चैंपियंस ट्रॉफी के बाद बदली ICC ODI रैंकिंग, टीम इंडिया टॉप पर

चैंपियंस ट्रॉफी की नई विजेता अब टीम इंडिया है। भारत ने इस आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार इस खिताब पर कब्जा किया है। इस बीच चैंपियंस ट्रॉफी खत्म होने के बाद आईसीसी की वनडे टीम रैंकिंग में भी बदलाव देखने के लिए मिल रहे हैं। जहां एक ओर टीम इं​डिया […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 11 मार्च 2025, 03:19 PM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
चैंपियंस ट्रॉफी के बाद बदली ICC ODI रैंकिंग, टीम इंडिया टॉप पर
Photo: UB India News Archive

चैंपियंस ट्रॉफी की नई विजेता अब टीम इंडिया है। भारत ने इस आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार इस खिताब पर कब्जा किया है। इस बीच चैंपियंस ट्रॉफी खत्म होने के बाद आईसीसी की वनडे टीम रैंकिंग में भी बदलाव देखने के लिए मिल रहे हैं। जहां एक ओर टीम इं​डिया यहां टॉप पर है, वहीं पाकिस्तान का हाल काफी खराब नजर आ रहा है। चैंपियंस ट्रॉफी खेल रही सभी टीमों का हाल यहां पर आपको जानने के लिए मिलेगा।

आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग में टीम इंडिया टॉप पर

आईसीसी की वनडे टीम रैंकिंग में टीम इंडिया टॉप पर है। भारतीय टीम की रेटिंग इस वक्त 122 की चल रही है। खास बात ये है कि दूसरी कोई भी टीम भारत के आसपास भी नहीं है, यानी उसे आने वाले वक्त में कोई खतरा भी नजर नहीं आ रहा है। आईसीसी की ओर से 9 मार्च यानी फाइनल वाले दिन तक इसे अपडेट किया गया है। भारत के बाद दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम को भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में हराया था। आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की रेटिंग 110 की है। यानी पहले और दूसरे नंबर की टीम के बीच रेटिंग का काफी ज्यादा फासला है, जो जल्द भरता हुआ नजर नहीं आता।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर तीन पर

पाकिस्तान क्रिकेट टीम का चैंपियंस ट्रॉफी में सफर भले ही पहले राउंड के बाद खत्म हो गया हो और टीम एक भी मैच ना जीत पाई हो, लेकिन इसके बाद भी टीम तीसरे नंबर पर है। टीम की रेटिंग इस वक्त 106 की चल रही है। हालांकि इसके बाद भी टीम का हाल खराब ही माना जाएगा। इसके बाद नंबर चार की बात की जाए तो यहां पर न्यूजीलैंड की टीम है। उसकी रेटिंग 105 की है। यानी पाकिस्तान को अब और भी नीचे जाने का खतरा है। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच केवल एक ही रेटिंग अंक का अंतर है।

ये रहा बाकी टीमों का हाल

साउथ अफ्रीका की टीम आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग में नंबर 5 पर है। उसकी रेटिंग इस वक्त 100 की चल रही है। श्रीलंका की टीम भले ही इस साल के चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई ना कर पाई हो, लेकन इसके बाद भी ये टीम आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग में नंबर 6 पर है। उनकी रेटिंग 99 की है। इंग्लैंड के लिए भी चैंपियंस ट्रॉफी का ये सीजन काफी खराब गया। यही वजह है कि टीम 88 रेटिंग अंक के साथ इस लिस्ट में नंबर 7 पर संघर्ष कर रही है। अफगानिस्तान की टीम 87 की रेटिुंग के साथ नंबर आठ और बांग्लादेश 80 रेटिंग के साथ नंबर 9 पर बनी हुई है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
क्या टेस्ट में नो-बॉल पर दिया जाए फ्री-हिट?
खेल

क्या टेस्ट में नो-बॉल पर दिया जाए फ्री-हिट?

हालिया सालों में टेस्ट क्रिकेट में नो-बॉलों की संख्या में बाढ़ सी आ गई है. श्रीलंका सीरीज में भारतीय स्पिन बॉलिंग कोच साइराज बहुतले ने मजाक में एक सुझाव दिया, लेकिन गावस्कर ने इसे दिल पर ले लिया

UB India News Desk30 अग॰
बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..
खास खबर

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

हसन महमूद और मेहदी हसन मिराज की घातक गेंदबाजी से बांग्लादेश ने पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हरा दिया. बांग्लादेश ने अपने टेस्ट इतिहास में ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में पहली बार हराया है. सिर्फ इतना ही नहीं, टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ये सिर्फ दूसरी जीत है. इससे […]

UB India News16 अग॰
आज भारत-इंग्लैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर
क्रिकेट

आज भारत-इंग्लैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा. सीरीज का पहला मैच भारत ने जीता था, तो दूसरे मैच में इंग्लैंड ने वापसी की और जीत दर्ज कर ली. इसी के साथ ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई. इस मुकाबले में सभी की नजरें विराट कोहली […]

UB India News19 जुल॰
भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..
क्रिकेट

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हरा दिया। बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में जसप्रीत बुमराह ने वनडे में अपने 150 विकेट पूरे किए। इसके साथ ही वह इंग्लैंड में सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए। मैच के दौरान कई दिलचस्प नजारे भी देखने को मिले। इंग्लैंड की […]

UB India News15 जुल॰
भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरुआत……….
क्रिकेट

भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरुआत……….

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली हार के बाद टीम इंडिया बदले की आग में धधक रही है. भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत आज से बर्मिंघम में होने जा रही है. इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज अपना जलवा […]

UB India News14 जुल॰
आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….
खास खबर

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी हार है। टीम 76 रनों पर ऑलआउट हुई। इस फॉर्मेट में भारत का यह दूसरा लोएस्ट टोटल है। नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज पर हुए मुकाबले को देखने के लिए बर्थडे बॉय एमएस धोनी भी स्टेडियम पहुंचे। […]

UB India News8 जुल॰
वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………
खास खबर

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

भारतीय क्रिकेट में जब भी कोई असाधारण युवा प्रतिभा उभरती है, देश की करोड़ों उम्मीदें उसके कंधों पर आ जाती हैं। सोशल मीडिया के दौर में यह दबाव पहले से कहीं अधिक बढ़ गया है। आज यही स्थिति युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के साथ दिखाई दे रही है। कम उम्र में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से […]

UB India News2 जुल॰
गांगुली ने ममता के कहने पर यूसुफ पठान को संदेश भेजने के दावों का किया खंडन……..
खास खबर

गांगुली ने ममता के कहने पर यूसुफ पठान को संदेश भेजने के दावों का किया खंडन……..

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि उन पर यह आरोप लगाया गया था कि उन्होंने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से सांसद यूसुफ पठान से संपर्क किया था और उन्हें यह संदेश दिया था कि वे अपने संवैधानिक पद से इस्तीफा दें ताकि ममता बनर्जी उस […]

UB India News6 जून
अगर तुमने पूछा, तो मैं सुबह ही तुम्हारे यहां रेड करवा दूंगा…………….
खास खबर

अगर तुमने पूछा, तो मैं सुबह ही तुम्हारे यहां रेड करवा दूंगा…………….

आईपीएल 2026 का समापन हो गया. विनर-रनर का ऐलान हो गया. अब उसी आईपीएल को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ. जी हां, आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने दावा किया है कि क्रिकेट में मैच फिक्सिंग आज भी मौजूद है. उनके मुताबिक, क्रिकेट में भ्रष्टाचार और मैच फिक्सिंग भी शामिल हैम. ललित मोदी ने […]

UB India News4 जून