भोजपुर में एक ही परिवार के 5 लोगों ने खाया जहर, तीन की मौत दो अस्पताल में भर्ती

बिहार के आरा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहर खा लिया है. इस दर्दनाक घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी है. वहीं दो लोगों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार इस घटना में दो बच्ची और एक […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 12 मार्च 2025, 05:47 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
भोजपुर में एक ही परिवार के 5 लोगों ने खाया जहर, तीन की मौत दो अस्पताल में भर्ती
Photo: UB India News Archive

बिहार के आरा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहर खा लिया है. इस दर्दनाक घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी है. वहीं दो लोगों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार इस घटना में दो बच्ची और एक बच्चे की मौत हुई है. यह परिवार आरा के बिहिया थाना क्षेत्र के बेनवलिया गांव का रहने वाला है.

जानकारी के अनुसार इस घटना में बाप-बेटी समेत 5 लोगों ने जहर खा लिया है. बताया जा रहा है कि अरविंद कुमार नाम के शख्स ने अपनी बच्चों संग जहर खा लिया है. जानकारी के अनुसार अरविंद कुमार की पत्नी की मौत पिछले वर्ष हो गई थी. अरविंद कुमार बेलवानिया बाजार पर इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाता है. उसके परिवार में दो बच्चे और दो बच्ची थी. उसने अपने बच्चों के साथ जहर खा लिया.

अस्पताल में भर्ती अरविंद के 10 के बेटे ने आदर्श ने बताया कि,

मां की मौत 8 महीने पहले बीमारी के कारण हो गई थी। इसके बाद मेरे पिता परेशान रहने लगे थे। वे बेनवलिया बाजार में इलेक्ट्रॉनिक दुकान चलाते थे। वे परेशान रहते थे, लेकिन कभी कुछ कहते नहीं थे। रात को हम चारों भाई-बहनों को खाना में मनपसंद पूड़ी बनाकर खिलाया। इसके बाद हम भाई-बहनों को एक-एक गिलास दूध पीने को दिया और एक गिलास खुद भी दूध पी लिया।

‘दूध पीने के बाद होने लगी उल्टी, पेट में दर्द भी शुरू हुआ’

आदर्श ने बताया, ‘दूध पीने के कुछ देर बाद से ही हम लोगों को उल्टी होने लगी और पेट में जोर से दर्द होने लगा। कोई घर पर नहीं था। न ही हम लोग किसी से मदद ले सकते थे। कमरे में छटपटाते रहे। काफी देर बीत जाने के बाद दरवाजा अचानक खुला, चचेरा भाई आया और हम लोगों को लेकर अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में इलाज के दौरान टोनी और नंदनी ने भी दम तोड़ दिया, जबकि पलक की मौत घर पर ही हो गई थी।

पड़ोसी गुप्तेश्वर प्रसाद ने बताया कि ‘अरविंद की पत्नी की मौत के बाद वो दुकान चलाता था और बच्चों को अपने पास दुकान में बैठाकर उन्हें पढ़ाता भी था। पत्नी की मौत के बाद अरविंद को बच्चों को संभालने में काफी दिक्कत आ रही थी।’

अरविंद और उसके बच्चों का इलाज करने वाले डॉक्टर शिव नारायण सिंह ने बताया-

सभी मरीज आरा सदर अस्पताल से रेफर होने के बाद मेरे पास लाए गए हैं। पांचों ने कौन सा जहर खाया है, इसकी जांच जारी है। सभी मरीजों के आंख की पुतली सूज गई है। शरीर में दर्द, उल्टी, पेट में दर्द की शिकायत थी।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गयी है. वहीं घटना के बाद  दो बच्ची और एक बच्चे की मौत हो गयी है. वहीं बच्चों के पिता और एक अन्य का अस्पताल में इलाज चल रहा है. इस दर्दनाक घटना के सामने आने के बाद से इलाके के लोग हैरान हैं. इस मामले को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं. हालांकि इस घटना को क्यों अंजाम दिया गया है अब तक इस बारे में कुछ पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰