ट्रंप और जेलेंस्की के बीच तीख नोंकझोंक के बाद व्हाइट हाउस से निकलने का जेलेंस्की को आया फरमान …

व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की के बीच एक तीखी बहस हुई. यह कूटनीतिक टकराव अमेरिका द्वारा यूक्रेन को दी जाने वाली सहायता के अनिश्चित भविष्य को दर्शाता है. इस बहस के बाद जेलेंस्की से व्हाइट हाउस से जाने के लिए कहा गया और […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 1 फरवरी 2025, 06:22 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
ट्रंप और जेलेंस्की के बीच तीख नोंकझोंक के बाद व्हाइट हाउस से निकलने का जेलेंस्की को आया फरमान …
Photo: UB India News Archive

व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की के बीच एक तीखी बहस हुई. यह कूटनीतिक टकराव अमेरिका द्वारा यूक्रेन को दी जाने वाली सहायता के अनिश्चित भविष्य को दर्शाता है. इस बहस के बाद जेलेंस्की से व्हाइट हाउस से जाने के लिए कहा गया और उनके लिए तैयार खाना रखा ही रह गया.

ट्रंप और जेलेंस्की के बीच प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान तीख नोंकझोंक हो गई. दरअसल जेलेंस्की मिनरल डील के लिए अमेरिका पहुंचे थे, लेकिन बात बिगड़ जाने से डील भी नहीं हो पाई. ट्रंप ने बीच में ही बातचीत बंद कर दी और जेलेंस्की भी व्हाइट हाउस छोड़कर अपने होटल चले गए.

जेलेंस्की से तुरंत व्हाइट हाउस छोड़ने के लिए कहा

व्हाइट हाउस ने बताया कि जेलेंस्की को जाने के लिए कहा गया था. किसी नामी अधिकारी ने बताया कि बैठक के बाद यूक्रेनी नेता ने दौरे को पटरी पर लाने की कोशिश की, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज और विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने यूक्रेन के अधिकारियों को बताया कि ट्रंप ने जेलेंस्की को तुरंत व्हाइट हाउस छोड़ने को कहा है.

रखी रह गई खाने की डिश

यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल, जो पास के एक कमरे में इंतजार कर रहा था, को आमतौर पर होने वाली लंच मीटिंग के लिए आमंत्रित नहीं किया गया. उनके लिए तैयार स्प्रिंग ग्रीन सलाद, रोज़मेरी रोस्टेड चिकन और क्रीम ब्रुले जैसी खाने की चीजें व्हाइट हाउस में रखी रह गईं, किसी ने उन्हें छुआ तक नहीं.

यह भी पढ़ें: ‘यूक्रेन के गाल पर करारा तमाचा’, ट्रंप और जेलेंस्की में हुई तीखी बहस और रूस हो गया गदगद

ट्रंप को मनाने गए थे जेलेंस्की

जानकारों की मानें तो, जेलेंस्की का असली मकसद ट्रंप को मनाना था. अमेरिकी प्रेसिडेंट और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हाल के दिनों में नजदीकियां काफी बढ़ गई हैं. फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में जेलेंस्की ने कहा भी कि हम चाहते हैं कि ट्रंप मध्य में रहें. हम यह भी चाहते हैं कि वो हमारे पक्ष में रहें. हालांकि उन्होंने ट्रंप से माफी मांगने से इनकार कर दिया और कहा, ‘मैं राष्ट्रपति का सम्मान करता हूं. मैं अमेरिका के लोगों का भी सम्मान करता हूं. मुझे नहीं लगता कि हमने कुछ गलत किया है.’

यह भी पढ़ें: व्हाइट हाउस से निकाले जाने के बाद जेलेंस्की को दुनिया के किन-किन देशों का मिला समर्थन?

US प्रेसिडेंट ने जारी किया बयान

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में जेलेंस्की के साथ हुई बैठक के बाद एक बयान जारी किया. ट्रंप ने कहा कि इस बैठक में कई अहम बातें सामने आईं, जो सामान्य परिस्थितियों में नहीं समझी जा सकती थीं. भावनाओं के उभार में कई सच सामने आए और मुझे पता चल गया है कि राष्ट्रपति जेलेंस्की शांति के लिए तैयार नहीं हैं, जब तक अमेरिका इसमें शामिल है. वह मानते हैं कि अमेरिका की भागीदारी से उन्हें वार्ता में बड़ा फायदा मिलता है, लेकिन मैं कोई फायदा नहीं चाहता, मैं शांति चाहता हूं. उन्होंने अमेरिका का अपमान किया है. जब वह वास्तव में शांति के लिए तैयार होंगे, तभी दोबारा आ सकते हैं.’

 

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………

नेपाल ने एक बार फिर से बुधवार को ऐतिहासिक विनाश देखा है. यहां बड़ी संख्या में लोग चीन के तिब्बत क्षेत्र से भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ में बह गए. बाढ़ में कम से कम 180 लोगों की मौत की खबर है. इस प्राकृतिक आपदा में कई देशों के लोग लापता है. करीब 1500 […]

UB India News27 अग॰
प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….
अन्तर्राष्ट्रीय

प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….

नेपाल के पहाड़ी जिले रसुवा में तिब्बत सीमा के निकट भोटे कोशी नदी में आई भीषण बाढ़ ने हिमालयी क्षेत्र की नाजुक पारिस्थितिकी और आपदा-प्रबंधन की सीमाओं को एक बार फिर सामने ला दिया है। अचानक आई इस बाढ़ से भारी मानवीय क्षति के साथ मकानों, सड़कों, पुलों और जलविद्युत परियोजनाओं को हुए नुकसान ने […]

UB India News27 अग॰
ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….
खास खबर

ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….

अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को रोक दिया है या उनका समय बदल दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, सभी विदेशी राजनयिक केंद्रों पर एक ग्लोबल ट्रेनिंग प्रोग्राम को लागू करने के लिए वीज़ा सेवाओं के अपॉइंटमेंट को रोका गया है। अमेरिकी […]

UB India News26 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰