NATO में दरार और ट्रंप-जेलेंस्की बहस क्या जंग हार जाएगा यूक्रेन?

व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में शुक्रवार (28 फरवरी) को अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच हुई बहस से अगर किसी को सबसे ज्यादा लाभ हुआ है तो वह रूस है. जेलेंस्की के अमेरिकी दौरे का यह नतीजा देखकर निश्चत तौर पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बेहद खुश हो रहे […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 2 मार्च 2025, 07:20 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
NATO में दरार और ट्रंप-जेलेंस्की बहस क्या जंग हार जाएगा यूक्रेन?
Photo: UB India News Archive

व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में शुक्रवार (28 फरवरी) को अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच हुई बहस से अगर किसी को सबसे ज्यादा लाभ हुआ है तो वह रूस है. जेलेंस्की के अमेरिकी दौरे का यह नतीजा देखकर निश्चत तौर पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बेहद खुश हो रहे होंगे.

दरअसल, ट्रंप और जेलेंस्की की बहस ने पुतिन को सीधे-सीधे तौर पर रणनीतिक लाभ दे दिया है. व्हाइट हाउस में शुक्रवार को जो कुछ हुआ, उसके बाद इतना तो तय है कि अमेरिका अब रूस के खिलाफ जंग में यूक्रेन की मदद में भारी कटौती कर सकता है. हो सकता है कि वह पूरी तरह से यूक्रेन का सहयोग भी बंद कर दे. वैसे इस बात की चर्चा ट्रंप के राष्ट्रपति बनने से पहले ही शुरू हो गई थी. ऐसा इसलिए क्योंकि राष्ट्रपति चुनाव में प्रचार के दौरान ही ट्रंप लगातार यूक्रेन को दी जाने वाली सहायता राशि पर सवाल उठा रहे थे.

अमेरिका हटा तो आधी मदद बंद
ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद भी ऐसे बयान आते रहे, जिससे अंदाजा लग रहा था कि अमेरिका अब यूक्रेन को और मदद देने के पक्ष में नहीं है. अमेरिका ने अब तक तीन सालों में यूक्रेन को रूस के खिलाफ वित्तीय, मानवीय और सैन्य सहायता मिलाकर कुल 114 बिलियन यूरो की मदद की है. यह यूरोपीय देशों की 132 बिलियन यूरो की सामूहिक मदद से कुछ ही कम है. यानी दुनियाभर से यूक्रेन को मिल रही मदद का लगभग आधा केवल अमेरिका से आया है. ऐसे में अगर अमेरिका यह सहायता बंद कर देता है तो यूक्रेन के लिए रूस से जंग लड़ना बेहद मुश्किल हो जाएगा. संभव है कि एक या दो महीने में रूस के आगे यूक्रेन समर्पण कर दे.

NATO में दरार
फरवरी में रूस द्वारा यूक्रेन के खिलाफ जंग छेड़ने के तीन साल पूरे होने पर जब संयुक्त राष्ट्र में रूस के खिलाफ प्रस्ताव लाया गया तो अमेरिका के रवैये ने सभी को हैरान कर दिया. यूएन में पेश हुए प्रस्ताव में रूस से यूक्रेन से अपनी सेना वापस बुलाने, युद्ध अपराधों के लिए जवाबदेह ठहराए जाने और अपने आक्रमण से हुई तबाही की जिम्मेदारी स्वीकार करने का आह्वान किया गया था, लेकिन अमेरिका इन प्रस्ताव से सहमत नजर नहीं आया. अमेरिका के इसी रूख के बाद से यूक्रेन के लिए खतरे की घंटी बजनी शुरू हो गई थी.

रूस-यूक्रेन मामले में अमेरिका का नया रवैया उसके यूरोपिय मित्र देशों से अलग था. यानी NATO में भी दरार दिखी. NATO को पूर्वी यूरोप में रोकने के उद्देश्य से ही रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था. अब जब NATO में ही फूट नजर आ रही है तो रूस के लिए यह एक बड़ा रणनीतिक फायदा है.

तीन साल से बराबरी की टक्कर, अब रूस को फायदा
फ्रांस, ब्रिटेन जैसे कई यूरोपीय देशों ने फिलहाल यूक्रेन को अपनी मदद का भरोसा बनाए रखा है लेकिन अमेरिका के हटने से यूक्रेन और पश्चिमी देशों की रूस के खिलाफ यह जंग निश्चित तौर पर कमजोर होगी. वैसे तो रूस इस युद्ध में यूक्रेन पर हावी है और उसके करीब 20% इलाके पर कब्जा कर बैठा है लेकिन रूस को हुई हानि भी कम नहीं है. रूस ने इस युद्ध में हजारों की तादाद में सैनिक गंवाए हैं, उसके कुछ इलाकों पर यूक्रेन का कब्जा है, यूक्रेनी सेना ने रूस के अंदर जाकर कई जगहों पर हमले भी किए हैं. तीन साल के इस युद्ध में कई बार तो ऐसा भी लगा कि रूस ने इस युद्ध को शुरू कर अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारी है.

यूक्रेन यह सब इसलिए कर पाया क्योंकि उसे यूरोपीय देशों और अमेरिका का सहयोग लगातार मिल रहा था. अब जब परिस्थिति पूरी तरह से बदल गई है तो यूक्रेन हाशिये पर खड़ा दिखाई दे रहा है और इसका सीधा-सीधा फायदा रूस को मिलते नजर आ रहा है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………

नेपाल ने एक बार फिर से बुधवार को ऐतिहासिक विनाश देखा है. यहां बड़ी संख्या में लोग चीन के तिब्बत क्षेत्र से भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ में बह गए. बाढ़ में कम से कम 180 लोगों की मौत की खबर है. इस प्राकृतिक आपदा में कई देशों के लोग लापता है. करीब 1500 […]

UB India News27 अग॰
प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….
अन्तर्राष्ट्रीय

प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….

नेपाल के पहाड़ी जिले रसुवा में तिब्बत सीमा के निकट भोटे कोशी नदी में आई भीषण बाढ़ ने हिमालयी क्षेत्र की नाजुक पारिस्थितिकी और आपदा-प्रबंधन की सीमाओं को एक बार फिर सामने ला दिया है। अचानक आई इस बाढ़ से भारी मानवीय क्षति के साथ मकानों, सड़कों, पुलों और जलविद्युत परियोजनाओं को हुए नुकसान ने […]

UB India News27 अग॰
ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….
खास खबर

ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….

अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को रोक दिया है या उनका समय बदल दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, सभी विदेशी राजनयिक केंद्रों पर एक ग्लोबल ट्रेनिंग प्रोग्राम को लागू करने के लिए वीज़ा सेवाओं के अपॉइंटमेंट को रोका गया है। अमेरिकी […]

UB India News26 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰