चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत-न्यूजीलैंड का मुकाबला ,रचिन-कोहली में टॉप बैटर बनने की जंग

पियंस ट्रॉफी का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें 25 साल बाद इस टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी। साल 2000 के फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर खिताब जीता था। फाइनल 9 मार्च को दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत ने अपने सभी मैच इसी मैदान […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 6 मार्च 2025, 03:56 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत-न्यूजीलैंड का मुकाबला ,रचिन-कोहली में टॉप बैटर बनने की जंग
Photo: UB India News Archive

पियंस ट्रॉफी का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें 25 साल बाद इस टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी। साल 2000 के फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर खिताब जीता था।

फाइनल 9 मार्च को दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत ने अपने सभी मैच इसी मैदान पर खेले और सभी जीते। दूसरी ओर न्यूजीलैंड को टूर्नामेंट में इकलौती हार भारत के खिलाफ ही मिली। यह हार दुबई के मैदान पर ही ग्रुप स्टेज में मिली थी।

स्टोरी में दोनों टीमों का टूर्नामेंट में सफर…

भारत ने शुरुआती दोनों मैच 6 विकेट से जीते

  • टीम इंडिया ने 20 मार्च को अपने अभियान की शुरुआत बांग्लादेश के खिलाफ मैच से की। बांग्लादेश पहले खेलते हुए 228 रन ही बना सका। भारत ने शुभमन गिल की सेंचुरी के दम पर 47वें ओवर में मैच जीत लिया।
  • भारत ने दूसरा मैच 23 मार्च को पाकिस्तान के खिलाफ खेला। पाकिस्तान पहले खेलते हुए 241 रन ही बना सका। भारत ने विराट कोहली के शतक के दम पर 43वें ओवर में ही मैच जीत लिया। कोहली ही प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे।

सेमीफाइनल में भी चमके विराट

4 मार्च को भारत का सेमीफाइनल ऑस्ट्रेलिया से हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए 264 रन बनाए। स्टीव स्मिथ और एलेक्स कैरी ने फिफ्टी लगाई। भारत ने पावरप्ले में ही 2 विकेट गंवा दिए, यहां विराट कोहली ने श्रेयस अय्यर के साथ पारी संभाल ली।

विराट ने संभलकर बैटिंग की, 56 सिंगल और 5 चौके लगाकर 84 रन बनाए। उन्होंने श्रेयस के साथ 91 रन की पार्टनरशिप की। आखिर में अक्षर पटेल, केएल राहुल और हार्दिक पंड्या ने अहम पारियां खेलकर टीम को 49वें ओवर में जीत दिला दी।

न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को पहला मैच हराया

  • न्यूजीलैंड ने अपने अभियान की शुरुआत मेजबान पाकिस्तान के खिलाफ ओपनिंग मैच में ही की। टॉम लैथम के शतक के दम पर टीम ने 5 विकेट खोकर 320 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान 260 रन बनाकर ऑलआउट हो गया।
  • कीवी टीम का दूसरा मैच रावलपिंडी में बांग्लादेश से हुआ। बांग्लादेश ने 9 विकेट खोकर 236 रन बनाए। माइकल ब्रेसवेल ने महज 26 रन देकर 4 विकेट लिए। न्यूजीलैंड ने रचिन रवींद्र के शतक के दम पर 47वें ओवर में टारगेट हासिल कर लिया। टीम ने 5 विकेट ही गंवाए।

साउथ अफ्रीका को सेमीफाइनल हराया

न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल लाहौर में साउथ अफ्रीका से हुआ। टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग की। रचिन रवींद्र और केन विलियमसन के शतक के दम पर टीम ने 6 विकेट खोकर 362 रन बना दिए। आखिर में ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिचेल ने 49-49 रन की पारियां खेलीं।

बड़े टारगेट के सामने साउथ अफ्रीका ने संभलकर शुरुआत की। कप्तान टेम्बा बावुमा और रासी वान डर डसन ने फिफ्टी लगाई। दोनों के आउट होते ही टीम बिखर गई। डेविड मिलर ने एक एंड संभाला, लेकिन उन्हें दूसरे एंड से साथ नहीं मिला। उन्होंने सेंचुरी लगाई, लेकिन टीम 312 रन ही बना सकी।

न्यूजीलैंड को ग्रुप स्टेज में हरा चुका है भारत

भारत और न्यूजीलैंड दूसरी बार इस चैंपियंस ट्रॉफी में भिड़ेंगे। इससे पहले 2 मार्च को दुबई में दोनों का सामना हुआ। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 249 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने 79 और हार्दिक पंड्या ने 45 रन बनाए। मैट हेनरी को 5 विकेट लिए।

250 रन के टारगेट के सामने धीमी पिच पर न्यूजीलैंड से केन विलियमसन ने 81 रन बनाए। उन्हें दूसरे एंड से किसी भी बैटर का साथ नहीं मिला। वरुण चक्रवर्ती ने 5 विकेट लिए और टीम 45.3 ओवर में 205 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। अब दोनों टीमें फिर एक बार दुबई में ही खिताब के लिए भिड़ेंगी।

टॉप-3 विकेट टेकर में भारत के 2 बॉलर्स

न्यूजीलैंड के मैट हेनरी टूर्नामेंट के टॉप विकेट टेकर हैं। उन्होंने सेमीफाइनल में 2 विकेट लिए। उन्होंने भारत के खिलाफ 5 विकेट लिए थे। भारत के मोहम्मद शमी 8 विकेट लेकर दूसरे और वरुण चक्रवर्ती 7 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

कोहली और रचिन में टॉप बैटर बनने की जंग

इंग्लैंड के बेन डकेट 227 रन बनाकर टॉप पर हैं। न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र 2 शतक लगाकर 226 रन बना चुके हैं। वे दूसरे नंबर पर हैं। भारत के विराट कोहली 217 रन बनाकर चौथे नंबर पर हैं। फाइनल में इन्हीं 2 बैटर्स के बीच टॉप बैटर बनने की जंग होगी।

आंकड़ों में भारी है न्यूजीलैंड की टीम

न्यूजीलैंड

लिमिटिड ओवर्स फॉर्मेट के आईसीसी टूर्नामेंट में भारत और न्यूजीलैंड का सामना 16 बार हुआ है.

इन मुकाबलों में 6 बार टीम इंडिया विजेता बनी है, जबकि 9 बार कामयाबी न्यूजीलैंड के हिस्से में गई है. दोनों टीमों के बीच एक मैच बेनतीजा रहा है.

9 मार्च को न्यूजीलैंड की टीम तीसरी बार आईसीसी चैंपियंस के फाइनल में उतरेगी. न्यूजीलैंड से ज्यादा फाइनल खेलने का अनुभव भारतीय टीम के पास ही है. भारतीय टीम 9 मार्च को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में पांचवीं बार फाइनल मुकाबले में उतरेगी.

बीते 6 साल में दो बार आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबलों में भारत और न्यूजीलैंड का सामना हुआ है. 2019 के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को 18 रन से हराया था. वहीं 2023 के वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत ने 70 रन से जीत दर्ज पुरानी हार का हिसाब बराबर कर लिया था.

भारतीय टीम की मज़बूती

विराट कोहली
लिमिटिड ओवर्स से अलग 2021 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भी खेला गया था. इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत की खिताब जीतने की उम्मीदों पर पानी फेरते हुए बेहद आसानी से आठ विकेट से मात दी थी.

लेकिन न्यूजीलैंड के लिए भी फाइनल में भारत का सामना करना कम बड़ी चुनौती नहीं है. चार टॉप स्पिनर्स की बदौलत भारतीय टीम काफी मजबूत नजर आती है.

अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने चार मैचों में पांच-पांच विकेट हासिल किए हैं. वहीं भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती महज दो मैचों में सात विकेट हासिल कर चुके हैं.

मोहम्मद शमी ने 4 मैचों में 8 विकेट लिए हैं और वो भी कमाल के फॉर्म में नजर आ रहे हैं.

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 10 बल्लेबाजों में भारत के तीन खिलाड़ी शामिल हैं. विराट कोहली ने चार मैच में 217 रन बनाए हैं और वो इस टूर्नामेंट में भारत के सबसे कामयाब बल्लेबाज हैं.

9 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच भले ही कोई भी टीम विजेता बने, लेकिन इन आंकड़ों के मद्देनज़र दोनों टीमों के बीच एक कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद तो की ही जा सकती है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
क्या टेस्ट में नो-बॉल पर दिया जाए फ्री-हिट?
खेल

क्या टेस्ट में नो-बॉल पर दिया जाए फ्री-हिट?

हालिया सालों में टेस्ट क्रिकेट में नो-बॉलों की संख्या में बाढ़ सी आ गई है. श्रीलंका सीरीज में भारतीय स्पिन बॉलिंग कोच साइराज बहुतले ने मजाक में एक सुझाव दिया, लेकिन गावस्कर ने इसे दिल पर ले लिया

UB India News Desk30 अग॰
बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..
खास खबर

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

हसन महमूद और मेहदी हसन मिराज की घातक गेंदबाजी से बांग्लादेश ने पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हरा दिया. बांग्लादेश ने अपने टेस्ट इतिहास में ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में पहली बार हराया है. सिर्फ इतना ही नहीं, टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ये सिर्फ दूसरी जीत है. इससे […]

UB India News16 अग॰
आज भारत-इंग्लैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर
क्रिकेट

आज भारत-इंग्लैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा. सीरीज का पहला मैच भारत ने जीता था, तो दूसरे मैच में इंग्लैंड ने वापसी की और जीत दर्ज कर ली. इसी के साथ ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई. इस मुकाबले में सभी की नजरें विराट कोहली […]

UB India News19 जुल॰
भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..
क्रिकेट

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हरा दिया। बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में जसप्रीत बुमराह ने वनडे में अपने 150 विकेट पूरे किए। इसके साथ ही वह इंग्लैंड में सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए। मैच के दौरान कई दिलचस्प नजारे भी देखने को मिले। इंग्लैंड की […]

UB India News15 जुल॰
भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरुआत……….
क्रिकेट

भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरुआत……….

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली हार के बाद टीम इंडिया बदले की आग में धधक रही है. भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत आज से बर्मिंघम में होने जा रही है. इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज अपना जलवा […]

UB India News14 जुल॰
आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….
खास खबर

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी हार है। टीम 76 रनों पर ऑलआउट हुई। इस फॉर्मेट में भारत का यह दूसरा लोएस्ट टोटल है। नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज पर हुए मुकाबले को देखने के लिए बर्थडे बॉय एमएस धोनी भी स्टेडियम पहुंचे। […]

UB India News8 जुल॰
वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………
खास खबर

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

भारतीय क्रिकेट में जब भी कोई असाधारण युवा प्रतिभा उभरती है, देश की करोड़ों उम्मीदें उसके कंधों पर आ जाती हैं। सोशल मीडिया के दौर में यह दबाव पहले से कहीं अधिक बढ़ गया है। आज यही स्थिति युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के साथ दिखाई दे रही है। कम उम्र में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से […]

UB India News2 जुल॰
गांगुली ने ममता के कहने पर यूसुफ पठान को संदेश भेजने के दावों का किया खंडन……..
खास खबर

गांगुली ने ममता के कहने पर यूसुफ पठान को संदेश भेजने के दावों का किया खंडन……..

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि उन पर यह आरोप लगाया गया था कि उन्होंने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से सांसद यूसुफ पठान से संपर्क किया था और उन्हें यह संदेश दिया था कि वे अपने संवैधानिक पद से इस्तीफा दें ताकि ममता बनर्जी उस […]

UB India News6 जून
अगर तुमने पूछा, तो मैं सुबह ही तुम्हारे यहां रेड करवा दूंगा…………….
खास खबर

अगर तुमने पूछा, तो मैं सुबह ही तुम्हारे यहां रेड करवा दूंगा…………….

आईपीएल 2026 का समापन हो गया. विनर-रनर का ऐलान हो गया. अब उसी आईपीएल को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ. जी हां, आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने दावा किया है कि क्रिकेट में मैच फिक्सिंग आज भी मौजूद है. उनके मुताबिक, क्रिकेट में भ्रष्टाचार और मैच फिक्सिंग भी शामिल हैम. ललित मोदी ने […]

UB India News4 जून