुड़े सभी दोषों को दूर करके सुख-सौभाग्य और आरोग्य प्रदान करने वाली महाशिवरात्रि की पूजा के चार प्रहर की पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि को विस्तार से जानते हैं.

महाशिवरात्रि पर शिव पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त (Mahashivratri 2025 Shiv Puja Muhurat)

फाल्गनु माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 26 फरवरी 2025 को  सुबह 11 बजकर 08 पर शुरू होगी और अगले दिन 27 फरवरी 2025 को सुबह 8 बजकर 54 मिनट पर समाप्त होगी.

  • ये है शिव पूजा का निशिता काल मुहूर्त – देर रात 12.09 – प्रात: 12.59, 27 फरवरी
  • शिवरात्रि व्रत पारण समय – सुबह 6.48 – सुबह 8.54, 27 फरवरी

महाशिवरात्रि पर 4 प्रहर की पूजा विधि (Mahashivratri Puja Vidhi)

  1. प्रथम प्रहर में भगवान शिव के ईशान स्वरूप का दूध से अभिषेक करें.
  2. द्वितीय प्रहर में भोलेनाथ के अघोर स्वरूप का दही से अभिषेक करें.
  3. तृतीय प्रहर में शिव के वामदेव रूप का घी से अभिषेक करें.
  4. चौथे प्रहर में महादेव के सद्योजात स्वरूप का शहद से अभिषेक करें.

चार प्रहर की पूजा का मंत्र (Shivratri Puja Mantra)

  • प्रथम प्रहर में- ‘ह्रीं ईशानाय नमः’
  • दूसरे प्रहर में– ‘ह्रीं अघोराय नम:’
  • तीसरे प्रहर में- ‘ह्रीं वामदेवाय नमः’
  • चौथे प्रहर में- ‘ह्रीं सद्योजाताय नमः
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰
भोजशाला केस-धार बंद का आह्वान क्यों …………..
खास खबर

भोजशाला केस-धार बंद का आह्वान क्यों …………..

सकल हिंदू समाज ने धार प्रशासन पर भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन न करने का आरोप लगाया है और धार बंद का आह्वान किया है. इसके चलते मंगलवार को शहर में बंद का असर देखा जा रहा है. शहर में अधिकांश व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं, जबकि आवश्यक वस्तु एवं मेडिकल प्रतिष्ठान […]

UB India News25 अग॰
सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..
अध्यात्म

सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..

सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिरों में भीड़ है। मधेपुरा के सिहेंश्वर धाम में भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ इतनी बढ़ गई कि अफरा-तफरी हो गई। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी जलाभिषेक के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कतार टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लाइन में लगे कुछ लोग गिर गए। इस दौरान महिला और बुजुर्ग […]

UB India News24 अग॰
पटना हाईकोर्ट का महावीरी झंडा मेला पर सख्त फैसला..
अध्यात्म

पटना हाईकोर्ट का महावीरी झंडा मेला पर सख्त फैसला..

पटना हाईकोर्ट ने धार्मिक जुलूस को लेकर एक ऐसा फैसला सुनाया है, जो आस्था और कानून-व्यवस्था के बीच की सीमा को साफ करता है. कोर्ट ने कहा कि धर्म मानने और धार्मिक गतिविधियां करने का अधिकार संविधान देता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि किसी भी जुलूस या धार्मिक आयोजन को बिना शर्त अनुमति […]

UB India News22 अग॰
तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….
अध्यात्म

तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….

आज सावन की तीसरी सोमवारी है। सोमवारी और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग बना है। कहा जाता है कि इस दुर्लभ संयोग में भगवान शिव और माता पार्वती के साथ नाग देवता की पूजा करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है। शिव मंदिरों में सुबह से ही जलाभिषेक के लिए लंबी कतार लगी है। […]

UB India News17 अग॰
लखीसराय के अशोक धाम शिव मंदिर में हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत , 20 से अधिक लोग घायल
अध्यात्म

लखीसराय के अशोक धाम शिव मंदिर में हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत , 20 से अधिक लोग घायल

बिहार के लखीसराय में सोमवार को भगदड़ मच गई। हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई। 23 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घटना अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले रास्ते पर हुई। लखीसराय डीएम शैलेंद्र कुमार ने […]

UB India News17 अग॰
स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह
अध्यात्म

स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह

बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के मंदिरी स्थित कार्यालय में शनिवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। समारोह में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द और देश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश प्रमुखता से उभरा। कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष प्रो. रणबीर नंदन ने […]

UB India News15 अग॰
साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………
खास खबर

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

साल 2026 का अंतिम और पूर्ण सूर्यग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। सूर्यग्रहण वैज्ञानिक और ज्योतिषीय दृष्टि दोनों से ही बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। यह सूर्यग्रहण कर्क राशि में लगने जा रहा है। ज्योतिषीय दृष्टि से देखें तो जब भी सूर्यग्रहण लगता है वह हर राशि के जातकों को किसी न किसी […]

UB India News11 अग॰
सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..
अध्यात्म

सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..

पटना के बोरिंग कैनाल रोड स्थित पंचमुखी मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों में सावन की दूसरी सोमवारी पर सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और मनोकामना मांगी। मुजफ्फरपुर में सावन की दूसरी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ के जलाभिषेक के […]

UB India News10 अग॰