जाफर एक्सप्रेस हाईजैक : रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, पाकिस्तान सरकार ने क्वेटा भेजे 200 से अधिक ताबूत

पाकिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी ने मंगलवार को क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस को बोलन दर्रे पर हाईजैक कर लिया और यात्रियों को बंधक बना लिया। पिछले 28 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है इस बीच खबर है कि पाकिस्तान सरकार ने बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में 200 से ज्यादा ताबूत भेजे हैं। […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 12 मार्च 2025, 12:35 PM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
जाफर एक्सप्रेस हाईजैक : रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, पाकिस्तान सरकार ने क्वेटा भेजे 200 से अधिक ताबूत
Photo: UB India News Archive

पाकिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी ने मंगलवार को क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस को बोलन दर्रे पर हाईजैक कर लिया और यात्रियों को बंधक बना लिया। पिछले 28 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है इस बीच खबर है कि पाकिस्तान सरकार ने बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में 200 से ज्यादा ताबूत भेजे हैं। इस खबर के सामने आने के बाद कहा जा रहा है कि इस पूरी घटना में मृतकों का आंकड़ा उससे कहीं ज्यादा हो सकता है, जितना बताया जा रहा है।

पाकिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी ने मंगलवार को क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस को बोलन दर्रे पर हाईजैक कर लिया और यात्रियों को बंधक बना लिया। पिछले 28 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है इस बीच खबर है कि पाकिस्तान सरकार ने बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में 200 से ज्यादा ताबूत भेजे हैं। इस खबर के सामने आने के बाद कहा जा रहा है कि इस पूरी घटना में मृतकों का आंकड़ा उससे कहीं ज्यादा हो सकता है, जितना बताया जा रहा है।

200 से ज्यादा ताबूत क्वेटा भेजे गए

रेलवे के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि बलूचिस्तान के बोलन भेजने के लिए 200 से ज्यादा ताबूत क्वेटा लाए गए हैं। कहा जा रहा है कि अब तक पाकिस्तान की सेना सभी बंधकों को नहीं छुड़ा पाई है लेकिन पाकिस्तान दावा कर रहा है कि क्वेटा भेजे गए ये ताबूत प्रोटोकॉल के तहत भेजे गए हैं, ताकि बुरी स्थिति में इनका इस्तेमाल किया जा सके।

पाकिस्तानी मीडिया ने कहा था कि 155 यात्रियों को अब तक छुड़ा लिया गया है और बलोच लिबरेशन आर्मी के 27 लोग मारे गए हैं। हालांकि, अब भी 100 से ज्यादा यात्री बीएलए बंदूकधारियों के कब्जे में हैं।वहीं बीएलए ने 30 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा किया था लेकिन फिलहाल कोई आंकड़े जारी नहीं किए गए हैं।

बीएलए ने यात्रियों के बीच बैठा रखे हैं सुसाइड बॉम्बर्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीएलए ने बंधक बनाए गए जाफर एक्सप्रेस के यात्रियों के बीच अपने सुसाइड बॉम्बर्स बैठा रखे हैं और ये सभी सुसाइड जैकेट पहने हुए हैं, जिससे पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा बंधकों को छुड़ाना मुश्किल हो गया है। पाकिस्तान सरकार ने कहा कि उसने अब तक 155 यात्रियों को बचा लिया है। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

वहीं, बलूच आतंकियों ने पाकिस्तान सरकार को धमकी दी है कि अगर बलूच राजनीतिक कैदियों, कार्यकर्ताओं और लापता लोगों को सेना की ओर से 48 घंटे के भीतर रिहा नहीं किया गया तो वह बंधकों को एक एक करके मारना शुरू कर देगा।

5 पाइंट्स में समझिए बीते 24 घंटों में क्या क्या हुआ…

  • बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने कल दोपहर 1 बजे बलूचिस्तान के बोलान जिले के माशकाफ इलाके में जाफर एक्सप्रेस ट्रेन पर हमला कर 214 यात्रियों को बंधक बनाया।
  • BLA ने दावा किया कि हमले में 30 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया। हालांकि सेना ने अब तक इतनी मौतों की पुष्टि नहीं की है।
  • BLA ने जेल में बंद बलूच कार्यकर्ताओं, राजनैतिक कैदियों, गायब लोगों, लड़ाकों और अलगाववादियों की बिना शर्त रिहाई की मांग की है। सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।
  • हमले के कुछ घंटे बाद ही पाकिस्तानी सेना ने पैसेंजर्स की रिहाई के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। लड़ाकों पर ड्रोन और हेलिकॉप्टर से हमला किया। 27 बलूच लड़ाके मारे गए। 155 पैसेंजर्स को रिहा कराया गया। सेना का ऑपरेशन अभी भी जारी है।
  • पाकिस्तान के मंत्री मोहसिन नकवी ने कहा कि हम ऐसे जानवरों से कोई समझौता नहीं करेंगे, जिन्होंने बेकसूर यात्रियों पर गोलीबारी की।

बंधकों की आपबीती- पहचान पत्र चेक किए, ऐसा लगा जैसे कयामत आ गई

  • जाफर एक्सप्रेस के यात्री नूर मुहम्मद ने बताया, ‘विस्फोट के बाद भीषण गोलीबारी हुई और हमें अपनी जान बचाने के लिए भागना पड़ा।’
  • एक महिला ने बताया, ‘हम ट्रेन में बैठे थे, तभी अचानक धमाका हुआ और हमें बाहर निकलने का आदेश दिया गया। हमले के बाद हमें दो घंटे तक पैदल चलना पड़ा।’
  • यात्री मुहम्मद अशरफ ने इस दृश्य को भयावह बताया। ऐसा लगा जैसे कयामत आ गई हो। हर जगह दहशत का माहौल था। हमलावरों ने महिलाओं या बुजुर्ग यात्रियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। हमलावरों की संख्या 100 से अधिक थी।

BLA ने बलूच लड़ाके बोले- ये हमारे हक की लड़ाई BLA की तरफ से एक ऑडियो भी जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि यह इंसाफ और जिंदा रहने की लड़ाई है। हम ट्रेन हाईजैक के इस ऑपरेशन में शामिल हुए हैं क्योंकि यह हमारे हक की लड़ाई है।

हम बलूच लोगों से कहना चाहते हैं कि वह इस संघर्ष में शामिल हो और इसका हिस्सा बने। हम ये लड़ाई आपके लिए लड़ रहे हैं। आज हमने इस ट्रेन को हाईजैक किया। हमारे साथ आपके लिए और इस जमीन के लिए अपना खून बहा रहे हैं। हालांकि अभी तक इस ऑडियो की पुष्टि नहीं हुई है।

बलूचिस्तान के बोलान जिले में हुआ हमला

जाफर एक्सप्रेस मंगलवार सुबह 9 बजे क्वेटा से पेशावर के लिए चली थी। इसके सिबि पहुंचने का टाइम 1.30 बजे था। इससे पहले ही दोपहर करीब 1 बजे बलूचिस्तान के बोलान जिले के माशकाफ इलाके में बलूच लिबरेशन आर्मी ने गुडालार और पीरू कुनरी के बीच इस हमले को अंजाम दिया। यह पहाड़ी इलाका है, जहां 17 सुरंगें हैं, इसके चलते ट्रेन को धीमी स्पीड पर चलाना पड़ता है। इसका फायदा उठाकर BLA ने ट्रेन पर हमला किया।

सबसे पहले बलूच आर्मी ने माशकाफ में टनल नंबर-8 में रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया। इससे जाफर एक्सप्रेस डिरेल हो गई। इसके बाद BLA ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में ट्रेन का ड्राइवर भी घायल हुआ।

इस ट्रेन में सुरक्षाबल, पुलिस और ISI के एजेंट्स सफर कर रहे थे। सभी पंजाब जा रहे थे। इन्होंने BLA के हमले का जवाब दिया, लेकिन BLA ने ट्रेन पर कब्जा कर लिया। इस दौरान कई सुरक्षाकर्मी मारे गए।

घटना की जानकारी मिलने पर पाकिस्तान आर्मी ने BLA पर जमीनी फायरिंग की और हवा से बम भी बरसाए, लेकिन BLA लड़ाकों ने किसी तरह आर्मी के जमीनी ऑपरेशन को रोक दिया।

पिछले साल 25 और 26 अगस्त 2024 की आधी रात BLA ने इस ट्रेन के रूट में कोलपुर और माच के बीच एक ब्रिज को उड़ा दिया था। इसके चलते ट्रेन की सर्विस रोक दी गई थी। 11 अक्टूबर 2024 से ट्रेन सर्विस फिर से शुरू हो गई थी।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………

नेपाल ने एक बार फिर से बुधवार को ऐतिहासिक विनाश देखा है. यहां बड़ी संख्या में लोग चीन के तिब्बत क्षेत्र से भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ में बह गए. बाढ़ में कम से कम 180 लोगों की मौत की खबर है. इस प्राकृतिक आपदा में कई देशों के लोग लापता है. करीब 1500 […]

UB India News27 अग॰
प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….
अन्तर्राष्ट्रीय

प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….

नेपाल के पहाड़ी जिले रसुवा में तिब्बत सीमा के निकट भोटे कोशी नदी में आई भीषण बाढ़ ने हिमालयी क्षेत्र की नाजुक पारिस्थितिकी और आपदा-प्रबंधन की सीमाओं को एक बार फिर सामने ला दिया है। अचानक आई इस बाढ़ से भारी मानवीय क्षति के साथ मकानों, सड़कों, पुलों और जलविद्युत परियोजनाओं को हुए नुकसान ने […]

UB India News27 अग॰
ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….
खास खबर

ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….

अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को रोक दिया है या उनका समय बदल दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, सभी विदेशी राजनयिक केंद्रों पर एक ग्लोबल ट्रेनिंग प्रोग्राम को लागू करने के लिए वीज़ा सेवाओं के अपॉइंटमेंट को रोका गया है। अमेरिकी […]

UB India News26 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰